27.1.20

ब्रह्मधाम तीर्थ के गादीपति तुलछारामजी महाराज का हुब्बल्ली 28 जनवरी को आगमन

    ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादीपति श्री तुलछारामजी महाराज का कर्नाटक के हुब्बल्ली शहर 28 जनवरी को आगमन होगा ।

   इस अवसर पर राजपुरोहित समाज हुब्बल्ली के द्वारा गुरुदेव के स्वागत की तैयारियां जोरो पर की जा रही हैं राजपुरोहित समाज हुब्बल्ली के सचिव मदनसिंह मायलावास  बताया कि  राजपुरोहित समाज के आराध्य गुरुदेव अनंत विभूषित बाल ब्रह्मचारी ब्रह्म सावत्री पीठ पीठादिश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा के गादिपति संतश्री 1008 श्री तुलछारामजी महाराज का हुब्बल्ली 28, जनवरी मंगलवार दोपहर 2 बजे पधारेंगे इस अवसर पर गुरु महाराज का भव्य स्वागत किया जायगा स्वागत ओल्ड मैसूर स्टोर सर्कल से  डीजे,व ढोल, नगाड़ों, व पुष्प वर्षा करते हुए विशाल  शोभायात्रा निकालते हुए श्री खेतेश्वर भवन गब्बुर गल्ली पहुंचेंगी व राजपुरोहित समाज के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि मे भजनों का कार्यक्रम भी रखा गया हैं व रात्रि मे भोजन प्रसादी की व्यवस्ता  रामदेव भवन गब्बुर गल्ली मे रखी गई हैं.

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911