29.1.18

सातुनी पुरोहितान मे श्री ठाकुर जी महाराज की दित्य वर्षगाँठ मेले का आयोजन किया गया

बालोतरा सातुनी पुरोहितान मे श्री ठाकुर जी महाराज की दित्य वर्षगाँठ मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर  पर श्री महंत निर्मलदास जी महाराज श्री डॉ.ध्यनारामजी महाराज व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा व बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने युवा शक्ति को नशा मुक्त होने आहान किया ।
       श्री ध्यनारामजी महाराज ने कहा कि युवा माता पिता व गुरु जनो का सम्मान करे ओर कोई भी कार्य करे माता पिता का आशीर्वाद जरूर ले तो अपने आप एक शक्ति उर्जा मिलेगी कार्य सफल होगा । संत निर्मलदासजी ने दहेज, मृत्यु भोज जैसी कुरीतिया हटाने की बात कही।  

       पुर्व कुलपति भवरसिह सिमरखिया ने शिक्षा व बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इस दौरान युवा नेता कालुबन्ना , श्रवण सिह सिमरखिया , सरपंच पदमसिह बडनावा, सरपंच नेमाराम रतनसिह पवार, नरपतसिह महेचा, पर्वत सिंह, रेवतसिह मदनसिह गेनाराम प्रजापत भोमाराम देवासी, पुर्थ्वीसिह, बजरंगसिह, पुर्व सरपंच दलपतसिह मेगावास, मोहनसिह सरवड़ी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911