सुमेरपुर के निकट बलवना गांव की सरहद में जवाई नहर में नहाते समय एक छात्र डूब गया, जिसके साथी की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई पता नहीं लग पाया। शुक्रवार को बलवना पुलिये के पास शव मिलने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।
गौरतलब है कि सांडेराव निवासी दीपक कुमार पुत्र प्रतापसिंह राजपुरोहित प्रवीण पुत्र इन्द्रराज वैष्णव हमेशा की तरह फालना स्थित कॉलेज में पढ़ने के लिए गुरुवार सुबह भी घर से निकले थे। दोनों कॉलेज जाने के बजाय बलवना गांव की सरहद से निकल रही जवाई नहर में नहाने उतरे। नहाते समय तेज बहाव के कारण दीपक बहकर चला गया, जबकि प्रवीण बाल-बाल बच गया। प्रवीण की सूचना पर सुमेरपुर सांडेराव से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।
ग्रामीणों की मदद से बांस के डंडों का जाल बनाकर नहर में उतारा गया, ताकि बहकर छात्र इसकी मदद से मिल जाए। प्लास्टिक जाल भी नहर में डालकर बच्चे की तलाश शुरू की। देर रात तक छात्र का सुराग नहीं मिल पाया था।
पांच बहनों का इकलौता भाई है दीपक राजपुरोहित
जानकारी के अनुसार दीपक कुमार राजपुरोहित परिवार का इकलौता बेटा था। अपने पिता की छह संतानो में से पांच बहनों का वह इकलौता भाई है। मौके पर उसके परिजन भी विलाप करते रहे, जिन्हें लोग सांत्वना देते रहे। दीपक की बहन संगीता का 4 दिसम्बर को शादी होने वाली है।
शुक्रवार सुबह मिली सूचना
सूत्रों के अनुसार बलवना पुलिए के पास दीपक के शव मिलने की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस दल मौके पर रवाना हो चुका है।
News by Rajasthan Bharti
www.rajasthanbharti.com

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911