सिरोही। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जिला उपाध्यक्ष पद पर मंजुबेन पुरोहित को मनोनीत करने पर पुरोहित समाज व भाजपा महिला मोर्चा में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।
पुरोहित की घोषणा होने के बाद राजपुरोहित समाज समेंत उनके स्नेहजनो, इष्टमित्रों ने उनके निवास पर जाकर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। एवं महिलाओं ने मिठाई खिलाकर मुँह मीठा करवाया। पुरोहित को बधाई देते हुए भाग्यश्री राजपुरोहित ने बताया कि यह राजपुरोहित समाज के लिए गौरव की बात है, की हमारे समाज से मंजू जी को अहम पद पर जिम्मेदारी मिली है और हमे विश्वास है कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे। मंजू पुरोहित ने जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह महिला मोर्चा ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है वह उन्हें अपनी ईमानदारी व लग्न से निभाने की बात कही तथा केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन को लाभान्वित व महिला सबलीकरण व सशक्तिकरण में कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पिंकी राजपुरोहित ने मिठाई खिलाकर सबका मुँह मीठा करवाया ओर बताया कि मंजू जी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदार मिलने पर हमारे लिए प्रशंसनीय है। बहुत खुशी होती है जब किसी अपनो को किसी क्षेत्र में अहम जिम्मेदारी मिलती है।

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911