4.12.16

श्री धनारामजी पुरोहित ने दूरदर्शन राजस्थान चौपाल कार्यक्रम मे दिव्यांग व समाज की जानकारी दी

आयुक्त महोदय श्री धनाराम जी पुरोहित ने दूरदर्शन राजस्थान चौपाल कार्यक्रम मे दिव्यांग व समाज की जानकारी दी  !
दूरदर्शन राजस्थान के 20 मिनट के चौपाल कार्यक्रम मे पूरममल के साथ राजस्थान सरकार के आयुक्त, विशेष योग्यजन मन्त्री धन्नाराम पुरोहित ने दिव्यांग व समाज के विषय पर जानकारी दर्शोको को दी ।
पुरोहित ने जानकारी दी की विशेष योग्यजन का प्रमाण - पत्र  कैसे प्राप्त करे , व विधालय व महाविद्यालय तक शिक्षा कैसे प्राप्त करनी व कया सुविधा उपलब्ध होगी , ओर रेल, बस मे सुविधा कैसे उपलब्ध रहेगी , व बैको मे सुविधा उपलब्ध कराने के लिए माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने बैको को आदेश दे दिए है कि सभी सुविधा उपलब्ध कराए ।
"पुरोहित ने खुद दिव्यांग का जिक्र करते हुए कहा की मैने 1-5 तक की पढाई रैक से चलते हुए मेडा पुरोहिताना ओर 5-8 तक की पढ़ाई मेरे पिता के आशिर्वाद से कुका मे गया जो मेरे पिता कंधा पर उठा कर ले जाते थे,  9 कालेज तक की पढ़ाई जालोर मे की व गुरूजी आत्मानंद जी ने मुझे नि: शुल्क शिक्षा दी । ओर कहा कि दिव्यांग को हिम्मत नही हारनी चाहिए क्योंकि मैने दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए 15  दिन चर्क काटने पडे , ओर इतनी परेशानी का सामना करते हुए मैने हिम्मत नही हारी ओर मैने संस्था बधाई ओर संघर्ष किया ओर गुरु आत्मानंद जी व पिताजी के आशिर्वाद से दिव्यांग की सेवा करने का मौका मिला, व मै माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का भी आभार व्यक्त करता हुॅ इस मुकाम पर पहुंचाया । "
पुरोहित ने दिव्यांग को हिम्मत नही हारने का संदेश भी दिया !


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911