न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label विशेष. Show all posts
Showing posts with label विशेष. Show all posts

3.4.26

राजपुरोहित ने रचा इतिहास: पहले ही प्रयास में बने राजपत्रित अधिकारी

 जोधपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बडली विद्यापीठ के छात्र श्री मनोहर सिंह बिस्सुकला ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मनोहर सिंह ने न केवल प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कम समय में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

साधारण पृष्ठभूमि, असाधारण लक्ष्य

मनोहर सिंह की यह यात्रा संघर्ष और सादगी की मिसाल है। बडली विद्यापीठ में रहकर उन्होंने मात्र एक वर्ष तक कठिन परिश्रम किया। पढ़ाई के साथ-साथ वे अपने पिताजी के प्रति अपने कर्तव्यों को भी नहीं भूले और उनकी मिठाई की दुकान पर हाथ बंटाते हुए अपनी तैयारी जारी रखी। दुकान के काम और पढ़ाई के बीच तालमेल बिठाते हुए उन्होंने सीधे राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) के पद पर चयनित होकर सबको गौरवान्वित किया है।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणापुंज

उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। मनोहर सिंह ने उन विद्यार्थियों के लिए एक जीवंत उदाहरण पेश किया है जो लंबे समय तक तैयारी करने के बावजूद निराश हो जाते हैं। उनकी सफलता संदेश देती है कि:

 * सफलता के लिए संसाधनों से ज्यादा संकल्प की आवश्यकता होती है।

 * पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

 * सही मार्गदर्शन और अनुशासन से कम समय में भी श्रेष्ठ परिणाम संभव हैं।

बधाइयों का तांता

सीधे राजपत्रित अधिकारी बनने पर मनोहर सिंह बिस्सुकला को सोशल मीडिया सहित शिक्षाविदों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। बडली विद्यापीठ परिवार ने भी अपने इस होनहार छात्र की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

"कठिन परिश्रम और अटूट विश्वास ही सफलता की असली मिठाई है।"

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! टीम सुगना फाउंडेशन व राजपुरोहित समाज इंडिया


राजपुरोहित ने शादी के 12 वर्षों बाद भी अपने लक्ष्य पर रही अडिग, सफलता को किया हासिल, नारी शक्ति के लिए बनी आदर्श प्रेरणा,

शादी के 12 वर्षों बाद भी अपने लक्ष्य पर रही अडिग, सफलता को किया हासिल, नारी शक्ति के लिए बनी आदर्श प्रेरणा, जी हां हम बात कर रहे हैं संतोष कंवर राजपुरोहित की।

संतोषकुंवर (बी.ए. बीएड) सुपुत्री श्री सवाईसिंह राजपुरोहित सोनाणा हाल भायंदर, धर्मपत्नी श्री चंदनसिंह सुपुत्र मोहब्बतसिंहजी गुंदेचा मादा हाल रोहा (महाराष्ट्र) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित TEACHER ELIGIBILITY TEST(CTET) अच्छे नंबरो से उत्तीर्ण कर अपने गाँव, ससुराल एवं समाज का नाम रोशन किया !

सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ साथ पारिवारिक उत्तरदायित्वों को निर्वहन करते हुए, साथ ही अपने दोनों बच्चों के लालन पालन करते हुए, निरन्तर पढ़ाई करते रहे और सफलता का यह मुकाम अपने नाम किया, ओर नारी शक्ति के लिए एक आदर्श प्रेरणा बनी, आप पर परिवार ओर समाज को गर्व है। 

सतोषकंवर को खूब खूब बधाई, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं ...टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

29.3.26

समाज के बच्चों के लिए ऑफिसर बनने का शानदार मौका।

​"सैनिक स्कूल की तैयारी, अब होगी और भी भारी! समाज के बच्चों के लिए ऑफिसर बनने का शानदार मौका।"
राजपुरोहित समाज के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर! 🎖️

​क्या आप अपने बच्चों को Defence में ऑफिसर बनाना चाहते हैं? राजपुरोहित विकास समिति सुमेरपुर-शिवगंज लेकर आए हैं एक विशेष पहल।
​✅ कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा:
सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल और नवोदय स्कूल की तैयारी के लिए मॉडर्न डिफेंस स्कूल, शिवगंज में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

​ महत्वपूर्ण तिथियां:
🔹 आवेदन की अंतिम तिथि: 05.04.2026 (शाम 5:00 बजे तक)
🔹 परीक्षा तिथि: 12.04.2026 (रविवार)
🔹 समय: सुबह 11:00 से दोपहर 01:30 बजे तक
📍 स्थान: मॉडर्न डिफेंस सी.सै. स्कूल, शिवगंज (सिरोही)

​🎓 पात्रता:
• उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच (जन्म 01 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच)।
• विद्यार्थी 4थी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

​📝 आवेदन कैसे करें:
नीचे दिए गए नंबरों पर विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पता लिखकर WhatsApp करें या rajpurohit.defence@gmail.com पर ईमेल करें।

​📞 संपर्क सूत्र:
• नरेंद्रसिंह राजपुरोहित: 9414843632
• भानुप्रतापसिंह राजपुरोहित: 94146 17380
• जगजीतसिंह राजपुरोहित: 9414924637
• सुखदेवसिंह राजपुरोहित: 9828660956

समाज के सभी बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा (वायरल) करें। यह एक अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं समाजहित की योजना है।

यदि हर वर्ष हमारे समाज के 5–7 बच्चे भी उपरोक्त किसी भी प्रतिष्ठित विद्यालय में चयनित हो जाते हैं, तो आने वाले समय में हर वर्ष कम से कम 5 अधिकारी समाज को मिलेंगे, जो हमारे लिए गर्व का विषय होगा।
साथ ही, यह भी अवगत कराना चाहूंगा कि यदि समाज के किसी भाई की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसका चयन उक्त परीक्षा की वरीयता सूची में हो जाता है, तो उसके लिए यह कोचिंग पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
आइए, हम सभी मिलकर इस पहल को सफल बनाएं और समाज के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दें।
धन्यवाद। 🙏

25.11.25

RLP नेता थान सिंह डोली का विवाह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक खूबसूरत संदेश

RLP नेता थान सिंह डोली का विवाह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि समाज के लिए एक खूबसूरत संदेश साबित हुआ है।
जहाँ आजकल वरमाला के समय दिखावा, नखरे और अकड़ आम हो चुके हैं, वहीं थान सिंह डोली ने जिस सादगी और विनम्रता के साथ वरमाला स्वीकार की—वह अपने आप में एक मिसाल है।

एक ओर समाज में सोने-आभूषणों की होड़ बढ़ती जा रही है, लोग प्रतिष्ठा दिखाने के लिए अपनी संस्कृति से दूर भागते हैं, वहीं डोली ने बेहद सीमित आभूषण में अपना विवाह करके यह बता दिया कि परंपरा और संस्कार का वजन सोने से कहीं ज्यादा होता है।

थोड़ी-बहुत प्रतिष्ठा मिलते ही लोग अपनी जड़ों और संस्कृति को भूल जाते हैं, मगर थान सिंह डोली ने जिस साधारण वेशभूषा में विवाह किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संदेश है कि जमीन से जुड़े रहना ही असल पहचान है।

उनका यह सादगीपूर्ण विवाह बताता है कि आधुनिकता अपनाना गलत नहीं, पर अपनी संस्कृति खो देना सबसे बड़ी भूल है।
थान सिंह डोली की शादी में पहुंचे राजस्थान के मशहूर स्टार ये ये
1 भजन सम्राट श्री प्रकाश माली 
2 आहोर विधायक श्री छगन सिंह राजपुरोहित 
3 श्री मानवेंद्र सिंह जसोल 
4 शिव विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी 
5 सांसद श्री हनुमान बेनीवाल 
6 इंस्टा ग्राम स्टार कप सा कॉमेडी 
7 पूर्व मंत्री राज्य सरकार अमराराम चौधरी 
8 मंत्री हरीश चौधरी 
9 मंत्री कैलाश चौधरी 
10 सिवाना विधायक श्री हमीर सिंह भायल 
11 भाजपा वक्ता श्री जोगराज सिंह सिलोर 
ओर अन्य गणमान्य राज नेता ओर कलाकार वहां भारी संख्या में शामिल हुए।

18.7.25

राजपुरोहित सेवा संगठन का अनुकरणीय मानव सेवा कार्य

राजपुरोहित सेवा संगठन द्वारा सेवा, जीवदया और जनकल्याण के कार्यों की श्रृंखला निरंतर गतिशील है। इसी क्रम में संगठन ने परझाई स्थित वसुंधरा विद्या पीठ इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन की जिम्मेदारी उठाकर समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ में उनके प्रीति भोजन किया और आगे बच्चो की किस तरह से मदद किया जा सके इसके लिए योजना बना कर उस पर अमल कर रहे हैं।
राजपुरोहित समाज के वरिष्ठजन सुरेशसिंह, वीरेंद्रसिंह, सतीशसिंह, श्यामसिंह, अरविंदसिंह, गोपालसिंह, हनवंतसिंह, सुरेशभाई, भवरभाई जैसे समाजसेवियों ने इस पुनीत कार्य में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि भगवान दाता खेतेश्वर के आशीर्वाद से समाज को वैभवशाली बनाए रखने के लिए प्रत्येक सदस्य को निस्वार्थ सेवा में तत्पर रहना होगा। समाज के युवाओं से आह्वान किया गया कि वे सामाजिक एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए बिना किसी विवाद या भेदभाव के मानव सेवा को प्राथमिकता दें।

गौरतलब है कि यह विद्यालय कक्षा 5वीं तक संचालित है, जहां लगभग 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 45 से अधिक छात्र-छात्राएं दूरदराज के गाँवों से आते हैं, जिनके लिए रोजाना आना-जाना संभव नहीं था। ऐसे में विद्यालय के संचालक दशरथ माहला ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए और उन्हे घर में रखकर उन्हे पढ़ा रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी पत्नी को अच्छी खासी प्राइवेट नौकरी छुड़ाकर कर बच्चों की देखभाल में लगाया, बल्कि उनके पिता भी इन बच्चों को अपने बच्चों की तरह संरक्षण दे रहे हैं।

समर्पण की मिसाल बने दशरथ माहला परिवार जिस समर्पण और निस्वार्थ भावना से दशरथ माहला और उनका परिवार इन गरीब बच्चों की देखभाल कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। प्रदेश के जनप्रतिनिधि, नेता एवं अन्य नागरिक अपने तथा अपने बच्चो के जन्मदिन पर कई सरकारी स्कूलो तथा धार्मिक स्थलों पर सेवा, दान पूण्य एवं प्रीति भोज करते हैं। अगर वे लोग इस विद्यालय के बच्चों के लिए आर्थिक मदद और इनके खाने-पीने समृद्ध वर्ग और नेता करें आगे बढ़कर मदद जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य को मिले नई दिशा एवं किताब-कॉपी की व्यवस्था करें तो यह सच्चे अर्थ में सेवा धर्म होगा। यह आवश्यक है कि समाज के सम्पन्न वर्ग और नेता ऐसे विद्यालयों का दौरा कर, जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को सँवारने में हाथ बटाएँ।

जरूरतमंद बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े कदम प्रदेश के नेताओं और धनाढ्य व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने जन्मदिन या अन्य आयोजनों पर सिर्फ दिखावा करने के बजाय इस प्रकार के विद्यालयों में आकर जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराएँ, ताकि समाज में समानता और सेवा की परंपरा मजबूत हो सके। राजपुरोहित सेवा संगठन का यह प्रयास न केवल सेवा का उदाहरण है, बल्कि यह समाज को यह भी सिखाता है कि यदि नीयत साफ हो और संगठन एकजुट हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। ऐसे कार्य ही समाज की सच्ची वैभवता को बढ़ाते हैं।

18.10.24

जय सिंह राजपुरोहित सर्किल का सपना साकार रूप लेता हुआ

सर्व प्रथम परम आदर्णीय स्व: श्री जय सिंह जी राजपुरोहित को सादर वंदन.. कोटि कोटि नमन भावपूर्ण श्रद्धांजलि ... ठाकुर श्री बिरम सिंह राजपुरोहित संरक्षक टीम सुगना फाऊंडेशन इंडिया 

चाहे कोई राजनीतिक से जुडे लोग हो या सर्वसाधारण या आम जन.. जय सिंह जी राजपुरोहित ये व्यक्तित्व सबके अजीज हुआ करते थे

 दिनांक 19 अक्टूबर 24 दिन शनिवार को सीटी सिनेमा रेल्वे स्टेशन रोड पर जय सिंह राजपुरोहित सर्किल का अनावरण मुहुर्त होने जा रहा है।
साथ ही ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के प्रतीक शस्त्र फरसे का जो कि सर्किल पर अपनी विशेष छटा प्रफुल्लित कर रहा है।

सर्किल का सपना कैसे साकार हुआ।

पार्षद मुख्य सचेतक मंगत सिंह मोनू.. जय सिंह जी राजपुरोहित को अपना मार्गदर्शक राजनीतिक गुरू मानते थे. जब भाईसाहब देव लोक हो गये तभी से मन मस्तिष्क ओर जुबां पर एक ही रचना की ऐसा क्या किया जाये कि भाईसाहब जय सिंह जी को युग युगांधर तक याद किया या रखा जा सके।

फिर अचानक एक दिन सर्किल निर्माण का ख्याल आया।

अपनी इच्छा को माननीय लोकप्रिय विधायक शंकर सिंह जी रावत के साथ साझा किया तो ब्यावर के युवा सभापति नरेश जी कनौजिया ने भी अपनी ओर से इसी बात की पैरवी की।

सीधे सरल सहज मधुभाषी विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत साहब जो जय सिंह जी राजपुरोहित साहब से अगाध प्रेम रखते थे तुरंत इस प्रस्ताव पर सहमत हो गये ।

विधायक जी ने कहा :- जय सिंह जी राजपुरोहित का सर्किल अवश्य बनाया जाना चाहिए ये मेरी भी हार्दिक अभिलाषा हे इस पर शीघ्र कार्य होना चाहिए।

सभापति नरेश जी कनौजिया ने अपनी ओर से पूरी तैयारी करते हुए सर्किल को मूर्त रूप देने के काम मे लग गये।

इसमे पार्षद मंगत सिंह मोनू, हंसराज शर्मा (अन्नू), ने पूरा साथ निभाया।

आज सर्किल अपने मूर्त रूप को साकार करके नया ओर अलौकिक आकार ले रहा हे.. दूधिया रोशनी ओर रंग बिरंगी चिताकर्षक सजावट सबको अपनी ओर खीच रही है।

जय सिंह जी राजपुरोहित के पिताश्री के आंखो मे खुशी के मोती चमक आये हे कि मेरे लाल ने वो काम कर दिखाया जिस पर मुझे ही नही, सम्पूर्ण समाज शहर ओर पार्टी को गर्व हो रहा है।
वही भाई मूल सिंह जी भी सर्कल के की तैयारियों मे इतने मशगुल हो रहे हे जैसे सर्किल नही भाई वापस मिल रहे है। सच यह दृश्य भावुक करने वाला बन रहा है।
मंगत सिंह मोनू ने अपने गुरू के प्रति सच्ची श्रद्धा सर्किल का सपना साकार कर प्रस्तुत की।
माननीय विधायक शंकर सिंह जी रावत, सभापति नरेश जी कनौजिया आपका कोटिश आभार धन्यवाद ओर अभिनंदन की आपने ये नेक कार्य कर सकल ब्राह्मण समाज के साथ जय सिंह जी राजपुरोहित के इष्टमित्रो को ये नायाब तोहफा उपहार भेॆट किया।

परम आदर्णीय जय सिंह जी के हजारो हजार मित्र रहे.. पर दो तीन व्यक्ति जिनका जिक्र करना चाहता हूँ जो तकरीबन रोज उनसे मिलते थे नही तो भाईसाहब स्वंय उनके पास चले जाते थे विनोदी स्वभाव वही ज्यादा झलकता था
1:- रविन्द्र जी जॉय :- 
2:- राजू भाई टाइगर बैट्री 
3:- रामावतार जी लाटा।
 नोकझोंक, हास्य विनोद, रूठना मनाना सारे रस श्रंगार इन्ही के बीच प्रकट होता था।

 दिनांक 19/10/24 को प्रात: 11.00 बजे सर्किल का अनावरण हे आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हे ।
कृपया समय पर पधार कर होने वाले कार्यक्रम मे अपनी गौरवमयी उपस्थिती दर्ज करवाकर इसे भव्यता प्रदान करे।

3.10.24

श्री शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ सुगना फाऊंडेशन

🙏 !जय माता दी!! 🙏🏻

श्री शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की आपको ओर आपके सपरिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ !

नवरात्रि के नौ दिन,
माँ दुर्गा की भक्ति में बिताएँ,
माँ के आशीर्वाद से,
आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी हो जाएँ।
सवाई सिंह राजपुरोहित 
 योगाचार्य (राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आगरा)
मीडिया प्रभारी
(सुगना फाऊंडेशन इंडिया & आरोग्य समिति आगरा) 
राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल

राजपुरोहित शिक्षा समिति सूरत के द्धारा विद्यार्थी सम्मान समारोह

       सूरत में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह-2024 
सूरत में निवास करने वाले आप सभी समाज बन्धुवरों से विनम्र निवेदन है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजपुरोहित शिक्षा समिति सूरत के द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह 2024 का आयोजन दिसंबर महीने में प्रस्तावित है। 

 इस वर्ष कार्यक्रम के भामाशाह मीठालाल सुपुत्र श्री त्रिकमा राजपुरोहित (पूर्व सरपंच) सोमता एवं उनका परिवार है, उनका खूब-खूब अभिनंदन।
राजपुरोहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान सूरत शहर और सूरत जिले में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के फॉर्म इस बार 
https://forms.gle/zw6osiWtKCgtAcar9
लिंक द्वाराऑनलाइन भरे जाएंगे।

अतः आप सभी स्वजन बंधुओ से निवेदन है कि अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 से पूर्व निर्धारित योग्यता धारी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिक से अधिक फॉर्म भरवाए।
उपरोक्त लिंक में फॉर्म के साथ ही योग्यताएं एवं नियम लिखें हुए है।
    

29.4.24

राजपुरोहित युवा दिवस (२१ मई) को वीर रमणी राजपुरोहित सुजा कंवर दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

जै श्री रुघनाथ जी री सा 
राजपुरोहित युवा दिवस (२१ मई) को वीर रमणी राजपुरोहित सुजा कंवर दिवस पर घूमर प्रतियोगिता
आप नै ठा है क लारलै साल री भांत इण साल बी आपां 21 मई नै सुजा बाईसा दिवस माथै राजपुरोहित युवा दिवस मना रैया हो । 
इण बार प्रोजेक्ट राजपुरोहितम् री राजपुरोहित समाज खातर घूमर अर् गैर प्रतियोगता करवा री है जिणमै घूमर अर् गैर प्रतियोगिता रा नेम इण प्रकार हैं - 

Rules and regulations for ghoomer competition
घूमर प्रतियोगिता- नेम कायदा

1. घूमर प्रतियोगिता नै तीन कैटेगरी मे राख्यो जावैला
     पैली - 04 सूं 11 बरस रा बाईसा
     दूजी- 12 सूं 25 
 तीजी- 25 सूं आगै
2. इण काम्पिटिशन मांय 2 राउंड होवेला ।
–पेली राउंड माय सिलेक्टेड टॉप, 50 बाईसा दूजा राउंड माय प्रवेश करेला।
 –दूजा राउंड माय सु टॉप 3 विजेता सेलेक्ट करिया जावेला।
3. सगळी राजपुरोहित बाईसावां ने आपनी राजपुरोहित री पोशाक पेरे घूमर रमणी है।
4.  घूमर वीडियो मैक्सिमम ३ मिनट को होणो चाइजै, अर लैंडस्केप मोड मायनै होणो 
चाईजै, अर केवल (solo) बाईसा घूमर घालती होणी चाइजै।
5. घूमर खातर गीत आपणा सांस्कृतिक गीत (लोकगीत) ई होवणा चाहिजै, कोई भी 
बाॅलिवुड गीत माथै एंट्री नी ली जावैला।
6. कोई बी भांत रो गीत जो आपणै समाज सूं सरोकार नी राखै, जिण मै मांस, मदिरा रो 
 जिक्र हुवै नी काम लेणो, एंट्री रद्द करी जा सकै। 
7. ध्यान राखणो वीडियो री क्लीयरिटी चोखी होवै ताकि जजिंग में कोई भी परेशानी नी होवै। वीडियो में च्यानणो सावळ होवणो चाइजै।
8. प्रतिभागी एंट्री मैं
 नाम - 
गाम रो नाम - 
उमर- अर एक फोटू (HD Quality) अर कान्टैक्ट नंबर Email या WhatsApp माथै भेज सके ।
9. लास्ट डेट ऑफ सबमिशन– 30 अप्रैल 2024 
बेसी जाणकारी सारू वॉट्सएप करो सा – +91 70731 52780
Email: rajpurohitwriters@gmail.com

Gair Rules and Regulations for Gair Dance Competition:
गैर प्रतियोगिता- नेम कायदा

1. प्रतियोगिता में केवल राजपुरोहित ही भाग ले सकते हैं।
2. सगळा नै आपणी पारम्परिक राजपुरोहित पोशाक पैरहणी जरूरी है।
3. वीडियो री गुणवत्ता महताऊ है, कृपया साफ स्पष्ट वीडियो भेजणो है।
4. गैर रणभेरी ढोल रै माथै ई होवणी चाहिजै 
5. प्रतिभागियों ने उम्र समूह में आ श्रेणियों में बंटिया गया है:
  11 बरस सु ले’र से असीमित (जे कोई प्रतियोगी सस्र आदि रे सागै गैर रमणो चावे तो बानै ज्यादा महत्व दियो जासी।) 
6. प्रतियोगिता मायं ग्रुप बणने गेर कर सकै , अेक ग्रुप मायं 5 सूं ज्यादा प्रतियोगी नी होणा चाईजै अर दो सूं कम नी होवणा चाहिजै। 
7. प्रतियोगिता में भाग लेवण नै व्हाट्सएप रे माध्यम सूं दियोड़ा नंबर पर एंट्री भेजो।
8. प्रतिभागी एंट्री मैं 
नाम - 
गाम रो नाम - 
उमर- अर एक फोटू (HD Quality) अर कान्टैक्ट नंबर Email या 
WhatsApp माथै भेज सकै ।
9. लास्ट डेट ऑफ सबमिशन– 30 अप्रैल 2024 
बेसी जाणकारी सारू वॉट्सएप करो सा – +91 8209870672
Email: rajpurohitwriters@gmail.com 


 
सुचना :-  अंतिम तारीख अब आगै बधा दी है सा। अब आप घूमर री एंट्री आप 5 मई अर गैर री एंट्री आप 15 मई तक भेज सको हो। 5 मई पछै घूमर रो सेकंड राउन्ड सरू हो ज्यावैला। बाकी एंट्री भेजण नेम पैला वाळा ही रहसी। 

14.5.23

राजपुरोहित समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है.. शौर्य प्रताप सिंह

यदि हम अपने काम में लगे रहे,
तो हम जो चाहें वो कर सकते है !!
परिश्रम करने से सब कुछ हासिल किया जा सकता है
राजपुरोहित समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट आया है उसमें समाज के बालक और बालिकाओं ने रिकॉर्ड तोड़ मेहनत करके अपना नाम दर्ज करवाया है उन्होंने परिवार के साथ समाज और जिले का भी नाम रोशन किया है कुछ ऐसे ही विद्यार्थियों के फोटोस और रिजल्ट हमारी टीम के साथ शेयर किया गया है जिनका पासिंग परसेंटेज 85 से लेकर 98% तक के विद्यार्थी शामिल है जिनके फोटोग्राफ हम नीचे शेयर कर रहे हैं हमारी टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं साथी उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं करते हैं शौर्य प्रताप सिंह (सवाई) टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया 
राजश्री राजपुरोहित

आज्ञासिंह राजपुरोहित
आनंद राजपरोहित

Devanshu Rajpurohit

अभिमन्यु सिंह राजपुरोहित

सौम्या राजपुरोहित

अमन सिंह राजपुरोहित

राज सिंह राजपुरोहित

हार्दिक पुरोहित

तगराज सिंह राजपुरोहित 

शमित सिंह राजपुरोहित

इन सभी फोटो की नाम ,पिता का नाम , गांव का नाम आदि जानकारी जानने के लिए आप फेसबुक पर राजपुरोहित समाज इंडिया का फेसबुक पर देख सकते हैं दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


लगन व परिश्रम से CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई । जो Exam Warriors लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकें, उन्हें मन छोटा नहीं करना चाहिए। अपने प्रयासों पर पुनः विश्वास करें, नव संकल्प लिए आगे बढ़ें।
डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित 
प्राकृतिक चिकित्सक , राष्ट्रीय महासचिव सुगना फाउंडेशन इंडिया
(महिला, बाल विकास, वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक चिकित्सा क्षेत्र समर्पित गैर सरकारी संगठन 9219666141, 

 यूट्यूब चैनल पर देखें योग से जुड़े वीडियो 





16.12.22

श्री खेतारामजी का शिव धूणा का वचन सिध्द होना एवं ठाकुर साहब सवाईसिंह जी मिलन।

एक चमत्कारी घटना का ज़िक्र....
पाली जिले के आकेली गाँव के ठाकुर श्री ठाकुर सहाब सवाई सिंह राजपुरोहित रायगुर जी आप चर्म रोग से बीमार थे। कई प्रकार के ना ना वैध ,डॉक्टर, भोपा, तांत्रिक सबको दिखाने के बाद भी रोग में कोई फर्क नही पड़ा।उपचार के।लिए जोधपुर अस्पताल में भर्ती भी रहे डॉक्टर ने मना कर दिया के वे अब आराम फरमावे और घर पर ही समय व्यतीत करावे।
काफी सोच विचार कर वे आकेली पधारे तब उनको यह महसूस हुआ कि  अब प्रभु भक्ति करे और जीवन व्यतित करे।उन्हें एक बार खेताराम जी महाराज का कही से नाम सुना कि आसोतरा में कोई दिव्य बापजी गुरु है जिनके वचन सिद्ध है । तब उन्होंने सहपत्नी ठाकुराइन जी के साथ ट्रेन से समदड़ी आये और आसोतरा आये।
किंतु बावजी का उस समय आसन सिलोर में आथमना वास में था। बावजी अक्सर सिलोर में रखकर माला तप करते थे। ठाकुरसाहब वहां से सीधे सिलोर पहुचे। दोनों ने बापजी खेताराम जी को प्रणाम किया। और जाजम पर आसीन हुए।
उन्हें देखकर ही गुरु महाराज को उनकी पीड़ा का ज्ञान हुआ और चिंतित होते हुए उनसे बात करी ओर उनका परिचय गाँव जाना। तब ठाकुर साहब ने उन्हें अपनी पीड़ा (बीमारी) के बारे में सब इलाजो का नाकाम होना बताया। और कहा में अंत आपके पास आया  हु।तब दाता ने कहा
" में कोई डॉक्टर ,वेध या भोपा नही हु में तो मांग माग कर मन्दिर बना रहा हु। मेरे पास इलाज होता तो हॉस्पिटल खोल देता मन्दिर नही बनाता"
" मुझे मन्दिर बना लेने दो मन्दिर का टोकरीया बजा लेने दो फिर में चला जाऊंगा।।
तब ठाकुरसाहब की गुरुमहाराज के प्रति दृढ़ भक्ति को देख ठाकुरसाहब ने कहा आप या तो मेरी नैया भवजल पार उतारिये या में मन्दिर पर ही रहकर आपके साथ रहूंगा।

अंत दाता ने उनकी परीक्षा ली और इसमें उनका भाव देख उनके श्रीमुख से वचन हुए।

"खेतियो रे पांडे कोई नि है हर पूर्णिमा रा आसोतरा रे शिव धूणा में 12 पूर्णिमा गोला होमो ने भबूती लगावो तो आपरो कष्ट दूर हो जाई""
में तो शिव का भक्त हु आप निरन्तर आओ आपने ठा पढ़जाए।
तब ठाकुर सवाई सिह जी ने गुरु महाराज के आदेशानुसार गोला होमना ओर भभुत का तिलक लगाना प्रारंभ किया। 3 महीनों मेही उनका चर्म रोग नष्ट हो गया।।
श्री खेताराम जी महाराज के प्रति उनका भाव भक्ति और बनी।

श्री खेतेश्वर लीलामृत
Post credit by 
Shri Mahendra Singh Rajpurohit

Agar aap bhi Hamare Sath Kuchh share karna chahte hai to hamare WhatsApp No 9286464911 per bhejiye news and video.. 

8.6.22

समाज की लाडली बेटी मेघा राजपुरोहित पिलोवनी

जन्मदिन पर विशेष
राजपुरोहित समाज की लाडली बेटी मेघा राजपुरोहित पिलोवनी 
हम आपके सफल सुखद व मंगलमय जीवन के साथ लम्बी उम्र की कामना करते हैं। साथ ही आशा करते है कि आपकी कलम की लेखनी से समाज को हमेशा मार्ग दर्शन मिलता रहे। समाज के हर युवा वर्ग को हमेशा की तरह समाज एकता शिक्षा एवं संस्कार की भावना के साथ साथ समाज हितैषी कार्यों में प्रोत्साहित करते रहें। आपने काव्य गौरव सम्मान से पूरे राजपुरोहित समाज का नाम गौरवान्वित किया है ।
आपने राष्ट्रीय स्तर के बड़े बड़े मंचों से अपनी कविताओं के काव्य पाठ किये है।आपकी काव्य रचनाओं को  देश की प्रिंट मीडिया ने हजारों बार अपने अखबारों में छापी है।आपने बड़े बड़े मंच संचालन किये हैं।आप स्कूली शिक्षा से ही काव्य पाठ से अपनी मधुरमय रचनाओं से अभिभावकों का मन मोह लेते थे।आपके बारे में जितना लिखू,उतना ही कम है।आपकी प्रेरणा हमारी संस्कृति है।आप समाज की सच्ची सेवक बनकर अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहे ।

आपकी कामयाबी समाज के सभी युवाओ के लिए प्रेरणा दायी है तथा हमेशा-हमेशा आपको सफलता रूपी पथ मिलता रहे इसी आशा और विश्वास के साथ 
जगत जननी,माँ अम्बे से यही प्राथना है कि,वह आपको वैभव, ऐश्रव्य,उन्नति,प्रगति,आदर्श स्वास्थ्य,प्रसिद्धि ओर समृद्धि,के साथ साथ आजीवन,आपको जीवन पथ पर गतिमान रखे।
शुभेच्छु
    गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित पिलोवनी
     जयपुर

9.5.22

राजपुरोहितो के महान गौरव श्री मूलराज जी का बलिदान दिवस

 बलिदान दिवस विशेष पोस्ट 
आज 9 मई को राजपुरोहितो के महान गौरव श्री मूलराज जी का बलिदान दिवस है।
अत: हम अभी इनके बलिदान दिवस पर याद कर सच्ची श्रद्धा प्रकट करे।
श्री मूलराज जी राव गंगा जी के राजपुरोहित, प्रधान सलाहकार, प्रधानसेनापति और प्रधानमंत्री जैसे गौरवशाली अनेकों पदो पर सुशोभित रहे। उस समय के सबसे बड़े जागीरदारों सामंतो में मूलराज जी नाम था यहां तक की उस कालखंड के दिल्ली बादशाह बाबर ने भी मूलराज जी का सम्मान किया।

ऐसे महापुरुष जिन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों जनकल्याण कार्य करवाने वाले अनेकों कोट, कोटडिया, दारीखानो, कुएं, बावड़ियों, मंदिरों के निर्माण कार्य करवाये साथ ही एक भव्य गढ़ का निर्माण भी शुरु करवाया था। ई सन 1532 में मारवाड़ के राव गंगा जी को बचाते हुए वीरगती को प्राप्त हुए।
9 मई से पूर्व श्री मूलराज के योगदानो से जुड़ा एक विस्तृत लेख फेसबुक पेज ""राजपुरोहित संस्कृति एवम विरासत"" पर उपल्ब्ध होगा आप सभी से निवेदन है की इस 9 मई के बलिदान दिवस को विशेष बनाए। 
श्री मूलराज जी की तस्वीर हर समाज बंधू के सोशल मीडिया अकाउंट व्हाट्सएप फैसबुक और इंस्टाग्राम पर स्टेट्स स्टोरी होनी चाहिए जिससे मूलराज जी को समाज जानेगा।
यह पहला प्रयास है इसमें सफलता के बाद ओर भविष्य में अनेकों कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रयास करेंगे ।
अतएव आप सभी से सहयोग की सादर करबद्ध अपेक्षा है

निवेदक:- बलवीर सिंह बिकरलाई

20.4.22

नरपतसिंह राजपुरोहित ने किया सबसे लम्बी दूरी की साईकिल यात्रा का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम 

वर्ल्ड रिकॉर्ड साईकिल यात्रा का समापन 
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर नरपत सिंह राजपुरोहित
ग्रीनमेन साइक्लिस्ट श्री नरपतसिंह राजपुरोहित ने तीन वर्ष पूर्व पर्यावरण सद्भावना एवम वन संरक्षण को लेकर  जम्मू कश्मीर से विश्व की सबसे लम्बी साईकिल यात्रा की शुरुआत की थी , 
आज जयपुर में 30100 किलोमीटर की यात्रा वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद यात्रा का समापन हुआ ।
नरपतसिंह ने किसी भी एक देश मे सबसे लम्बी दूरी की साईकिल यात्रा का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया ।
इस यात्रा को तय करने में तीन वर्ष का समय लगा , ये यात्रा 26 राज्यो में से होकर चली ।
आज जयपुर में अमर जवान ज्योति पर समापन कार्यक्रम में कई अधिकारीगण नरपतसिंह जी के स्वागत के लिए उपस्थित रहे ।
आने वाले कल में मुख्यमंत्री जी एवम राज्यपाल महोदय से भी वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर मुलाकात होगी ।

नरपतसिंह जी ने पर्यावरण के लिए जो कार्य किये है ऐसे कार्य सिर्फ विरले ही कर सकते है। 
विभिन्न कठिनाइयों को पार करते हुए लगातार आपने साईकिल  चलाकर  वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए जो सफलता को शिखर किया है वो वास्तव में गौरवान्वित करनेवाला कार्य है । 
हमे ग्रीनमेन नपसा पर गर्व है 😊😊 
बहुत बहुत बधाई ग्रीन मैन नरपत सिंह राजपुरोहित अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है ...सुगना फाउंडेशन परिवार ओर राजपुरोहित समाज इण्डिया 

पोस्ट वॉल बाय कवि श्री नरपत सिंह राजपुरोहित हृदय

आगरा पहुंचने पर टीम सुगना फाउंडेशन द्वारा किया गया था स्वागत कुछ यादगार फोटोस आपके साथ शेयर कर रहे हैं



भटनोखा के डॉ.ओम प्रकाश राजपुरोहित शोध प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई 

राजस्थान का जहाज कहलाने वाले ऊंटों की संख्या लगातार घट रही है। पशुगणनाएं बताती है कि ऊंटों की संख्या में अप्रत्याशित कमी दर्ज की गई है। चरवाह जातियों के लोगों की अर्थव्यवस्था का एकमात्र आधार पशु ही है, ऐसे में अगर इनका संरक्षण नहीं होगा तो ऊंटों की विलुप्ति के साथ चरवाह जाति के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है। राज्य सरकार ने ऊंट को राज्य पशु घोषित कर दिया है लेकिन वोटों की संख्या दिनों दिन घटती ही जा रही है. 

भटनोखा के डॉ.ओम प्रकाश राजपुरोहित शोध प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर (भूगोल विभाग)  राजस्थान में घटती ऊंटों की संख्या का चरवाहा जातियों के सामाजिक आर्थिक विकास पर प्रभाव विषय पर शोध परियोजना स्वीकृत मिली है।

क्या बोलते हैं सरकारी आंकड़े
* भारत के कुल ऊंटों (2.5 लाख) में से 85.2 प्रतिशत राजस्थान में पाए जाते हैं।
* 2012 की तुलना में 2019 में ऊंटों की संख्या में 34.69 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

चलते चलते आज के राजस्थान के न्यूज़ पेपर में छपी खबर को आप के साथ शेयर करते हैं






13.4.22

ग्रीनमैन राजपुरोहित ने साइकिल पर 29 हजार किमी की यात्रा पूरी कर आगरा पहुंचने पर किया भव्य स्वागत..

ग्रीनमैन राजपुरोहित ने 24 राज्यों व 4 केंद्रशासित प्रदेशों में साइकिल पर 29845 किमी की यात्रा पूरी कर आगरा पहुंचने पर किया भव्य स्वागत..

पर्यावरण संरक्षण की विश्व की सबसे लंबी साइकिल यात्रा ग्रीनमेंन नरपत सिंह राजपुरोहित 29845 किलोमीटर तय करके आगरा पहुंचने पर सुगना भवन पर सुगना फाउंडेशन संरक्षक बिरम सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष एस पी सिंह, डॉ मदन प्रताप सिंह अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया। जिसमें नवीन, हेमंत, गौतम, अर्पित जी, सवाई सिह, दक्ष प्रतापसिंह आदि सम्मिलित हुए।


आगरा में भी किया वृक्षारोपण आगरा के लोकप्रिय सांसद माननीय केन्द्रीय कानून मंत्री प्रो० एस०पी० सिंह बघेल के साथ वृक्षारोपण किया गया। मंत्री जी ने नरपत सिंह के कार्य की प्रशंसा पर्यावरण को लेकर बहुत दें शानदार संदेश दे रहे हैं।


सुगना फाउंडेशन मीडिया प्रभारी सवाई सिंह ने बताया नरपत सिंह  राजपुरोहित पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं वे अपनी यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो पौधे लगाते हैं. नरपत सिंह अब तक 93 हजार पौधे लगा चुके हैं। नरपत सिंह राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं वे इन दिनों दुनिया के सबसे लंबी साइकिल यात्रा पर हैं। रक्तदान के प्रति जागरूकता करने के साथ साथ ग्रीनमैन ने 18 बार रक्तदान किया जिसमें से इस साइकिल यात्रा के दौरान 2 बार रक्तदान किया। 

सैकड़ो वन्यजीव बचाए

पर्यावरण संरक्षण व वन्यजीवो की रक्षा के क्षेत्र में मैंने हिरण, राज्य मवेशी चिकारा 169, मोर 7, मोरनी 5, खरगोश 4, बाज़ 2, नीलगाय 1, बड़ा उल्लू 2 , चील 1, सियार 1 बचाया है। जब ये जंगली पक्षी घायल अवस्था में पाए जाते हैं या घायल वन्यजीवों के बारे में सूचित किया जाता है, तो निजी अस्पताल में इलाज के लिए अपने स्तर पर और वन विभाग के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

कुछ विशेष जानकारी नरपत सिंह राजपुरोहित के बारे में...

● अब तक 93 हजार पौधे लगा चुके हैं नरपत सिंह राजपुरोहित ।

● एक पैर में 38 टांके होने के बावजूद दिखाई हिम्मत।

● 31 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी का लक्ष्य रखा है।

इस यात्रा के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना 18202.24 किलोमीटर पर गोल्डन बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (589) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1152) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (43) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना