7.4.22

श्री खेतेश्वर जन्म महोत्सव का भव्य व विराट इस साल 22 अप्रैल 2022 को जोधपुर में मनाने का निर्णय

जय खेतेश्वर जय हिंद 
 6 अप्रैल 2022 समाज भवन जोधपुर में श्री खेतेश्वर जन्म उत्सव 22 अप्रैल 2022 को मनाने के निमित्त प्रथम आम सभा के कुछ छायाचित्र🙏

🙏 आप सभी आदरणीय राजपुरोहित समाज बंधुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष का विषय है श्री खेतेश्वर जन्म महोत्सव का भव्य व विराट रूप के साथ पुन इस साल 22 अप्रैल 2022 को जोधपुर में मनाने का निर्णय सभी समाज बंधुओं ने मिलकर किया इस आयोजन को भव्य रूप आज की आम सभा जोधपुर में गणमान्य लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

श्री खेतेश्वर जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन शोभा यात्रा के रूप में जो जोधपुर शहर के मुख्य मार्गों से होकर विशाल भव्य रूप में गुरु महाराज श्री खेतेश्वर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए उनकी महिमा जग में प्रसारित हेतू वह राजपुरोहित समाज की शक्ति प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य था।

 मगर पिछले कुछ सालों से करोना महामारी के कारण भारत सरकार व करोना गाइडलाइन के नियमों की पालना करते हुए इस उत्सव को हम सभी नहीं मना रहे थे व अन्य कुछ कारणों से भी नहीं मना रहे थे


मगर समाज बंधुओं बड़े ही हर्ष गर्व का विषय है की गुरुदेव संत श्री तुलसाराम जी महाराज ने अपने श्री मुख से श्री खेतेश्वर जयंती के आयोजन कमेटी के सदस्यों को श्री खेतेश्वर जन्म महोत्सव वापस जोधपुर में भव्य रुप से शुरू करके इस साल 22 अप्रैल 2022 को भव्य रूप से मनाने का आदेश दिया है।
 इसलिए राजपुरोहित समाज के सभी आदरणीय बंधुओं ने गुरुदेव के आदेश की पालना करते हुए इस साल 22 अप्रैल 2022 को भव्य व विराट रूप में संत श्री खेतेश्वर जन्म महोत्सव मनाने का समस्त राजपुरोहित समाज में निर्णय लिया है।
 इसलिए इस आयोजन के निमित्त वापस दूसरी आमसभा 8 अप्रैल 2022 को सवाची गेट समाज भवन जोधपुर में साय 5:00 बजे आप सभी पधार कर अपनी भूमिका निभाएं और इस जयंती को किस तरह भव्य रूप प्रदान कर सके अपना मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करवाएं वह समाज हित में अपने कर्तव्य का पालन करें 

धन्यवाद आभार 

2 comments:

  1. जय श्री गुरुवर

    ReplyDelete
  2. जय श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की

    ReplyDelete

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911