चलों सुमेरपुर...............चलों सुमेरपुर......!!
24 अप्रैल सुबह 10 बजें उपखण्ड कार्यालय सुमेरपुर के बाहर एकदिवसीय भूख हड़ताल....!!
प्रिय बन्धुओं,
हमारी कोशिशें रंग ला रही हैं, प्रशासन और सरकार हरकत में आ चुकी हैं, नेता परेशान हो रहे हैं क्योंकि चुनावी वर्ष हैं.....!!
अब बात सिर्फ मनोहर के परिवार या नेतरा गांव की नही है, अगर मनोहर अपहरण प्रकरण का पर्दाफाश नही होता है, तो हमें राजपुरोहित कहलाने का कोई हक नही हैं, इस प्रकरण से पूरे समाज की इज्जत दांव पर लग गई हैं, क्या हमारा समाज इतना कमजोर है की प्रशासन और सरकार को सीबीआई जांच के लिए मजबूर नही कर सकता, साथियों अभी नही तो कभी नही, ये चुनावी वर्ष है अगर अब हम सरकार को सीबीआई जांच के लिए मजबूर ना कर पाएं तो फिर कभी नही कर पाएंगे.....
16 महीनें से मनोहर के माता पिता अपने बेटे का इंतज़ार कर रहे हैं, उनसे मिलकर उनके दर्द को समझ कर इस आंदोलन का हिस्सा बनिए, आपका सिर्फ एक दिन मनोहर को इंसाफ दिला सकता हैं, ये लड़ाई किसी की व्यक्तिगत लड़ाई नही है, ये पूरे समाज की लड़ाई है, अब आप तय कीजिए की आप इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते है या तमाशबीन बन कर हमारा मजाक उड़ाना चाहते है, जरा सोचिए अगर हमारे प्रयासों से हमारा मनोहर हमें मिल गया तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य हम जीवन मे दोबारा नही कर पाएंगे, हमारे सामने सरकार और प्रशासन का मजबूत तंत्र है फिर भी हम लड़ रहे है, संघर्ष कर रहे हैं सिर्फ और सिर्फ मनोहर के लिए..........!!
समाज के नेता 16 महीनें से खामोश बैठे है उन्हें तकलीफ मत दीजिए, उन्हें चुनाव लड़ना है, उन्हें अपनी टिकट फिक्स करवानी है, उनके लिए मनोहर इतना महत्वपूर्ण नही है जितना उनकी पार्टी महत्वपूर्ण है......!!
इस लड़ाई को अपनी लड़ाई समझ कर हमारा साथ दीजिए.......!!
साथियों एक बात हमेशा याद रखना " दुनियां नतीजों को शाबाशी देती है, कोशिशों को नहीं......"
24 अप्रैल को सुमेरपुर आइए उसी दिन राजस्थान की महारानी भी सुमेरपुर पधार रही है, ऐसा मौका फिर नही मिलेगा, लगे हाथ थोड़ा स्वागत उनका भी कर देंगे..........!!
साथियों अब सर गिनाने का वक़्त आ गया है.........!!
निवेदक
मनोहर बचाओं संघर्ष समिति

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911