न्यूज़ हेडलाइंस Post
Home
Followers
यह ब्लॉग समर्पित है!
मेरे साथ फेसबुक से जुडिए
22.11.25
पाली कांग्रेस की कमान अब शिशुपाल सिंह राजपुरोहित के हाथ, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
28.10.25
शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह ने दुष्यंत जी राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि
27.5.20
चांचोडी गांव में पेयजल समस्या को राजपुरोहित ने मीटिंग ली
24.4.20
सुमेरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मिले शिशुपाल राजपुरोहित
4.5.18
राजपुरोहित प्रतिभावान विद्यार्थी एवं समाज रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न
प्रतिभाए समाज व राष्ट्र की धरोहर - सचिन पायलट


ब्रह्मधाम में हुआ राजपुरोहित समाज रत्न सम्मान समारोह

श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित राजपुरोहित प्रतिभावान विद्यार्थी एवं समाज रत्न सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सचिन पायलट बोलते हुए कहा कि प्रतिभाएं समाज व राष्ट्र की धरोहर होती हैं।
आज सिरोही जिले के कालन्द्री गांव में ब्रम्हाधाम में श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान, सिरोही द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में , इन होनहार विद्यार्थियों से मिलकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। साथ ही कहा कि आने वाले समय मे ये विद्यार्थी ही समाज का नाम रोशन करेंगे।
समारोह में पावन सानिध्य दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज व डॉ वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज का रहा।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेते हुए संयुक्त आयकर कमिश्नर पुणे भीख सिंह राजपुरोहित ने कहा कि हमे बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना चाहिए।
बालिकाओ को पढ़ाने से दो घर रोशन होते हैं।
आने वाले समय मे समाज को परोपकार की भावना से आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह के सम्माननीय अतिथि नव परगना राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम के अध्यक्ष प्रमोद राजपुरोहित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राजपुरोहित तवाव ने की।
समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशुपाल सिंह ,पाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास,सिवाना पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा आदि ने विचार व्यक्त किये।
संस्थान की और से अतिथियों का माला साफा व सिरोही की प्रसिद्ध तलवार सम्मान किया गया।
समारोह में 350 प्रतिभाओ के साथ 15 राजपुरोहित समाज के बन्धुओ का समाज रत्न के रूप में बहुमान किया गया।
समारोह का मंच संचालन आचार्य भरतराज कालन्द्री व कमलेश पुरोहित ने किया।
समारोह में संस्थान संरक्षक कन्हैया लाल, अध्यक्ष लक्ष्मण राज,सचिव विक्रम मंडवाड़ा,प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरतराज मंडवाड़ा, इंद्रजीत, तुलसी भाई जावाल,मनोज सिरोही,गणेश कैलाश नगर, फूलाराम राजगुरु ,भंवरलाल वेलांगरी,सुरेश वलदरा शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य , विधायक सुखराम विश्नोई, रतन देवासी,समरजीत सिंह,संध्या चौधरी, मानाराम रेवदर,नारायणलाल झाड़ोली,चंदन सिंह प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिला प्रमुख जयराम पुरोहित आदि उपस्थित थे।
News by- मोहन पुरोहित मंडवारिया (अहमदाबाद)
10.4.18
मनोहर के अपहरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम DM को ज्ञापन
मनोहर सिंह नेतरा अपहरण मामले में समस्त राजपुरोहित की और से आरोपीयो कि जल्द हो गिरफ्तारी अथवा मजबूरन बङा आंदोलन होगा वही कलेक्टर कार्यालय जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई वह जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन सौंप कर जांच सी.बी.आई से करवाने की मांग कि गई
जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सुमेरपुर के नेतरा गाँव के दर्जनों नागरिको ने आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर जमकर की नारेबाजी इस के बाद जिला कलेक्टर श्री सुधीर कुमार शर्मा,पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भार्गव को ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन में बताया की सुमेरपुर विधानसभा के नेतरा गांव के राजपुरोहित समाज के 16 वर्षीय बालक मनोहर के अपहरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर एव एस पी साहब को ज्ञापन दिया गया ।
राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बताया की 16 महीने पूर्व फालना से मनोहर का अपहरण हो गया था, इतना समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक ना मनोहर का पता नही लगा पाई और ना अपहरणकर्ताओं का कुछ सुराग लगा पाई है, जिसको लेकर राजपुरोहित समाज के साथ साथ छत्तीस कॉम में भारी रोष व्याप्त है, अगर इस सम्बंध में त्वपरित कार्यवाही नही की गई तो आगामी दिनों में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
क्या कहा मीडिया से श्री रघुनाथ सिंह राजपुरोहित ने ..... पूरी रिपोर्ट को देखें 👀 इस वीडियो में
👇🏻👇🏻👇🏻
https://youtu.be/loDTGyF2uf4
राजपुरोहित समाज की अन्य खबरों को देखने के लिए आज ही सब्सक्राइब करें। साथ ही 👉🏻🔔👈🏻बटन दबाएं
15.2.18
सीरियल खेतेश्वेर महिमा की पूरी टीम का होगा सम्मानं बीकानेर में
सन्नी मंडावरा , चंचल कुमावत सहित नार्थ इंडिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल खेतेश्वेर महिमा की पूरी टीम का होगा सम्मानं बीकानेर में
बीकानेर ।
यूथ वर्ल्ड परिवार द्वारा मरू नगरी बीकानेर में 11 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के समारोह डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 में फ़िल्म जगत से जुड़े सन्नी मंडावरा , चंचल कुमावत के साथ नार्थ इंडिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेतेश्वेर महिमा मेघा सीरियल के मुख्य किरदार शिवा राणा , अंकिता राजपुत सहित पूरी टीम का होगा बीकानेर में सम्मानं ।
फ़िल्म जगत का उभरता नाम सन्नी मंडावरा ने पाली सिरोही ऑनलइन को बताया की डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 के समन्वयक भैरु सिंह राजपुरोहित ने बताया की बीकानेर में यूथ वर्ल्ड द्वारा आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में देश प्रदेश की 51 से ज्यादा शख्सियतों को डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से नवाजा जायेगा ।
समारोह में अतिथि के रूप में केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, हरियाणा के मुख्य मंर्त्री की बहन राष्ट्रीय समाज सेवी वीणा अरोड़ा, सुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ पूनम माटिया , राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कपूर, बीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, श्री द्रोणा सेना के अभय सिंह जसोल, मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा सुप्रिमो जयवीर गोदारा, राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एडवोकेट ललिता संजीव मेहरवाल, भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विमला मेघवाल सहित कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेगी और अपने हाथों से प्रतिभाओं को डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से नावाजेगी ।।
Diamond achiever award Best Director SUNNY MANDAVARRA
2) Diamond achiever award Best debut actor Male SHIVA RANA
3) Diamond achiever award best debut actor female ANKITA RAJPUT
4) Diamond achiever award Best show of north india KHETESHWER MAHIMA
5) Diamond achiever award Best female Television Producer from north india CHANCHAL KUMAWAT
News By पाली सिरोही ऑनलइन
Labels
Search This Blog
आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
Contact Form
ट्विटर पर फ़ॉलो करें!
एक सुचना












