न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label ARKYSS. Show all posts
Showing posts with label ARKYSS. Show all posts

31.7.26

हरिद्वार में स्थित समाज के "समाज भवन" की व्यवस्था शानदार है"

अच्छाई की मार्केटिंग 

काफी चीजों में हम समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा चल रही संस्थाओ की व्यवस्थाओं की आलोचना करते है......कमी दिखती है तो आलोचना और सुझाव देना हमारा अधिकार भी है।

लेकिन मेरे व्यकिगत अनुभव के आधार पर "हरिद्वार में स्थित समाज के "समाज भवन" की व्यवस्था शानदार है"

"हर की पौड़ी" जैसे पवित्र स्थान के समीप  स्थित ये भवन हर समाज बन्धु का मस्तक गर्व से ऊँचा करता है,,, शानदार व्यवस्था के लिये सभी ट्रस्टी बंधुओ और संचालको को ह्रदय पूर्वक साधुवाद.....
दूर किसी राज्य में हमारे हिन्दू धर्म के पवित्र धाम पर समाज की इस शानदार व्यवस्था का हर समाज बन्धु को फायदा मिलता है,,,,,,

देव तीर्थ "पुष्कर" में भी स्थित समाज भवन और वहाँ की व्यवस्था शानदार है,,,,
वहाँ के भी सभी पदाधिकारियों और संचालको को साधुवाद......

समाज के लिये ऐसी सकारात्मक चीजों के लिये सभी नीव के पत्थरों को वंदन.....

मै हमेशा कहता हूँ जो हर समाज बन्धु के सुख दुःख में काम आये वहीं "आदर्श समाज" है,,,,

जय गुरुदेव🙏

 पोस्ट by मुकेश सिंह जी शिवतलाव

9.10.24

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अंतिम चयन राजपुरोहित बंधु

आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत संचालित श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली में रहकर समिति के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे समाज के 11 अभ्यर्थियों ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम दिया था इनमें से 5 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से कांटेबल पद हेतु चयन हो गया है।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची.
(1) किशन सिंह जेठानिया
(2) रितिक सिंह कुवारड़ा
(3) गौरव सिंह बम्बोर 
(4) प्रवीण सिंह पादरू 
(5) जसराज सिंह लंगेरा 
 श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र का संचालन कर रही संचालन समिति के प्रयास अब धीरे धीरे ही सही पर अब मूर्त रूप ले रहे है ,इसी का सुफल है कि इस केंद्र से पिछले 3 वर्षों में लगभग 80 से अधिक समाज के छात्रों का सरकारी सेवाओं में चयन हुआ है।
 
एक बार पुनः सभी सफल समाज बंधुओं को बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं. संचालन समिति श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, बड़ली

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा बाड़मेर से अंतिम चयन 
1. लालेश सिंह पुत्र श्री कमल सिंह जुड़िया 
2. प्रवीण सिंह पुत्र श्री सुजान सिंह जसोल, नवडिया बेरा 
3. संजय सिंह पुत्र श्री गोविंद सिंह राजगुरु बालेरा
4. सवाई सिंह पुत्र मोती सिंह मडवी कल्याणपुर

27.5.24

श्री खेतेश्वर विद्यापीठ के पूर्व चयनित विद्यार्थियों ने दिया मार्गदर्शन

श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली (जोधपुर)

रविवार को SKPPK बड़ली में पिछले सत्र में अध्यनरत रह कर कांस्टेबल परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले श्री मुकेश सिंह घेवड़ा, श्री जालम सिंह बालेरा, श्री महेंद्र सिंह चांदेसरा, श्री ईश्वर सिंह सायला ने श्री खेतेश्वर विद्यापीठ, बड़ली पधार कर वर्तमान में कांस्टेबल लिखित परीक्षा की तैयारी करने वालें विद्यार्थियों के साथ अपनी खुद की तैयारी के तरीके, सफलता की रणनीति और अध्ययन के अनुभव साझा किए तथा आगामी 14 जून को आयोजित कांस्टेबल भर्ती में उनकी सफलता प्राप्ति के लिए जरूरी टिप्स बताए।

इस अवसर पर संचालन समिति के श्री अभय सिंह जी खेड़ापा तथा श्री पप्पू सिंह जी बड़ली उपस्थित थे। समाज की भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आप द्वारा दिए गए ज्ञान और समय के अमूल्य योगदान के लिए आपका बहुत बहुत साधुवाद। 

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA पर खबरें,अपनी रचना और वीडियो भेजने के लिए
आपका 
शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित मेघलासिया 
(राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय -आगरा)
टीम
 सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

17.5.24

कार्य, मेहनत आगे के जीवन की दिशा और दशा तय करती है BDO राजपुरोहित

श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र, विद्यापीठ बड़ली जोधपुर मे अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान, ब्रह्मधाम आसोतरा के तत्वाधान में समाज शिक्षा समर्पण निधि से संचालित SKPPK में विशेष व्याख्यान माला की कड़ी में 15 मई 2024 को नारायण सिंह अगवरी (BDO) का मार्गदर्शन व्याख्यान रखा गया। 
 मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस उम्र के पड़ाव में हो वो जीवन का मुख्य पड़ाव है और इसमें किए गए कार्य, मेहनत आगे के जीवन की दिशा और दशा तय करती है इसलिए सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए तपस्या में तल्लीन हो जावे। जीवन में आप ऐसा कुछ करे जिस से आपके परिवार आपके समाज को गौरव हो सके तथा दूसरे लोगों के जीवन में आप खुशियां ला सके । 
 इस अवसर पर केंद्र के उप समन्वयक महेन्द्र सिंह खीचन उपस्थित थे। समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए आप द्वारा दिए गए समय और ज्ञान के योगदान के लिए आपका बहुत बहुत साधुवाद। 
आप सभी भी शिक्षा निधि से जरूर जुड़े शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दें...... 

21.8.22

श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली रिक्त स्थानो हेतु परीक्षा 28 अगस्त को

आवश्यक सूचना
श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र, खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली
कुलगुरु श्री खेताराम जी महाराज के आशीर्वाद से एवं अनन्त विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री श्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज की सद्प्रेरणा और श्री वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज के सानिध्य में श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान, खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली, जोधपुर में श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है ।
        अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ (आसोतरा) के तत्वावधान में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत बालक बालिकाओं के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु संस्थान प्रयासरत है ।

           इस कड़ी में सत्र 2022-23 के लिए राजस्थान सिविल सेवा (RAS) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने हेतु समाज के होनहार छात्रों के लिए पूर्णतया रहवासीय कोचिंग, पुस्तकालय-वाचनालय की व्यवस्था की गई है ।

छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं का विवरण :-
👉 संसाधनों से सुसज्जित वातानुकूलित पुस्तकालय-वाचनालय ।
👉 हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा ।
👉 योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा समय-समय पर कक्षाये ।
👉 अतिशीघ्र स्मार्ट बोर्ड पर ऑनलाइन कक्षाएं ।
👉 योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा चयनित पुस्तकें व नोट्स ।
👉 परीक्षावार/विषयवार समयबद्ध साप्ताहिक टेस्ट सीरीज ।
👉 शुद्ध सात्विक भोजन व्यवस्था- आवास व्यवस्था - खेलकूद प्रांगण सुविधा ।
👉 छात्रों की कुल फीस 4500/- rs प्रतिमाह निर्धारित की गई है । (जिसमें से 3000/- rs प्रतिमाह छात्र द्वारा वहन कि जाएगी एवं 1500/- rs प्रतिमाह समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना से वहन की जाएगी ।)*

रिक्त सीटों हेतु चयन की प्रक्रिया :-
👉 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा ।
👉 चयन हेतु आवेदन फॉर्म ब्रह्मधाम की वेबसाइट :-
https://brahmdhamtirth.org/competition-exam-pre-28august/
 के माध्यम से (उपरोक्त link पर क्लिक करके) भरा जा सकता है ।
👉 आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2022 मध्यरात्रि तक ।
👉 प्रवेश परीक्षा की तिथि 28 अगस्त 2022 , समय दोपहर 12 से 2 बजे ।
👉 परीक्षा स्थल - खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली ।
👉 आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2022 सांय 8 बजे तक । (e mail के माध्यम से :- skppkb@gmail.com )
👉 परिणाम जारी करने की तिथि 29 अगस्त 2022
👉 चयनित आवेदकों के केन्द्र पर रिपोर्टिंग करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 प्रातः 10 बजे ।
👉 सत्र 2022-23 प्रारंभ होने की तिथि 01 सितम्बर 2022

Note :- प्रवेश परीक्षा हेतु आवश्यक जानकारी यथा पाठ्यक्रम व दिशा निर्देश के लिए आवेदन फॉर्म को देखें ।

सम्पर्क सूत्र - 
9413451008
9636399992
9672991610
(सम्पर्क करने का समय दोपहर 12 बजे से सांय 6 बजे तक)

🙏अनुरोध :-🙏
              सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि समाज के अधिकाधिक होनहार छात्र इस स्वर्णिम अवसर का लाभ ले सकें, इस हेतु इस संदेश को सभी अपने सोशल मीडिया पर आगे से आगे प्रेषित करें ।

आज्ञा से :-
अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ (आसोतरा)

3.4.22

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान प्रधान कार्यालय का उद्घाटन आज

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में अखिल भारतीय राजपुरोहित विकास संस्थान के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन पूज्य सद्गुरुदेव श्री श्री तुल महाराज के कर कमलों द्वारा 3 अप्रेल , रविवार को प्रातः 8.00 बजे होगा। 

वेदांताचार्य डॉ . ध्यानारामजी महाराज ने बताया कि समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना को प्रत्येक समाज बन्धु तक पहुंचाने के लिए इस कार्यालय का निर्माण किया गया है । कार्यालय में शिक्षा , सेवा , संस्कार और संगठन के कार्यों का संचालन किया जायेगा । साथ ही संस्थान द्वारा चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का संचालन भी यही से होगा । डॉ . लालसिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में अखिल भारत से राजपुरोहित समाज बंधु मौजुद रहेंगे ।

19.9.21

आज पूज्य श्री तुलसारामजी महाराज के "अवतरण दिवस" के उपलक्ष में ब्रह्मधाम तीर्थ एप को लॉन्च किया जाएगा

परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष पर

बालोतरा श्रीखेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ , आसोतरा में अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान द्वारा आज अनंत चतुर्दशी ( 19 सितंबर ) को ब्रह्मा सावित्री पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री श्री तुलछाराम जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मधाम तीर्थ मोबाइल एप को लॉन्च किया जाएगा । 
वेदांताचार्य डॉ . ध्यानाराम जी महाराज ने बताया कि संस्थान द्वारा पहले नाम से वेबसाइट को समाज को समर्पित किया था । उसी की अगली कड़ी में सदगुरुदेव के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर मोबाइल एप समाज को गुरुदेवश्री के कर कमलों से समाज को समर्पित किया जाएगा।
इस एप के माध्यम से सभी नागरिक विश्व के अद्वितीय ब्रह्मा सावित्री मंदिर , यहां के संत , यहां से संचालित होने वाली योजनाओं उत्सव , पर्व के बारे में आसानी से जान सकेंगे । देश विदेश में निवास करने वाले समाज बंधु इस एप के माध्यम से सीधे ब्रह्मधाम तीर्थ के साथ जुड़े रहेंगे ।

24.8.21

आसोतरा में श्री मां चामुण्डा मित्र मंडल भिंडाकुआ के युवाओं का प्रेरणादायक कार्य रहा।

आसोतरा= पुर्णिमा ( रक्षाबंधन ) के पावन अवसर पर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पर मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान आसपास सहित प्रदेशभर व देश के कोने कोने से मन्दिर पर दर्शनार्थी आये। गुरु महाराज तुलसाराम जी महाराज और अन्य संतों का भक्तों को आशीर्वाद मिला। इस विशाल मेले की व्यवस्था में अपना अमूल्य योगदान देते श्री मां चामुण्डा मित्र मंडल भिंडाकुआ के युवाओं का प्रेरणादायक कार्य रहा। 

श्री ब्रह्म धाम तीर्थ आसोतरापूर्णिमा ( रक्षाबन्दन ) पर आयोजित मेले में श्री मां चामुण्डा मित्र मंडल भिंडाकुआ द्वारा समस्त राजपुरोहित समाज को एकता का मजबूत संदेश देते हुए सेवा भाव के माध्यम से प्रेरणा दायक मिशाल कायम की। वही महेन्द्र सिंह राजपुरोहित भिंडाकुआ ने बताया कि श्री मां चामुण्डा मित्र मंडल भिंडाकुआ के युवाओ ने पूर्णिमा (रक्षाबंधन ) के दौरान आयोजित मेले में अपनी सेवाएं दी। गांव भिंडाकुआ से सभी नवयुवक एक ही गणवेश में तैयार हो कर के श्री ब्रह्माजी और वैकुंट धाम के दर्शन करके सद्गुरुदेव जी के आदेश से भोजन शाला में सुबह से शाम तक लगातार भोजन प्रसादी की पुरसकारी की।

19.5.21

ब्रह्मधाम आसोतरा की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ पूज्य श्री तुलसाराम जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया

श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की ऑफिशियल वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस का शुभारंभ परम पूज्य सदगुरुदेव 1008 संत श्री तुलसाराम जी महाराज, संत श्री निर्मल दास जी महाराज अपने कर कमलों द्वारा किया।
 इस मौके पर पूज्य गुरुदेव श्री ध्यानाराम जी महाराज व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित समाज बंधु मौजूद रहे। 


इस वेबसाइट को आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं
https://brahmdhamtirth.org

इस वेबसाइट पर आपको समाज के महान संतो के बारे में जानने को मिलेगा साथ ही समाज में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के अपडेट आपको मिलेंगे। करोना महामारी हेल्पलाइन से जुड़े कांटेक्ट नंबर आपको मिलेगे साथ में बहुत सारी जानकारी है जो कि इस वेबसाइट के थ्रू समाज के लोगों को मिलेगी।  

27.3.21

समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना ऑनलाइन


आप सब को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है समाज के शिक्षा के क्षेत्र में अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ के कुल गुरु श्री खेतेश्वर भगवान के दिव्य आशीष एवं सद्गुरु श्री तुलसाराम जी महाराज की प्रेरणा से वेदांतआचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज के सानिध्य में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना ऑनलाइन अपनी मासिक आय का न्यूनतम 1% अपनी श्रद्धा अनुसार समाज के समाज के चहुंमुखी विकास के लिए आर्थिक सहयोग अवश्य करें निधि समर्पण की गई राशि की पर्ची एवं ब्यूरो नीचे दिए गए दोनों नंबरों पर के व्हाट्सएप पर भेजें 7023131008, 7737141707

आप नीचे दिए गए बारकोड के द्वारा भी यह राशि पहुंचा सकते हैं

आप सभी भी अपनी श्रद्धा अनुसार न्यूनतम ₹200 अधिकतम अपनी श्रद्धा अनुसार अवश्य भेजें प्रति महा अगले 1 साल तक...  धन्यवाद टीम सुगना फाउंडेशन एंड राजपुरोहित समाज इंडिया



10.3.21

ब्रह्मधाम आसोतरा में 14 को शिक्षकों की बैठक

ब्रह्मधाम आसोतरा के बैनर तले आयोजित होने वाला कार्यक्रम जिसमें वर्तमान में कार्यरत विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राचार्य प्रधानाध्यापक बन्दुओ की बैठक दिनांक 14 मार्च को आयोजित की गई है
जिसमें पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज श्री ध्यानाराम जी महाराज का सानिध्य में आयोजित की जा रही  दिनांक 14 मार्च 2021वार -रविवार को प्रातः11:00 बजे से 4:00 बजे तक ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा में रखी गई है

अधिक जानकारी दिए गए पोस्टर में 

  

8.3.21

ब्रह्मधाम आसोतरा में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न

ब्रह्मधाम आसोतरा में एक दिवसीय सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न जिसमें पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज श्री ध्यानाराम जी महाराज का सानिध्य में आयोजित की गई ।




दिनांक 7 मार्च 2021वार -रविवार को प्रातः11:00 बजे से 4:00 बजे तक ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा में रखी गई थी गुरु महाराज जी ने समाज के हित में चलाई जा रही योजनाओं को सहयोग करने का आह्वान किया।

1.6.20

गुरुवर श्री ध्यानारामजी महाराज को जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हार्दिक प्रणाम


ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति गुरुदेव श्री तुलसारामजी महाराज के शिष्य गुरुदेव ध्यानाराम जी महाराज को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ! गुरुदेव आपने राजपुरोहित समाज की दिशा व दशा सुधारने का जो कार्य किया है निःसंदेह समाज अभूतपूर्व प्रगति करेगा ! 

आपने हजारो बच्चों को नशे से छुटकारा दिलाकर एक नई ज़िंदगी देने का कार्य किया है संस्कार शिविर के माध्यम से समाज के हजारो-हजार बेटे बेटियों को एक नई दिशा देने का कार्य किया है!
समाजहित में आपके द्वारा किए गए कार्य समाज का प्रत्येक व्यक्ति कभी नही भुला सकता है नशा मुक्ति अभियान के तहत समाज को नशे मुक्त करने का कार्य हो या संस्कार शिविर के माध्यम से समाज की बालक-बालिकाओं में संस्कार प्रेरित करने का कार्य हो या समाज की बेटियों को देहज की कुप्रथा से निजात दिलाने का कार्य हो !
.
आज जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर आपको कोटि कोटि प्रणाम करता हूँ 🙏🙏
.
             By श्री हुकमसिंह G.राजपुरोहित खाराबेरा ✍️
                  हाॅल-भाद्राजुन

गुरुदेव वेदांताचार्यजी, डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज आपको आप के जन्मोत्सव की बहुत बहुत बधाइयाँ। सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज आपके व्याख्यानों तथा समाज की उन्नति के लिए किए जा रहे मार्गदर्शन तथा चरणकदमों पर चलकर धन्य हो रहा है। 
आपके श्री चरणों में बारम्बार नमन करता है सुगना फाउण्डेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया 

जय गुरुदेव🙏🏻
जय ब्रह्माजी की....जय दाता खेतेश्वर दाता की 🙏🚩

31.1.20

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेड़ा मे बसंत पंचमी के मौके पर विशेष पूजा आयोजन

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेड़ा, सांचौर जिला जालोर 
  
           ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल के द्वारा वसंत पंचमी के दिन गुरुवार को श्री खेतेश्वर जन्म स्थली धाम की यज्ञशाला में सरस्वती पूजन , एवं  उत्सव का आयोजन किया गया ।  इस उत्सव में गुरुकुल के आचार्यों एवं ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार से सरस्वती पूजन कर मां सरस्वती से सद्बुद्धि की कामना की ।

     इस कार्यक्रम में ब्रह्मचारी दीनदयाल जी महाराज का सानिध्य रहा । गुरुकुल के  आचार्य त्रिकमाराम पुरोहित खिरोड़ी ने बसंत पंचमी के भूमिका रखते हुए कहा कि नियमित रूप से स्वाध्याय और विद्या के अभ्यास से ही  हम सरस्वती पूजन को सरस्वती को प्रसन्न कर सकते हैं । इस अवसर पर गुरुकुल पर्यवेक्षक श्रवण सिंह राजपुरोहित और पण्डित मोतीलाल सांखी ने भी विचार व्यक्त किए।

         ऋषिकुमारों ने पुस्तक , लेखनी तथा वाद्य यंत्रों की भी पूजा की। इस अवसर पर भगवती प्रसाद राजपुरोहित रोपसी ने गुरुकुल में अध्ययनरत ऋषिकुमारों को पानी की बोतलें भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम में गुरुकुल के आचार्य गण , गणपत पुरोहित , प्रभु राम चौधरी , सरदार सिंह  राजपुत आदि उपस्थित थे

9.9.19

प्रथम अखिल भारतीय राजपुरोहित इंजीनियर्स सम्मेलन 20 को जयपुर में


First All India Rajpurohit Engineers Summit, Jaipur-2019 (FAIRES-2019)


प्रिय अभियंता बंधुओं,
अत्यंत हर्ष का विषय है कि अनंतश्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री श्री तुलसारामजी महाराज की सत्प्रेरणा एवं वेदांताचार्य डा० ध्यानारामजी महाराज के पावन सानिध्य में संत श्री संस्थान (अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ) के तत्वावधान में प्रथम राजपुरोहित अभियंता सम्मेलन 20 अक्टूबर 2019 को जयपुर में होने जा रहा है ।

सम्मेलन में राजपुरोहित समाज के सभी इंजीनियर्स (all stream) राजकीय/निजी सेवा में सेवारत/सेवानिवृत्त हैं भाग ले सकतें हैं, सादर आमंत्रित है 

सम्मेलन का स्थान : जयपुर
दिनांक :  20 अक्टूबर 2019
समय: प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक

सम्मेलन में भाग लेने के लिए निम्न link पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शीघ्रातिशीघ्र करें ।

https://tinyurl.com/faires2019RegistrationForm

सम्मेलन स्थल पर भी सुबह 8 बजे से रजिस्ट्रेशन सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
सम्मेलन में प्रति प्रतिभागी 500 रुपये पंजीकरण शुल्क (Registration fee) रखा गया है जो नेटबैंकिंग/IMPS/NEFT से  किया जा सकता है अथवा सम्मेलन स्थल पर जमा करवाया जा सकता है ।
Acount Name : Sant Shri Sansthan
Acount No. : 05690210003244
IFSC : UCBA0000569
Bank name & Branch :UCO Bank, Sardarpura Jodhpur

पूज्य महाराज श्री के पावन सानिध्य में प्रथम बार आयोजित यह सम्मेलन राजपुरोहित समाज के अभियन्ता समूह की विलक्षण प्रतिभा के सम्मान के साथ साथ  समाज को नवीन एवं व्यापक दृष्टि प्रदान करेगा ।

आप सभी इंजीनियर्स बंधुओं से सादर अनुरोध है कि सम्मेलन में भाग लेवें एवं साथ ही अपने समाज के अन्य इंजीनियर्स बंधुओं को अधिकाधिक संख्या में इस सम्मेलन में भाग लेने हेतु प्रेरित करें। 
प्रतिभागियों के लिए आवास व खानपान की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी । बाहर से आने वाले प्रतिभागी जयपुर पहुंचने (अपने कार्यक्रम)की सूचना info@faires2019.com पर  पहले से देने का श्रम करावें ।

कार्यक्रम आयोजक
संतश्री संस्थान
अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ

निवेदक :~
राजपुरोहित अभियंता इकाई जयपुर
 किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सम्पर्क करें। 
ओ पी राजपुरोहित~ 9414251557
Email:- info@faires2019.com
भागीरथ जी जोधपुर~94142 88301‬
धरमवीर जी पाली~94145 24001
दौलत सिंह जी जयपुर ~9314659904
जोरावर सिंह जी जयपुर~9414052584

21.5.19

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल प्रवेश प्रारंभ व आवेदन की अंतिम तिथि - 10 जून

   जय ब्रह्माजी👏🚩        जय खेतेश्वर🌹🌹

   अनंत श्री विभूषित ब्रह्मा-सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री तुलसाराम जी महाराज जी की सत्य प्रेरणा से ,संत श्री संस्थान एवं ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्म स्थली चैरिटेबल ट्रस्ट बिजरोल खेड़ा द्वारा संचालित ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेड़ा

    सभी राजपुरोहित समाज बन्धुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे समाज में संस्कार युक्त शिक्षा देने हेतु दाता श्री खेताराम जी की कृपा , गुरु महाराज तुलछाराम जी की प्रेरणा और वेदांताचार्य डाॅ. ध्यानारामजी के प्रयासों से हमारे समाज में गुरुकुलों की स्थापना की गई है । गुरुकुलों के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने के लिए गुरु महाराज ने ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद-विज्ञान गुरुकुल की स्थापना की , पहले चरण में तीन वर्ष पूर्व गुरु प्याऊ मवड़ी , मायलावास तहसील- सीवाणा में तीन वर्ष पूर्व तथा दुसरा गुरुकुल श्री खेतेश्वर जन्म स्थली बिजरोल खेड़ा सांचौर में की ।

    पूज्य ध्यानाराम जी महाराज के अथक प्रयासों से गुरुकुलों में ऋषिकुमार शिक्षा और संस्कार से युक्त वातावरण में सेवा और समर्पण भाव से अध्ययन रत है ।
  गुरुकुल में विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा परंपरागत शिक्षा के समन्वय से ज्ञानार्जन रहा है । गुरुकुल के ऋषिकुमार प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में जागरण से रात्रि 10 बजे तक  व्यस्ततम , व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक दिनचर्या के द्वारा अपने चरित्र को उन्नत बनाने रहे है ।

अग्रिम सत्र में गुरु महाराज के निर्देशानुसार नवीन प्रवेश लिए जाने है जिस हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है , आप भी अपने बच्चे को संस्कार युक्त शिक्षा देने हेतु गुरुकुल में प्रवेश दिलवाएं ।

आवेदन की अंतिम तिथि - 10 जून तक
प्रवेश परीक्षा - 13 जून
कक्षा चतुर्थी से अष्टमी तक

आप अपने बच्चों को गुरुकुल में प्रवेश दिलवाकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाए तथा समाज को अग्रसर करने में एक कदम और बढाए ।


गुरुकुल मवड़ी प्याऊ अथवा बिजरोल खेड़ा में से किसी एक गुरुकुल से सम्पर्क करके शीघ्र प्रवेश दिलवाएं ।


सम्पर्क सूत्र :-
श्री खेतेश्वर जन्म स्थली बिजरोल खेड़ा
1) 9828161681
2)9785330348

गुरु प्याऊ मवड़ी सीवाणा
1)9079874283
2)9829538672

4.5.19

राजपुरोहित राजकीय अधिकारी सम्मेलन हरिद्वार 16 को

           संत श्री संस्थान आसोतरा द्वारा परम पूज्य श्री तुलसारामजी के आशीर्वाद तथा गुरुदेव डॉक्टर ध्यानारामजी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समाज के शिक्षकों, C.A.s, एडवोकेट्स, चिकित्सको, के सम्मेलन के बाद अब राजकीय अधिकारियों का सम्मेलन  दिनांक 16 जून 2019 रविवार को रखा गया है,, जिसमे सभी अधिकारी परिवार सहित सादर आमंत्रित है। सम्मेलन में समाज के समग्र उत्थान हेतु कार्य योजना तैयार की जाएगी।।


रजिस्ट्रेशन हेतु सूचित करें :- नारायणसिंह अगवरी
BDO सुमेरपुर
Note:- दिनांक 14,15 जून को विद्यार्थियों एवं युवाओं का 2 दिवसीय संस्कार शिविर भी हरिद्वार में ही रखा गया है।


एक सुचना आप सभी के लिए
        आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......

 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

28.4.19

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेड़ा का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेड़ा का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

      यह कार्यक्रम पूर्णतः सद्गुरुदेव ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य ब्रह्मसावित्रि सिद्धपीठाधीश्वर श्री तुलछाराम जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव में गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेक सांस्कृतिक तथा धार्मिक प्रस्तुतियां दी।

          ऋषिकुमारों की प्रस्तुतियों ने पधारे हुए साधु जन तथा भक्तभाविको का मन अपनी ओर आकृष्ट किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना , राष्ट्रवंदना, शिवताण्डवस्त्रोत ,योगनृत्य , हिन्दी तथा संस्कृत में लघु नाटिकाएं , संस्कृत हिन्दी तथा अंग्रजी मे भाषण दिया।
      कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित गणमान्य समाज बन्धुओं व ट्रस्ट कमेटी के द्वारा ऋषिकुमारों एवंआचार्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

      कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में पूज्य वेदान्ताचार्य डाॅ. ध्यानाराम जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी में प्रवचन देकर सफल जीवन की प्रेरणा प्रदान की ।
 पूरे कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल के प्रधान आचार्य त्रिकमाराम पुरोहित ने किया ।
      गुरुकुल के अधीक्षक नकुल सिंह ने बताया की गुरुकुल का शुभारम्भ गति सत्र के जुलाई माह में हुआ । प्रथम सत्र में तीन कक्षाओं 6,7, तथा 8 वीं में 18-18 ब्रह्मचारी कुमारों को प्रवेश दिया गया। इस गुरुकुल को उत्तम रीति से संचालित करने हेतु पूज्य वेदान्ताचार्य डाॅ. ध्यानाराम जी महाराज के निर्देशों गुरुकुल शिक्षा प्रबन्ध समिति का गठन किया गया ,जो गुरुकुल की सार संभाल समय समय पर करती है । इसके अलावा श्री खेतेश्वर जन्म स्थली चैरिटेबल ट्रस्ट का भी आभार है क्योंकि उन्होने समय समय पर हर सहयोग प्रदान किया है । गुरुकुल परिसर में भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाए तथा आर्थिक रूप से गुरुकुल को सक्षम बनाने की ट्रस्टी गण का बहुत बड़ा योगदान रहा।
      आचार्यों ने बताया की अग्रिम सत्र में प्रवेश जून माह से शुरु होगा जिस हेतु एक लिखित व मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण करनी पडेगी ।

                Ek Suchna aap Sabhi Ke liye
       आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......


         अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

25.3.19

नारवा गांव में श्रीमद् भागवत कथा आज से


गाँव नारवा में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा कथा 1 अप्रैल तक चलेगी । ओमप्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति श्री तुलसाराम जी के परम शिष्य वेदांताचार्यजी श्री ध्यानाराम जी महाराज के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं

.... 

क्या आपको यह न्यूज़ / जानकारी पसंद आया? अगर हां, तो इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...

      संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता..

राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति  09286464911

राजपुरोहित पेज का लिंक 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
विजित करे
Facebook Join us Page 

 साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... 

21.2.19

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान में पुलवामा में हुए आतंकी हमले शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की.

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल, गुरुप्याऊ के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को वैदिक शांतिपाठ करके अश्रुपूर्ण सादर श्रदांजलि अर्पित की.


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (592) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1154) Rajpurohit Samaj (267) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (54) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना