समाज में व्याप्त हर बुराई के निवारण व समाज की एक आदर्श आचार संहिता के लिए सदैव धाम की तरफ से फरमान जारी होने को समाज उत्सुक रहा हैं। वो घड़ी पूज्य गुरु महाराज जी के सतत परिश्रम से 11 व 12 फरवरी को समाज के विशिष्ट लोगों से जो प्रत्येक गाँव का प्रतिनिधित्व करेंगे के द्वारा निर्धारित की जानी हैं ।
उक्त महासम्मेलन में लगभग 1700 गाँवों से 5000 प्रबुद्धजन समाज का नया इतिहास रचने वाले हैं।
इस सम्मेलन में विस्तृत चिंतन मनन व मंथन से अमृत निकलने की आशा रहेगी तथा उसको मूल रूप में लागू करने में हम सब की भागीदारी रहेगी ।
आज पूज्य गुरुवर ध्यानाराज जी महाराज का दूरभाष पर सभी व्यवस्थाओं को सूचारू व व्यवस्थित तरीके निष्पादन हेतु युवाओं से इस यज्ञ में अपने श्रमफल से आहूति देने का आदेश प्राप्त हुआ।
आइये हम सभी इस आयोजन के साक्षी बने व अपने श्रमफल की आहुति दें।🙏🙏
⛧
जगदीश सिंह हरिसिंह जी राजपुरोहित शिवतालाब ⛧
11-12 फरवरी को राजपुरोहित संसद की तैयारियां जोरों से हो रही है
दो दिवसीय संसद में जो भी निर्णय लिए जाते है, वो 13 फरवरी से लागू किये जायेंगे।
मैं राजपुरोहित समाज के हर बन्धु युवा और बुजुर्ग से हाथ जोड़कर निवेदन करना चाहता हु की जो भी कानून राजपुरोहित समाज की संसद में बने, उनका पालन किया जाए, ताकि आने वाला समय भविष्य राजपुरोहित समाज को याद करे..... श्री बिरम सिंह राजपुरोहित संरक्षक सुगना फाउंडेशन मेघलासिया
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा
मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911