6.4.20

बासनी राजपुरोहितान के समाजसेवी द्वारा किया जा रहा सराहनीय कार्य

किसी ने ठीक ही कहा है नर सेवा ही नारायण सेवा है और इसी को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी आगे आ रहे हैं  देखिए हमारी यह रिपोर्ट 

 बासनी राज पुरोहितान के समाजसेवी द्वारा किया जा रहा काम अनुकरणीय :  सांखला 
ओसिया नगर के बासनी राजपुरोहितान ग्राम में राजपुरोहित समाज द्वारा लॉक डाउन के दरमियान भोजन के पैकेट बनाकर वितरित किए जा रहे हैं। बलराजपुरोहित समाज सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं बासनी के निवासी गोपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रोजाना 1300 भोजन के पैकेट बनाकर सुबह शाम दोनों समय वितरित किए जा रहे हैं।

 आज ओसियां तहसीलदार रामेश्वर राम छाबा और तिंवरी तहसीलदार दीपक सांखला ने बासनी जाकर किए जा रहे सेवा कार्य का निरीक्षण किया और वहां के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गुमानसिंह को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाया इस समय ओसियां के भगवान दास राठी, जयकिशन सोनी, दिलीप सोनी, देवीसिंह राजपुरोहित, सुनील ओझा, विक्रम शर्मा, पदमसिंह कैलाश भाटी, रामेश्वर सुथार आदि भी उपस्थित थे बासनी राजपुरोहितान के गुमान सिंह, जबर सिंह, गोपाल सिंह, नरेश सिंह, स्वरूप सिंह, रावल सिंह, दिलीप सिंह, छैल सिंह, ओम सिंह, जेठू सिंह, प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, हंसराज, मांगू सिंह, गणपत, स्वरूप सिंह, कैलाश सिंह, भगवान सिंह, सत्तू दास, जैन सिंह विष्णु सिंह, मालम सिंह हरिराम राम नाई एवं कई अन्य कार्यकर्ता इस सेवा कार्य में लगे हुए हैं गुमान सिंह  ने बताया  की कोई भी ओसियां नगर का व्यक्ति इस लॉक डाउन के दौरान भूखा नहीं रहे यही लक्ष्य बनाकर सभी कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं
 उधर एन्टी कोरोना हेल्पिंग हैंड समूह के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भी राशन सामग्री के किट जरूरतमन्दो को उपलब्ध करवाए जा रहे है। बासनी समूह और ओसियां समूह दोनो मिलकर कोरोना के खिलाफ इस जंग में प्राथमिक रूप से भोजन उपलब्ध करवा रहे है।

जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ..
अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911