28.9.19

मंडोर ओवर ब्रिज के पास वाले सर्किल का नाम श्री अखेराज राजपुरोहित के नाम से जाना जाएगा।

‼गौरवांवित पल‼
अब से मंडोर ओवर ब्रिज के पास वाले सर्किल का नाम राजपुरोहित समाज के पातसाह श्री अखेराज राजपुरोहित तिंवरी के नाम से जाना जाएगा।

🚩 वही मेहरानगढ़ किले की सड़क पर स्थित चौराहे का नाम  राजपुरोहित समाज के युग पुरुष श्री गुमान सिंह राजपुरोहित तिंवरी के नाम से जाना जाएगा ।

गर्व की बात,
 जोधपुर के दो चौराहों का नामकरण राजपुरोहित योद्धा अखैराजजी, और गुमानसिंहजी के नाम पर हुआ ...
    इन दोनो योद्धाओ का संक्षिप्त परिचय -

1 . अखैराजजी राजपुरोहित -जोधपुर के तिंवरी कोट के जागीरदार  दलपतसिहजी के पुत्र थे, 
आप महाराजा अजीतसिंहजी के राजगुरू रहे, 
महाराजा अजीतसिंहजी के प्रारंभिक जीवन के  संकटकालीन समय मे  कंधे से कंधा मिला साथ रहे, तथा महाराजा की ओर से विभिन्न युद्धों मे खुद को झोंके रखा..।
    आपके केसरीसिंह सहित सभी बेटे विभिन्न युद्धों मे काम आए, केसरीसिंह 1730 की अहमदाबाद लडाई मे शहीद हुए थे....

2 . गुमानसिंहजी -   आप तिंवरी कोट के जागीरदार दौलतसिंहजी के पुत्र थे, महाराजा मानसिंह के राजगुरू रहे..., विक्रमी संवत १८७२  आसोज सुद ८ को मेहरानगढ किले मे मानसिंहजी के गुरू आयस देवनाथ की रक्षार्थ मीर खान पिंडारी से लडते हुए वीरगति प्राप्त हुए...

 इनकी शहादत पर खुद महाराजा मानसिंहजी ने भावुक होकर लिखा था.......
पांच कटारि पठान रे गढ मे जडी गुमान 
पुरोहित थारा प्राण ने,जाणे सकल जहान
पाड पठानां पोढियो  गढ मे अमर गुमान
पठानां कहियो पुरोहित तिंवरी पत बलवान
एक कटारी आगरे हद वाही अमरेश
ज्यू ही गढ जोधाण मे गजब जडी गुमनेश
अनवी नस राखी ऊंची हींणी न भाखिह..
गढ री लाज गुमानसी रजवट रूही राखी
एकर पाछो आव गढ रखवाल गुमानसी
पायो मरण पसाव अलबैलो अखमालोता
मूंछा राखी मरोड गढपति तिंवरी गुमानसी
सेवड रण सिरमौड अखै आप नृप मानसी....
(गुमानसिंह के  मेहरानगढ स्थित स्मारक पर उत्कीर्ण)...

ऐसे महान् वीरो को जोधपुर ने सम्मान दिया...
    हम सब के लिए शूकून वाली बात ..।

    आज का दिन समाज के लिए गौरवांवित पल है, इस के लिए हृदयतल की गहराइयों से सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज की तरफ से महापौर साहब घनश्याम जी ओझा का बहुत बहुत धन्यवाद , साथ ही अखेराजोत विकास समिति के तमाम पदाधिकारी व सदस्यगण का भी आभारी हूं जिन की मेहनत रंग लाई ओर आज के दिन हम सब के द्वारा हमारे पूर्वजों को सच्चि श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। एक बार पुनः आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद।_

🙏 न्यूज़ by सत्येन्द्र सिंह तिंवरी
सदस्य अखेराजोत विकास समिति
और 
ओम प्रकाश राजपुरोहित मेघलासियां 

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911