14.11.13

तुलसी मायरे की रस्म निभाई

श्री ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ पर आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को मुख्य यजमान ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज ने यज्ञ वेदी में आहुतियां अर्पित कर विश्व मंगल एवं गौ कल्याण की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की ओर से लगाए गए श्री खेतेश्वर भगवान के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा..........


मायरे की रस्म से पूर्व तुलसी पूजन करते ब्रह्मधाम गादीपति व श्रद्धालु।
तुलसी मायरे की रस्म निभाई 

हर वर्ष की भांति ब्रह्मधाम गादीपति से तुलसाराम महाराज की ओर से गुरु प्याऊ जुंझाणी नाडी पर तुलसी-सालगराम विवाह के कार्य को लेकर मायरे की रस्म अदा की गई। 

इसमें ब्रह्मधाम से मायरा लेकर वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज एवं अखाराम महाराज के अगुवाई में महामंत्री भंवरसिंह कनाना, कोषाध्यक्ष वीरधीचंद समदड़ी, न्यासी जसराज भिंडाकुआ, उम्मेदसिंह सणतरा, हनुमानसिंह गुड़ानाल, दीपसिंह बालोतरा, धनसिंह आसोतरा, लादूसिंह जसोल, वालसिंह कालूड़ी बिरम सिंह आदि ने तुलसाराम की आज्ञानुसार ठाकुरजी मंदिर गांव महिलावास जाकर विधिविधान से मायरे की रस्म अदा की गई।

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911