15.11.13

गायत्री महायज्ञ में विश्व कल्याणर्थ गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां दी गई।


ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ पर गुरुवार को पीठाधीश्वर श्री तुलछारामजी महाराज, की ओर से गायत्री महायज्ञ में विश्व कल्याणर्थ गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां दी गई।

तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि यज्ञ में आहुतियां से पूर्व महाराज ने ब्रह्मा मंदिर, शिव धुणा, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शिव मंदिर व गुरु मंदिर में पूजा-अर्चना की। कनाना ने बताया कि यज्ञ में यज्ञाचार्य कंवरलाल जोशी फलौदी व वरणी बंधन विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान तुलसाराम महारज व यजमानों की ओर से 18 हजार आहुतियां दी गई। प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की ओर से यज्ञ की परिक्रमा कर श्री ब्रह्माजी भगवान व खेतेश्वरदाता के जयकारों से परिसर गूंज उठा। कनाना ने बताया कि 15 नवंबर की रात्रि को जागरण का आयोजन होगा। जागरण में स्थानीय गायक कलाकारों की ओर से भजनों की सरिता बहाई जाएगी। 16 नवंबर को 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा।

साभार :- भास्कर न्यूज. बालोतरा

आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911