19.4.13

पातलीसर पुरोहितान का परिचय एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

1 पातलीसर पुरोहितान का परिचय एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि = सरदारशहर के आंचल में बसा यह पौराणिक गांव बहुत पुराना है। ग्रामीणो के अनुसार यह गांव विक्रम संवत 1720 मेँ राजपुरोहितौ द्वारा बसाया गया। जो आज भी अपने प्राचीन स्वरूप के साथ आधुनिक अधिवासो के साथ बसा हुआ है। गांव मेँ लगभग सौ वर्ष पुराना ठाकुर जी (राधा-कृष्णा) का मन्दिर है। जो आज भी ग्राम वासियो को सभ्य रखता है। और इस गांव मेँ हरीराम जी का मन्दिर भी बहुत पुराना है जिसका भाद्रपद शुक्ल पंञ्चम को हर वर्ष मेले का आयोजन होता है।

2. जलवायु = किसी भी स्थान के विकास में जलवायु का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पातलीसर पुरोहितान मेँ जलवायु शुष्क पाई जाती है। गाँव का तापमान गर्मियो मेँ 45 C तक पहुंच जाता है व सर्दियो में कङाके की ठंड पङती है और तापमान हिमांक बिन्दू तक पहूंच जाता है।

3. उच्चावच = यह गांव उच्चावच की दृष्टि से राजस्थान के मरूस्थल मेँ होने के कारण पूर्णरुप से रेगीस्थान व रेतीला है। गांव मेँ ऊंचे2 मिट्टी के टिलो को सामन्य देखा जा सकता है। गांव मे गर्मियो मेँ धुलभरी आंधीया चलने के कारण मिट्टी अपरदन से अनेक स्थालाकृतिया बालुका स्तुप, लोएस प्रदेश आदि बन जाते है । गांव मेँ 2004 को जर्मन योजना के तहत जल का संकट मिट गया और अब धिरे2 गांव मे स्वच्छता का वातावरण बन रहा है।

4. परिस्थिति = आवगमन की दृष्टि से यह गांव पूर्णरुप से सङको से जोङा गया है गांव के मध्य मेँ स्थित चौपाल में माध्यमिक विधालय, डाकघर, शिवालय एवं sopping shops बस स्टेण्ड जिससे सरदारशहर, डूँगरगढ-बीकानेर, रतनगढ आदि शहरो से बसो का आवागमन होता है। इस गांव की प्रशासनिक स्थिति अन्य गांवो से अच्छी है पातलीसर गांव भारत देश के राजस्थान राज्य के चूरू जिले के सरदारशहर तहसील के मध्य मार्ग पर स्थित है।

5. पातलीसर पुरोहितान का मानव जीवन = यहा का मानव जीवन एकदम सामान्य है। रीति-रिवाज सामान्य व उत्सवो मेँ होली दीपावली रक्षाबन्धन आदि त्यौहार बङे धूमधाम से मनाये जाते है जिसमेँ होली को गीँदङ नृत्य तथा चंग बजाना. व मनोरजंन के लिए नाटको का मंचन किया जाता है। गांव मेँ कुछ लोग पढे लिखे है तथा सेवानिवृत भी है जो अपने बच्चो की पढाई के प्रती जागृति दिखाते हैँ। गांव मेँ पुरुष साक्षरता 60% व महिला 40% है जो कुल साक्षरता 50% पाई जाती है और ग्रामीण वासियो द्वारा समय समय पर आवश्यक चिजो की सरकार से मांग की जाती है। जो पंचायत समितियां अपने स्तर पर कार्य करती है ।


जानकारी भेजने वाले  

अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करे। 
राजपुरोहित युवा मोर्चा पातलीसर पुरोहितान । 
श्री रामचन्द्र राजपुरोहित S/O तोलसिंह राजपुरोहित 
Email- ramchandrarajpurohit10@gmail.com 
Mobile No - 09928685820


        आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक 
गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
  हमारा पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com
प्रस्तुतकर्ता :- 
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा {सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मोबाइल नo 09286464911

मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर  

इस लिंक पर क्लिक करें

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911