5.8.18

भाजपा ने किया राजपुरोहित समाज के साथ सौतेला व्यवहार


नवनियुक्ति प्रदेश कायॅकारीणी मे समाज की उपेक्षा....... मोहनभाई देशप्रेमी

जयपुर । राजपुरोहित समाज लम्बे समय से भाजपा का वोट बैंक बनकर अपना और समाज का राजनितिक नुकसान कर रहा है
        समाज करीब 90%भाजपा के पक्ष मे मतदान करती आ रही है साथ ही भाजपा द्घारा राजपुरोहित समाज के साथ धोखा देकर लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।प्रदेश की करीब 16 विधानसभा श्रेत्र मे समाज का बाहुल्य है।और टीकट मात्र एक आहोर से दिया।साथ ही एकलौते विधायक को कैबिनेट मे जगह नही दी।तथा राजस्थान गौ सेवा आयोग का पद भी हाथ से निकल गया।तथा सिरोही जिला प्रमुख बनाने मे भी राजपुरोहित समाज के साथ धोखा हुआ।तथा पिण्डवाडा नगरपालिका चैयरमैन खुश्बु राजपुरोहित को षडयंत्र के साथ हटाया गया।आज सिरोही भाजपा संघठन मे समाज बंन्धु लगन निष्ठा के साथ जीजान से काम कर रहे है लेकिन सत्ता मे समाज के साथ सौतेला व्यवहार जारी है।साथ ही वतॅमान भाजपा राजस्थान प्रदेश कायॅकारीणी मे राजपुरोहित समाज को पुरी तरह नजर अंदाज किया।आज एक भी समाज बंन्धु को प्रदेश कायॅकारीणी मे जगह नही दी।जो गंभीर चिंतन और मंथन का विषय है।हम जिस रूप मे भाजपा को मतदान करते है उस रूप और अनुपात मे हमारे आठ दस विधायक सांसद और कैबिनेट मंत्री होना चाहिए जबकी हमारा राजनितिक अस्थित्व भी भाजपा के राज मे दिनोदिन खंडित होता जा रहा है।इस दिशा मे समाज के जागरूक लोगो अपने प्रतिनिधित्व की पुरजोर मांग करनी चाहिए अन्यथा स्थिति और भयानक होगी और हक के लिए जागरूक होना होगा।वरना आने वाले दिनो मे समाज का राजनितिक अस्तित्व खतरे मे होगा।समाज को संघठन मे छोटा-मोटा पद देकर  मात्र खानापूतिॅ की जा रही है जबकी सत्ता मे भागीदारी से कोसो दूर हम है।और आने वाले चुनाव मे मुहतोड जवाब देने की जरूरत है।वरना स्थिति और घातक व नाजूक होगी।समय रहते संभलने की जरूरत है।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911