5.9.17

आसोतरा गादीपति श्री तुलसारामजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया







जालोर जिले के बिजरोल खेड़ा स्थित खेतेश्वर तीर्थ स्थल पर चातुर्मास के लिए बिराजित ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति गुरुदेव स्वामी श्री तुलसारामजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 
       मंगलवार को जन्मोत्सव पर गुरुदेव ने यहां विश्व शान्ति यज्ञ में आहुति दी। यहां गुरुदेव के जन्मोत्सव पर यजमानों ने भी यज्ञ में आहुतियां दी। 
श्री खेतेश्वर भगवान की जनम स्थली बिजरोल खेड़ा में चल रहे चातुर्मास के दौरान जन्म दिवस को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। समाजबंधुओं ने स्वामी को फूलमाला पहनाई तथा आशीर्वाद लिया। भगवान के दर्शन किए।
   इस मौके पर गुरु महाराज श्री ध्यानाराम जी महाराज ओर समाज के महान सन्तो के साथ समाज बंधुओं उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911