22.9.19

मुम्बई मे अखिल राजपुरोहित युवा सम्मेलन का आयोजन 29 सितम्बर

            श्रीमान / श्रीमती प्रिय समाजचिंतक बंधु / बहन, सप्रेम नमस्कार🙏

        आपको यह सूचित करते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है कि लाखों समाज बंधुओं एवं बहनों की दशा एवम दिशा को दृढ संकल्प के साथ मजबुत करने हेतु ।
       अखिल राजपुरोहित युवा सम्मेलन का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2019  दिन रविवार प्रातः 9:30 बजे खेतेश्वर आश्रम, काशीमीरा, मुम्बई में रखा गया है।अब समय आ गया है क्योंकि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है , परिवर्तन ही संसार का शाश्वत नियम है । आज के इस तकनीकी युग में युवा शक्ती के बलिष्ठ कन्धों के दम पर समाज को सार्थक परिवर्तन की ओर लाया जा सकता है, और आज के युग मे युवकों के साथ साथ युवतियों व महिलाओं को भी आर्थिक मानसिक रूप से सक्षम बनाने की आवश्यकता है महिलावर्ग को लगु उद्योगों नई आर्थिक नीतियों से अवगत करा कर उनको भी पुरुष प्रधान समाज मे बराबर का हक दिलाया जाए।
         सत्य को अंततः स्वीकार करना ही पड़ता है । अपने राजपुरोहित समाज को एक नई सामाजिक क्रांति की आवश्यकता का एहसास काफी समय से किया जा रहा है।
पुरानी कार्यशैली भी समाज को दीमक की तरह खोखला कर रही है।  इसलिए एक नए शक्तिशाली संगठन की स्थापना करने का अब समय आ गया है । 

      अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस युवा सम्मेलन में पधारने का कष्ट करें, आपके सुझाव व मार्गदर्शन की अति आवश्यकता है , इस महाअभियान में भाग लेकर इसे सफल बनायें । 

     हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी समाज बन्धु इस अभियान के साक्षी बनकर इस महाअभियान को सफल बनाएंगे।
जो भरा नहीं है भावी से , बहती जिसमें रस धार नहीं । बह हृदय नहीं हे पत्थर है , जिसमें स्वजाति का प्यार नहीं।

                          आयोजक:-
         राजपुरोहित समृद्धि परिषद, मुम्बई    

     इस आयोजन में इन मुद्दों पर भी बात होनी चाहिए ऐसा हमें लगता है अपकी क्या राय है हमे बताये 
    मुंबई आयोजन में युवाओं के लिए मध्यम और गरीब परिवार के युवाओं की शादी कैसे हो या फिर अंतरजातीय विवाह होना चाहिए या नहीं समाज में और विधवा विवाह इस पर मंच से एक आवाज होनी चाहिए ।
                             निवेदक:- 🙏
          श्री राजपुरोहित खेतेश्वर सेवा संस्था, 
      खेतेश्वर आश्रम, काशीमीरा, मीरा-भायंदर।
सुगना फाउण्डेशन परिवार  
और 
राजपुरोहित समाज इंडिया टीम 

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911