न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label जयंती विशेष. Show all posts
Showing posts with label जयंती विशेष. Show all posts

29.4.24

राजपुरोहित युवा दिवस (२१ मई) को वीर रमणी राजपुरोहित सुजा कंवर दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

जै श्री रुघनाथ जी री सा 
राजपुरोहित युवा दिवस (२१ मई) को वीर रमणी राजपुरोहित सुजा कंवर दिवस पर घूमर प्रतियोगिता
आप नै ठा है क लारलै साल री भांत इण साल बी आपां 21 मई नै सुजा बाईसा दिवस माथै राजपुरोहित युवा दिवस मना रैया हो । 
इण बार प्रोजेक्ट राजपुरोहितम् री राजपुरोहित समाज खातर घूमर अर् गैर प्रतियोगता करवा री है जिणमै घूमर अर् गैर प्रतियोगिता रा नेम इण प्रकार हैं - 

Rules and regulations for ghoomer competition
घूमर प्रतियोगिता- नेम कायदा

1. घूमर प्रतियोगिता नै तीन कैटेगरी मे राख्यो जावैला
     पैली - 04 सूं 11 बरस रा बाईसा
     दूजी- 12 सूं 25 
 तीजी- 25 सूं आगै
2. इण काम्पिटिशन मांय 2 राउंड होवेला ।
–पेली राउंड माय सिलेक्टेड टॉप, 50 बाईसा दूजा राउंड माय प्रवेश करेला।
 –दूजा राउंड माय सु टॉप 3 विजेता सेलेक्ट करिया जावेला।
3. सगळी राजपुरोहित बाईसावां ने आपनी राजपुरोहित री पोशाक पेरे घूमर रमणी है।
4.  घूमर वीडियो मैक्सिमम ३ मिनट को होणो चाइजै, अर लैंडस्केप मोड मायनै होणो 
चाईजै, अर केवल (solo) बाईसा घूमर घालती होणी चाइजै।
5. घूमर खातर गीत आपणा सांस्कृतिक गीत (लोकगीत) ई होवणा चाहिजै, कोई भी 
बाॅलिवुड गीत माथै एंट्री नी ली जावैला।
6. कोई बी भांत रो गीत जो आपणै समाज सूं सरोकार नी राखै, जिण मै मांस, मदिरा रो 
 जिक्र हुवै नी काम लेणो, एंट्री रद्द करी जा सकै। 
7. ध्यान राखणो वीडियो री क्लीयरिटी चोखी होवै ताकि जजिंग में कोई भी परेशानी नी होवै। वीडियो में च्यानणो सावळ होवणो चाइजै।
8. प्रतिभागी एंट्री मैं
 नाम - 
गाम रो नाम - 
उमर- अर एक फोटू (HD Quality) अर कान्टैक्ट नंबर Email या WhatsApp माथै भेज सके ।
9. लास्ट डेट ऑफ सबमिशन– 30 अप्रैल 2024 
बेसी जाणकारी सारू वॉट्सएप करो सा – +91 70731 52780
Email: rajpurohitwriters@gmail.com

Gair Rules and Regulations for Gair Dance Competition:
गैर प्रतियोगिता- नेम कायदा

1. प्रतियोगिता में केवल राजपुरोहित ही भाग ले सकते हैं।
2. सगळा नै आपणी पारम्परिक राजपुरोहित पोशाक पैरहणी जरूरी है।
3. वीडियो री गुणवत्ता महताऊ है, कृपया साफ स्पष्ट वीडियो भेजणो है।
4. गैर रणभेरी ढोल रै माथै ई होवणी चाहिजै 
5. प्रतिभागियों ने उम्र समूह में आ श्रेणियों में बंटिया गया है:
  11 बरस सु ले’र से असीमित (जे कोई प्रतियोगी सस्र आदि रे सागै गैर रमणो चावे तो बानै ज्यादा महत्व दियो जासी।) 
6. प्रतियोगिता मायं ग्रुप बणने गेर कर सकै , अेक ग्रुप मायं 5 सूं ज्यादा प्रतियोगी नी होणा चाईजै अर दो सूं कम नी होवणा चाहिजै। 
7. प्रतियोगिता में भाग लेवण नै व्हाट्सएप रे माध्यम सूं दियोड़ा नंबर पर एंट्री भेजो।
8. प्रतिभागी एंट्री मैं 
नाम - 
गाम रो नाम - 
उमर- अर एक फोटू (HD Quality) अर कान्टैक्ट नंबर Email या 
WhatsApp माथै भेज सकै ।
9. लास्ट डेट ऑफ सबमिशन– 30 अप्रैल 2024 
बेसी जाणकारी सारू वॉट्सएप करो सा – +91 8209870672
Email: rajpurohitwriters@gmail.com 


 
सुचना :-  अंतिम तारीख अब आगै बधा दी है सा। अब आप घूमर री एंट्री आप 5 मई अर गैर री एंट्री आप 15 मई तक भेज सको हो। 5 मई पछै घूमर रो सेकंड राउन्ड सरू हो ज्यावैला। बाकी एंट्री भेजण नेम पैला वाळा ही रहसी। 

8.4.24

प्रकाशसिंह राजपुरोहित को श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव समिति रानी का अध्यक्ष बनाया गया

रानी : - श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव समिति तत्वाधान में रविवार राजपुरोहित समाज भवन रानी में एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें निम्नलिखित प्रस्तावों पर संयुक्त सहमति से प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रानी गांव के खेतेश्वर चौक से मुख्य रैली व भव्य शोभायात्रा का आगामी दिनांक 22-4-2024 सोमवार को दोपहर 2:00 बजे बड़े धूमधाम हर्षोल्लास एवं राजपुरोहित समाज के सहयोग द्वारा 112 श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा । 
जिसमें राजपुरोहित समाज के वयोवृद्ध, प्रबुद्ध जन एवं राजपुरोहित युवा साथियों सर्वसहमति से निर्विरोध राजपुरोहित समाज के भामाशाह , शिक्षाप्रेमी श्री प्रकाशसिंह राजपुरोहित पावा को श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव समिति रानी का अध्यक्ष बनाया गया समाज में गणमान्य नागरिकों अध्यक्ष मोहदय का साफा, माला पहनाकर अध्यक्ष प्रकाश सिंह जी पावा का स्वागत किया तथा मुँह मीठा करवाकर शुभकामनाएं प्रेषित की ओर अध्यक्ष मोहदय ने बताया कि समाज ने मुजे जवाबदेही मेरे कंधो पर डाली उसका तन मन, धन, निर्वहन करूँगा ओर समाज के निश्वार्थ भाव से समाज की सेवा के सदैव तत्पर रहूंगा ओर जिसमें राजपुरोहित समाज की महिला शक्ति वाहन रैली और युवाओं के द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी राजपुरोहित समाज के गणमान्य नागरिक व संत श्री खेतेश्वर महाराज महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जिसमें रानी नगर पालिका क्षेत्र के आसपास के प्रमुख गांव के गणमान्य नागरिक महानुभाव उपस्थित रहे जिसमें रानी नगर पालिका क्षेत्र,पुनाडिया,ढोला ,निंबाड़ा , रानी गांव ,मांडल ,इटेन्द्रा चारणान ,आना ,पावा ,बारवा ढालोप,खरोकड़ा नादाना भाटान, नादाना जोधान ,माताजी वाड़ा बिरामी ,मोरखा ,जवाली , वारका ,बाबा गांव ,शिवतलाव बारवा ,सोनाणा खेतलाजी , नारवा पुरोहितान,नाडोल गराली ,जीवन कला , गवाड़ा घेनड़ी,मुंडारा ,मालारी ,सिंदरली बरकाना सावलता, आंकदडा बसंत ,सांडेराव ,कोसेलाव विंगरला ,गिराली , माताजी का वाडा , ढारिया , रडावा, बाली बुसी, बोया फालना गांव फालना स्टेशन सोकडा व पुरोहितों की ढाणी और सभी राजपुरोहित समाज के गांवों के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन , युवा साथीगण मौजूद रहे। 


ब्रह्मः ऋषि संत श्री खेतेश्वर दाता के जन्मोत्सव क़ो बड़े धूमधाम से रानी मे मनाया जायेगा इस कार्यक्रम के व्यवस्था हेतु आज मीटिंग हुई उसमे श्रीमान प्रकाश सिंह जी पावा क़ो सर्वसहमति से निर्विरोध जन्मोत्सव कार्यकारी अध्यक्ष बनाया उसके लिए प्रकाश सा क़ो हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई राजपुरोहित समाज इण्डिया 

21.4.23

पाली में श्री खेतेश्वेर जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा और भजन संध्या का आयोजन

राजपुरोहित समाज के आराध्य संत श्री 1008 खेतेश्वर महाराज की 111 वी जन्म जयंती के उपलक्ष में राजपुरोहित विकास समिति पाली द्वारा किए जाने वाले आयोजन- 21 अप्रैल की शाम 6:30 बजे खेतेश्वर सर्कल हाउसिंग बोर्ड गुरु महाराज 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज पधारेंगे. वहां दीप प्रज्वलन कर गुरु महाराज राजपुरोहित छात्रावास के लिए रवाना होंगे गुरु महाराज के सानिध्य में भजन संध्या जिसमें भजन गायन रामनिवास राव के पुत्र गजेंद्र जी राव द्वारा व 22 अप्रैल को सुबह पाली शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, शोभा यात्रा का हमारे आराध्य श्री खेतेश्वर महाराज के प्रति समर्पण समाज की एकता भक्ति व शक्ति का भी सुगम अवसर है, इसी भाव के साथ निवेदन है कि दिनांक 22 अप्रैल को हम अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12:00 बजे तक बंद रखें व निजी व किसी भी संस्था में आप द्वारा दी जाने वाली सेवा का दोपहर 12:00 बजे तक का अवकाश रखें खेतेश्वर महाराज के प्रति समर्पण व समाज हित में सुबह 7:30 बजे परिवार सहित राजपुरोहित सभा भवन वीर दुर्गा दास नगर शोभायात्रा में आवश्यक रूप से पधारें। 
शोभा यात्रा दोपहर 11:00 बजे स्वामी आत्मानंद छात्रावास पाली में संपन्न होगी जहां भोजन प्रसाद की व्यवस्था है। जय खेतेश्वर दाता 

 निवेदक :- राजपुरोहित विकास समिति पाली

परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मर्षि खेतेश्वर भगवान के जन्म उत्सव पर करें कुछ ऐसा

जैसा की आप सभी को ज्ञात है परम पूज्य ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान का जन्म कल्याण महोत्सव 22 अप्रैल को पूरे भारतवर्ष में हर्ष उल्लास के साथ हर साल मनाया जाता रहा है क्यों ना करें इस दिन और कुछ नया... सुुगना फाउंडेशन परिवार 

22 अप्रैल को श्री खेतेश्वर जन्म दिवस है उस दिन जरूर कुछ ना कुछ सेवा का कार्य करें हो सकें तो नजदीकी अस्पताल में जाकर रक्तदान करें अपने गाँव के स्कूल के किसी वंचित बच्चे की आगे के सत्र की पढ़ाई में आर्थिक मदद करें पड़े लगाये गर्मी आ रही है पक्षीयो के लिये परिंदे लगाये जरूरतमंद गौशाला को अपनी आर्थिक क्षमता अनुसार गौ सेवा का दान करें किसी भी वर्ग या जाति के जरूरतमंद की जितनी आपसे मदद हो सकें वो करें और भी बहुत से छोटे से छोटे सेवा कार्य जो उस दिन हो सकता है आप जरूर करें आपके नजदीक कोई भी मंदिर हो वहाँ जाये हरिस्मरण करें अपने घर में सहपरिवार गोले की ज्योत करें सामूहिक सहपरिवार दाता की आरती गाये अपने बच्चों को दाता की जीवनी के बारे मे बताये इससे बढ़िया दाता का स्मरण हो नहीं सकता इससे बड़ी दाता संत श्री खेतेश्वर भगवान को श्रद्धांजलि हो नहीं सकती। जाते-जाते आप सभी को परम पूज्य गुरुदेव श्री खेतेश्वर महाराज जी के जन्म कल्याण दिवस के उपलक्ष पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं टीम सुगना फाउंडेशन व राजपुरोहित समाज इंडिया .
जय श्री खेतेश्वर दाता जय श्री ब्रह्मा जी की जय श्री रघुनाथ जी की



20.4.23

श्री खेतेश्वर महाराज की जन्म महोत्सव पर काशीमीरा में भजन संध्या का आयोजन

जय गुरु महाराज री सा 
सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है कि आगामी 22 अप्रैल 2023 शनिवार को संत श्री 1008 ब्रह्मलीन श्री खेतेश्वर महाराज जी का 111 वां जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन श्री खेतेश्वर धाम, काशीमीरा में रखा गया है। 
इस शुभ अवसर पर महा प्रसादी का सौभाग्य श्री देवी सिंह जी सुपुत्र श्री हिरसिंहजी राजपुरोहित (फौंदर) बसंत हाल विरार वेस्ट वालों को मिला है।
अतः आप सभी समाज बंधु परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम इस प्रकार हैं। 
महिलाओं के भजन किर्तन का समय सायं 3 से 6 बजे तक रहेगा।
पुष्प हार एवं महा आरती का समय: सायं 6.30 बजे 
महा प्रसादी का समय : सायं 7 बजे से 11बजे तक 
भजन संध्या - रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक 
निवेदक : 🚩श्री राजपुरोहित खेतेश्वर सेवा संस्था।

19.4.23

दाता खेतारामजी महाराज का 111वां जन्म कल्याण महोत्सव सेवा सप्ताह के रुप में मना रहे हैं

श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ -राजपुरोहित युवा फॉउंडेशन द्वारा दाता खेतारामजी महाराज का 111वां जन्म कल्याण महोत्सव सेवा सप्ताह के रुप में मनाने का नक़्क़ी किया इसके तहत आत्मीय भुलकाओ (बच्चो) को प्रभु का प्रसाद बुधवार को श्री अजीतसिंह गोविंदगढ़, प्रकाशसिंह सिलारी, सुरेंद्रसिंह बाड़ा, जगदीशभाई जाडोली, प्रदीप सिंह चाड़वास के संयोजन में सूरत के सूरत तापी मैया की गोद अम्बाजी मंदिर के पास मूक बधिर शाला में छोटे छोटे आत्मीय जिगर के टुकड़े बच्चे जो बोल ओर सुन नही सकते केवल इशारों में ही समझते है लेकिन जैसे ही दाता श्री खतेश्वर महाराज स्मरण करवाया उनका अंतः करण प्रफुलित होकर अभिवादन करने लगा संघ के सभी सदस्यों ने आत्मीय भाव से अभिवादन स्वीकार किया और बिस्किट ओर नमकीन सूखा नाश्ता वितरण करवाया और उनके चेहरे की खिलखिलाहट के साथ दाता खेतारामजी का स्मरण करके वहाँ से पधारे ।

कल गुरुवार को गाय बिना गति नही ओर वेद बिना मति नही सभी कार्यकर्ता सनिया गांव गौशाला में गौ ग्रास खिलाने का कार्यक्रम है।

30.3.22

22 अप्रैल श्री खेतेश्वर जयंती के अवसर पर सूरत में भजन संध्या का आयोजन 

श्री खेतेश्वर जयंती के अवसर पर सूरत में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है आयोजक राजपुरोहित युवा फॉउंडेशन (सूरत) द्वारा।
आगामी 22 अप्रैल 2022 शुक्रवार को सूरत की पुण्य धरा पर परम् पूज्य दाता श्री खेतेश्वरजी का 110 वा जन्म कल्याण महोत्सव हर साल की भांति इस वर्ष भी बनाने का निर्णय लिया है उसमें विशेष विशेष उपस्थिति गौवत्स श्री राजेशजी BDO साहब का सानिध्य ओर भजन का आयोजन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें श्री राजेंद्र सिंह जी का श्री मुखरबिंद से होंगे अतः सभी बन्धु सपरिवार पधारे ओर तन, मन, धन से सहयोग देवे । अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं कार्यक्रम के बाद भोजन की व्यवस्था रखी गई है ।
स्थान तुलसी पार्टीप्लॉट गोदादरा समय- 6 से प्रभु इच्छा तक।

न्यूज़ श्री महेंद्र सिंह राजपुरोहित नेताजी

आप भी दे सकते हैं समाज से जुड़ी हुई न्यूज़, जानकारी व वीडियो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911
 सवाई सिंह राजपुरोहित 
सुगना फाउंडेशन मीडिया प्रभारी

20.9.21

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधामतीर्थ का मोबाइल ऐप ’ब्रह्मधाम तीर्थ’ हुआ लॉन्च।

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधामतीर्थ का मोबाइल ऐप ’ब्रह्मधामतीर्थ’ रविवार को लॉन्च किया गया। विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा-सावित्री सिद्ध पीठ के पीठाधीश संत श्री तुलछारामजी महाराज के 69वें अवतरण दिवस पर इस ऐप को लॉन्च किया गया। जिसकी जानकारी वेदांताचार्य डॉ. श्री ध्यानारामजी महाराज ने दी। ऐप लॉन्च के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, ब्रह्मधाम आसोतरा के ट्रस्टी और भक्त मौजूद रहे।
इस ऐप के जरिए गुरुमहाराज का संदेश, समाज की विभिन्न योजनाओं, आयोजनों, सम्मेलनों, शिविरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगा। संत श्री तुलछारामजी महाराज का अवतरण दिवस खेतेश्वर दाता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित और आरती कर मनाया गया। मिष्ठान प्रसाद पुष्पहार अर्पिक कर जयकारों और शंखनाद के साथ मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरुमहाराज के आरोग्यमय दीर्घजीवी रहने की कामना की। पूना राजपुरोहित समाज प्रतिनिधि मंडल ने 69 किलो का पुष्पाहार अर्पित किया।
गुरुमहाराज ने इस अवसर पर समाज के लोगों को प्रेमभाव और भाईचारे के साथ संगठित भाव से साथ रहने की प्रेरणा दी। पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया। गुरुमहाराज ने अपने स्वयं के हाथों से सभी भक्त-भाविकों को प्रसाद वितरित किया एवं भक्तों को आशीर्वाद दिया।

ब्रह्मधामतीर्थ मोबाइल ऐप की खासियत
लाइव दर्शन - ऐप के माध्यम से दर्शनार्थियों को ब्रह्मधाम की सम्पूर्ण जानकारी के साथ लाइव आरती दर्शन होंगे। दूरदराज से आने वाले दर्शनार्थियों के उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी के साथ, मंदिर परिसर, मंदिर इतिहास, कथा श्रवण, प्रमुख सत्संग कार्यक्रम, समाज के संतों की जीवनी के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में - इस ऐप के माध्यम से वर्तमान में चल रही प्रमुख योजना जैसे समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना से जुड़ने में सरलता होगी। श्री खेतेश्वर युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना, प्रतिभा सम्मान एवं आर्थिक सहायता, बालिकाओं के लिए शिक्षा योजना, संस्कार प्रेरणा शविरों की जानकारी व श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल (जुंझाणी नाडी-मायलावास एवं बिजरौल खेड़ा-सांचौर) ,श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली की संपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। जालोर जिले में प्रस्तावित अत्याधुनिक सुविधाओं से युुक्त ’आदर्श गुरुकुल’ की परियोजना के बारे में जानकारियां उपलब्ध रहेगी।
अन्य प्रमुख क्षेत्रों में - ब्रह्मधाम मंदिर में प्रत्येक कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के युवा सेवा संघों द्वारा मण्डली में सेवा देने वालों की जानकारी, जोधपुर एम्स हॉस्पीटल के पास आरोग्य भवन की विस्तृत जानकारी, समाज के डाक्टर्स, इंजीनियर्स, शिक्षक, केन्द्र व राज्य सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी, समाज बन्धुओं के जन्मदिवस पर शुभकामनायें कार्यक्रम लाईव प्रोग्राम, प्रमुख धर्मशालायें, भवन, गुरूकुल से संपर्क व कॉलिंग की सुविधा व एप के माध्यम से जन्मदिवस पर समाज बंधुओं के चित्र मीडिया पर उपलब्ध करना, पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति संवर्द्धन पर गुरूकुलों एवं गौशालाओं में पेड़-पौधे लगाने की योजना, श्रीखेतेश्वर पुस्तकालय की जानकारी, धर्मशाला के बारे में जानकारी, कुलगुरु श्रीखेतेश्वर महाराज द्वारा चलायी गयी निःशुल्क भोजनशाला की जानकारी एप के माध्यम से श्रद्धालुओं तक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
ब्रह्मधाम तीर्थ एप्स से जुड़े वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 
वीडियो को कैसे डाउनलोड करना है कैसे इसका उपयोग करना है संपूर्ण जानकारी यूट्यूब पर मिल जाएगी राजपुरोहित समाज इंडिया चैनल पर। 


News By दैनिक भास्कर


19.9.21

आज पूज्य श्री तुलसारामजी महाराज के "अवतरण दिवस" के उपलक्ष में ब्रह्मधाम तीर्थ एप को लॉन्च किया जाएगा

परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष पर

बालोतरा श्रीखेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ , आसोतरा में अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान द्वारा आज अनंत चतुर्दशी ( 19 सितंबर ) को ब्रह्मा सावित्री पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री श्री तुलछाराम जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मधाम तीर्थ मोबाइल एप को लॉन्च किया जाएगा । 
वेदांताचार्य डॉ . ध्यानाराम जी महाराज ने बताया कि संस्थान द्वारा पहले नाम से वेबसाइट को समाज को समर्पित किया था । उसी की अगली कड़ी में सदगुरुदेव के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर मोबाइल एप समाज को गुरुदेवश्री के कर कमलों से समाज को समर्पित किया जाएगा।
इस एप के माध्यम से सभी नागरिक विश्व के अद्वितीय ब्रह्मा सावित्री मंदिर , यहां के संत , यहां से संचालित होने वाली योजनाओं उत्सव , पर्व के बारे में आसानी से जान सकेंगे । देश विदेश में निवास करने वाले समाज बंधु इस एप के माध्यम से सीधे ब्रह्मधाम तीर्थ के साथ जुड़े रहेंगे ।

12.9.21

हैदराबाद सिकेन्दाबाद में श्री आत्मानंदजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया।

 
 हैदराबाद से चम्पालाल राजपुरोहित कि रिपोर्ट के अनुसार श्री राजपुरोहित समाज श्री आत्मानंद जी शिक्षा सेवा समिति हैदराबाद सिकेन्दाबाद द्वारा गुरूदेव अन्त विभुषित श्री आत्मानंद जी सरस्वती महाराज का जन्मोत्सव श्री खेतेश्वर भवन में पुजा अर्चना कर धुमधाम से मनाया।  
जिससे समिति की ओर से प्रसादी व जल सेवा भी रखी जिसमें समिति के कार्य करता जबरसिंह साँथु, अजुर्न सिह मोदरान, चम्पालाल साँथुआ नरपतसिंह सोडा अशोक सिंह बासडाधन, पारस पादरु, जतिन सिह सायला, राणसिंह पोसाणा, ऊतमसिह पादरु और समाज के अध्यक्ष जोगसिह अन्दाणी साँथुआ विजयराजजी रेवतडा जयन्ती लालजी साँथु आदि समाज बन्धुओं ने बडसड कर भाग लिया।


 जिससे रात्रि जागरण का आयोजन किया भजन गायक कलाकार ऊतमसिह पादरु मंडली द्वारा बहुत शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी भगवान गणेश जी की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई गुरु महाराज आत्मानंद जी भगवान श्री खेतेश्वर महाराज जी के भजनों के साथ शानदार प्रस्तुतियां दी गई।


नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और देखें जालौर में निकाली गई गुरु महाराज जी के जन्म दिवस पर निकाली गई भव्य रथ यात्रा का वीडियो


30.8.21

ब्रह्मधाम आसोतरा में एक दिवसीय सेवा देगे राजपुरोहित समाज अकलेंश्वर के युवा

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक दिवसीय सेवा कार्य के लिए राजपुरोहित समाज अकलेंश्वर के युवा आज बस द्वारा ब्रह्मधाम आसोतरा के लिए प्रस्थान किया।
गोविंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजपुरोहित समाज अकलेंश्वर युवाओं द्वारा ब्रह्मधाम आसोतरा में चल रहे परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज के चातुर्मास व भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में हर साल की भांति समाज के युवाओं द्वारा सेवा कार्य किया जाता है इस बार सेवा का मौका अकलेंश्वर टीम को मिला है यह हम सब का सौभाग्य है ब्रह्मधाम आसोतरा में सेवा कार्य कर सामाजिक सरोकार का परिचय देंगे।
 ब्रह्मधाम आसोतरा में एक दिवसीय सेवार्थियो के नाम कुछ इस प्रकार है
1)भवानीसिहं पुराडा(पाली)
2)गोविंदसिह जी ठाकुरला (पाली) 
3)मुकेशजी ठाकुरला (पाली) 
4)तारेश हुकजी मादा (पाली) 
5)स्टीव भवानीसिहं पुराडा (पाली) 
6)राकेश फोजुसिहजी शंखवाली (जालोर) 
7)नटवरजी रुपावास (पाली) 
8)गोपालसिह पादरु (बाडमेर)
9)ललीत मंगलसिह जी शखंवाली (जालोर) 
10)गिरधरसिह मायलावास (जालोर) 
11)जितेन्द्रसिहजी बंसत (पाली) 
12)शिवराजसिहजी पाचलोडीया (नागौर) 
13) कैलाश बाबुसिह जी मादा (पाली) 
14) महैन्द्रसिहजी ढोला (पाली) 
15) रामसिहजी नोरवा (जालोर)
16) मांगुसिहजी पाचलोडीया (नागोर) 
17) नरपतजी रुपावास (पाली)
18) पारसजी साकरणा (जालोर) 
 19)फुलसिहजी थावला (जालोर) 
 20)प्रकाशजी मोहराई (पाली) 
21)पुर्वेश फोजुसिहजी शंखवाली(जालोर)
22)पारसजी शंखवाली(जालोर)
23)जीगर मंगलसिह जी शखंवाली (जालोर) 
24)जबंरसिहजी बंसत (पाली) 
25)परमजीतसिह अशोकजी सोकडा (पाली)
26)प्रविणसिह पुराडा (पाली) 
27)विक्रमसिह पुखराजजी चावण्डा (जौधपुर)
कुछ समाज बंधु डायरेक्ट पहुंचेंगे।
भवरसिहंजी अथर्नी ,राणजी डोली ,विपुलजी इन्दरा , किशनसिहजी बाडमेर,प्रताप सिंह जी अर्थण्डी गुरुसेवा के लाभार्थी ।


सुगना फाउंडेशन परिवार व राजपुरोहित समाज इंडिया टीम की तरफ से उसने जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाइयां

1.6.21

पूज्य गुरुदेव वेदांताचार्य डॉक्टर श्री ध्यानाराम महाराज का जन्मदिवस हैं

 परम पूजनीय वेदांताचार्य डॉक्टर श्री ध्यानाराम महाराज का जन्मदिवस हैं 
हम सभी समाज बंधु बड़े ही भाग्यशाली हैं क्यों की आसोतरा जहाँ स्वयं जगतपिता श्री ब्रम्हा जी और उनके प्रथम अवतार श्री खेतेश्वर भगवान विराजमान हैं उस पीठ को सुशोभित होने के लिये ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर दाता पूज्य गुरुदेव श्री श्री तुलसाराम जी महाराज की भक्ति और गुरु सेवा करने के लिए आज ही के दिन इस पृथ्वी लोक पर अवतरित श्री गुरु देव डा. ध्यानाराम जी महाराज ने जन्म लिया !

वेदांतआचार्य डॉक्टर श्री ध्यानाराम जी महाराज का जन्म 1 जून 1972 ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थ,( विक्रम संवत 2029) वार गुरुवार को जोधपुर जिले की फलोदी तहसील के बावड़ी पुरोहितान गांव में श्री बाबू सिंह जी एवं श्रीमती सीता देवी के घर हुआ ।

 गुरू महाराज की पूरा जीवन परिचय आप इस ब्लॉग पर जाकर पढ़ सकते हैं  🙏

https://sawaiagra.blogspot.com/2020/01/blog-post.html

गुरु देव को हम सभी समाज बंधु शुभकामनाए  तो नही दे सकते हैं  
             क्यों की हमारे सभी बिगड़े कार्य आप के आशीर्वाद सेही पूर्ण होते हैं 
अत: हम सभी आप श्री गुरुदेव के चरणों में सादर प्रणाम करते हैं और आप से निवेदन करते हैं की आप का आशीर्वाद सदेव हम सभी पर बना रहे !

 परम पूज्य वेदांताचार्य डॉ. श्री ध्यानारामजी महाराज के अवतरण दिवस पर सभी हार्दिक शुभकामना गुरुदेव के चरणो में दंडवत प्रणाम 🙏 सुगना फाउण्डेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया टीम

22.4.20

पूज्य श्री खेतेश्वर दाता का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से राजपुरोहित पेज पर भजन संध्या के साथ मनाएगा

🚩 सर्वप्रथम आप सभी को भगवान ब्रह्मा जी के अंश अवतार पूज्य गुरु महाराज संत श्री खेतेश्वर महाराज के जन्म महोत्सव के मौके पर आप सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं गुरु महाराज जी का आशीर्वाद सदैव आप सभी के ऊपर बना रहे ऐसी मंगल कामनाओं के साथ आज की यह न्यूज़ प्रस्तुति शुरू करता हूं।

सभी समाज बंधुओ को सादर जय श्री रघुनाथ जी री सा 🙏

   कोरोना महामारी संक्रमण को देखते हुए ब्रह्मधाम गादीपति परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलछाराम जी महाराज की आज्ञा अनुसार ब्रह्मावतार परम् पुज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री खेतारामजी महाराज के पावन जन्मोत्सव इस बार अपने घर मे ही मनाएं।

 जैसा कि  22 अप्रैल को हर वर्ष परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री खेतेश्वर महाराज जी का जन्म महोत्सव सुगना फाउंडेशन मेघलासियां अलग अंदाज में मनाते आ रहा है और इसी कड़ी में सुगना फाउंडेशन और टीम राजपुरोहित समाज इंडिया एडमिन पैनल ने अलग अंदाज में यह जन्मोत्सव मनाने का फैसला किया है इस संकट की घड़ी में पूरा देश कोरोना महामारी के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है पूरे देश भर में लॉक डाउन चल रहा है पर आप सभी घर पर रहकर किस प्रकार गुरु महाराज जी की आराधना कर सकते हैं उसका पूरा प्रबंध हमारी टीम ने करने का प्रयास किया है समाज के लोकप्रिय पेज पर होंनेे वाले कार्यक्रम इस प्रकार है 

 सुबह 6:00 बजे जोधपूर से योगाचार्य श्रीमती पुजा राजपुरोहित प्रस्तुत करेंगी योग और प्राणायाम के साथ कार्यक्रम 
सुबह 9:00 बजे सुगना भवन आगरा में दीप प्रज्वलित कर आरती का कार्यक्रम
 सुबह 11:00 बजे भजन सम्राट श्री उदय सिंह राजपुरोहित द्वारा भजन प्रस्तुति
 दोपहर 12:30 बजे भजन कलाकार श्री गौतम राजपुरोहित द्वारा भजन प्रस्तुति
दोपहर 2:30 बजे जोधपुर से श्रीमती मधु राजपुरोहित द्वारा भजन प्रस्तुति
शाम 6:00 बजे कवि हितेश राजपुरोहित "साँथुआ" द्वारा पूज्य गुरु महाराज खेतेश्वर भगवान के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
8:00 बजे श्री गुलाब सिंह राजपुरोहित द्वारा भजन प्रस्तुति
भाई श्री लाल सिंह राजपुरोहित बावड़ी कला द्वारा भजन प्रस्तुति
   रात 9:00 बजे सुगना फाउंडेशन संयोजक और महासचिव डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित द्वारा धन्यवाद ज्ञापन


आप सभी सादर आमंत्रित हैं
Rajpurohit samaj  India पेज में जुड़ने के लिए नीचे दी गई ब्लू लाइन पर क्लिक करें दबाईय_ 
👇👍
https://www.facebook.com/Rajpurohitpage

     सभी बंधुओ से सादर निवेदन है कि
  22 अप्रैल को प्रातः 8 और 9 बजे पूरे परिवार के साथ नारियल ज्योत, दीपक एवं गुरु महाराज की आरती के साथ खेतेश्वर भगवान के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करावें।

खेतेश्वर महाराज ने अपना पूरा जीवन पुण्य एवं परोपकार में समर्पित कर दिया। उनके जीवन मूल्यों एवं आदर्शो का अनुकरण करते हुए अपने आस-पड़ोस में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को अपनी सामर्थ्यनुसार राहत सामग्री प्रदान करें।

इसके साथ ही हम सभी समाज बंधु शाम 7 बजे अपने घर पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए दीप प्रज्वलित अपनी इच्छा अनुसार 11 , 21, 51, 108 रख सकते हैं श्री खेतेश्वर भगवान का स्मरण करें चालिसा पाठ व आरती कर इस महामारी से मुक्ति हेतु विश्व कल्याण की कामना करेंगे।

प्रेम से बोलो जय खेतेश्वर दाता री सा

     🙏निवेदक✍️
सुगना फाउण्डेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया टीम 

 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......
 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

2.4.20

सुगना भवन के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित करके रामनवमी मनाई गई

आप सभी को रामनवमी के महापर्व पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं
आज रामनवमी के पर्व पर आगरा स्थित सुगना भवन पर दीप प्रज्वलित कर रामनवमी उत्सव मनाया गया ।

 सुगना फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर सभी से अपील की थी कि सभी लोग रामनवमी के मौके पर अपने घरों के बाहर 11 दीपक जलाएं और भगवान राम के जन्म महोत्सव मनाये क्योंकि पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन है इसलिए कोई भी रामनवमी महोत्सव नहीं बना पा रहा लेकिन इस रामनवमी महोत्सव को और भव्य रूप बनाने के लिए इस प्रकार की अपील पूरे भारतवर्ष में सामाजिक संगठनों द्वारा की गई थी जिसके मद्देनजर आगरा में भी सुगना फाउंडेशन सदस्य दक्ष प्रताप सिंह राजपुरोहित द्वारा दीपक जलाए गए।

 
रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष में समाज के अन्य लोगों द्वारा भी दीप प्रज्वलित किए गए कुछ चित्र आपके साथ शेयर कर रहा हूं


और नीचे देखें अयोध्या से भगवान राम की पूजा का यह वीडियो

 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ.
 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

28.4.19

आइए जानते हैं पूज्य गुरु महाराज संत खेतेश्वर महाराज के बारे में कुछ विशेष जानकारी

 पूज्य गुरु महाराज संत खेतेश्वर महाराज की जय हो 


        राजपुरोहित समाज के लोग श्री खेताराम जी महाराज के बताए हुए मार्ग पर चलकर आज गौसेवा और सनातनधर्म की ध्वजा को धारण करके सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। हालांकि ये भी मैं महसूस कर रहे हैं कि राजपुरोहित समाज की नौजवान पीढ़ी जानकारी के अभाव में धर्म के नाम पर कट्टर सोच रखने लगी है, उन्हें खेताराम जी महाराज की सोच का सही मायने में पता ही नहीं है।



        ऐसे युवाओं के लिए आजकल श्री ध्यानाराम जी महाराज संस्कार शिविर लगा रहे हैं। नौजवानों को संस्कार शिविर में जरुर जाना चाहिए। खेताराम जी महाराज आसोतरा के समीप रहने वाले मुस्लिम धर्मगुरु सांईजी बावजी से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने लंबे समय तक सांईजी महाराज के सानिध्य में भक्ति की। बाद में सांई जी के आदेश पर गणेश राम जी महाराज को अपना गुरु बनाया। श्री खेताराम जी महाराज ने अपनी भक्ति की बदौलत इस श्राप और धारणा को झूठलाते हुए ब्रह्मा जी मंदिर बाड़मेर के आसोतरा में बनाया। खेताराम जी महाराज असल में राजपुरोहित समाज के समाज सुधारक थे।

     उन्होने समाज के युवाओं को देशावर जाकर व्यवसाय करने का आदेश दिया। खेताराम जी महाराज ने ही समाज के लोंगों को मिठाई और बारदाने का व्यवसाय की सलाह दी। बावजी की ये सलाह आज वरदान बन चुकी है। देशभर में आज राजपुरोहित समाज के लोगों का जोधपुर स्वीट होम समेत विभिन्न नामों से मिठाई व्यवसाय हैं। इस समाज के लोगों को मिठाई के व्यवसाय में महारत हासिल है। 

      राजपुरोहित समाज के लोग आज साधन संपन्न गुरु महाराज के आशीर्वाद से ही है। वे साम्प्रदायिक सद्भाव के भी मिसाल थे। सही मायने में खेताराम जी का जीवन सामाजिक सद्भाव रखने की प्रेरणा देने वाला और हिंदू मुस्लिम से ऊपर उठकर इंसान बनने की राह दिखलाता है। ऐसे समाज सुधारक के चरणों में को कोटि कोटि नमन है । ब्रह्मधाम आसोतरा के ब्रह्मलीन संत श्री १००८ खेतेश्वरजी महाराज के 107वें जन्मशताब्दी अवसर हार्दिक बधाई।

       अगर आपको पूजा गुरु महाराज संत से खेताराम जी महाराज का जीवन परिचय पढ़ना हो तो ब्लॉग पर सर्च करें खेतेश्वर महाराज का परिचय आपको मिल जाएगा गुरु महाराज का परिचय

       आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......



         अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

23.4.19

संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया गया संत श्री खेताराम जी महाराज का 107वा जन्ममहोत्सव ...इस विशेष पोस्ट में

         पूज्य गुरु महाराज संत श्री खेताराम जी महाराज का जन्म महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसमें राजस्थान गुजरात उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र सहित भारत के अलग-अलग स्थानों पर पूज्य गुरु महाराज का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया गया आइए देखते हैं और पढ़ते हैं उस जगह की न्यूज़ पेपरों में आई खबर को हमारी इस विशेष पोस्ट में


       गुरु महाराज खेतेश्वर गुरुकुल में मनाया गया गुरु महाराज का जन्म महोत्सव गुरुकुल के विद्यार्थी और श्रवण कुमार ओं के साथ श्रवण सिंह राजपुरोहित

      राजपुरोहित समाज के कुल गुरु ब्रह्म अवतार श्री खेताराम जी महाराज के जन्म कल्याण महोत्सव के मौके पर पाली शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा इस शोभायात्रा में गुरु महाराज द्वारा बताए गए पांच आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया गया।

 इस शोभायात्रा में पावन सानिध्य मिला पूज्य गुरु महाराज संत श्री ध्यानाराम जी महाराज का साथी संत महात्माओं और समाज बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।





Shree Kheteshwar Janam Jayanti Mahotsav


          पूज्य गुरु महाराज का जन्म कल्याण महोत्सव बीकानेर में भी मनाया गया राजपुरोहित भवन में जहां पर पूज्य गुरु महाराज को माला और दीप प्रज्वलित कर गुरु महाराज को याद किया गया।

 

पूज्य गुरु महाराज के जन्म कल्याण महोत्सव के मौके पर सूरत राजपुरोहित समाज के द्वारा एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें पावन सानिध्य मिला  संतोष बाईसा का जिन्होंने अमृतवाणी से सुनाइए साथी भव्य भजन संध्या में भजन कलाकार नरसिंह सिंह राजपुरोहित द्वारा गुरु महाराज के सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई इस कार्यक्रम की कुछ झलकियां आपके साथ हम शेयर करते हैं


पूज्य गुरु महाराज संत श्री खेताराम जी महाराज के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर अहमदाबाद राजपुरोहित समाज द्वारा 22-4-2019 को सुबह 8:00 बजे खेतेश्वर चौक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन आयोजित कि गया. इसके साथ ही राजपुरोहित समाज द्वारा 27-4-2019 को दोपहर 1:00 बजे बाइक रैली एवं रक्तदान शिविर का आयोजन खेतेश्वर चौक से एस के फॉर्म तक रखा गया है।


परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री खेतेश्वर महाराज के जन्म कल्याण महोत्सव के मौके पर आगरा स्थित सुगना भवन मैं भी गुरु महाराज का जन्मदिन मनाया गया सुगना फाउंडेशन के संस्थापक ठा श्री बिरम सिंह राजपुरोहित ने गुरु महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है साथी पूरे भवन को दीपक से सजाया गया। जिसका वीडियो आप राजपुरोहित समाज इंडिया पर देख सकते हैं। 


राजपुरोहित समाज के आराघ्य संत खैतेश्वर महाराज की 107 वी जंयति सुभाष रोड पर शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन कर मनाई इस दौरान विक्रमादित्यसिंह बारवा धनश्यामसिंह श्री सेला श्रीपालसिंह रूपावास गणपतसिंह बारवा नरेंद्र सिंह खुडाला धीरेन्द्रसिंह गधाना अंकितसिंह शिवतलाव मेघराजसिंह बाली ने संत खैतेश्वर की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया संत खैतेश्वर राजपुरोहित समाज के सच्चे शिक्षा सारथी थे आज विश्व का पुष्कर के बाद दुसरा बह्माजी का मंदिर आसोतरा में बना हैं जहां 36 कौम दर्शन लाभ लेती हैं वही भगवान संत खैतेश्वर का भव्य मंदिर भी हैं सभी ने शिक्षा संगोष्ठी में भाग लेकर अपने विचार रखें


    अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (592) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1154) Rajpurohit Samaj (267) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (54) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना