30.4.18

गौ सेवा रथ का ब्रह्मधाम मे गुरू महाराज के कर कमलो द्वारा हुआ लोकार्पण

गौ सेवा रथ का ब्रह्मधाम मे गुरू महाराज के कर कमलो द्वारा हुआ लोकार्पण--गुरू महाराज ने दिया गौसेवा का संदेंश आज का दिवस अत्यन्त शुभ रहा..

"✍🏻सभी मित्रों को सुचित करते हुये अत्यन्त हर्ष की अनुभूति हो रही हैं कि आज विक्रमी संवत २०७५ वैशाख पूर्णिमा दि. २९/०४/१८ के पावन दिवस पर पूज्य दादी व दादाजी स्व. श्रीमती रूपोदेवी धर्मपत्नी स्व. श्रीमान तिकमाजी की पुण्य स्मृति में बीमार, घायल व निराश्रित गोवंशों की सेवा के लिये गौसेवा रथ (एम्बुलेंस) को ब्रह्मधाम आसोतरा की सद्प्रेरणा व अनंत विभूषित ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर श्री श्री श्री १००८ श्री तुलसाराम जी महाराज के आशीर्वाद से ब्रह्मचारी डॉ ध्यानारामजी महाराज के करकमलों से लोकार्पण किया गया व श्री गोपाल कृष्ण गोशाला भीनमाल को गोवंश सेवा के लिये सुपुर्द किया गया |

       स्वयं गुरुमहाराज श्री तुलसारामजी महाराज ने श्री गोपाल कृष्ण गोशाला भीनमाल की सहायता व को गोवंश सेवा के लिये अपनी झोली से आशीर्वाद स्वरुप ₹ १००००/-  भी दिये......
   धन्य हैं ब्रह्मधाम की महिमा...........आज शब्द नहीं हैं

      यह गौ सेवा रथ महिन्द्रा पिकअप पर विषेश रुप से हाइड्रोलिक प्रणाली से बनाया गया हैं जिससे १-२ सेवक भी घायल बीमार दुर्घटनावंश गोवंश को गौ सेवा रथ मे आसानी से चढा सकते हैं।

     गौ माता की कृपा व हरे कृष्ण श्री राकेश जी (BDO साहब भीनमाल), हरीश जी पुरोहीत आलडी व भाई धनराज दासपॉं के मार्गदर्शन से एक सेवा का कार्य आज आगे बढ़ा.....

       🌺 सौजन्य 🌺
राजपुरोहित श्रीमान हेमराज जी सुपूत्र स्व. श्री तिकमाजी लाफा, दासपॉं/ मुम्बई

गौसेवार्थ मीशन धनवंतरी ऐंबुलेंस रानीवाड़ा भीनमाल की ओर से आदरणीय भामाशाह जी को खुब खुब आभार गौकृपा बनी रहे।

कुछ छायाचित्र भी देखे और गौ व गुरुमहाराज की कृपा को अनुभव करे.....
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

News by Harish Kumar Purohit


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911