राजस्थान: राजपुरोहित समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है, क्योंकि समाज के चार होनहार सदस्यों को पुलिस उप निरीक्षक (SI) से पुलिस निरीक्षक (CI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह उपलब्धि न केवल इन चारों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
पदोन्नत होने वाले पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं:
श्री हरिसिंह जी राजपुरोहित (निम्बला)
श्री रवींद्रपालसिंह जी राजपुरोहित (बावड़ी)
श्री प्रवीणसिंह जी राजपुरोहित (ओटवाला)
श्रीमती मधुजी राजपुरोहित (घेवड़ा)
इन सभी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। उनकी यह पदोन्नति दर्शाती है कि समाज के युवा भी सरकारी सेवाओं में उच्च पदों पर पहुँचकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।
समाज ने दी शुभकामनाएं
इस खुशी के अवसर पर सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया की टीम ने सभी चार अधिकारियों को हृदय से हार्दिक बधाई देता है। टीम ने उम्मीद जताई कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग समाज के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। यह पदोन्नति राजपुरोहित समाज के बढ़ते प्रभाव और प्रतिष्ठा का प्रतीक है।
यह उपलब्धि समाज के अन्य युवाओं को भी सरकारी सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
सभी नवनियुक्त पुलिस निरीक्षकों को उनके नए पद की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे


No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911