2.9.21

आसोत्राधाम पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक दिवसीय सेवा का मौका मिला।

 आज की पोस्ट फेसबुक से लेकर आया हूं आप लोगों के बीच गोविंद राजपुरोहित की फेसबुक वॉल से......

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक दिवसीय सेवा का मौका मिला।

गोविंद राजपुरोहित ने कहा "विश्वप्रसिद्ध एक मात्र ब्रह्मासवित्री सिद्धपीठ में ब्रह्माजी मंदिर में प्रसादी वितरण का कार्य हमारे हिस्से में आया यह हमारा परम सौभाग्य हैं।"

29,30 अगस्त,2021 को निम्नलिखित देव स्थानों के दर्शन किए।

1. श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ, नंदगांव, सांचौर

2. श्री आत्मधाम गुरुमंदिर तीर्थ, जालोर

3. श्री गुरु प्याऊ, जुंझानी नाड़ी, मोकलसर

4. श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा

5. श्री रामभरोसे गौशाला, बालकदासजी आश्रम, वायद

इन दो दिनों में कई संत महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ।

1. श्री श्री १००८ श्री तुलछाराम जी महाराज, 

2. श्री श्री १००८ श्री रामानंद जी महाराज

3. श्री श्री १००८ श्री बालक दास जी महाराज

4. श्री देवानंद जी महाराज

5. डॉ श्री ध्यानाराम जी महाराज

6. श्री ब्रह्मानंद जी महाराज

अनुभव - इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान समाज के कई गणमान्य नागरिक साथ थे, इनके साथ बिताए यह पल जीवन पर्यंत याद रहेंगे। कई विशेष बातें हैं जो इस प्रवास में अच्छी लगी जिसमे मुख्यत,

1.  श्री नंदगांव में 10200+  गौ माता की सेवा की जा रही हैं, यह पथमेड़ा महातीर्थ  की एक शाखा हैं जो की विश्व की सबसे बड़ी गौशाला हैं जिसमे गौ माता के लिए कई प्रकार की सुविधा हैं जैसे कैंसर वार्ड, नेत्रहीन गौ माता के लिए वार्ड, पैरालाइजड गौ माता के लिए वार्ड, दुबली पतली गौ माता के लिए अलग से वार्ड, बीमार गौ वंश के लिए अलग वार्ड, अन्य उपचार के लिए वार्ड इत्यादि जिसमे विशेष डॉक्टर की टीम मौजूद हैं जो गौ माता के उपचा के लिए तैयार रहती हैं।  प्रतिदिन का बहुत बढ़ खर्च गौ सेवा के लिए होता हैं सभी मित्र जरूर नंदगांव के दर्शन कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

2. श्री गुरु प्याऊ, जुंझानी नाड़ी पर श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल  संचालित हैं जिसमे 180 बच्चे पढ़ रहें हैं जिन्हे आधुनिक तकनीक के द्वारा, विज्ञान, आध्यात्म, संस्कृत से संबंधित विषय सिखाए जाते हैं, जो की बहुत ही अच्छा कदम हैं।

श्री गुरुदेव के आभारी हैं की इन्होंने इस सेवा कार्य के लिए हमें योग्य समझा।





जय ब्रह्मा जी री सा 🚩

जय गुरु महाराज जी री सा🚩

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911