11.2.18

आज से दो दिवसीय महासम्मेलन के लाखों लोग बनेंगे हिस्सा होंगे कई ऐतिहासिक निर्णय 

राजपुरोहित समाज महाधिवेशन की तैयारियां पूर्ण

बालोतरा अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज का  महाधिवेशन आज से दो दिवसीय महाधिवेशन में देश के कोने-कोने से राजपुरोहित समाज के गणमान्य नागरिक बंधुओं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे तथा ब्रह्मर्षि ब्रह्मा अवतार सिद्ध पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में समाज को नई दिशा और दशा तय करने को लेकर के डॉक्टर वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी महाराज के मार्गदर्शन में कई ऐतिहासिक प्रस्ताव और निर्णय पारित होंगे समाज के हित के आगामी समय को ध्यान में रखते हुए समाज के गणमान्य बंधुओं इन सभी निर्णय का फैसला करेंगे और अपनी अपनी राय इन प्रस्तावों के माध्यम से समाज के सामने रखेंगे !

          यह 2 दिन का महासम्मेलन राजपुरोहित समाज की दशा और दिशा तय करेगा कौन-कौन से गांव ढाणी से राजपुरोहित समाज के बंधु सम्मेलन के लिए अपना हिस्सा बनेंगे कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम रूप में है तथा आज से समाज के सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे ।

प्रमुख विषय-- दहेज प्रथा बंद, नशा मुक्त समाज,  मृत्यु भोज, जीवित न्यात, शिक्षा संस्कार पर जोर, अंतरजातीय विवाह, सामाजिक कुरीतियां, बालिका शिक्षा में बढ़ावा,  इन सभी प्रमुख विषय पर चिंतन किया जाएगा तथा पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा

दो दिवसीय में जो भी निर्णय लिए जाते है, वो 13 फरवरी से लागू किये जायेंगे।

सुगना फाउंडेशन मेघलासिया राजपुरोहित समाज के हर बन्धु युवा और बुजुर्ग से हाथ जोड़कर निवेदन करना चाहती हैं की जो भी कानून राजपुरोहित समाज के लिए बने, उनका पालन किया जाए, ताकि आने वाला समय भविष्य राजपुरोहित समाज को याद करे।

निवेदन: -  श्री एस पी सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष सुगना फाउंडेशन


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911