दिनांक 2 दिसम्बर 2016 रोहट उपखंड के कुलथाना में काँग्रेस जनो ने काँग्रेस जिलाध्यक्ष चाड़वास का गर्मजोशी से किया स्वागत
श्रीमान चुन्नीलाल राजपुरोहित चाड़वास के पाली जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार कुलथाना पहुँचने पर ओबीसी काँग्रेस जिलाध्यक्ष मंगलाराम पटेल भीण्डर के नेतृत्व में काँग्रेस कार्यकर्ताओ एवम ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत इस दौरान उनके साथ काँग्रेस नेता मोहनसिंह राजपुरोहित भी थे वे जालोर जिले के कुआरडा गाँव में अपने रिश्तेदारी के सामाजिक कार्यक्रम में शरीक होकर लौट रहे थे उन्होंने यहाँ मौजूद ग्रामीणों से नोटबंदी से उत्पन्न हुए हालात की जानकारी ली तो वहाँ मौजूद ग्रामीणो ने उनको बताया की हम बहुत दुःखी है तीन तीन दिन तक बैंको में चक्कर लगाने पर भी हमको हमारी कमाई का पैसा भी नही मिल रहा है और तीन दिन इंतजार के बाद भी मिलता है तो सिर्फ दो हजार का एक नोट और उसको लेकर हम जब दुकान पर सामान लाने जाते है तो दुकानदार के पास भी छूटे पैसो की समस्या आ जाती है और हमको कभी कभी सामान भी नही मिल पाता है इस कारण हम लोगो का जीना मुहाल हो गया है इस दौरान चाड़वास ने कहा की हम नोटबंदी के खिलाफ नही है लेकिन सरकार के बिना तैयारी के लिए गए इस फैसले के कारण आज आमजन को हो रही परेशानी के खिलाफ है और हम सरकार से आमजन की लड़ाई लड़ रहे है इस दौरान ओबीसी काँग्रेस जिलाध्यक्ष मंगलाराम पटेल भीण्डर युवा काँग्रेस कुलथाना के अध्यक्ष प्रकाश पटेल, राजुराम पटेल, मुकेश पटेल, रूपाराम पटेल, छतुभाई पटेल, मेघवाल समाज भाद्राजून के अध्यक्ष गिरधारीलाल देवाण, बाबूलाल मेघवाल देवाण, उदयसिंह जोधा देवाण, सांवलराम मेघवाल, लच्छाराम मेघवाल, रूपाराम मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, प्रकाशगिरी, दिनेशगिरी गौस्वामी भीण्डर, सुरेन्द्रसिंह, जीवाराम पटेल, मंगलाराम हिरागर सहित दर्जनों काँग्रेसजन एवम ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911