हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि सुमेरपुर रोड़ पर पणिहारी होटल के समीप यूआईटी द्वारा नवनिर्मित राजस्थान के पहले भगवान परशुराम सर्कल के लोकार्पण हेतु सर्वब्राह्मण समाज की तरफ से यूआईटी चेयरमेन संजय जी ओझा ,आयोजन समिति अध्यक्ष मुरलीमनोहर जी बोड़ा और राजपुरोहित विकास समिति सचिव डॉ चन्द्रभान तालकिया के नेर्तत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा आसोतरा जाकर गुरुमहाराज को विनम्र निवेदन किया गया।
जिसमें ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर तुलछाराम जी महाराज ने स्वीकार किया । 17 अप्रैल सायं 5 बजे सन्त श्री तुलछाराम जी महाराज के कर कमलों द्वारा परशुराम सर्कल का लोकार्पण कर सर्वब्राह्मण समाज की वाहन रैली को रवाना किया जाएगा ।
आप सभी बंधु अधिकाधिक संख्या में पधारकर इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्यता प्रदान करे .........
जय परशुराम जय खेतेश्वर

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911