न्यूज़ हेडलाइंस Post
Home
Followers
यह ब्लॉग समर्पित है!
मेरे साथ फेसबुक से जुडिए
1.8.21
मनोहर अपहरण प्रकरण सीबीआई की अनुशंशा के बाद भी जांच नही हुई शुरु ,सर्व समाज में रोष
10.12.17
आकाश राजपुरोहित ने जीता अंतर्राष्ट्रीय क्लब कराटे चौम्पियनशिप में गोल्ड मैडम मिला
संतश्री संस्थान (अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ) के सहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम
आकाश राजपुरोहित ने देश ओर समाज का किया नाम रोशन
हाल ही में मलेशिया के (कुआला लुम्पुर) में चौथा अंतरराष्ट्रीय क्लब कराटे चैम्पियनशिप मेयर कप 2017 का आयोजन हुवा जिस में 16 देश की टीमो ने भाग लिया था उसी कड़ी में भारत के आकाश राजपुरोहित ने भारत का प्रतिनिधित्व किया व प्रतिद्वंद्वियो को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल लेते हुवे
भारत का नाम रोशन किया जानकारी के लिए बतादे कि आकाश राजपुरोहित के पिता लेखराज राजपुरोहित राजस्थान के जालोर जिला के साथूँ गांव के मूल निवासी है तथा वर्तमान में कर्णाटक के हुबली मे पिता गिफ्ट की दुकना है चलाते है साथ ही आकाश ने पहले भी श्रीलंका मे इंटरनेशनल कराटे टीम मे भी आठ देशों को माहत देकर तीन गोल्ड मेडल हासिल किये थे ।
आकाश राजपुरोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सदगुरुदेव ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत श्रीतुलछारामजी महाराज के परम शिष्य वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज को दिया राजपुरोहित ने बताया कि उन के द्वारा संचालित संत श्री संस्थान(अखिल विश्व राजपुरोहीत खेतेश्वर युवा सेवा संघ) से मुझे एक प्रकार से जीवन मे कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिली साथ ही महाराज से मुजे हर प्रकार से सहयोग मिला चाहे वह आर्थिक सहयोग हो या प्रेरणादायी ऊर्जा का संचार हो उसी के चलते मेने यह मुकाम हासिल किया है । यह जानकारी प्रेमसिंह सेपाऊ रायथल ने दी...
8.10.17
आकाश राजपुरोहित ने श्रीलंका में इंटरनेशनल कराटे में जीता स्वर्ण
आकाश राजपुरोहित ने किया देश ओर राजपुरोहित समाज का नाम रोशन। बागरा से सुमेरसिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट के अनुसार आठ देशों की केन्शो इंटरनेशनल कराटे चेम्पियनशिप श्रीलंका में आयोजित हुई। जिसमें में हुबली कर्नाटक के आकाश राजपुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। मूलतः जालोर जिले के सांथु निवासी लेखराज कुंबानी के पुत्र आकाश राजपुरोहित ने कराटे प्रतियोगिता में प्रथम व इंटरनेशनल पुपिल्स ओलंपिक गेम में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही तीन गोल्डमेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में कुल आठ देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमे आकाश प्रथम रहे।
7.10.17
विकास राजपुरोहित निजी सचिव राज्य मंत्री पीपी चौधरी के कानून और न्याय एवं कॉर्पोरेट मामले में नई दिल्ली में नियुक्त हुए है।
समदडी- निकटवर्ती पारलु कस्बे के विकास राजपुरोहित निजी सचिव राज्य मंत्री पीपी चौधरी के कानून और न्याय एवं कॉर्पोरेट मामले में नई दिल्ली में नियुक्त हुए है।
राजपुरोहित शेरगढ़ में उपखंड अधिकारी रूप में सेवाएं दे रहे थे। पारलू गांव के विकास राजपुरोहित के पिता पूर्व पुलिस ऑफिसर पहाड़सिंह राजपुरोहित, माता विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, जिला परिषद् सदस्य शैतानसिह, हुकमसिह उमरलाई, ओमप्रकाश प्रजापत, भारतीय प्रजापति महासभा प्रदेश महासचिव विक्रमसिह राजपुरोहित, मनोज सिंह राजपुरोहित, टीकम सिंह राजपुरोहित राजु सिंह राजपुरोहित सहित ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया तथा राजपुरोहित के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से मंगलकामना की।
16.7.17
IAS आकाश राजपुरोहित का मुंबई में किया भव्य स्वागत
I.P.S. आकाश राजपुरोहित साँकरणा का मुम्बई में भव्य स्वागत.


आकाश राजपुरोहित साकरणा के IAS बनने पर मुंबई में किया भव्य सत्कार ।
मुम्बई, दक्षिण मुंबई के चीरा बाजार के कमानिवाड़ी में आकाश पुत्र सुरेश पुरोहित, निवासी साकरणा के आई.ए.एस.बनने के बाद मुंबई में राजपुरोहित समाज की ओर से उनका भव्य सत्कार समारोह रखा गया,इस सत्कार समारोह में मुख्य अतिथि राज.के.पुरोहित,मुख्य सचेतक महाराष्ट्र सरकार, नगर सेवक आकाश राजपुरोहित, नगरसेविका श्रीमती रीटा मकवाना,थे। समारोह में राज पुरोहित ने आकाश को बधाई देते हुए कहा कि आपने ias की परीक्षा देकर जो मुकाम हासिल किया है उससे राजपुरोहित समाज का नाम रोशन किया है, उन्होंने प्रत्येक छात्र छात्राओं को भी कहा कि आप भी आकाश की तरह प्रेरणा लेकर आप सफलता प्राप्त कर सकते हो।
आकाश को समाज बंधुओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, आकाश साकरणा ने सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने समय निकाल कर मुझको सन्मानित करने यहां पधारे।इस सत्कार समारोह में आदर्श ग्रुप के एमडी घनश्याम जी,बसंत,भवन निर्माता बाबूसिंह पराखिया,जब्बरसिंह आहूआ,भवरसिंह मादा,सुरेश साकरणा,रामसिंह लोपी,भरत बसन्त, सोहनसिंह गुडा, जेतगजी,हुकुमसिंह खिचन, सुनिल भीनमाल, महेंद्र सिंह सिंदरली, दिनेश सिह,सांथु, कल्याण सिंह साकरणा, विशनसिंह संखवाली,जोगसिह मडगाँव,देवीसिंह इन्द्रवाड़ा,किरनसिह सरपटिया,जगदीश चाड़वास, विजयसिंह भवरानी,रतनसिह बारवा,अनराज नोरवा,सेलसिह वेरठ,मूलसिंह सांचोड़ी,हीरसिंह बारवा,खेतसिंह मवड़ी,अर्जुन सिंह डूडसी,मंगलसिह गोविंदला,दिनेश कुमार आलासन, दिनेश कुमार ओड़वाडा, विजयराज नून,राणसिंह संखवाली,तूफ़ानसिह साकरणा,मांगीलाल वशावत,माधुसिंह कुआरडा,जोगसिह नरपत जी , मनोजसिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बन्धु मौजूद थे।
Labels
Search This Blog
आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
Contact Form
ट्विटर पर फ़ॉलो करें!
एक सुचना








