न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label गायत्री महायज्ञ. Show all posts
Showing posts with label गायत्री महायज्ञ. Show all posts

20.11.18

ब्रह्मधाम आसोतरा मे श्री गायत्री महायज्ञ का पंच दिवसीय भव्य कार्यक्रम हो रहा है

जय श्री गुरु महाराज जी की सा,
            आदरणीय बंधुओं,
     
  ब्रह्मधाम आसोतरा में 19 से 23 नवंबर तक श्री गायत्री महायज्ञ का पंच दिवसीय भव्य कार्यक्रम हो रहा है । जिसका शुभारंभ सोमवार को पूज्य गुरुदेव तुलसारामजी महाराज व वेदान्ताचार्य डॉ ध्यानारामजी महाराज द्वारा किया गया है ।  22 नवम्बर रात्रि  को भव्य जागरण  एवं 23 नवम्बर  कार्तिक पूर्णिमा को यज्ञ की पूर्णाहुति व महाप्रसादी के कार्यक्रम में सेवा कार्य के लिए जोधपुर जिले से इच्छुक समाज बंधु  दिनांक 22.10.18, गुरूवार शाम 7 बजे तक आसोतरा पहुँचने का श्रम करावें ।


    यदि 22 को किसी कारण से नहीं पहुँच पाते हैं, वे समाज बंधु 23 नवम्बर , शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे तक आवश्यक रूप से आसोतरा पहुँच कर सेवा कार्य में सहयोग करावें ।जोधपुर से 22 नवम्बर, गुरूवार को काफी बंधुओ ने  रेलवे स्टेशन जोधपुर से दोपहर  3.30 बजे की ट्रेन कालका से आसोतरा जाने की सहमति दी है, वो जाएँगे । प्रेरणा संस्कार शिविर के विद्यार्थी विशेष रूप से समाज सेवा के इस कार्य में आने को उत्सुक हैं ।
सभी स्वयं सेवक शिविर की गणवेश सहित पधारे । ताकि सभी एकरूपता में अनुशासित  लगे ।
     श्री महेन्द्र सिंह तिंवरी,दुर्ग सिंह खाराबेरा, अखेसिंह भैंसेर, लक्ष्मण सिंह पीलवा, दशरथ सिंह ढंढोरा, ओमसिंह बाड़ां, किशोर सिंह खाराबेरा, रामसिंह थोब, भुवनेश बावड़ी, मोहन सिंह कनोडिया, नरपत सिंह देचू,ओमप्रकाश मेघलासिया, बुध सिंह तुलेसर,अरविंद सिंह धांगड़वास , गोपाल सिंह घंटियाला,मगसिंह चाड़वास , अर्जुन सिंह सुराणी, राणू सिंह थोब हाल जयपुर,  तख्त सिंह बड़ली, दुष्यंत सरवड़ी, अर्जुन सिंह बासनी मनणा, शैतान सिंह कुंडल, खुशाल सिंह लाम्पी सुमेर सिंह चावंडा सहित कई कार्यकर्ताओ ने अपनी सहमति दी है । अतः  सेवा कार्य का जज्बा रखने वाले बंधु  इस पूर्णिमा को जरूर जरूर आसोतरा पधार कर सामाजिक सरोकार में अपनी  भागीदारी सुनिश्चित करावें । सेवा परमोधर्म ।।
संपर्क सूत्र - 7742165855 अखेसिह भेसेर
9462612217 ओमसिह बाडा
9461291698 लक्ष्मण सिह पीलवा
9784382638 ओमप्रकाश मेघलासियां
8302992118 भोपालसिह गोविन्दला
सेवा कार्य के इच्छुक समाज बंधु अपना नाम व मोबाइल नंबर  लिखा देवे ।
🌸💐🌸।सेवा परमो धर्म ।💐🌸
जय श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ नमः ।।

14.11.13

पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ

ब्रह्मधाम आसोतरा पर मंगलवार से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ। प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में गणपति पूजन, वरुण बंधन कर पीठ पूजा की गई। इसके बाद आरती मंथन कर यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से अग्रि स्थापित की गई। इससे पूर्व मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से दस विधि स्नान कर देह शुद्धिकर यज्ञोपवीत धारण की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।

तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के ब्रह्म सरोवर पर मंगलवार को पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज के सानिध्य में विधिविधान से सवेरे 9 बजे शुरू हुआ। यज्ञाचार्य सहित 11 विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में गणपति पूजन, वरुण बंधन, पीठ पूजन, यजमान पूजन देह शुद्धि यज्ञोपवीत धारण आदि पूजा के कार्य संपन्न कर अरणी मंथन कर मंडप में अग्रि प्रवेश की व यज्ञ में गायत्री महामंत्र की आहुतियां प्रारंभ की। इसके साथ ही खेतेश्वर महाराज व गादीपति तुलछाराम महाराज के जयकारों से यज्ञ मंडप गूंज उठा। ब्रह्मधाम गादीपति ने विश्व शांति की कामना को लेकर यज्ञ में आहुतियां दी। श्रद्धालुओं ने भजन गाते व जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा लगाई।ब्रह्मधाम आसोतरा पर मंगलवार से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ। प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में गणपति पूजन, वरुण बंधन कर पीठ पूजा की गई। इसके बाद आरती मंथन कर यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से अग्रि स्थापित की गई। इससे पूर्व मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से दस विधि स्नान कर देह शुद्धिकर यज्ञोपवीत धारण की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।




पांच दिवसीय इस आयोजन को लेकर ब्रह्मधाम तीर्थ को रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई। महामंत्री ने बताया कि यह पांच दिवसीय महायज्ञ 16 नवंबर तक चलेगा। इसमें नित्य प्रतिदिन सवेरे 9 बजे से 12 बजे तक व दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विश्व कल्याणार्थ आहुतियां दी जाएगी। शाम 6 बजे महाआरती होगी। 15 नवंबर को रात्रि जागरण का आयोजन होगा। 16 

नवंबर को 12 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसी दिन दोपहर 1 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। गायत्री महायज्ञ के पहले दिन यज्ञाचार्य कंवरलाल जोशी फलौदी के मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों की ओर से ग्यारह हजार आहुतियां दी गई। इस अवसर पर वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज, आत्मानंद समाधिधाम के गादीपति रामानंद महाराज, अणदाराम, अखाराम महाराज, फरसाराम महाराज के अलावा न्यास उपाध्यक्ष मंगलसिंह कालूड़ी, कोषाध्यक्ष वृद्घिचंद समदड़ी, न्यासी जसराज भिंडाकुआ, बुद्धसिंह धारणा, तगराज इंद्राणा, गिरधारीलाल बालोतरा, पूर्व महामंत्री चंदणसिंह, उम्मेदसिंह सिवाना, घनश्यामसिंह, प्रभुसिंह पीलवा सहित भक्त-भाविक मौजूद थे।
साभार :- भास्कर न्यूज. बालोतरा

आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

15.9.13

ब्रह्मधाम गादीपति का चातुर्मास समापन 19 को, कई धार्मिक आयोजन होंगे!

ब्रह्मधाम गादीपति श्री तुलसारामजी महाराज का चातुर्मास समापन 19 को, कई धार्मिक आयोजन होंगे, तीर्थ पर तैयारियां जोरों पर 

'ईश्वर प्राप्ति का सुगम मार्ग भक्ति' वेदांताचार्य
 श्री ध्यानाराम जी महाराज के श्रीमुख से
 श्री खेतेश्वर तीर्थ पर पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज का दो माह से चल रहा 33वां चातुर्मास तप व्रत का समापन 19 सितंबर को धूमधाम से होगा। इस दिन वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का समापन किया जाएगा। 

तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि 16 सितंबर से चातुर्मास संपन्न के अवसर पर तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होगा। महायज्ञ में मुख्य यजमान पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज का दस विधि स्नान कर यज्ञोपवित धारण कर गणपति पूजन वरणी बंधन कर पीठ पूजा की जाएगी तथा अरणी मंथन कर यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी पूर्णाहुति 18 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी के दिन होगी। इसी दिन शाम को 1100 दीपक प्रज्जवलित कर विधिविधान से पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज का 61वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अनन्त चतुर्दशी को वेदांताचार्य ध्यानारामजी महाराज एवं अखाराम महाराज का अनन्त चतुर्दशी व्रत उद्यापन किया जाएगा, जिसमें अन्तियों के साथ हजारों भक्त-भाविक भाग लेंगे। 17 सितंबर को रात्रि जागरण का आयोजन होगा। महाराज के चातुर्मास समापन पर स्थानीय सहित दूर-दराज के हजारों भक्तगण भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे ब्रह्मधाम प्रांगण को रंग-बिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया जाएगा। 

ब्रह्मसरोवर पर रोजाना धार्मिक आयोजन- 

अनंत श्री विभूषित ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज मौन व्रत के साथ श्री ब्रह्मसरोवर पर अपने 33 वें चातुर्मास तप में तपस्यारत है। रोजाना बड़ी संख्या में भक्त-भाविक श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम दर्शनार्थ आ रहे हैं। इधर चातुर्मास व्रतोत्सव के दौरान गत दो माह से अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि चातुर्मास व्रतोत्सव के दौरान रक्षाबंधन, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व गणेश चतुर्थी का आयोजन आस्था व श्रद्धा से आयोजित हुए। भाद्रपद शुल्क दशमी रामदेव जयंती के अवसर पर श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज लोक देवता बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज ने श्री ब्रह्मधाम स्थित बाबा रामदेव मंदिर का ध्वजारोहण किया। वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज एवं अखाराम महाराज ने बाबा रामदेवजी की महाआरती की। ब्रह्मधाम गादीपति ने लोक देवता बाबा रामदेव से सर्वे भवंतु सुखिन सर्वे संतु निरामया की कामना की। 
बाबा के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने जाते श्रद्धालु व ब्रह्मसरोवर
पर कथा का वाचन करते ध्यानाराम महाराज। 
 अनंत श्री विभूषित ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज के 33वें चातुर्मास व्रतोत्सव में सवेरे-शाम वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर हजारों भाविक भक्तिरस से डूब रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा में श्री कपिलदेव ने माता श्री को ईश्वर प्राप्ति का जो मार्ग बताया, उसका वर्णन करते हुए वेदांताचार्य ने कहा कि ईश्वर प्राप्ति का सुगम मार्ग भक्ति मार्ग है। मनुष्यों का कल्याण आत्मा और अनात्मा के विचार से ही होता है। इससे सुख-दुख दोनों की निवृत्ति हो जाने पर जीव को परम शांति प्राप्त हो जाती है। जब चित्त विषयों में आसक्त रहता है, तब जीव का बंधन होता है और चित्त ईश्वर में लग जाता है। तब उसका मोक्ष ही जाता है। जब मनुष्य का मन कामादि दोषों से रहित हो शुद्ध हो जाता है, तब उसे न तो सुख होता है और न ही दुख। ऐसी अवस्था में वह आत्मा को प्रकृति के परे देखता है और उसका देहाभिमान नष्ट हो जाता है। अत: भगवत् प्राप्ति के लिए भक्ति से बढ़कर और कोई मार्ग नहीं है। भक्त भी तीन प्रकार के होते हैं, जो भगवान को मंदिर की मूर्ति तक सीमित रखते हैं वे प्राकृत या साधारण भक्त है, दूसरे जो भगवान को मूर्ति एवं चलने फिरने संतों में देखते हैं। वे मध्यम एवं जो जीव माप्र में भगवान का दर्शन करते हंै। वे सर्वश्रेष्ठ भक्त है। अत: जीवमात्र में भगवान का निवास है एवं जो भगवान की बनाई इन मूर्तियों याति जीवों क अनादर करता है या उन्हें दुख पहुंचाता है वह अधर्मी है। चाहे वह यज्ञ, हवन या कितना ही दान पुण्य करें, तभी वह इस महापाप से मुक्ति नहीं पा सकता। अत: हमें जीवमात्र से प्रेम करना चाहिए। जीव मात्र से प्रेम हमें प्राप्त होगा। 
साभार :- भास्कर न्यूज. बालोतरा

26.11.12

आसोत्रा मे गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन विश्व कल्याण के लिए दी 24 हजार आहुतियांहजार आहुतियां

यज्ञ से मानव व प्राणी मात्र का कल्याण होगा। नि:संदेह संसार में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से छुटकारा मिलेगा। गौ सेवा, पक्षियों की सेवा व गरीबों की सहायता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। ये उद्गार ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज ने रविवार को ब्रह्मधाम आसोतरा पर आयोजित गायत्री महायज्ञ के दौरान व्यक्त किए। रविवार को महायज्ञ में महामंडलेश्वर हंस स्वामी महेश्वरानंदपुरी जाडण, महामंडलेश्वर स्वामी जसराजपुरी, स्वामी प्रेमानंद जाडण, स्वामी अवतारपुरी जाडण, महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज, सांसद बद्रीराम जाखड़ भी ब्रह्मधाम पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मधाम व वैकुंठधाम के दर्शन कर यज्ञ में आहुतियां दी तथा तुलछाराम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तीर्थ एवं ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि सभी संत महात्माओं और सांसद का ब्रह्माजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास की ओर से सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन महायज्ञ में यज्ञाचार्य एवं विद्वान 11 पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान तुलछाराम महाराज सहित यजमानों ने 24 हजार आहुतियां दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


श्री ब्रह्मधाम गादीपति श्री १००८ श्री तुलछाराम जी महाराज ने कहा 'महायज्ञ से वायुमंडल शुद्ध होता है' 
साभार 
भास्कर बालोतरा
 www.bhaskar.com
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

18.11.12

आसोतरा में 20वा पाँच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

 आप को यह सूचित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है
ब्रह्मवतार संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के परम शिष्य श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज जी के सान्निध्य में 20 वीं बार ब्रह्म सरोवर पर पर आयोजित होगा ! इस में होने वाले इस भव्य महायज्ञ का का आयोजन कार्तिक शुक्ला दशमी से कार्तिक शुक्ला चर्तुदशी तक होगा! तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कानाना ने बताया कि पीठाधीश्वर तुलसाराम महाराज अपना 32 वां दिव्य चातुर्मास संपन्न कर भारत के विभिन्न तीर्थ धाम के दर्शन कर पुन: ब्रह्मधाम लौटे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म सरोवर पर पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में 20वीं बार पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ में ब्रह्माशावतार ब्रह्मर्षि श्री खेताराम जी महाराज अव्यक्त रूप में एवं पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम महाराज यजमान रूप में महायज्ञ में उपस्थित रहेंगे। महामंत्री ने बताया कि कार्तिक शुक्ला दशमी शुक्रवार को देह शुद्धि दस विधि स्नान यज्ञोपवित धारण गणपति पूजन वरुण बंधन पीठ पूजन यज्ञ में अग्रि प्रवेश व यज्ञ प्रारंभ होगा। यज्ञ नित्य प्रात: 9 से 12 बजे व सांय 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा। महामंत्री कानाना ने बताया कि 26 नवंबर कार्तिक शुक्ला त्रयोदशी सोमवार को भव्य रात्रि जागरण होगा तथा 27 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी व महाप्रसादी दोपहर एक बजे से होगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के कोने-कोने से सभी प्रांतों से समाज बंधु एवं भक्त-भाविक बड़ी संख्या में ब्रह्मधाम आकर यज्ञ दर्शन, महारपुरुषों के दर्शन एवं प्रवचन व यज्ञ के अधिष्ठा परम पिता भगवान ब्रह्माजी के दर्शन, शिव धुणा दर्शन, बैकुंठधाम दर्शन व पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम जी महाराज का आर्शीवाद लेंगे!
ये जानकारी श्री एस.पी.सिंह जी ने दी इस शुभ अवसर आप सभी पधार कर इस महान दिन का आनंद ले.....सुगना फाऊंडेशन
आयोजक स्थान 
 श्री ब्रह्माजी का मंदिर आसोतरा जिला बाडमेर राजस्थान 
कुपया आप सभी समाज बन्‍धुओं से निवेदन है कि इसका पूरा प्रचार करें
 अतः इस शुभ अवसर पर आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है! निवेदक - सभी समाज बन्‍धु और सुगना फाऊंडेशन मेघलासियां जोधपुर 
   अधिक जानकारी के लिए 
मोब.न.:- 09286464911 

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (592) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1154) Rajpurohit Samaj (267) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (54) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना