बोराबड़। लक्ष्मण सिंह मैढ़ बोड़ावड ग्राम पंचायत निवासी ने कुचामन नवोदय विधालय में अध्ययनरत छात्रा रोशनी पुत्री चन्द्र प्रकाश सिंह राजपुरोहित का फुटबाल की राष्ट्रीय टीम में श्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चयन होने पर सम्मान किया गया।
रोशनी राजपुरोहित ने नवोदय विद्यालय के दिशा निर्देश में नेशनल फुटबाल मीट 2017-2018 लखनऊ उत्तर प्रदेश में मैच खेला ओर श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीत कर बोराबड़,मकराना सहित प्रदेश का नाम रोशन किया।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री व नागोर जिला सांसद सी आर चौधरी व नावा विधायक विजय सिंह चौधरी ने विद्यालय दारा आयोजित समारोह में खिलाड़ी रोशनी राजपुरोहित को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911