सिरोही-निकट के सिरोडी गांव के प्रेमधाम मे बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की शुरूआत हुई। ब्रज सौरासी कोस परिक्रमा के उपलक्ष मे तथा पोसींतरा गांव की स्वगीॅय नाजु बैन हकमाराम पुरोहित को समपिॅत भागवत कथा महोत्सव साथ दिन तक दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगी।बुधवार सुबह वाण निवासी गणेशाराम पुरोहित के आवास से प्रेमधाम तक शोभायात्रा निकाली जिसमे बालिकाए कलश धारण कर तथा औरते मंगल गीत गाती हुई प्रेमधाम पहुॅची।पुजापाठ के साथ कथा वाचक लोकाध्यक्ष एवं हरीनाम प्रभु ने श्री कृष्ण की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये सत्संग और कथा को अमृत बताया साथ ही भागवत कथा के महत्व पर विचार पृवॅक व्याख्यान दिया।
इस दौरान विजयराज पुरोहित पोसींतरा, शान्तिलाल पुरोहित मामावली,उदयराज पोसींतरा, सुरेश जुगनू वलदरा, गणेशराम वाण,विजयराज सनवाडा, इन्द्रराजपुरोहित, कनैयालाल सिंदरथ समेत कई लोग मौजूद थे। भागवत कथा महोत्सव 13फरवरी तक आयोजित होगा।


No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911