13.4.18

राजपुरोहित RAS युवा प्रतिभा खोज परीक्षा 2018 जोधपुर में 22 अप्रैल को

              ❗ विशेष सूचना❗                                   राजपुरोहित RAS युवा प्रतिभा खोज परीक्षा 2018

प्रिय बंधुवर..

        जैसा कि आपको विदित है कि अनंतश्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री श्री तुलसारामजी महाराज की सत्प्रेरणा एवं वेदांताचार्य (डा०)ध्यानारामजी महाराज के पावन सान्निध्य में संत श्री संस्थान (अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ) के तत्वावधान में श्री खेतेश्वर युवा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम पिछले वर्ष से सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत समाज के 11 प्रतिभावान बालक बालिकाएं दिल्ली में आईएएस की कोचिंग निमित्त सुविधाएं प्राप्त कर रहें हैं, इसी कड़ी में हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RAS एवं अधीनस्थ सेवाओं के लिए जारी विज्ञप्ति के अनुरूप राजपुरोहित युवा RAS प्रतिभा खोज परीक्षा 2018 लिए जाने का निर्णय किया गया है , समय अवधि अधिक हो जाने एवं नए प्रतिभागियों को मौका देने के लिए पिछले वर्ष इस हेतु ली गयी परीक्षा को निरस्त कर नए स्तर पर पुनः परीक्षा ली जानी है

       इस परीक्षा में राजपुरोहित समाज के वे बालक बालिका जो हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RAS एवं अधीनस्थ सेवाओं के लिए जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी अहर्ताएं पूरी करतें हों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है, सभी के लिए दिनांक 20 अप्रेल तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी, बिना आवेदन परीक्षा स्थल नहीं पहुंचे

परीक्षा का स्थान : आदित्य पब्लिक स्कूल, झालामंड सर्किल के पास, पाली रोड़ जोधपुर
परीक्षा का दिनांक एवं समय: 22 अप्रेल 2018 रविवार(प्रातः 12 बजे से) समय से 30 मिनट पहले पहुंचे

परीक्षा में भाग लेने के लिए
www.santsrisansthan.org  पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किये जा सकते हैं अथवा इस लिंक पर सीधे जाकर ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है
http://www.santsrisansthan.org/wp/rajpurohityuva-ras-pratibhakhojexamform/

  ध्यान रहे पूर्व में आयोजित प्रतिभा परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया गया है, सभी को दुबारा पंजीयन एवं परीक्षा प्रक्रिया का पालन करना होगा, इस सम्बंध में किसी भी प्रकार की पूछताछ न करें, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञापन अनुरूप  राजपुरोहित समाज के योग्य एवं समर्पित अभ्यर्थी ही पंजीयन करें, किसी भी प्रकार से अहर्ता प्राप्त न करने की स्थिति में किसी भी स्तर पर योजना से पृथक किया जा सकता है सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया 25 अप्रेल 2018 तक पूरी कर ली जाएगी, 26 अप्रेल से चयनित विद्यार्थी जॉइन कर सकतें हैं
पूज्य महाराज श्री के पावन सानिध्य और निर्देशन में आयोज्य इस प्रोत्साहन कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए सामाजिक स्तर पर सहयोग एवं सम्बल प्रदान करना है, प्रतिभा खोज परीक्षा में उच्च वरीयता प्राप्त युवाओं को जोधपुर में RAS प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क आवास, भोजन एवं प्रारम्भिक परीक्षा के लिए कोचिंग फीस में 50% सहयोग प्रदान किया जाएगा, बालिकाओं के लिए पृथक एवं विशेष व्यवस्थाएं रहेगी।

    आप सभी युवा प्रतियोगी बंधुओं से सादर अनुरोध है कि परीक्षा में भाग  लें एवं साथ ही अपने समाज के प्रतियोगी युवाओं को अधिकाधिक संख्या में इस परीक्षा  में भाग लेने का आग्रह करें और संदेश पहुंचाए

कार्यक्रम आयोजक
     संतश्री संस्थान
अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ

      निवेदक एवं संयोजक
संत श्री संस्थान जोधपुर इकाई

सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं संत श्री संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है तथापि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सम्पर्क करें
8239700000 9461192241
9460533690
तकनीकी सपोर्ट 7023131008


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911