6.10.17

रेतवड़ा अस्पताल में भामाशाह सुखराज राजपुरोहित ने भेंट की एम्बुलेंस


जालोर जिले के सायला पंचायत समिति के रेवतड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भामाशाह सुखराज राजपुरोहित पुत्र ताराजी करताणी  की ओर से स्वास्थ्य केन्द्र को एंबुलेंस भेंट की गई।
      जानकारी के अनुसार शनिवार को रेवतड़ा निवासी श्री सुखराज पुत्र श्री ताराजी करताणी परिवार की ओर से दशहरा पर्व पर रेवतड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एम्बुलेंस भेंट की।
         जिस पर ज्वालादेवी नवयुवक मंडल रेवतड़ा की ओर व ग्रामवासियों की ओर से भामाशाह का आभार जताया गया।  इस मौके विशेष योग्यजन आयुक्त राज्य मंत्री धन्नाराम पुरोहित, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, रामेश्वर सिंह राजपुरोहित, कैलाश हिराणी, मनोज सिंह समेत कई जने मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911