न्यूज़ हेडलाइंस Post
Home
Followers
यह ब्लॉग समर्पित है!
मेरे साथ फेसबुक से जुडिए
16.9.24
बिच्छू बेल जहरीले जीवों सर्प, बिच्छू आदि को घर से दूर रखने में सहायक है।
18.6.19
श्री वेदलक्षणा गोमहिमा सत्संग भागवत कथा समापन समारोह सम्पन्न
गोऋशि स्वामी दत्तषरणानंद महाराज ने अकाल की भयंकर स्थिति में गोसेवकों से तन-मन-धन से आगे आने की अपील की!
श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास द्वारा बाड़मेर-जैसलमेर के अकाल पीड़ित गोवष्ां हेतु 40 से अधिक गांवों में चारा षिविरों व पानी के टैंकरों की व्यवस्था जारी!
सांचोर,18 जून।
श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा रजत जयंती समारोह के अर्न्तगत श्री वेदलक्षणा गोमहिमा सत्संग सप्ताह के जून माह की सप्त दिवसीय भागवत कथा समापन समारोह में हजारों भक्त-भाविकों ने भाग लिया। समापन अवसर की ज्येश्ठ पूर्णिमा के अवसर पर परम श्रद्धेय गोऋशि स्वामी दत्तषरणानंद महाराज ने अपने प्रवचन में वर्तमान अकाल की स्थिति में पूरे प्रदेष के गोवंष पर आसन्न गंभीर खतरे पर चिन्ता जताते हुए गोसेवा-गोरक्षा हेतु सभी सनातन धर्मावलम्बियों को पूरजोर से तन-मन-धन से आगे आने की अपील की।
सत्संग सप्ताह के समापन समारोह में गोसेवक आलोक सिंहल ने वर्तमान समय में बाड़मेर-जैसलमेर के अकालग्रस्त क्षेत्रों में चारे एवं पानी की कमी से ग्रस्त गोवंष की गंभीर स्थिति पर मंच से प्रकाष डाला। उन्होंने कहा कि वहां अब तक लाखों की संख्या में गोवंष भूख-प्यास से काल-कल्वित हो चुका है तथा हजारों गोवंष मृत्यु की कगार पर है। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर-जैसलमेर के अकाल पीड़ित गोवष्ां हेतु श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास द्वारा 40 से अधिक गांवों में चारा षिविरों व पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है।
पूर्णिमा के कार्यक्रमों का संचालन डॉ. उदाराम वैश्णव तथा डूंगराराम पुरोहित ने किया। इस अवसर पर सियावल्लभदास, महंत नन्दरामदास, बलदेवदास, विठ्ठलकृश्ण, गणेषदास, छोगाराम, करणाराम, केषाभाई जोषी, बाबुभाई जोषी उपस्थित सहित संत एवं वरिश्ठ गोभक्त उपस्थित रहे। सात दिनों में भारतवर्श भर से पहुंचकर हजारों गोसेवकों ने गोदर्षन,गोसेवा करते हुए गोमहिमा कथा का श्रवण किया। षुद्ध पंचगव्य निर्मित अल्पाहार एवं महाप्रसादी का आयोजन सातों दिन चलता रहा है। कथा के समय पानी एवं छाछ आदि का वितरण होता रहा। गोसाहित्य एवं धार्मिक सामग्रीयों के स्टॉल लगाये गये।
गाय अक्षय समृद्धि देने वाली तथा गोसेवा से लोक-परलोक में कल्याण! - कथाव्यास डॉ. ष्यामसुन्दर पाराषर
श्री वेदलक्षणा गोमहिमा सत्संग सप्ताह के जून माह की सप्त दिवसीय भागवत कथा समापन समारोह में व्यासपीठ से कथाव्यास डॉ. ष्यामसुन्दर पाराषर ने कहा कि ‘‘गोसेवक,गोभक्त एवं गोपालक को सभी देवताओं का अलग-अलग पूजन, अर्चनादि करने की आवष्यकता नहीं रह जाती है क्योंकि सभी देवी-देवता गोमाता में निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि गोमाता की प्रसन्नता में ही समस्त ईष्वरीय षक्तियों को प्रसन्नता मिलती है। पवित्र भाव से चारा-पानी,छांया की सेवा करते हुए पूरे मनोवेग से गोमाता के सुख की चिन्ता करते हुए जीवन जीने वाले के सभी पाप नश्ट हो जाते है। गाय अक्षय समृद्धि देने वाली देवों की देव है तथा गोसेवा से लोक-परलोक दोनों में कल्याण संभव है।’’
गोमाता को समर्पित होकर जीवन को षांति,सुख एवं समृद्धिमय बनावें! - गोऋशि स्वामी दत्तषरणानंद महाराज
श्री वेदलक्षणा गोमहिमा सत्संग सप्ताह कथा समापन में ज्येश्ठ पूर्णिमा के अवसर पर परम श्रद्धेय गोऋशि स्वामी दत्तषरणानंद महाराज ने प्रवचन देते हुए घर-घर एवं खेत-खेत गोपालन करने तथा प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वंय अपने हाथों से प्रत्यक्ष गोसेवा करने को सर्वश्रेश्ठ सेवा बताया। उन्होंने कहा कि मारवाड सहित पूरे राजस्थान में अकाल की भयंकर स्थिति है। बाडमेर-जैसलमेर सहित सर्वत्र प्रत्यक्ष खडे होकर गोमाता को घास-चारा तथा पानी की आपूर्ति करने की गंभीर आवष्यकता है।
अतः इस परिस्थिति में हम सब गोमाता के लिये समर्पित होकर अपने जीवन को षांति,सुख एवं समृद्धिमय बना सकते है।
News by Poonam Singh Rajpurohit Gau Sevak
प्रस्तुतिः- कामधेनु गो-अधिकार न्यूज एंड फीचर्स सर्विस!
17.5.19
गोलासन नंदीशाला में ‘श्रीराम राजा दरबार प्राण प्रतिश्ठा समारोह’ सम्पन्न
श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति न्यास अयोध्या के अध्यक्ष श्रीमहन्त नृत्यगोपाल दास महाराज का मुख्य आतिथ्य एवं गोऋशि स्वामी दतषरणानन्द महाराज का पावन सान्निध्य रहा!
कथाव्यास पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज के अगुवाई में गोमहिमा सत्संग,गोपुश्टि यज्ञ तथा सामूहिक सुंदर कांड पाठ के साथ अखंड श्रीरामचरितमानस का षुभारम्भ!
सांचोर,15 मई।
श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा में रजत जयंती समारोह के अन्र्तगत 14 व 15 मई को विष्व प्रसिद्ध गोलासन नंदीषाला में गोलासन हनुमान मंदिर के ठीक सामने दो दिवसीय ‘‘भगवान श्रीराम राजा दरबार की प्राण प्रतिश्ठा समारोह’’ सम्पन्न हुआ। प्रथम दिन हजारों नर-नारी एवं बच्चों ने 14 मई की रात्रि 9 बजे से प्रारम्भ भव्य भजन संध्या में भाग लिया। इससे पूर्व पूर्ण रवियोग में समस्त राम दरबार प्रतिमाओं का सर्वोशधि महास्नान आदि स्थापित देव व श्रीराम महायाग,षिखराभिशेक,भव्य जल कलष सहित षोभायात्रा निकाली गई। सांय 9 बजे श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष श्रीमहंत पूज्य श्री नृत्यगोपालदासजी महाराज तथा श्रीपथमेडा गोधाम महातीर्थ के प्रधान संरक्षक परम श्रद्धेय गोऋशि स्वामी श्री दतषरणानन्दजी महाराज के मुखारविन्द से आषीर्वचन के बाद कथाव्यास श्रीद पुण्डरीक गोस्वामीजी महाराज की अगुवाई में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। सुदरकांड का संगीतमय सामूहिक पाठ पष्चात सभी आगुन्तकों ने हनुमान मंदिर के दर्षन किए। श्रीराम दरबार में आज से श्रीरामचरितमानस का पाठ षुरू किया गया है जो हमेषा जारी रहेगा।
दूसरे दिन 15 मई को प्रातः 7.51 से 10 बजे तक श्री राम दरबार देव विग्रह महापूजन, प्राण प्रतिश्ठा, श्रीराम महायाग पूर्णाहूति, महाआरती तथा महाप्रसाद आदि के साथ ‘‘भगवान श्रीराम राजा दरबार की प्राण प्रतिश्ठा समारोह’’ की पूर्णाहूति हुई।
सभी धार्मिक-अध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन विटठलकृश्ण ‘विटठलश्री’ महाराज के मार्गदर्षन एवं डा. ललित दिवेद्धी के आर्चायत्व में सम्पन्न हुए। डा.उदाराम वैश्णव, मास्टर डुंगराराम पुरोहित एवं आलोक सिंघल ने मंचीय संचालन किया।
इस अवसर पर श्रीमहन्त श्री नृत्यगोपालदासजजी महाराज-श्रीअयौध्या, पथमेडा संस्थापक गोऋशि स्वामीश्री दत्तषरणानंदजी महाराज, श्री पुण्डरीक गोस्वामीजी महाराज-वृंदावन, श्री सियावल्लभदासजी महाराज-गुजरात,श्री रघुनाथभारतीजी महाराज-गोधाम सिणधरी, श्री गोविन्द बल्लभदासजी महाराज-श्रीपतिधाम पिंडवाडा,श्री सुमन सुलभदासजी महाराज-नंदगांव,श्री नंदरामदासजी महाराज पथमेडा,श्री रामरतनदासजी महाराज-टेटोडा, श्री सीतारामदासजी महाराज-रानीखेत,श्री बलदेवदासजी महाराज,श्री गणेषजी महाराज,श्री मुकुंदप्रकाषजी महाराज सहित अनेक संतवृंदों का सानिध्य रहा।
सर्वश्री गोलासन नंदीषाला के अध्यक्ष राव मोहनसिंह चितलवाना,आयोजन के मुख्य मनोरथी भ्ंावरलाल षर्मा,डा.भूपेन्द्र विष्नोई,हिन्दूसिंह दूठवा,मेघराज मोदी,केवलाराम पुरोहित पालडी, अमराराम माली,सांवलाराम पुरोहित,हरचंद पुरोहित पालडी,मोतीलाल गुप्ता,चंदनसिंह विरोल,धुडाराम चैधरी,मावजी पुरोहित,प्रकाष पुरोहित,केहराराम पुरोहित,रामजीराम पुरोहित,रामसिंह सीलू,दिनेष पुरोहित,रूपाराम माली सहित सैंकडों वरिश्ठ गोसेवक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
News update प्रस्तुतिः- by
श्रीकामधेनु गो-अधिकार न्यूज एंड फीचर सर्विस!
13.5.19
गोधाम पथमेडा में गोऋशि स्वामी श्री दत्तषरणानन्दजी महाराज के सान्निध्य में पांचवें ‘‘वेदलक्षणा सत्संग सप्ताह’’ का शुभारंभ
कथाव्यास पूज्य श्री पुण्डरीक गोस्वामीजी महाराज की पावन वाणी में गोमहिमा कथा श्रवण में भक्त-भाविक ऊमडे!
सांचोर,
लोकप्रसिद्ध श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा रजत जयन्ती समारोह में लगातार पांचवें माह के श्री वेदलक्षणा गोमहिमा सत्संग सप्ताह के अन्र्तगत कथाव्यास श्री पुण्डरीक गोस्वामीजी महाराज की मधुर वाणी से ‘‘गोमहिमा भागवत कथा’’ षुरू हुई। इस अवसर पर गोवत्स श्री विठ्ठलकृश्णजी महाराज के सानिध्य में गिरीराजधरण मन्दिर में पोथी पूजन होकर पूज्य कथाव्यास के साथ पण्डाल तक षोभायात्रा का आयोजन हुआ। श्री कामधेनु मण्डप में श्रीमदभागवत पूजन के पष्चात् पूज्य गोऋशि स्वामी श्री दत्तषरणानंदजी महाराज के सान्निध्य में हजारों वेदलक्षणा गोवंष के मध्य संगीतमय कथा को प्रथम दिन सैंकडों गोसेवक भक्त-भाविकों ने सपरिवार उत्साह पूर्वक श्रवण किया। इस अवसर पर संत श्री सियावल्लभदास, संत श्री सीतारामदास, संत श्री नन्दरामदास, संत श्री बलदेवदास सहित अनेक संत-महात्मा एवं सैकड़ो गोभक्त उपस्थित रहे तथा मंच संचालन वरिश्ठ गोसेवक आलोक सिंहल ने किया।
सहस्रों गोमाताओं के मध्य गोधाम पथमेडा में कथा करना परम सौभाग्य! - कथाव्यास पूज्य श्री पुण्डरीक गोस्वामीजी महाराज
कथाव्यास पूज्य श्री पुण्डरीक गोस्वामीजी महाराज ने व्यासपीठ से बताया कि गोधाम पथमेडा की पावन भूमि पर हजारों गोमाताओं के मध्य कथा करना किसी भी कथाकार के लिए गौरवमयी पूण्य का अवसर होता है। मेरे लिए भी आज का पथमेडा में कथा करना अब तक की गई समस्त कथाओं का फल ही है। जो आज मुझे श्री गोधाम पथमेड़ा में सहस्रों गोमाताओं के मध्य एवं पूज्य गोऋशि स्वामीजी महाराज के सान्निध्य में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कराने का सौभाग्य मिला है। इस दौरान सत्संग सप्ताह में व्यासपीठ से दुश्काल से पीड़ित गोवंष की सेवार्थ जन-जन को आगे आने की अपील की गई।
आज 13 मई से नंदीषाला गोलासन में ‘श्रीराम राजा दरबार प्राण प्रतिश्ठा समारोह’ होगा!
श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति न्यास अयोध्या के अध्यक्ष महन्त श्री नृत्यगोपाल दासजी महाराज होंगे मुख्य अतिथि!
कल 13 मई को गोधाम पथमेडा द्वारा संचालित विराट वेदलक्षणा नर गोवंष केंद्र श्री महावीर हनुमान नंदीषाला गोलासन के प्रांगण में हनुमान मन्दिर के सामने ‘‘भगवान श्रीराम राजा दरबार की प्राण प्रतिश्ठा समारोह’’ का षुभारम्भ होगा। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति न्यास अयोध्या के अध्यक्ष श्रीमहन्त श्री नृत्यगोपालदासजी महाराज मुख्य अतिथि होंगे।। गोलासन नंदीषाला में 13 मई को प्रात 9.30 बजे षुभ वेला में श्रीरामदरबार पीठ स्थापना, अरणी मंथन, देवयज्ञ, धान्याधिवास जैसी षास्त्रीय विधि से अनुश्ठान प्रारम्भ होगा।
प्रस्तुतिः- श्री कामधेनु गो-अधिकार न्यूज फीचर सर्विस!
अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन
9.8.17
श्री राजेन्द्रदास महाराज एवं गोपालशरण देवाचार्य महाराज ने पथमेडा ,गोलासन नंदीषाला ,नंदगांव और बिजरोल खेडा हवाई मार्ग से पहुंचे!
मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्रदास महाराज एवं निम्बार्काचार्य गोपालशरण देवाचार्य महाराज ने पथमेडा ,गोलासन नंदीषाला ,नंदगांव और बिजरोल खेडा हवाई मार्ग से पहुंचे!
संतवृदों ने गो चिकत्सालय में बीमार गोवंष के दर्षन कर आपदा में गोलोकवास हुए गोवंष को दी श्रद्धांजली!
गोऋशि स्वामीजी कोलकत्ता से मौसम के कारण नहीं पहुंच पाये ,उनके मार्मिक संदेष ने किया सबको भाव विहल!
सांचोर, 09 अगस्त। श्रीपथमेडा गोधाम महातीर्थ में अतिवृष्टि व बाढ पीडित गोवंश के दर्शनार्थ जगद्गुरू द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्रदासजी महाराज-श्रीधाम वृंदावन एवं परम पूज्य निम्बार्काचार्य गोपालशरण देवाचार्य महाराज-गोलोकधाम दिल्ली हवाई मार्ग से पथमेडा पहुंचे। वरिश्ठ संतों की हेलीपैड पर पथमेडा संरक्षक संत गोविन्द बल्लभदास महाराज,नंददास महाराज, रामरतन महाराज एवं कथाकार विटठल कृश्ण महाराज ने आगवानी की ।
सभी संतों ने सीधे अतिवृश्टि व बाढ प्रभावित बीमार गोवंष के दर्षन कर पूरी गोशाला का अवलोकन किया। इस आपदा में गोलोकवास हुए गोवंष को सामूहिक समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजली दी। तदपष्चात पथमेडा मुख्य द्वार के बहार विषाल पंडाल में आयोजित गोभक्त सभा में हजारों गोभक्त नर-नारी एवं बच्चों ने संतों का आषीवर्चन श्रवण किया। पथमेडा गोशाला से संतवृंद हेलीकाप्टर से गोलासन नंदीशाला,बिजरोल खेडा तथा नंदगाँव पधारे। सभी जगहों पर संतों ने उतरकर गोवंष के दर्षन किए। बिजरोल खेडा में उतरकर यहां चातुर्मास कर रहे परम पूज्य श्रीतुलछारामजी महाराज से मिलकर धार्मिक-अध्यात्मिक गोहितार्थ मंत्रणा की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीपथमेडा गोधाम महातीर्थ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित ‘‘मानवताधर्मी’’ ने बताया कि कोलकत्ता से मौसम व उडान संबधी कारणों से परम श्रद्धेय गोऋशि स्वामी श्रीदत्तषरणानंदजी महाराज नहीं पहुंच पाने से उनके दर्षन को आतुर हजारों गोसेवकों में मायूसी रही। परन्तु जैसे ही मंच से गोऋशि स्वामीजी महाराज का भेजा गया मार्मिक संदेष सुनाया गया तो पूरी सभा भाव विहल हो उठी। गोभक्त सभा मे सभी संतों ने अपने-2 संक्षिप्त उदबोधन में कहा कि इस बाढ की आपदा में गोवंष ने पूरी मानव जाति की पीडा अपने उपर लेकर अपना बलिदान देकर हम सबको बचाया है। संतों ने पथमेडा को पूरे भारत के गोसेवा-गोरक्षा आन्दोलन एवं जन जागृति की आधारषिला बताते हुए गोसेवक जनमानस से अब पहले से दस गुणा अधिक एकजुटता से जुटकर पथमेडा की सेवा में लगने की अपील की।
गोभक्त सभा में महंत श्री दिनेषगिरि महाराज-फतेहपुर षेखावाटी,रघुनाथ भारती महाराज-सिणधरी,युवाचार्य श्रीषुभमजी महाराज-वीरायतन राजगीर,नारायणपुरी महाराज,सुभाश महाराज,गोगाजी धाम झोटडा के पुजारी,पं पुखराज दिवेद्धी,डा.ललित दिवेद्धी आदि की उपस्थिति रही। इस अवसर पर गोषाला कार्यकारिणी के राव मोहनसिंह चितलवाना,केसाराम सुथार,रघुनाथसिंह षिवतलाव,धन्नराज चैधरी, केवलाराम पालडी ,पूनम राजपुरोहित ‘‘मानवताधर्मी’’, प्रवीणकुमार पुरोहित, आलोक सिंघल,भाखराराम विष्नोई,दिनेषकुमार धुडवा,चंदनसिंह चैहान,हिन्दुसिंह दुढवा, मेघराज मोदी ,अमराराम माली, दिनेषकुमार दांतिया,घुडाराम चैधरी ,जानकीप्रसाद गुप्ता,दामोदर प्रसाद आदि सैंकडों वरिश्ठ गोसेवक उपस्थित थे।
गोमाता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाकर गोभक्तों को राश्ट्रव्यापी मजबूती देगा: गोऋशि स्वामी श्री दत्तषरणानंद महाराज पथमेडा संस्थापक एवं प्रधान संरक्षक परम श्रद्धेय गोऋशि स्वामी श्रीदत्तषरणानंदजी महाराज कोलकत्ता से मौसम व उडान संबधी समस्या के कारण पथमेडा नहीं पहुंच पाये थे । परन्तु जब गोऋशि स्वामीजी महाराज का गोसेवक जनमानस के नाम भेजा गया मार्मिक संदेष सभा में जगद्गुरू द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्रदासजी महाराज-श्रीधाम वृंदावन ने पढकर सुनाया तो हजारों नर-नारी भाव विहल हो उठे।
गोऋशि स्वामीजी महाराज ने अपने संदेष में प्रलंयकारी बाढ व अतिवृश्टि से पथमेडा,गोलासन व नंदगांव में गोवंष पर आये संकट व पीडा से उनके मन में पैदा मर्माहंत करने वाली व्याकुलता व पीडा को रखते हुए इस विपदा घडी में अथक सेवा में जुटे रहने वाले गोसेवकों,गवालों एवं गो भामाषाहों को हार्दिक साधुवाद दिया। उन्होंने अपने संदेष में इस दुःखद घडी में लाख चाहकर भी गोवंष के मध्य नहीं पहुंच पाने से गहरी आत्मिक पीडा व्यक्त करते हुये पथमेडा-गोलासन-नंदगांव के गोवंष तथा पथमेडा से जुडे देष भर गोसेवकों से क्षमा याचना की।
गोऋशि स्वामीजी महाराज ने कहा है कि यह पूरे भारतवर्श एवं पूरी मानवता पर आने वाली विपदा थी ,जिसे गाय ने अपने ऊपर लेकर हम सबको बचाने के लिए बलिदान दिया है। यह गोमाता का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा तथा आने वाले समय में गोभक्तों की एकजुटता से संपूर्ण देष में गोमाता को वैदिक गौरव मिलने का मार्ग प्रषस्त होगा।
News/ Photo by
प्रस्तुतिः- श्रीकामधेनु गौ-अधिकार न्यूज एंड फीचर्स!
Labels
Search This Blog
आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
Contact Form
ट्विटर पर फ़ॉलो करें!
एक सुचना















