16.1.17

नशा ही मानव जीवन का विनाश है हमे नशे से दुर रहना चाहिए - श्री तुलछाराम जी महाराज

झाबरा गांव में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज के गुरू ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति श्री तुलछाराम जी महाराज ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा करता है वह हमेशा के लिए बीमार रहता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले लोगों को हमेशा के लिए दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा करता है उनका परिवार भी कभी सुखी नहीं रह सकता है। उन्होंने सभी भक्तों को नशामुक्त रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशा करता है उनको नशे की लत छुड़ाकर नशामुक्त करना चाहिए ,जिससे वह व्यक्ति अपने घर परिवार में शांतिपूर्वक रह सके तथा घर परिवार को खुशी मिल सके।

प्रवचन के दौरान महाराज ने कहा कि भारत में गाय को अभी तक राष्ट्र पशु घोषित नहीं किया है। इससे हर रोज कत्ल खानों में हजारों की संख्या में गायों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि गाय एक हमारी माता है। उस माता को कटते हुए हम सभी देख रहे है। उन्होंने कहा कि कत्ल खानों में कट रही है गायों को तत्काल प्रभाव से कत्ल खानों को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय को बचाने के लिए जगह-जगह पर अभियान चलाकर गाय को राष्ट्र पशु घोषित करते तथा कत्ल खानों को बंद करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों की इस अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

ग्राम पंचायत झाबरा में रविवार को सुबह 10 बजे अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज के गुरू ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति महाराज श्री तुलछाराम जी महाराज पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने महाराज पहुंचने पर गांव के सभी लोगों द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत के बाद महाराज द्वारा प्रवचन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश सिंह राजपुरोहित ने महाराज के झाबरा आगमन पर फूल माला एव  शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया ।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911