20.7.13

ब्रह्मधाम तीर्थ पर न्यास की ओर से राजे का चुंदड़ी ओढ़ाकर बहुमान किया।

ब्रह्मधाम तीर्थ पर न्यास की ओर से राजे का चुंदड़ी ओढ़ाकर बहुमान किया। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने यात्रा के दौरान शुक्रवार को ब्रह्मधाम तीर्थ पर दर्शन पूजन कर खुशहाली की कामना की। श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ब्रह्माजी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर, शिवधुणा व गुरु मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। दर्शन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछारामजी महाराज के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने यात्रा के दौरान शुक्रवार को ब्रह्मधाम तीर्थ पर दर्शन पूजन कर खुशहाली की कामना की। श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ब्रह्माजी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर, शिवधुणा व गुरु मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। दर्शन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछारामजी महाराज के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तीर्थ व ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि राजे का न्यास की ओर से चुंदड़ी ओढ़ाकर गुलदस्ता भेंटकर बहुमान किया गया। महाराज की ओर से ब्रह्मा सावित्री एवं श्री खेतेश्वर महाराज की जन्म शताब्दी की तस्वीर भेंट की गई। राजे के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल, गुलाबचंद कटारिया, भूपेंद्रसिंह यादव, राजके पुरोहित, अमरा राम चौधरी, विधायक शंकरसिंह आहोर, ओटा राम देवासी सहित अतिथियों का न्यास की ओर से माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया।

sabhar:- www.bhaskar.com क्या आपको यह न्यूज़ / जानकारी पसंद आया? अगर हां, तो .इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...सवाई

विजित करे

Facebook Join us Page 
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911