5.4.13

भारतवर्ष में पहचान है राजपुरोहित समाज की : डा. कल्ला


बीकानेर अब तक। ब्रह्मास्त्र सेवादल संगठन का होली स्नेहमिलन व सम्मान समारोह का आयोजन हनुमान हत्था स्थित राजपुरोहित सभा भवन में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डा. बी.डी.कल्ला के आतिथ्य में समारोह सम्पन्न हुआ। समाज की शोभा यात्रा में योगदान करने वालों का सम्मान हुआ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार कल्ला ने अपने उदबोधन में कहा कि राजपुरोहित समाज को पूरे भारतवर्ष में पहचान है और इस समाज के व्यक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी है और युवा वर्ग अपने रचनात्मक कार्य जारी रखें जिससे समाज की पहचान बने। ब्रह्मास्त्र के अध्यक्ष बंसराज सिंह ने कहा कि यह संगठन का पहला प्रयास है और संगठन समय-समय पर ऐसी गतिविधियां चलाता रहेगा। संगठन के संस्थापक गणपतसिंह रासीसर ने कहा कि ब्रह्मास्त्र संगठन समाज के अग्रणी युवा वर्ग का युवा शक्ति अगर चाहे तो समाज की अनेक बुराइयां और इसमें व्याप्त कुरीतियां त्यागने का कदम युवा वर्ग ही उठा सकता है। पार्षद उम्मेदसिंह राजपुरोहित ने संगठन को धन्यवाद देकर आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करने को कहा। प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गोकुल जोशी, युधिष्ठर सिंह भाटी, बाबूसिंह खेड़ी, शिवदानसिंह, आसुसिंह देसलसर, किशोर राजपुरोहित आदि ने भी विचार रखे। समारोह में ओमसिंह राजपुरोहित, पार्षद प्रवीण सिंह, हरिसिंह उटाम्बर, संदीप सिंह देसलसर, ओमसिंह खेड़ी, रमेश देसलसर, कुलदीपसिंह, हरिसिंह रासीसर, श्रवण सिंह देसलसर, रविराज सिंह हिंसादेसर, मनोज रासीसर, शैतानसिंह देसलसर आदि शामिल थे।
ब्रह्मास्त्र सेवादल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह व् स्नेह मिलन समारोह में ब्रह्मास्त्र सेवादल के पधाधिकारी राजपुरोहित युवा विकास मंडल के अध्यक्ष ओम सिंह देसलसर को स्मर्ति चिह्न भेट करते एव धन्यवाद देते 

दैनिक भास्कर 02/03/2013
ब्रह्मास्त्र सेवादल का एक ब्रहम सेवक सेवा करता हुआ 

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911