9.7.21

अपना घर आश्रम की टीम पहुंची पादरू भीम सिंह को घर से रेस्क्यू कर इलाज के लिए


पादरू(बाड़मेर) पादरू में 20 वर्षों से जंजीरों में कैद भीम सिंह राजपुरोहित को मिली आजादी,आज जोधपुर से अपना घर आश्रम की टीम पहुंची पादरू भीम सिंह को घर से रेस्क्यू कर इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए जोधपुर ले जाया गया,20 वर्षों से जंजीरों में कैद था भीम सिंह राजपुरोहित आज मिली जंजीरों से आजादी।


आभार
सोशल मीडिया ओर से 2 दिन पहले एक मुहिम छेड़ी गई थी भीम सिंह जी राजपुरोहित पादरू जो पिछले 20 वर्षों से जंजीरों में जकड़े हुए हैं परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इलाज नहीं करा पा रहे थे और सरकारी सहायता भी नहीं मिल रही थी जब यह न्यूज़ टीम बालोतरा तक पहुंची तो यह मिशन शुरू किया गया टीम के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से ₹25000 की राशि इक्कठा की जो भीम सिंह जी की धर्म पत्नी को सौंप दी जाएगी , इस मिशन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद, आभार , टीम बालोतरा जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ संगठन है जिसमें समाज सेवा और राष्ट्र सेवा सर्वोपरि हैं , टीम बालोतरा व मिडिया कर्मियों के मुहीम छेङने के बाद जोधपुर से अपना घर आश्रम की टीम पादरू पहुंची जहां से भीम सिंह जी को आज रेस्क्यू किया गया।

रणजीत सिंह सिवाना
उपाध्यक्ष टीम बालोतरा

2 comments:

  1. सराहनीय कार्य,मेरी तरफ से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत आभार और साधुवाद अपने अनमोल प्रतिक्रिया के लिए

      Delete

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911