16.11.13

मूंछों से है रामसिंह राजपुरोहित की पहचान, पाली जिले को कर रहे गौरवान्वित

कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत मेलावास निवासी श्री रामसिंह राजपुरोहित अपनी काली घनी दाढ़ी व आकर्षक मूछ से अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। अच्छे गायक कलाकार रामसिंह मूंछों से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुके हैं। अभी हाल ही में राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से 14 नवंबर को आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इससे पूर्व भी राजपुरोहित 2010 में भी पुष्कर में ही मूछ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। और श्री राजपुरोहित की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष है। 

मूंछों के दम पर राजस्थानी फिल्म 'सांची प्रीत री' में भी 

हाल ही मे राजस्थानी एक फिल्म "सांची प्रीत री" में भी राजपुरोहित ने अहम किरदार निभाया है। इससे पूर्व राजपुरोहित गोडवाड़ श्री, थार श्री, गोडवाड़ श्रेष्ठ दंपती, साफा बंधन सहित जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। काली घनी दाढ़ी व आकर्षक मूंछ के चलते प्रदेश भर में आयोजित पर्यटन मेलों व धार्मिक यात्राओं में ऊंट व घोड़े की सवारी के लिए विशेष रूप से उन्हें आमंत्रित किया जात है। वे गत पांच वर्षों से लगातार विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान पर रहकर पाली जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं।

साभार :- भास्कर न्यूज.  
ALL RAJPUROHIT SAMAJ NEWS
आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911