14.11.13

पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ

ब्रह्मधाम आसोतरा पर मंगलवार से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ। प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में गणपति पूजन, वरुण बंधन कर पीठ पूजा की गई। इसके बाद आरती मंथन कर यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से अग्रि स्थापित की गई। इससे पूर्व मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से दस विधि स्नान कर देह शुद्धिकर यज्ञोपवीत धारण की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।

तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के ब्रह्म सरोवर पर मंगलवार को पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज के सानिध्य में विधिविधान से सवेरे 9 बजे शुरू हुआ। यज्ञाचार्य सहित 11 विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में गणपति पूजन, वरुण बंधन, पीठ पूजन, यजमान पूजन देह शुद्धि यज्ञोपवीत धारण आदि पूजा के कार्य संपन्न कर अरणी मंथन कर मंडप में अग्रि प्रवेश की व यज्ञ में गायत्री महामंत्र की आहुतियां प्रारंभ की। इसके साथ ही खेतेश्वर महाराज व गादीपति तुलछाराम महाराज के जयकारों से यज्ञ मंडप गूंज उठा। ब्रह्मधाम गादीपति ने विश्व शांति की कामना को लेकर यज्ञ में आहुतियां दी। श्रद्धालुओं ने भजन गाते व जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा लगाई।ब्रह्मधाम आसोतरा पर मंगलवार से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ। प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में गणपति पूजन, वरुण बंधन कर पीठ पूजा की गई। इसके बाद आरती मंथन कर यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से अग्रि स्थापित की गई। इससे पूर्व मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से दस विधि स्नान कर देह शुद्धिकर यज्ञोपवीत धारण की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।




पांच दिवसीय इस आयोजन को लेकर ब्रह्मधाम तीर्थ को रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई। महामंत्री ने बताया कि यह पांच दिवसीय महायज्ञ 16 नवंबर तक चलेगा। इसमें नित्य प्रतिदिन सवेरे 9 बजे से 12 बजे तक व दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विश्व कल्याणार्थ आहुतियां दी जाएगी। शाम 6 बजे महाआरती होगी। 15 नवंबर को रात्रि जागरण का आयोजन होगा। 16 

नवंबर को 12 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसी दिन दोपहर 1 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। गायत्री महायज्ञ के पहले दिन यज्ञाचार्य कंवरलाल जोशी फलौदी के मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों की ओर से ग्यारह हजार आहुतियां दी गई। इस अवसर पर वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज, आत्मानंद समाधिधाम के गादीपति रामानंद महाराज, अणदाराम, अखाराम महाराज, फरसाराम महाराज के अलावा न्यास उपाध्यक्ष मंगलसिंह कालूड़ी, कोषाध्यक्ष वृद्घिचंद समदड़ी, न्यासी जसराज भिंडाकुआ, बुद्धसिंह धारणा, तगराज इंद्राणा, गिरधारीलाल बालोतरा, पूर्व महामंत्री चंदणसिंह, उम्मेदसिंह सिवाना, घनश्यामसिंह, प्रभुसिंह पीलवा सहित भक्त-भाविक मौजूद थे।
साभार :- भास्कर न्यूज. बालोतरा

आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911