29.1.18

श्रीजयसिंह राजपुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल दो दिवसीय मानव सेवा शिविर का आयोजन

        प्रसिद्ध समाजसेवी व राजनीतिज्ञ श्री जयसिंह जी राजपुरोहित शिवतलाव की प्रथम पुण्यतिथि पर  शिवतलाव मे विशाल दो दिवसीय मानव सेवा शिविर का आयोजन उनके छोटे भाई श्री जगदीश सिंह व भंवर सिंह जी शिवतलाव हाल लोनावाला वालो की तरफ से आयोजित किया गया ।

       प्रथम दिवस 25 जनवरी को हेल्थ चेकअप के लिए था जिसमे 1500 लोगो ने भाग लिया व सेकङो लोगों अपने फ्री चेकअप का लाभ प्राप्त किया । सेकङो की संख्या में लोगो ने स्वेच्छिक रक्तदान किया । सभी के भोजन व जलपान की व्यवस्था उनके परिवार द्वारा की गई ।
          वही दूसरे दिन 26 जनवरी को सेकङो की संख्या में दिव्यांग लोगो को ट्राईसाईकल, व्हीलचेयर, बैशाकी व कम सुनने वालो श्रृवणयंत्र निशुल्क वितरित किये गये ।  तथा शारिरीक रुप से लाचार दिव्यांगो को कृत्रिम पेर व हाथ उनके नाप से बनवाकर वितरित किये गये ।

        जिसमे हजारों की संख्या में लोगो ने बढचढकर हिस्सा लिया व लाभ प्राप्त किया ।

     कार्यक्रम के समापन मे पर्यावरण प्रेमी व कांग्रेस के पर्यावरण मिडिया प्रभारी श्री खुशहाल सिह राजपुरोहित ने  वृक्षारोपण का आयोजन कर स्वर्गीय श्री जयसिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

    स्वर्गीय जयसिंह जी स्मृति में आयोजित इस विशाल मानव सेवा शिविर के सफल आयोजन के लिए श्रीमान जगदीश सिंह जी व भंवर सिंह जी शिवतलाव को बहुत-बहुत साधुवाद व धन्यवाद । मानव सेवा से बङी श्रृद्धांजलि नही हो सकतीं ।
    आप दोनों भाइयों ने सच्चे अर्थों में स्वर्गवासी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है । 🙏🙏🙏💐💐💐


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911