न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label सन्देश. Show all posts
Showing posts with label सन्देश. Show all posts

13.10.24

राजपुरोहित बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर तीन एवं चार नवंबर को

एक बहुत ही अच्छी और शानदार पहल है राजपुरोहित समाज की बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान सिरोही द्वारा एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बालिकाओं को दंड संचालन ,तलवारबाजी युद्व कौशल ,कराटे ,जुडो आदि महिला विशेषज्ञ द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

राजपुरोहित बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर ( Self Defense )
दिनाँक - 3 एवं 4 नवंबर 2024
स्थान-श्री ब्रह्मधाम कालंद्री
अपेक्षित आयु- 12 वर्ष से अधिक
नोट- महिला विशेषज्ञ द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
-----------------------
रजिस्ट्रेशन हेतु निम्न नंबर पर संपर्क कर सकते है।
9929704691, 8875115115, 9610787808, 9460171881, 9587544952, 9414533068, 8441094237
आयोजक:- श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान सिरोही

और 
राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल पर देखें यह वीडियो गुरु महाराज संत श्री 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज की आवाज में


26.9.24

श्री राजपुरोहित समाज छात्रावास रानीवाड़ा की स्थिति अत्यंत ही खराब है

समस्त राजपुरोहित समाज से भाव भरा निवेदन 
समस्त राजपुरोहित समाज से निवेदन है कि श्री राजपुरोहित समाज छात्रावास रानीवाड़ा की स्थिति अत्यंत ही खराब है आप सभी से यह निवेदन है कि समस्त राजपुरोहित समाज छात्रावास में एकत्रित होकर छात्रावास की स्थिति को लेकर विचार विमर्श करें तथा समाज मिलकर यह निश्चित करें कि छात्रावास की सुविधा और रखरखाव को कैसे सही करें ।

असुविधाजनक मुख्य बिंदु :- 
(1) छात्रावास के मैदान की साफ सफाई करवाना क्योंकि छात्रावास के मैदान में अत्यधिक झाड़ियां होने के कारण सांप और बिच्छू की आशंका ज्यादा बढ़ गई है इससे बच्चों को खतरा है और मैदान की साफ सफाई करवानी । 
(2) छात्रावास का वीनिर्माण करवाना । 
(3) रसोईघर का निर्माण करवाना तथा रसोईए की सुविधा करना । 
(4) हॉस्टल में वार्डन की सुविधा करना ।
(5) छात्रावास में बरसात के कारण सभी कमरों में बारिश के कारण पानी आ रहा है तथा ऊपर से कलर उखड़ कर गिर रहा है। 
(6) छात्रावास का मेन गेट टूटने के कारण आवारा पशुओं का आवागमन अत्यधिक हो गया है छात्रावास में कमरों के दरवाजे टूट गए हैं तथा कमरों के अंदर फर्श से दीमक (उदेई) निकल रही है।

समस्त राजपुरोहित समाज के छात्रावास के बच्चों के द्वारा समस्त राजपुरोहित समाज से निवेदन है कि सभी राजपुरोहित समाज के सदस्य इस बात पर अवश्य गौर करेंगे तथा छत्रावास का निर्माण एवं सुविधाओं को लेकर जल्द ही कुछ ना कुछ एक्शन लेंगे ।
यदि समाज इस पर कुछ नहीं करती है तो यह समाज के लिए अत्यंत निंदनीय होगा।

यदि राजपुरोहित समाज का कोई महानुभाव अकेला इस कार्य को करना चाहता है तो समाज के लोग इस पर रुकावट न बनकर उनके साथ दें ।


स्व. सुमन राजपुरोहित की 12वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर में रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर का आयोजन 
स्व. श्री सुमन कंवर राजपुरोहित धर्मपत्नी श्री हरिकिशन राजपुरोहित, जोरावरपुरा की 12 वीं पुण्यतिथि पर मारवाड़ आप सभी से आग्रह है कि  29 सितंबर 2024 को सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक माखनभोग, पूगल रोड़, बीकानेर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पधारकर रक्तदान जरूर करें।
रक्तदान - महादान भगवान का दिया अल्प नहीं होता, रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता।


सम्यर्क सूत्र
रामनिवास राजपुरोहित मोबाइल No 7732874902

17.12.22

श्री डॉ ध्यानाराम जी श्रीगुरुजी के सानिध्य में युवा प्रेरणा साधना शिविर हो

सादर जय गुरुदेव. आदरणीय समाज बंधुओ 

हम सभी समाज बंधुओ का परम् सौभाग्य ही है की हमारी समाज को ऐसे तपस्वी,ओझस्वी,युवा ऊर्जावान,और सुशिक्षित संतो का सानिध्य मिल रहा. वेदांताचार्य श्री डॉ ध्यानाराम जी श्रीगुरुजी के सानिध्य में युवा प्रेरणा साधना शिविर हो। जिससे समाज में एक नई ऊर्जा का संचालन हो सके और समाज में हो रही घटनाओं पर रोक लग सके। 

समाज के युवाओं को क्या मिलेगा ?

1)हमे समाज हित के लिए जाना चाहिए. 

2)हम जरूर कुछ नया सिखेंगे, कुछ अनुभव लेकर आएँगे 

3)तीन दिन में बहुत सारे हमारे नए समाज बंधुओ का मित्र परिवार बनेगा. 

4)समाज कार्य की कार्यशैली(बहुत महत्वपूर्ण भाग होता है) भी सिखने को मिल सकती है. 

5)हमारी उम्र 25 से 35 के बीच की होने की वजह से व्यस्त जीवनशैली में भी "समाज का सामान्य अनुभव जरूर मिलेगा"

6)शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास का अनुभव भी जरूर मिल सकता है. 

7)कार्यपद्धति से शायद हमारे व्यवसाय कार्य नियोजन में भी बहुत कुछ कार्य सरलीकरण में अनुभव काम आ सकते है. 

8)शिविर के अनुभव से सामाजिक जीवन में समाज को अंधकारो से ऊजाले की ओर गुरुदेव जी के प्रयासों में हम सहयोग कर सकते है. 

और 

9)शिविर से पहले से...शिक्षार्थी  शिविर के बाद जरूर हमारे जीवन शैली में बदलाव आ सकता है 


ऐसे बहुत कुछ नए अनुभव आएँगे 
मैं चाहता हूं कि गुरु महाराज जी ऐसे शिविरों का आयोजन जल्द शुरू करें समाज में एक नया परिवर्तन देखने को मिलेगा जय श्री खेतेश्वर महाराज की..
जय गुरुदेव

19.5.22

राजस्थान में मां सरस्वती माता का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर 

हेलो दोस्तों आज की पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बताने वाला हूं सरस्वती माता का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर जो कि राजस्थान के सिरोही जिले के अंदर आया हुआ है क्या है इस मंदिर की विशेषताएं जानेंगे हम इस पोस्ट के माध्यम से ..... सवाई सिंह राजपुरोहित 

जिला सिरोही (राजस्थान) से 27 किलोमीटर दूर अजारी गांव के पास स्थित मां सरस्वती का एक ऐसा ही मंदिर है मार्कंडेश्वर धाम के नाम से भी जाना जाता है जिसके दर्शन के लिए काफी दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं और माता के दर्शन करते हैं। इस मंदिर के बहुत ही चमत्कारी प्रभाव के बारे में हम आपको बताने वाले हैं इस पोस्ट के माध्यम से इस मंदिर के बारे में मैंने सुना था आज से 4 साल 5 साल पहले पूज्य गुरुदेव संत श्री महामंडलेश्वर श्री निर्मल दास जी महाराज ने अपना चातुर्मास किया था इसी स्थान पर तब मुझे इस स्थान के बारे में थोड़ी सी जानकारी हुई।

 बताते हैं देश का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां पर बच्चों की वाणी, शिक्षा और बुद्धि के लिए मन्नतें मांगी जाती है। और इतना ही नहीं यह मन्नतें पूरी होती है तो वहां कॉपी-किताब व पेंसिल का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इतना ही नहीं वाणी विकार भी सही होने पर चांदी की जीभ चढ़ाते हैं। इस स्थान महाकवि कालीदास जैसे साधक आराधना कर चुके हैं। यह वहीं स्थान है जहां बाल ऋषि मर्कंडेय ने यम से बचने के लिए महामृत्युजय का जाप कर मृत्यु पर विजय पाई थी। ओर राजपुरोहित राजगुरुओ की कुलदेवी सरस्वती माता का स्थान भी है।
 
मंदिर के आचार्य श्री हिम्मत रावल जी ने बताया कि जिन बच्चों को वाणी विकार है या फिर वे बोलने पर हकलाते हैं या तुतलाते है या ऐसे बच्चे जो पढ़ाई में कमजोर है व ऐसे बच्चे भी जो मंदबुद्धि के हैं उनकी इन कमियों को दूर करने के लिए मां-बाप सरस्वती मां से मन्नत मांगते हैं। उन्होंने बताया जिनकी मन्नते पूरी हो जाती है वह लोग यहां पर जाने कीजिए और कॉपी किताब और पेंसिल प्रसाद के रूप में वितरित करते हैं ।

 सबसे बड़ी बात कि यहां कई महान विद्वानों ने तपस्या भी की है वही इस मंदिर से जुड़ी एक खास मान्यता  के मुताबिक मंदिर में सच्चे मन से मन्नत मांगने से वाणी संबंधी विकार दूर होते हैं और बुद्धि की प्राप्ति होती है इसी मंदिर से जुड़ी प्राचीन मान्यताओं और मां सरस्वती की इस खास दर्शनीय स्थल पर हजारों की संख्या में भक्त आते हैं और देवी की पूजा आराधना करते हैं। और सबको सत बुध्दि ज्ञान देना सभी का कल्याण करना। ऐसी मां सरस्वती जी से हमारी प्रार्थना है आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं।
जय माता दी।

3.4.22

पृथ्वीसिंह राजपुरोहित बारवां का राजपुरोहित समाज एकता के लिए संदेश...

जय श्री रघुनाथ जी री सा जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की
श्रीमान पृथ्वीसिंह जी राजपुरोहित बारवां का राजपुरोहित समाज एकता के लिए संदेश...

6.6.21

परम् पूज्य दीनदयाल जी महाराज जी के महाभियान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी ने सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर परम् पूज्य दीनदयाल जी महाराज जी के महाभियान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी ने सराहना की। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मैं प्रणाम करना चाहूंगी आदरणीय दीनदयाल जी महाराज तथा उनकी टीम को। जिनके सान्निध्य में आज से देशभर में 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखकर कार्य शुरू किया गया है।

मानव जीवन के लिए प्रकृति एवं ऑक्सीजन कितनी महत्त्वपूर्ण है, ये हमने कोरोना काल में भली भांति जान लिया है। इसलिए अब हमें पर्यावरण संतुलन के प्रति सतर्कता बरतते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्रकृति को स्वच्छ व हरित बनाए रखने के कार्यों में गति लानी होगी।

आप जैसे प्रकृति प्रेमी व समाजसेवी महानुभावों का यह प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा है।

आइए हम सभी परम् पूज्य दीनदयाल जी महाराज जी के महाभियान के साथ जोड़कर प्रकृति सहयोगी बने.

5.6.21

ये फोटो क्या संदेश दे रहा हैं कैप्शन आपका रहेगा

ये फोटो क्या संदेश दे रहा हैं कैप्शन आपका रहेगा..
पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के प्रति नरपतसिंह राजपुरोहित लंगेरा ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के मौके पर 

विश्व पर्यावरण दिवस 
बाड़मेर के नरपतसिंह राजपुरोहित पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता लाने हेतु विश्व की सबसे लंबी साइकिल यात्रा पर है। 30 हजार किमी से अधिक यात्रा में 14 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुके नरपतसिंह का नाम 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज है।
वे अब तक 90 हजार से अधिक पौधे लगा चुके है। उन्होंने 153 चिंकारों सहित कई रेगिस्तानी वन्य जीवों को रेस्क्यू कर बचाया है। उन्होंने अपनी बहिन की शादी में दहेज की जगह 251 पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। 
 आइये प्रकृति की रक्षा के इस महापर्व पर इसके संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लें। इस तरह हम मानवता की सच्ची सेवा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ समृद्ध संसार देंगे। आओ मिलकर पेड़ बचाएँ, पौधे लगाएँ।

1.6.21

कामधेनु सेना ने गौ माता को संपूर्ण क्रिया विधि द्वारा समाधि दी गई

वंदे गौ मातरम 
कामधेनु सेना ने गौ माता को संपूर्ण क्रिया विधि द्वारा समाधि दी गई। जानकारी के अनुसार पाली जिला रोहट तहसील ग्राम पाँचपदरिया में अचल सिंह राजपुरोहित जिनकी गो माता की बहुत दिनों से सेवा कर रहे थे उस गौ माता का स्वर्गवास हो गया तो अचल सिंह जी और उनके पूरे परिवार ने गौ माता को  चुनरी उड़ा कर  गुलाल और माला से और धूमधाम से गौमाता को किया विदा जेसीबी बुलाकर  ट्रैक्टर के ऊपर बैठा कर गौ माता के जयकारों के साथ ले जाकर दी समाधि । हमारा सौभाग्य है
 समाजसेवी गौ भक्त कामधेनु सेना राष्ट्रीय सचिव अचलसिह राजपुरोहित पाँचपदरिया ने बताया कि गाय हमारी वास्तविक माता के समान है। जिस प्रकार हम अपनी मां का दूध पीते हैं ठीक उसी प्रकार हम गौ माता का दूध पीते हैं। गौ माता के अंदर 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए मृत्यु के बाद हमें उनकी अंतिम विदाई विधि विघान के साथ करनी चाहिए।
ओर मै सभी हिंदू भाइयों से नर्म निवेदन है करता हुॅ कि आप भी गौ माता को घसीटते हुए नहीं ले जाए  गौ माता की इज्जत करें कहां पर भी हो  गौमाता देवलोक तो आप समाधि देर आए  यह अपने हर हिंदू का धर्म है  हमारे ग्राम पाँचपदरिया और रोहट तहसील के अंदर को भक्त अचल सिंह जी ने शुरुआत की इस कलयुग के अंदर सबसे श्रेष्ठ हैं वह गौ सेवा वंदे गौ मातरम
खबर को यूट्यूब चैनल पर देखें

आप ऊपर दिए गए राजपुरोहित समाज इंडिया के यूट्यूब चैनल पर समाज से जुड़ी और भी खबर प्राप्त कर सकते हैं साथ ही आप हमें समाज से जुड़े न्यूज़ वीडियो भेज सकते हैं। 

जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ. 
 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति
 अब राजपुरोहित समाज इण्डिया को फॉलो करें सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram , YouTube पर सभी के लिंक क्लिक करके फॉलो करें और जुड़ जाइए समाज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ https://www.facebook.com/rajpurohitpage https://m.twitter.com/sawai0 https://www.instagram.com/rajpurohitsamajindia 
 न्यूज़ देखें https://www.youtube.com/sawairajpurohit
विजित करे Facebook Join us Page http://www.facebook.com/sawai.agra 
 News स्पॉन्सर बाय(By):- हेम्स एजुकेशन बोर्ड राजस्थान & सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां http://www.hamsinstitute.com http://www.facebook.com/maasugana

11.3.21

सामाजिक संगठन सुगना फाउंडेशन से ली प्रेरणा ...श्रीमती शशि सोंखिया

किसी भी संगठन के लिए गर्व की बात है कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से लोग प्रेरणा लेकर खुद भी इस तरह के कार्य कर रहे हैं जी हां मैं बात कर रहा हूं राजपुरोहित समाज के एक संगठन सुगना फाउंडेशन जो कि स्वर्गीय श्रीमती सुगना राजपुरोहित जी धर्मपत्नी श्रीमान वीरम सिंह राजपुरोहित जी मेघलासिया की याद में बनाया गया एक सामाजिक सेवा कार्य से जुड़ा एक संगठन है हाल ही में मुंबई की श्रीमती शशि जी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनको सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा सामाजिक संगठन सुगना फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती संतोष राजपुरोहित से मिली यह वाकई सुगना फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है हम सभी इसी प्रकार निस्वार्थ भावना से आगे भी कार्य करते रहें यही मैं आप सभी से प्रार्थना करता हूं। 

आइए चलते चलते हैं जानते हैं श्रीमती शशि सोंखिया के बारे में इन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया है जिसके माध्यम से लोगों को एक प्रेरक वक्ता और फ्रीलांसर पत्रकार के रूप है साथ ही उन्होंने लोगों की मदद भी की है आप भी जुड़ सकते हैं इनके साथ इनके इंस्टाग्राम पेज से @talkwithsimmy 

25.8.20

राजपुरोहित युवाओं की मेहनत रंग लाई चबूतरा बनकर तैयार हुआ ।

समाज के युवा सामाजिक सेवा कार्यों के साथ-साथ अन्य एक्टिविटीज में भाग ले रहे हैं जो काफी काबिले तारीफ है आइए हमारे विशेष पोस्ट में पढ़ते हैं।

मंडार पुरोहित वास के चौराहे पर बने चबूतरे का नवीनीकरण किया गया जिसमें बड़ा योगदान राजपुरोहित समाज के युवाओं का रहा , मोहल्ले वालों से चंदा इकट्ठा करके किया काम।







मंडार युवाओं द्वारा इससे पहले भी कई नेक कार्यों को किया गया है  शानदार कार्य  मंडार गाँव की पुरोहित समाज की समसान भूमि पर समाज के युवाओं की ओर से एक अच्छी पहल हुई , जिसके द्वारा वृक्षारोपण किया गया 250 वृक्ष लगाय गए। मंडार के युवा सरपंच ,एवं गांव के बुजुर्गों ने आपने कर कमलों से इस शुभ कार्य की शरुआत की। इसके साथ ही युवाओं द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान भी किया जाता है जो काफी काबिले तारीफ है

11.5.20

लॉक डाऊन में "RAJPUROHIT" का संदेश

लॉक डाऊन में "RAJPUROHIT" का संदेश 

R=रोड पर नही जाना है। 🛣️
A=अपना ख्याल रखना है। 👏🏻
J=जान है तो जहाँन है। ☺️
P=परन्तु आपका होना जरूरी है।🙂  
U=उधर ईधर न जाये
R=रोड पे न जायें 
O=ऑडर का पालन करे
H=हम सुरक्षित हैं 
I= इन सभी नियमों को स्वीकार करने की कृपया करें।🙏🏻
T=ताले 🔒 मे रहे।
राजपुरोहित समाज की और से सभी देश वासियो के लिये संदेश है।
 आप सभी घरों में रहें सुरक्षित रहें यही अपील करता है आपसे सुगना फाउंडेशन

4.4.20

राजपुरोहित की पहल पर चौहान ने अपने दादा के निधन का शोक छोड़कर किया रक्तदान

राजपुरोहित की पहल पर चौहान ने अपने दादा के निधन का शोक छोड़कर किया रक्तदान मैं एसे वीरों को शत शत नमन करता हूं

 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ...... अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

30.3.20

आपकी फोटो से तो उन्हें जागरूक जरूर कीजिए

अच्छाई की मार्केटिंग पर मैं आए दिन पोस्ट करता रहता हूं उसी पर मुझे किसी शख्स ने एक कमेंट किया सोचा इस कमेंट का जवाब मैं अपनी एक पोस्ट के माध्यम से दूं और मैं हूं सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना  फाउंडेशन व आरोग्य श्री समिति

  यह उस शख्स का कमेंट था
किसी जरूरतमंद को कुछ देने जाओ तो कैमरा घर पर ही छोड़ दो.. किसी की मजबूरी का मज़ाक मत बनाओ..

तो इन भाई साहब को मेरा सिर्फ इतना ही कहना है कि किसी व्यक्ति को जागरूक/ प्रेरित किया जा सकता है आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों से क्योंकि कोई आपको देखकर जरूर वह काम करेगा जो समाज हित में है आपकी फोटो से तो उन्हें जागरूक जरूर कीजिए उसके लिए दिखावा करना पड़े ऐसा कीजिए क्योंकि आपको देखकर और लोग जागरूक होंगे। और इस दिखावे को हम गलत नहीं मानते ।

 किसी की मजबूरी का फायदा नहीं उठाया जा रहा है बॉस बल्कि सामने वाले को जागृत कर रहे हैं कि आप सभी सामने वाले को क्या दे सकते हो। हो सके आप भी ऐसा कोई काम करो जिससे तुम्हें भी देख कर लोगो और कुछ करने की सोचेंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे भगवान ऐसी समस्या कभी पकड़ना करें जो सामने वाला आपके सामने हाथ पसारे। क्योंकि आपका इस विकट परिस्थिति में लोगो की मदद करना ही सबसे जरूरी ।

आप भी जुड़िए किसी सामाजिक संस्था या स्वयं कीजिए सामाजिक कार्य जरूरी नहीं कि सारे सामाजिक कार्य पैसों से ही किए जाते हो आप कुछ भी कीजिए किसी व्यक्ति को जागरूक कीजिए।
सिर्फ उस को नीचा दिखाने के लिए या फिर उसका उत्सा कम करने की कोशिश मत कीजिएगा क्योंकि आपके कमेंट से किसी का मनोबल डाउन हो सकता है वह आगे करने के बारे में सोचेगा नहीं तो सिर्फ आप अच्छा नहीं कर सकते तो अच्छा बोलिए।

 और अंत में यह दो शब्द
जरुरी नहीं की हर समय जुबान पर भगवान् का नाम आए,
वो लम्हा भी भक्ति का होता है जब इंसान-इंसान के काम आए ।
भलाई करते रहिए बहते पानी की तरह,
बुराई खुद ही किनारे लग जाएगी कचरे की तरह..
 ✍माना दुनियाँ बुरी है सब जगह धोखा है,
लेकिन हम तो अच्छे बने हमें किसने रोका है !
  🙏🙏

 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......
 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

29.5.19

बलदेव सिंह राजपुरोहित ने दी इमानदारी की मिसाल


बलदेव सिंह राजपुरोहित ने दी इमानदारी की मिसाल गलती से मिले ₹2 लाख रुपये बैंक को लौट आए।

     सूरत , राजस्थान मूल के केटरर और टेंट व्यवसाई बलदेव सिंह प्रेम सिंह राजपुरोहित ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए भारतीय स्टेट बैंक की पार्ले पॉइंट ब्रांच के प्रबंधक को ₹2 लाख रुपये वापस लौट आए उनकी ईमानदारी की बैंक प्रबंधक ने भी काफी सराहना की।
     राजस्थान में जालौर जिले के शंखवाली गांव के बलदेव सिंह ने 25 साल से कैटरर और टेंट व्यवसाय में सक्रिय हैं वह 24 मई की दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पार्ले पॉइंट ब्रांच से ₹5 लाख लेने गए थे बैंक कर्मी ने उन्हें ₹5 लाख के बजाए भूल से ₹7 लाख रुपये दे दिए। बलदेव सिंह नोटों के बंडल लेकर चले गए शाम को क्लोजिंग के समय ₹2 लाख का हिसाब नहीं मिलने पर बैंक कर्मचारी परेशान हो गए। ख्याल आने पर उन्होंने बलदेव सिंह को फोन कर 5 लाख रुपये के बजाय ₹7 लाख देने की बात कही बलदेव ने बताया कि अभी वह सूरत से बाहर हैं सोमवार को बैंक पहुंचकर ₹2 लाख रुपये लौटा देंगे यह सुनकर बैंक प्रबंधक ने राहत की सांस ली बलदेव सिंह सोमवार को सुबह बैंक पहुंचे और प्रबंधक को ₹2 लाख रुपये लौटा दिए।

28.8.18

चेन्नई मे राजपुरोहित बाल संस्कार शाला मे पर्यावरण बचाओ पेड लगाओ का संकल्प दिलाया

       चेन्नई मे राजपुरोहित बाल संस्कार शाला द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान चलाकर मनाया रक्षा बंधन का त्योहार चेन्नई के साहुकारपेट क्षेत्र स्थित समुन्द्र मुदली स्ट्रीट खेतेश्वर भवन मे प्रत्येक रविवार को संचालित होने वाली राजपुरोहित बाल संस्कार शाला द्वारा रविवार को विधार्थीओ  ने पर्यावरण संरक्षण कि तहत पर्यावरण बचाओ पेड लगाओ ।




       अभियान की तहत विधार्थीयो को पौधो पर राखी बांधकर उनकी रक्षा कर पर्यावरण बचाओ पेड लगाओ का संकल्प दिलाया चेन्नई मे रविवार को एन एस सी बोस रोड स्थित गोल्डन काम्पलेक्स के राजस्थान एसोसिएशन हाल मे राजस्थान पत्रिका एवम एक्सनोरा इन्टरनेशनल चेन्नई के तत्वावधान आयोजित हरित प्रदेश अभियान कि तहत घटते पेड़ो कि वजह से पर्यावरण को देखते हुए रविवार को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बहनो ने अपने भाईयो कि कलाईयो पर राखी बांधी तो भाईयो ने उपहार स्वरूप बहनो को पौधे प्रदान किए इस अवसर पर राजपुरोहित बाल संस्कार शाला बगसिह बागरा ने बताया कि वर्तमान कि स्थति को देखते हुए प्रकृति को बचाने के लिए पेड लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण है । पेड लगाने के साथ उनका संरक्षण करना भी जरुरी है और सभी का कर्तव्य है राजपुरोहित बाल संस्कार के विशिष्ट अतिथि के तौर पर नन्दकिशोर मनोरा ने बताया कि जिस गति से पेड काटे जा रहे है उस गति से नई पौध नही उग पा रही है जिससे प्रकृति का नुकसान होता जा रहा है उन्होंने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है और उनको इस दिशा मे कदम उठाने कि जिम्मेदारी लेनी चाहिए बच्चो को पेड लगाने का संकल्प लेकर देश कि रक्षा करनी चाहिए संस्कार शाला कि बालिका खुशी सायला ने बताया कि पर्यावरण कि रक्षा करना आज बहुत ही जरुरी मुद्दा बन गया है पर्यावरण का मुद्दा हमारे देश का मुद्दा है यह हमारा जीवन है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने के साथ पानी बचाने पर भी विचार करना चाहिए


   चेन्नई से बगसिह राजपुरोहित बागरा कि रिपोर्ट।

14.5.18

राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना के द्वारा अहमदाबाद में पक्षियों हेतु पक्षी परिंडा अभियान

        राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना शाखा अहमदाबाद के द्वारा कर्णावती महानगर (अहमदाबाद) में पक्षियों हेतु  पक्षी परिंडा अभियान तारीख 13/05/2018, रविवार
कर्णावती महानगरी में आज ब्रह्मपुत्र सेना (राजपुरोहित समाज का राष्ट्रीय स्तर संगठन) शाखा, अहमदाबाद के द्वारा शहर के विभिन्न विस्तारो में इस भयंकर कालजाल गर्मी में मूक प्राणियों ओर जीवदया हेतु दाना ओर पानी के परिंडे लगाए गए।।

        इस अभियान की शुरुआत सुबह 8 बजे सोला रोड पे समाजसेवी श्रीमान प्रेम सिंह जी सेसली के हाथों से की गई और सोला रोड होते हुए भुयंगदेव चार रास्ता, सताधार चार रास्ता, सन स्टेप क्लब, साल हॉस्पिटल, वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन में माननीय PI साहेब के हाथों से, सारथी हॉस्पिटल वस्त्रापुर के सामने, संजीवनी हॉस्पिटल कार्नर, वस्त्रापुर लेक में माननीय MLA साहब वस्त्रापुर विधानसभा के हाथों से, IIM अहमदाबाद, घंटाकर्ण मार्किट के पास, जवाहर चौक मणिनगर, इसनपुर होते हुए अंतिम में ओढव विस्तार इसका समापन हुआ।

          इस नेक कार्य मे अहमदाबाद की आमजन, पुलिस विभाग, MLA वस्त्रापुर विधानसभा एवं राजपुरोहित समाज अहमदाबाद के कही समाज बन्धुओ ने बढ़चढ़ के भाग लिया जिसमे प्रेम सिंह सेसली, मांगीलाल बारवा, सुरेश सिंह जवाली, नरेंद्र सिंह रूपावास, विनोद सिंह पराखिया, केसर सिंह पांचडोलिया, बाबू सिंह मोरखा, जयेश सिंह मोरखा, युधिष्ठिर सिंह देवतरा, प्रवीण सिंह मांडल, भीम सिंह गुड़ानाल, राजू सिंह ढोला, भरत सिंह नाडोल, महेंद्र सिंह भाचुंदा, वेन सिंह जी मादा, जगदीश जी मादा, प्रकाश सिंह बारवा, प्रकाश सिंह सोकडा, अर्जुन सिंह बारवा एवं हेमेंद्र सिंह बारवा (सूरत) एवं अन्य समाज बंधु।

       राजपुरोहित समाज के द्वारा किये गए इस अटूट प्रयास को कर्णावती महानगर की आमजन ने खूब सराहना की एवं प्रेरणा लेकर खुद ने भी इस कार्य को करने का संकल्प लिया।

🤝🏻 आओ साथ चले, 1 से 2 ओर 2 से 4 बने 🤝🏻

          💪🏻 एक बनो नेक बनो 💪🏻

      इस नेक और सराहनीय कार्य के लिए ब्रह्मपुत्र सेना अहमदाबाद टीम को बहुत-बहुत बधाई एंड शुभकामनाएं आप आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा और जन जीवन की सेवा के लिए कार्य करते रहें.... सुगना फाऊंडेशन परिवार


26.4.18

राजपुरोहित समाज में दिया एकता का संदेश करेंगे एक दूसरे को सपोर्ट

श्री चामुण्डा माता नमः श्री खेतेश्वर नमः  श्री भोजराजी नम:

Great pahal
श्री  खेतेश्वर महाराज के आशीर्वाद से आप सब को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा हे की दिनाक 25/4/2018 को मोहराई , तालकिया , निम्बोल , बलाडा  विक्रलाई , सगावास ,निमाज, घोडावड ,  टुकड़ा ,फूलमाल व्  आसरलाई एवम समस्त जेताराण तहसील  के समस्त राजपुरोहित समाज "जेतारण  सर्व सहमति से सब ने रक मीटिंग रखी और निर्णय लिया गया कि सभी लोग आपस में मनमुटाव नहीं रखेंगे और एक दूसरे के गांव के लोगों को सपोर्ट करेंगे 
    आज के बाद जेतारण तहसील के राजपुरोहित समाज के कोई भी गाव में कोई आपसी मन मुठाव नही होगा सब भाई लोग एक दुसरे गाव में एक जाजम पर बिराजमान होगे हम समस्त राजपुरोहित नवयुवक सेवा समिति आप सब नवयुवक  युवाओ एवम बुजर्गो को बहोत तह:दिल की घेराई से आप का आभार अभीनन्दन  प्रकट करते हे की ऐसे ऐसे महान निरणे में आप का योगदान रहा।
   
🙏🏻समस्त राजपुरोहित नवयुवक सेवा समिति

News and photo sent by Umead Singh Rajpurohit


6.4.18

चलो पाली ... मनोहर की सकुशल वापसी के लिए समाज बन्धु दिनांक 9 अप्रैल को पाली कलेक्ट्रेट पंहुँचे

पाली चलों....पाली चलों.....पाली चलों........!!
          सभी समाज बन्धु दिनांक 9 अप्रैल सोमवार सुबह 10 बजें पाली कलेक्ट्रेट पंहुँचे.........!!
        आप भले ही कितने ही बहादुर क्यों ना हो अगर अन्याय के खिलाफ नही बोलोगे तो आने वाली पीढियां हमें कायर कहेगी और कहा भी जाता है की द्रोपदी के चीरहरण पर जो जो खामोश बैठे थे, इतिहासों के पन्नों में वो सब कायर कहलाए थे......!!
        16 महीनें से हमारा बच्चा किन हालातों में होगा ये सोच कर अगर किसी की आत्मा ना रोए तो समझ लेना हमारी आत्मा मर चुकी हैं, इस पीड़ा से अगर किसी को दुःख और तकलीफ नही हो रही हैं तो यकीन मानिए वो कोई भी हो सकता है लेकिन राजपुरोहित नही हो सकता, अगर 16 महीने बाद भी प्रशासन हमारे बच्चे को ढूंढ नही पाया है तो यकीन मानिए उसके लिए पुलिस प्रशासन से ज्यादा जिम्मेदार हम खुद है, जरा हम खुद से पूछे की पिछले 16 महीनें से हमनें किया क्या है, अगर इस जगह कोई और जाति का बच्चा होता तो अब तक तो प्रशासन की नींद उड़ा दी होती, कई आंदोलन हो चुके होते, लेकिन दुर्भाग्य देखिए हम पिछले 16 महीनें से सिर्फ सोशल मीडिया पर चिल्ला रहे है और प्रशासन के झूठे आश्वासनों पर भरोसा कर रहे हैं..........
    लेकिन अब बस, अब और खामोश बैठेंगे तो हमारी आने वाली पीढियां हमें नाजोगा कहेगी.........
         बन्धुओं कोई बुरा ना मानें एक कड़वी बात कह रहा हूँ की हमारे समाज का राजनैतिक नेतृत्व इस मामले में पूर्णतया कमजोर साबित हुआ है, मैं किसी पर उंगली नही उठा रहा हूँ, हो सकता है की वो इसलिए चुप रहे की उन्हें कुछ न कुछ राजनैतिक नुकसान की चिंता रही हो, लेकिन मेरे लिए मेरा समाज सबसे पहले है,अगर इस अभियान में कोई बड़ी राजनैतिक कीमत भी चुकानी पड़ी तो मैं तैयार हूं 9 अप्रैल को सुबह 10 बजें हम ज्ञापन देंगे और प्रशासन को 16 अप्रैल तक का समय देंगे या तो वो हमारें मनोहर को सही सलामत ढूंढ कर हमें सौंपे या फिर एक महाआंदोलन के लिए तैयार रहें, 17 अप्रैल को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे..........!!
      साथियों अब वक्त आ गया है की हम सोशल मीडिया से बाहर निकल कर हमारे बच्चें के लिए सड़कों पर उतरें........!!
         अगर समाज साथ देगा तो मैं इस आंदोलन की अगुवाई करने के लिए तैयार हूँ, अगर इस आंदोलन मे लाठी और गोली भी खानी पड़ी तो मैं पीछे नही हटूंगा, बस आप मेरे साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहना........!!

      बहरों को सुनानें के लिए, धमाके बहुत जरूरी हैं.....!!
    और जुल्म के साए में लब खोलेगा कौन,
  अगर हम ही चुप रहें, तो फिर बोलेगा कौन.......!!
         साथियों हो सकता है 9 अप्रैल को बहुत काम हो, शादी ब्याह हो या कोई मीटिंग , प्रोग्राम हो लेकिन अगर इन सबसे ज्यादा जरूरी हमें हमारे बच्चे की सुरक्षा लगें तो बिना कोई सवाल किए 9 अप्रैल को सुबह 10 बजें कलेक्ट्रेट पंहुँचे, आपकी उपस्थिति इस आंदोलन की राह तैयार करेगी.......!!
!! जय परशुराम !! !! जय खेतेश्वर !!
        आवाज दो हम एक हैं......!!


19.2.18

थोब सरपच श्रीमती सजुरानी राजपुरोहित ने अपने घर से कि पहल की ओर समाज को दिया संदेश

       श्री ब्रह्मा जी का मंदिर एवम् राजपुरोहित समाज विकास न्यास द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णय का सम्मान करते हुए राजपुरोहित समाज सेवड़ थोब ने नियमो का स्वागत किया ।
          यह थोब गाव से ब्रह्मधाम आसोतरा के आदेशानुसार थोब सरपच श्रीमती सजुरानी राजपुरोहित धर्मपत्नी डाॅ राधेश्यामसिह की परिवार से अपनी ननद की शादि मे 18-2-2018 को पूण॔ रूप से पोस्टर का  विमोचन अपने घर से शुरूआत कर पुरे गाव व समाज मे एक समाज हित मे नया सदेश दिया गया

          बारात आई इसमें सामेला कार्यक्रम के दौरान अफीम, धूम्रपान व इस तरह की किसी भी सामग्री का उपयोग नही किया गया है साथ ही डायजा ओनली 11000 लिये गये....
      थोब सरपच श्रीमती सजुरानी राजपुरोहित को बहुत ही अच्छी पहल की/ संदेश दिया है इसके लिए बहुत बहुत बधाई और आभार ... श्रीमती सन्तोष राजपुरोहित अध्यक्षा सुगना फाउंडेशन मेघलासिया


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (589) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1152) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (43) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना