राजपुरोहित नवयुवक मण्ड़ल द्वारा गौ कथा का आयोजन किया। जिसमें गौ कथा वाचक श्री शंकर भाई पुरोहित के श्री मुख से किया गया। श्री शंकर भाई ने पिछले चार माह से गौ कथा आरंभ कि थी ओर उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलगाना, केरला आदि शहरों एवं गाॅव में कथा कि है ओर आगे अभी गुजरात, राजस्थान, हरियाणा होते हुए दिल्ली में 18 फरवरी को पहुँचेंगे ओर श्री गोपाल मणी महाराज के साथ मिलकर गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता धोषित करना चाहिए है
गौ कथा वाचक श्री शंकर भाई पुरोहित ने कहा कि जिन गायों के लिए हमारे प्रभु का नाम गोविन्द पड़ा, जिन गायों के लिए प्रभु गोपाल बन जंगल, जंगल कटीली झाड़ियों में नंगे पाँव गौ सेवा करते हुए विचरण करते रहे आज उन्ही गायों पर इतना बड़ा अत्याचार ओर गाय हमारे देश मे पूजनीय हैं एवं हम सब गाय का दूध दही घी खाकर बड़े हुए हैं और इनके बच्चो द्वारा हमें खेती मे मददत मिलती है और अगर गाय को राष्ट्रीय पशु बनाते हैं तो इसको काटने की अनुमति नही होगी और हमारे राष्ट्र का उद्धार होगा।
पुना के राजपुरोहित से समाजसेवी श्री बलदेव सिंह राजपुरोहित सरवङी ने बताया कि गाय हमारी माता है गाय हमारी भारतीय हिन्दू संस्कृति की धरोहर है औऱ गाय में सभी देवी देवताओं का वास है हम गाय को पशु की श्रेणी में नही रखते अपितु माँ का दर्जा देते हैं इसलिये गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलना चाहिए ओर गौ सेवा से ही हमारा देश आगे बढ़ेगा।
इस मौके पर राजपुरोहित नवयुवक मण्ड़ल के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे प्रवीण सिंह नारवा, हिरसिह, अनोप सिंह, कान सिंह, विक्रम सिंह, अमरसिंह, मुल सिंह, रणजीत सिंह आदि समाज बन्धु उपस्थित रहे!
NEWS BY :- S P SINGH RAJPUROHIT MEGHLASIYA



No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911