न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Jankari. Show all posts
Showing posts with label Jankari. Show all posts

2.11.25

डंडाली गांव में गौरवशाली पहल: मुख्य चौराहा अब 'श्री खेतेश्वर सर्कल' के नाम से जाना जाएगा।

 राजस्थान के बालोतरा जिले के डंडाली गांव के लिए गौरव और श्रद्धा से भरा रहा, जहाँ गांव के मुख्य और व्यस्ततम चौराहे का नामकरण 'श्री खेतेश्वर सर्कल' के रूप में किया गया। यह चौराहा बालोतरा, सिणधरी, बाड़मेर और बायतु की ओर जाने वाले मार्गों को जोड़ता है, जिससे यह क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बन गया है।
​ युवा शक्ति का रहा ऐतिहासिक सहयोग
​यह ऐतिहासिक नामकरण समारोह मुख्य रूप से समस्त युवा शक्ति डंडाली के अथक प्रयासों और सहयोग से संभव हुआ। युवाओं ने मिलकर समाज के प्रेरणास्रोत और पूज्यनीय ब्रह्मऋषि श्रीश्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के नाम पर इस सर्कल का नाम रखने का संकल्प लिया था, जिसे गांव के बुजुर्गों और प्रतिष्ठित नागरिकों का भी पूर्ण समर्थन मिला।

​ यातायात का महत्वपूर्ण
​डंडाली का यह चार रास्ता यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब 'श्री खेतेश्वर सर्कल' के रूप में जाना जाने वाला यह चौराहा न केवल यात्रियों को दिशा देगा, इस पहल से आने वाली पीढ़ियों को भी श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के आदर्शों और शिक्षाओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

​ उत्साहपूर्ण रहा कार्यक्रम
​नामकरण समारोह के दौरान ग्रामीण उपस्थित रहे। युवाओं के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों ने भी श्री खेतेश्वर सर्कल के नामकरण पर खुशी व्यक्त की और इस कदम को सामाजिक सद्भाव की दिशा में उठाया गया एक सकारात्मक कदम बताया। गांव वासियों ने इस पहल के लिए युवा शक्ति को साधुवाद दिया।

31.10.25

राजपुरोहित सेवा न्यास, जोधपुर प्रतिभावान विद्यार्थी–सम्मान समारोह-2025

सूचना/आमंत्रण
  
  देवतुल्य समाज बन्धुओं ! 
सादर जय श्री रघुनाथ जी री सा।
 प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजपुरोहित सेवा न्यास,जोधपुर द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी–सम्मान समारोह-2025 
हेतु निम्नानुसार योग्यताएँ निर्धारित की गईं हैं 

● कक्षा 10 वीं व 12 वीं के छात्र- छात्राएँ जिन्होंने वर्ष-2025 की बोर्ड परीक्षा में 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
  ● स्नातक परीक्षाओं में वे छात्र-छात्राएँ जिन्होंने वर्ष–2025 में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
● स्नातकोत्तर परीक्षाओं में वे छात्र-छात्राएँ जिन्होंने वर्ष–2025 में 70% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
 ● NCC में "C " सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थी । 
● स्काउट्स में राष्ट्रपति-पुरस्कार प्राप्तकर्ता ।
● CA व CS वर्ष 2025 में चयनित विद्यार्थी।
● NDA / CDS वर्ष 2025 में चयनित विद्यार्थी ।
 ● IIT  तथा NLU वर्ष 2025 में चयनित व राजकीय मेडिकल कॉलेज* से MBBS में चयन होने वाले विद्यार्थी।
 ● अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल–कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी।
 ● आप अपनी योग्यता से सम्बंधित स्व सत्यापित प्रमाण पत्र/दस्तावेज 
दिनांक :-20 नवम्बर -2025 तक अपना नाम-गांव का नाम एंव मोबाइल नम्बर सहित निम्न गुगल फॉर्म में मूल (ओरिजनल) दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
● Class 10th में आवेदन के लिए निम्न लिंक का उपयोग करे 
https://forms.gle/YSep6T8vYyrvs5EHA

 ● Class 12th में आवेदन के लिए निम्न लिंक का उपयोग करे
https://forms.gle/oWsZfiiDzizwzgsN9    

● UG, PG या Others में आवेदन के लिए निम्न लिंक का उपयोग करें
https://forms.gle/AZwv7YXnaLxeCGC5A

(उपरोक्त लिंक के अलावा किसी भी माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार (मान्य) नही होगा)

 नोट -सभी विद्यार्थियों से निवेदन है कि अनिवार्य रूप से अपनी मूल अंकतालिका कार्यक्रम में साथ में लेकर पधारें।

नोट:-अंतिम दिनांक (20 नवम्बर 2025 ) के पश्चात किसी भी आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं कया जाएगा।
◆ पता:- होटल विले पारले,डीपीएस चौराहा पाल रोड, जोधपुर (राज.)पिन-342001   सम्पर्क नम्बर: - 9887236621 , 7014780010

30.6.25

राजगुरूओ के गाँव गौत्र और जिले

मैं बलवन्त सिंह राजगुरू राजपुरोहित कोलासर कि और से सभी राजपुरोहित जागीरदारों को "जय श्री रघुनाथ जी री सा" हुकुम मैं आज आप सभी को राजगुरू राजपुरोहित जागीरदारो के गाँवो के बारे मैं बता रहा हुँ सा । हाँ एसा हो सकता कोई गाँव भुल से छुट जाये या एसा भी हो सकता हैं कि किसी गाँव का नाम में गलती भी हो सकती हैं
तो कृपया नाराजगी ना जताये बल्कि उस गलती से अवगत कराये ।

1 - राजगुरू - सभी राजगुरू अजारी से निकले है । जिन - जिन को ग्राम स्थान मिले उसके पीछे इनके पुर्वजो कि शोर्यशाली गाथांए रही है । उन
सभी को दर्शाना चाहें तो एक मात्र राजगुरू गौत्र पर ही एक ग्रंथ तैयार हो सकता है । इस लिए हम यहाँ सिर्फ राजगुरूओ के गाँव गौत्र और जिले
ही दर्शायेंगे । 
1 जालौर - रानीवाङा तहसील 1
डूंगरी - राजगर
2 गोलवाडा - सटीयातर राजगर
3 - सेवाडीया - सटीयातर+ हिंडवाडीया 4
रानीवाङा खुर्द - सटीयातर + पंड्या 5 - जैतपुर -
सटीयातर 6 - सेवदा - सटीयातर
7 - करडा - सटीयातर
8 - चितरूडी - पादरेसा
तहसील - भीनमाल
9 - पूनासा - राजगर
10 - भीनमाल - राजगर
11 - नासोली - राजगर
12 - धसैडी - राजगर
13 - सलतरा - राजगर
तहसील सांचौर
14 - सांचौर - राजगर + पंड्या + औझा 15 -
भावतङा - राजगुरू
16 - तांपी - राजगुरू +वीरपुरा + राजगर 17 - रतैङा -
राजगर
18 - जान्वी - फोणरीया
19 - आंबली - राजगर + पंड्या + औझा 20 -
हिंडवाडा - राजगर
21 - चितलवाना - राजगर + वीरपुरा 22 - कैरीया -
वीरपुरा + राजगर
23 - रणौधर - राजगुरू
24 - हैमागुडा - पंड्या ( राजगुरू ) 25 - सिवाङा -
राजगुरू
26 - झोटडा - राजगुरू
27 - देवङा - राजगुरू
28 - धमाना - राजगुरू + पंड्या
( राजगुरू )
29 - धुंम्बडीया - राजगुरू
30 - तात्रा - राजगुरू + पंड्या 31 अन्खोल -
पंड्या ( राजगुरू ) 32 - भाडवाल - पाडे ( पंड्या )
जनश्रुतियों के भहुमत के आधार पर कि पंड्या राजगुरू
ही है । इसीलिए हमने बुजुर्गों को मान्यता दी ( राव
भी इसकि पुष्टि करते है ।) इन्ही के द्वारा स्वीकार
किया गया है । कि इनका गाँव लुणावास के पास
जो स्थित है । एंव मूल में राजगुरू ही है । 33 - जोधावास
- औझा
34 - दैवङा - राजगर
35 - भदरूना - राजगर
36 - गोलासना - पंड्या सरकार
( पंड्या के आगे सरकार कैसे
लगा इसकि जानकारी नहीं हैं इसके लिए
माफि चाहुंगा )
37 - धुदवा - पोडे ( पंड्या राजगर ) 38 - मैदा -
पंड्या 39 - सुथडी - राजगर
40 - जोरदर - राजगर
41 - मैलावास - पंड्या
42 - सरवणा - पंड्या
43 - जयसला - पंड्या
सायला पंचायत समिति
44 - बवतरा - राजगर
45 - सुराना - राजगर
46 - टीलौडा - राजगर
47 - चौराउ - राजगर
जालौर पंचायत समिति
48 - बाकरा - मदपङ + बोहरा
49 - रायपुरीया - मदपङ
50 - डूडसी - वोरा
51 - समुजा - राजगर
आहौर पंचायत समिति
52 - भवरानि - राजगर
53 - गोविंदला - बोहरा
54 - नीलकंठ - बोहरा
55 - छीपरवाडा - बोहरा
56 - थानवाला - बोहरा ( राजगुरू ) 57 - पावटा -
राजगर
58 - गुडा बालोतरान - राजगुरू
59 - आगवाङी - राजगुरू
60 - रोडला - राजगुरू
61 - मूलेवा - बोहरा
62 - ओडवाङा - राजगर
जसवंतपुरा पंचायत समिति
63 गोलना - राजगर
जिनके आगे राजगर/राजगुरू नहीं लिखा है वो सब के सब
राजगर ही बोलते हैं पर हैं तो राजगुरू ही पर भाषा में
फर्क होने से राजगर बोलने लग गये। इसलिए
उनकि बोली में ही दर्शाया हैं । इसमें कई जगह +
का निशान लगा कर आगे दूसरी राजगुरू
जाती लिखी हैं उसका उस जगह एक से ज्यादा राजगुरू
जातीयाँ है ।
जिला सिरोही
सिरोही पंचायत समिति
64 - जवल - मदपङ ( राजगर )
65 - मनोरा - सनपुरा
66 - चाडुआल - आमैटीया
67 - फुंगणी - सनपुरा
68 - सनपुर - सनपुरा ( इसी गाँव के नाम पर
सनपुरा जाती का नाम
पङा )
69 - बरलूट - मदपङ
70 - आम्बलारी - सनपुरा
71 - बावली - मदपङ
रेवदर पंचायत समिति
72 - धान - राजगर
73 - निम्बज - कोठारीया
74 - सेलवाडा - राजगर
75 - पैंतीसरा - राजगर
76- वान - राजगर
77 सिरोडी - राजगर
78 - सनवाडा - राजगर
79 - असावा - राजगर
80 - धंधपुर - राजगर
पिंडवाडा पंचायत समिति
81 - भार्जा - राजगर
82 - उदारा - मदपङ
83 - अजारी - राजगर ( यह वही अजारी है
जहाँ राजगुरू कि उत्पत्ति हुई थी यहीं पर
इनकि कूलदेवी माँ सरस्वती का भव्य मन्दिर है , और
यहीं पर संसार कि पहली सति हुई है वो भी राजगुरू थे ।
अजारी के राजगुरूओ को छोङ और राजगुरू
यहाँ का पानी नही पीते 84 - कोतल - मदपङ + राजगर
85 - आर्दश डूंगरी - राजगर
86 - पिंडवाडा - राजगर
आबू रोङ पंचायत समिति
87 - और - राजगर
88 - खादत - राजगर
शिवगंज पंचायत समिति
89 - कैलाश नगर - राजगर ( मदपङ )
90 - मनदार - वोरा ( राजगर )
जिला बाडमैर
गुडामालानी पंचायत समिति
91 - जालिखाडा - राजगुरू
92 - भैलावा - राजगुरू
93 - बन्ता - राजगुरू
94 पाडा - राजगुरू
95 - उधाडी - राजगुरू
96 - पोयला काला - राजगुरू
97 - पादर्ली - राजगुरू
98 - पीपराली रोली - राजगुरू
99 - पायला खुर्द - राजगुरू
100 - सिन्धरी - राजगुरू ( भंवरीया ) 101 - धन्वा -
राजगुरू
बाडमैर पंचायत समिति
102 - बालैरा - राजगुरू
103 - गैन्हु - राजगुरू
104 - लांगैरा - राजगुरू
105 - रड्वा - राजगुरू
106 - कनौङ - राजगुरू
( भंवरीया )
107 - महाबार - भंवरीया
( राजगुरू )
तहसील सीवाना
108 - गुडानाल - राजगुरू
109 - लुडराडा - राजगुरू
110 - पादरू - राजगुरू + भंवरीया 111 - समनीया -
राजगुरू
112 - सिलौर - राजगुरू + पांड्या ( यह वही सिलौर
है, जो भगवान श्रीराम जी के विवाह में वशिष्ठ
जी को राजा दशरथ जी ने जागीरी में दी थी । और
इसी गाँव के पिछे राजगुरू काफि सिलौरा कहने लगे ।
बुजुर्गों के अनुसार यह भी कहावत हैं कि "संसद बङी कै
सिलौर"
इसका यह अर्थ है कि राजा महाराजाओ के शासन मैं
सिलौर से बङी संसद नही था । मैं बलवन्त सिंह राजगुरू
( सिलौरा ) कोलासर । )
113 - सिवाना - राजगुरू
चौहटन
114 - खाखूसर - राजगर
115 - वयानो कि ढाणी - राजगर
116 - चौहटन - राजगुरू
117 - सुरूपों का तला - राजगर
118 - मिया का तला - राजगर
119 - पमै का तला - राजगर पंचपदरा 120 - आराबा -
राजगुरू
121 - डोली - राजगुरू
122 - कनना - राजगुरू
123 - खर्वा - राजगुरू
124 - कल्याणपुरा - राजगुरू
125 - पटाउ - राजगुरू
126 - पंचपदरा - राजगुरू
127 - खेडा सोढा - राजगुरू
128 - थोब महेशा - राजगुरू
129 - ढैरीया - राजगुरू
तहसील शीव
130 - बालासर - राजगर
131 - वीसु खुर्द - राजगर
132 - जूडिया - राजगर
133 - वरीपाडा - राजगर
134 - धराई - राजगर
135 - राजदल - राजगर
136 - कोटडा - राजगर
137 - आकली - राजगर
जिला पाली
रोहित पंचायत समिति
138 पाति - राजगर
139 - वायद - बोहरा
140 - सीराणा - राजगर
141 - भंवरी - राजगर
142 - जवाडीया - बोहरा ( जवाली से आकर बसे )
143 - खेरवा - आमैटीया
144 - मौडल - आमैटीया
145 - बुसी - बोहरा
146 - चाचौङी - आमैटा + पांड्या
147 - दयालपुरा - राजगर
सोजत
148 - बलाडा - राजगर
149 - धनैरीया - राजगर
रायपुर
150 - झुठा - राजगुरू
मारवाड जक्शन
151 - आउवा - राजगुरू
152 - काडु - राजगुरू
153 - गुडा मोकन सिंह - राजगुरू 154 - धानला -
बोहरा ( राजगर )
155 - ईसाली - बोहरा
156 - देवली आउवा - बोहरा
157 - बाता रूगनाथगढ - बोहरा
158 - गदन - बोहरा
159 - मैलावास - राजगुरू
160 - हैमलीयावास खुर्द - आमैठा 161 - दूदाङ - मदपङ
देसूरी
162 - नदनाभतन - राजगर + पंड्या
163 - गीलारी - राजगर
164 - जावली - वोरा + आमैटा
165 - रानी गाँव - आमैटा
बाली सुमैरपुर
166 - दूजाना - मदपङ
167 - पुरखीया - राजगर
168 - पुराडा - राजगर
169 - सुमैरपुर - राजगर
170 - कौरटा - राजगर ( इन्हें चावण्डीया भी कहते है
चामुण्डा माता जी कि पुजा करने के कारण ) 171 -
बरवा - पीडीया ( राजगर )
172 - लुणावा - पीडीया
173 - बोया - राजगर
174 - बीजापुर - राजगर
175 - पीचवा - मदपङ
176 - बाली - राजगर
177 - श्री सेला - राजगर
178 - भीतवाल - राजगर
179 - खुडाला - राजगर
180 - फलाना गाँव - राजगर
181 - सदैराव - बोहरा
182 - ढोला - मदपङ
183 - पावा - राजगर
184 - धाना - राजगर
जिला जोधपुर
शेरगढ
185- बुडकिया - राजगुरू
186 - ऊँटाबर - राजगुरू
187 - खेजा - राजगुरू
188 - सुंथला - राजगुरू
फलोदी
190 - मौर्या मुझर - राजगुरू
191 -बाप - राजगुरू
192 - बावङी खुर्द - भंवरीया
( राजगुरू )
जोधपुर
193 - फिंच - राजगुरू
194 - लूणी जंक्शन - पीडीया
( राजगुरू )
195 - थबुकडा - पीडीया ( राजगुरू ) 196 - ओडा -
पीडीया ( राजगुरू )
197 - लूणावास काला - पीडीया ( राजगुरू ) 198 -
कदवाङ - राजगुरू
औसीयां
199 - बासणी राजगुरू - राजगुरू 200 - थोब - राजगुरू
201 - मथानीया - राजगुरू
202 - नैवरा - राजगुरू
203 - पंडित कि ढाणी - राजगुरू
204 - बारा - राजगुरू
तहसील भोपालगढ
205 - गढेरी - राजगर
206 - मलार - भंवरीया ( राजगुरू ) बीलाङा 207 -
जाटीयावास - राजगर
208 - बाला सती - राजगर
209 - बीलाङा - राजगर
210 - सिलारी - राजगर
211 - मालकौसनी - राजगर
जिला चूरू
212 - कोलासर ~ राजगुरू ( मैं बलवन्तरामेश्वर सिंह
राजगुरू दादोसा स्वर्गीय ठाकुर श्री कुम्भ सिंह
जी कोलासर ) 213 - धीरदैसर - राजगुरू 214 - डुंगरगढ़ -
राजगुरू
215 - जालैवु - राजगुरू
216 - भोजास - राजगुरू
धीरदैसर, डुंगरगढ़, जालैवु, भोजास ये चार गाँव पहले चूरू
जिले में थे, अब वर्तमान में बीकानेर जिले में हैं ।
जिला बीकानेर
217 - कोलायत - राजगर
218 - किशनासर - राजगुरू
219 - जयमलसर - राजगुरू
220 - कानासर - राजगुरू
221 - बीकानेर शहर - राजगुरू ( दूसरे गाँवों से आकर बसे )
222 - शिवनगर - राजगर
223 - गणैश वाङी - राजगुरू
जिला नागौर
224 - लैसल - राजगुरू
225 - चावण्डीया - राजगुरू
226 - बोरावङ - राजगुरू
227 - मीठङी - राजगुरू
228 - भाखररोङ - राजगुरू
229 - शंखवाथ - राजगुरू
230 - रींया - राजगुरू
231 - मादलीया - राजगुरू
232 - रैण - राजगुरू
233 - गौलाङा - राजगुरू
234 - जाटावास - राजगुरू
जिला अजमेर
235 - परड - राजगुरू
जिला जैसलमेर
236 - लाखा - भंवरीया ( राजगुरू ) 237 - फतेहगढ -
राजगुरू
जिला राजसंमद + उदयपुर
238 - सैवन्त्री - राजगुरू
जिला श्री गंगानगर
239 - सुरतगढ - राजगुरू
240 - पीलीबंगा - राजगुरू
241 - भालेलीया - राजगुरू
242 - हरीपुरा - राजगुरू
सीवाङा ( राजगुरू )
जिला जालौर
243 - फतापुरा - सीरवाङा ( 4 घर ) पुरे राजस्थान में
ये चार परिवार ही हैं । लेकिन ये सीरवाङा जाती के
बारे में कोई जवाब नहीं देते हैं । (शिक्षा) कि कमी के
कारण ।
डीसा के राव श्री कान्ती लाल जी, रतन जी, एंव
मादा जी के द्वारा विस्तृत चर्चा पर निर्णय
चोपङो के आधार पर कि ये वास्तव में राजगुरू ही है ।
सीरवाङा गाँव के पीछे इन्होंने अपनी मूल
जाती को छोङ दीया और गाँव
को ही जाती मान लिया इसमें हमारा दोष नहीं हैं ।
यजमान समर्थन हैं । इनको बार बार कहने पर
भी सीरवाङा ही कहते हैं । बलवन्त राजगुरू ( सिलौरा )
कोलासर चूरू मो. 08696201712
Mail - balwant.rajpurohit1@gmail.com

20.12.24

जुनियर अकाउंटेंट भर्ती में चयनित राजपुरोहित समाज बंधु

जुनियर अकाउंटेंट भर्ती में चयनित राजपुरोहित समाज बंधु बहुत-बहुत बधाई टीम सुगना फाउंडेशन की ओर से चयनित समाज बंधुओ के नाम इस प्रकार है।
 
1. श्री जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री राधेश्याम सिंह जी खीचन
2. श्री छैल सिंह बावतरा
3. श्री नींब सिंह इटवाया
4. श्री प्रियेश सिंह मादड़ी
5. श्री करण सिंह साकरणा
6. श्री प्रमोद सिंह खेड़ापा
7. श्री गुलाब सिंह चांदेसरा
8. श्री महेन्द्र कुमार दाता (सांचौर)
9. श्री प्रमोद सिंह धुरासनी
10. श्री रमेश कुमार कोड़ी
11. श्री महेंद्र सिंह जसोल
12. श्री सोहन सिंह धोरीमन्ना
13. श्री कैलाश सिंह जेठतरी
14. श्री महेन्द्र सिंह थलवाड़
15. श्री नरेन्द्र सिंह साकरना
16. श्री हितेश सिंह सिरोही
17. श्री सुरेश सिंह बैरठ
18. श्री करणी सिंह आऊवा
19. श्री भेरू सिंह भोपालगढ़ 
20 . मनीषा जी भटनोखा
सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं

11.12.24

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में पूर्णिमा पर्व पर आने वाले भक्तो के लिए सूचना

जय गुरुमहाराज जी री सा

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में पूर्णिमा पर्व पर पधारने वाले बंधु/भगिनी अपनी जानकारी इस पूर्णिमा फॉर्म में अवश्य भरे, जिससे आपको आगामी पूर्णिमा की जानकारी पूर्व में मिल सके एवं व्यवस्थाएँ आपके लिए अनुकूल बनायी जा सके।

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा

आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर कर कुछ सामान्य जानकारी जैसे आपका नाम, पिताजी का नाम, गांव का नाम, तहसील, जिला, व्यवसाय आदि जानकारी को भरते हुए फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
https://abrsvs.com/purnima-member

अधिक जानकारी के लिए ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की वेबसाइट पर विजिट करें धन्यवाद टीम राजपुरोहित समाज इन्डिया
 
पूरी खबर पढें सिर्फ ब्लू लाइन पर क्लिक करें।
आज ही ज्वाइन करें व्हाट्सएप चैनल चाहे इमेज पर क्लिक करें या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ज्वाइन हो जाइए और रहिए अपडेट समाज की खबरों से
Follow the Rajpurohit Samaj India Channel on WhatsApp: 


सूचना को समाज के प्रत्येक ग्रुप में शेयर करें
🙏🏻🙏🏻जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की

30.11.24

हिंदू एकता पदयात्रा बाबा बागेश्वर की यात्रा में लाखों लोगों का सैलाब, साधु संत हुए शामिल

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा बागेश्वर धाम के पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में यह यात्रा हिंदुत्व के लिए जात-पात और भेदभाव मिटाने का संदेश दे रही है। इसमें देशभर के लाखों लोगों का सैलाब जिसमें साधु संतों सहित कई राजनीतिक और फिल्म अभिनेता सेलिब्रिटी ने भाग लिया।
 यह पदयात्रा 21 नवंबर से स्टार्ट होकर 29 नवंबर को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची। पदयात्रा रोज सुबह 4:00 बजे राष्ट्रीय गान और हनुमान चालीसा के साथ शुरू की जाती थी इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री का संदेश आप अपने धर्म संस्कृति को बचाने जोभी सहयोग कर सकते हैं वो करे और एक दूसरे को जगाने का कार्य शुरू करे जाती पाती को छोड़ो और एक दूसरे को जोड़ो ।
जय श्री राम



28.11.24

श्री खेतेश्वर मित्र मंडल सूरत संगठन संघ की तरह निष्पक्ष रवैया से बीना नाम और काम करता है

मै आज बात करता हूं सूरत की दानवीर राजा कर्ण एवं सूर्य पुत्री ताप्ती नदी के किनारे बचा हुआ एक सौम्य संस्कृतीक आध्यात्मिक एवं सिल्क और डायमंड सिटी से नाम से जाने वाला सूर्यपुर (सूरत ) गुजरात की आर्थिक राजधानी और हिंदुस्तान का सबसे स्वच्छता वाला शहर 
जिसको पश्चिमी राजस्थान से बिलॉन्ग करने वाला राजपुरोहित समाज अपना कर्म भूमि बनाया है। उस समाज का एक पार्ट और इस राजपुरोहित समाज का एक संगठनात्मक संघ जिसकी तुलनात्मक रूप आरएसएस की झलक मिलती है । यह संगठन संघ की तरह निष्पक्ष रवैया से बीना नाम और काम करता है ।
वह संगठन है श्री खेतेश्वर मित्र मंडल।

मैं जगदीश सिंह धारणा इस संगठन की संघ से तुलना क्यों कर रहा है इसका एग्जांपल कल के प्रोग्राम में आपको देखने को मिला होंगा! इतना शानदार आयोजन किया गुरुवर के स्वागत के लिए समाज के पांच नाम दिए जब भी खुद स्वागत के लिए आगे नहीं आए यह इनकी महानता झलकता है आरएसएस की तरह पर्दे के पीछे काम करना ।

 सूरत की धरा पर इस संगठन ने गुरु महाराज के स्वागत और समाज एकता के लिए एक बहुत बढ़िया प्रोग्राम (कार्यक्रम) रखा ,
बहुत हि सुंदरतम सुव्यवस्थित ढंग और शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद ।
 
2012 से यह संगठन की स्थापना हुई मेरे नजरों के सामने हुई थी ।
और बिना नाम सदैव समाज हित के लिए अग्रज रहता है ना किसी को अध्यक्ष का घमंड है या सेवा का घमंड है !

ऐसे बेहतरीन संगठन को मैं दिल की गहराइयों से साधुवाद देता हूं आप सदा आगे बढ़े और सूरत को सभी युवाओं के लिए प्रेरणा बने ।
  
✍️ जगदीश सिंह राजपुरोहित धारणा 
( नागणेची मेडिकल सूरत )






18.10.24

विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन से जुड़ना गौरव का विषय _ श्याम सिंह राजपुरोहित


श्याम सिंह राजपुरोहित राष्ट्रीय निदेशक Retd NYKS उदयपुर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है युवा मामलों एव खेल के जानकार पूर्व में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के NYKS में राष्ट्रीय निदेशक पद से जुलाई 2022 में सेवा निवृति 20 वर्ष की आयु में अपने मूल गांव रानी गांव जिला पाली में प्रगतिशील युवा मंडल की स्थापना करके जयपुर से सहकारिता में रजिस्टर्ड करवा कर गांव और क्षेत्र के युवाओं को संगठित और शिक्षित करने में योगदान ,उन्हें नेतृत्व प्रदान विभिन्न विकासात्मक ,रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ कर राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जोड़ने के प्रयास और सकारात्मक सोच और आशावादीजीवन शैली हेतु प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता वर्ष 1988 से 1990 तक जिला युवा समन्वयक/ अधिकारी NYKS MHRD पद पर नव स्थापित केंद्र मुख्यालय अलवर जिले में कार्यरत और जिला कलेक्टर से प्रशंसा पत्र, नेशनल प्रेस द्वारा ग्रामीण विकास कार्य हेतु सराहना और देश के न्यूज पेपर में प्रकाशन और सराहना, 1990 से 1992 तक सिरोही जिले में कार्यरत और जिला कलेक्टर द्वारा सम्मान और युवाओं हेतु । 
5 बीघा भूमि का आवंटन और बाद में वर्ष 2017_18 में राज्य निदेशक राजस्थान जयपुर पद पर कार्यरत रहते हुए 20 लाख में युवाओं हेतु भवन निर्माण और माउंट आबू और अंबाजी क्षेत्र में 200 साक्षरता केंद्रों का संचालन ,1992 से 1994 तक पाली जिले में कार्यरत और जिला कलेक्टर द्वारा सम्मान,श्री परशुराम महादेव अमरगंगा भक्ति संगीत समारोह के आयोजन में अनवरत सक्रिय भूमिका,1994 _1995 में जोधपुर जिले में केंद्र को आग में जलने से बचाया और यूथ हॉस्टल में शिफ्ट किया ,1995__1997 तक राजसमंद में कार्यरत जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित और युवाओं हेतु केंद्र हेतु 3 बीघा भूमि आवंटन , प्रताप ज्योति समन्वयक पद पर जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्ति और कुंभलगढ़ दुर्ग से जून 1997 में प्रताप ज्योति यात्रा का शुभ आरंभ जोकि अनवरत आज भी जारी है ।1998 से 1999 तक उदयपुर में कार्यरत जिला कलेक्टर द्वारा प्रशंसा पत्र उदयपुर से वर्ष 1999 में जिला स्तर के दस वर्ष की उल्लेखनीय सेवा पश्चात क्षेत्रीय समन्वयक/उप निदेशक पर पदोन्नति निरंतर1

13.10.24

श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ आमली समाज की बालिकाओं को कई सुविधाएं

आवश्यक सूचना 
श्री राजपुरोहित समाज के अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि परम पूज्य गौऋषि स्वामी श्री दत्त शरणानंद जी महाराज जी द्वारा समाज की बालिका शिक्षा को समर्पित श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ आमली में शिक्षण व्यवस्था के साथ साथ अत्यंत शांत वातावरण, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, पूज्या साध्वी माताओं द्वारा सुसंस्कृत आध्यात्मिक शिक्षा,खेल कूद, योगा सहित सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाओं के साथ अतिरिक्त कक्षाओं की उत्तम सुविधायुक्त विद्यापीठ आवास का प्रारंभ भी हो चुका है। 

वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-25 में विद्यापीठ में अध्यनरत समाज की कक्षा 5 से 9 की बालिकाओं के लिए संस्थान के अध्यक्ष श्री खंगारजी रायगुर खिरोड़ी, सचिव श्री केवलाराम जी जोशी पालडी एवं कोषाध्यक्ष श्री नेमाराम जी राजगुरु आमली ने निर्धारित सम्पूर्ण आवास शुल्क वहन करने की घोषणा की हैं। 
अर्थात वर्तमान सत्र में यदि समाज बालिकाओं के लिए विद्यापीठ आवास में प्रवेश सम्पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगा। 
आप सभी से अनुरोध है कि विद्यापीठ में अध्यनरत बालिकाओं को विद्यापीठ आवास में प्रवेश दिलवाकर ऋषि कुमारियों के सुसंस्कृत आध्यात्मिक जीवन के सहभागी बनें। 
संपर्क - 9983758454, 9460269999
जय गोमाता जय गोपाल 
●●●●●□□□●●●●●

न्यूज़ स्पॉन्सर By राजपुरोहित हेल्थ केयर सिस्टम


12.10.24

समाज को संदेश सामाजिक एकता अखंडता जागृति और चेतना के लिए

समाजसेवी बाबूसिंह राजपुरोहित रासीसर का समाज को संदेश 
सामाजिक एकता अखंडता जागृति और चेतना के लिए और पीड़ित शोषित और वंचित के लिए हमेशा खड़े रहे हैं खड़े रहेंगे आप सभी का स्नेहा और सहयोग मिलता रहे ।
आज ही संकल्प लें:
 ● एक मजबूत और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
 ● सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएं।
● एकजुट होकर हम मिलकर सामाजिक मुद्दों का समाधान ढूंढ सकते हैं।
 ● एकता और अखंडता को मजबूत करें।
याद रखें, 
एक छोटा सा कदम ही बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकता है।
आइए मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें! 
राजपुरोहित समाज इंडिया पर देखें श्री बाबू सिंह जी राजपुरोहित का यह संदेश वीडियो

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA प्लेटफार्म पर समाज से जुड़े खबरें प्रकाशन हेतु और प्रोग्राम को लाइव करवाने के लिए के लिए सम्पर्क करें
क्लिक करें और हमारे साथ जुड़ जाइए

11.10.24

इंटर्नशिप अवसर रै वास्तै नूंतो: राजपुरोहित विरासत पाठ्यक्रम रो निर्माण

जै रुघनाथ जी री 
राजपुरोहित समाज री सिमरध विरासत, इतिहास अर मूल्यां नै सिरछण अर बधावो देवण रै वास्तै समर्पित 15 दिनां रो एक अनूठो पाठ्यक्रम विकसित करण मांय अेक इंटर्न रै रूप मांय म्हारै साथै जुड़ण रो मौको देवण री घोषणा करण सारू म्हे उत्साहित हां।

 पाठ्यक्रम रै बारै में: “राजपुरोहित री जड़ां: इतिहास, संस्कृति अर शिष्टाचार रै माध्यम सूं अेक जातरा” कार्यक्रम रो उद्देश्य युवा पीढ़ी नै आपणी समाज रै गौरवशाली अतीत रै बारै में शिक्षित करणो अर बांनै आपणी परम्परावां नै कायम राखण सारू प्रेरित करणो है। इण पाठ्यक्रम रै मांय राजपुरोहित इतिहास, सांस्कृतिक प्रथावां, बुनियादी शिष्टाचार अर समाज रै वास्तै योगदान जैड़ा विषयां नै शामिल करियो जावेला।

 कुण आवेदन कर सकै ?

म्हे जिग्यास्यु लोगां री तलाश कर रैया हां, जका:-
राजपुरोहित इतिहास अर संस्कृति रै सारू उत्साही हुवै।
शोध, अध्यापन का फेर सामग्री निर्माण में कुशल हुवै।
सामुदायिक सेवा अर सांस्कृतिक संरक्षण रै वास्तै प्रतिबद्ध हुवै।

 भूमिकावां अर जिम्मेदारी:

अेक इंटर्न रै रूप मांय आप नैं मौको मिलसी:-

 पाठ्यक्रम सामग्री रै अनुसंधान अर विकास में योगदान देवो।
आकर्षक गतिविधियां अर सत्रां नै डिजाइन करण में मदद करो।
युवावां रै साथै रोचक पाठ्यक्रम बणावण रै वास्तै विशेषज्ञां रै साथै मिल'र काम करो।
आपरै कौशल नै निखारण रै वास्तै कारजसाळ अर प्रशिक्षण सत्रां मांय भाग लेवो।

 फायदो:
 राजपुरोहित री विरासत अर संस्कृति बाबत उंडो ग्यान लेवो।
 शैक्षिक अर संगठनात्मक कौशल विकसित करो।
 सफलतापूर्वक पूरो होयां पछै इंटर्नशिप रो प्रमाण पत्र प्राप्त करो।
 आपणी विरासत नैं बंचावण अर समर्पित अेक बधतै नेटवर्क रो हिस्सो बणो।

आवेदन करण रो तरीको: जे आप इण इंटर्नशिप रै अवसर में रुचि राखो हो तो किरपा करगे आपरो आवेदन, जिणमें अेक छोटो सो परिचै अर आपरी रुचि रो खेतर शामिल है, 31 नवंबर 2024 तांई projectrajpurohitm@gmail.com माथै भेजो। म्हे सगळा उत्साही मिनखां रो सुआगत करां जिका म्हारा विचार सीर करै। राजपुरोहितां री आगली पीढ़ी नै सशक्त अर शिक्षित करण सारू कीं करणो चावै।

आओ आपां सगळा मिल'र आपणी समाज रै वास्तै कीं सार्थक अर प्रभावशाली बणावां!

घणै गुण साथै,

9.10.24

फालना-पाली राजपुरोहित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह-2024

।।श्री खेतेश्वराय नमः ।। श्री आन्मानंदजी नमः।।

राजपुरोहित विकास संघ फालना (पाली) के तत्वाधान में 18 वां राज्य स्तरीय प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह श्रीमान् मोहनसिंहजी, गणपतसिंहजी, सुमेरसिंहजी सुपुत्र श्री बालुसिंहजी राजपुरोहित (मुथा) निवासी-शिवतलाव के सौजन्य से दिनांक 22-12-2024 रविवार को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा ।
 अतः निम्न वर्णित अध्ययनरत प्रतिभावान राजपुरोहित विद्यार्थी जिन्होने गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किये हैं एवं पात्रता रखते है तो अपनी स्वप्रमाणित अंक तालिका / प्रमाण पत्र अपना पूर्ण डाक पता, मूल निवासी गांव का नाम, विद्यार्थी का आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं अपने मोबाईल नम्बर लिखकर दिनांक 10-12-2024 तक व्यक्तिशः या डाक द्वरा भेजें।

अन्तिम तिथि 10-12-2024 के बाद प्राप्त प्रविष्ठि को सम्मिलित नहीं किया जायेगा ।

1. पाली जिला स्तर पाली जिले के मूल निवासी, या अन्य जिले के पाली जिले में अध्ययनरत प्रतिभाएँ ।
● कक्षा 8वीं बोर्ड में सभी मुख्य विषयों में 'ए' ग्रेड प्राप्तकर्ता विद्यार्थी ।
● 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 80% प्राप्त छात्र व छात्रा । CBSE में 80% या 8 CGPA (छात्र/छात्रा)
● स्नातक/स्नातकोत्तर अकादमिक डिग्री 70% एवं प्रोफेशनल एवं अन्य कोर्सेज 75% अंक प्राप्त ।
●  सह-शैक्षणिक गतिविधि में राज्य व राष्ट्रीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कृत एवं एन.सी.सी. में सी. प्रमाण-पत्रधारी प्रतिभाएं ।

2. राज्य स्तर : राजस्थान की बोर्ड परीक्षाओं व विश्व विद्यालय की परीक्षा की वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थी (प्रमाण पत्र सहित) एवं 5-11-2023 के पश्चात् विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से राज्य / केन्द्रीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाएँ।

समारोह स्थल : - राजपुरोहित छात्रावास, एस.पी.यू. कॉलेज के पीछे, फालना, जिला-पाली,राजस्थान

~> आवेदन वर्णित योग्यता रखने वाली प्रतिभाएँ 22-12-2024 को कार्यक्रम में उपस्थित होवें। उपस्थिति प्रतिभाओं को ही मंच पर सम्मानित किया जायेगा।

नोट- व्हाट्सएप पर अंक तालिका भेजने वाले विद्यार्थी छात्रावास अधीक्षक श्री गुमानसिंह-पराखियां के नम्बर पर ही भेजें 9784329005

Rajpurohit Samaj - India यूट्यूब चैनल
https://m.youtube.com/rajpurohitsamajindia
चैनल को अभी सब्सक्राइब कर लें ताकि समाज में होने वाले प्रोग्राम की नोटिफिकेशन आपको सबसे पहले मिल पाए

विशेष सूचना:- अगर आप भी समाज की कोई सूचना या जानकारी हम तक पहुंचाना चाहते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई (शौर्य प्रताप) सिंह योगाचार्य:- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,आगरा

2.10.24

आज की बीकानेर की बात ..रामदयाल सिंह राजपुरोहित

आज की बीकानेर की बात 
एक वक़्त ऐसा आता है जब बड़े से बड़ा महारथी पूरे संसार से उदासीन हो नई, दूसरी, अनजानी दुनिया की यात्रा की तैयारी करने लगता है। बड़े नेता जी की पोस्ट देख ख़ुद के मन का हाल लिखने से रोक न सका। 

आज सुबह उठा तो थोड़ा डिप्रेस्ड था। वजह कोई नहीं। बस, दुनिया का ग़म। कल कुछ आनबोल जीवों की मदद की ज़्यादातर मामले घायल और उपचार के ही थे । बीकानेर के विभिन्न मौहल्लों के सब के सब जेन्युइन केस थे। किसी को निराश नहीं किया। सबकी हैप्पी एंडिंग हुई। लेकिन इन बेजुबानों के दुःख को देखते सुनते लगने लगता है कि संसार दुखों का सागर है। कुछ भी कर लीजिए, दुख से नहीं भाग सकते। इंसान में मानवता ही मर गई है थोड़ी भी शर्म नही है । इन जानवरों के जीवन में इतना दुख है तो हम भला सुख कैसे महसूस कर सकता हूँ। और तो और इन जानवरों के लिये बने होस्पिटल की तो हालात बदसेबत्तर है कोई देखने सुनने वाला नही जानवर एक बार बीकानेर वैटनरी होस्पिटल आगया तो फिर उसका भगवान ही मालिक है यहाँ के स्टाफ आपकी कोई मदद नही करेंगे, अब तो लगता है जानवरो के होस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारियों में भी जानवरो के जीन आगये है , खेर इनके पाप ये जाने ,अपना तो कुछ पत्रकारिता का हलफनामा है सो काम हो जाता है ,,आमजन के साथ क्या होता होगा यहाँ ये तो ,,,,है भगवान तूँ ही जाने ।।

आज pbm गया था एक मित्र की माता जी को देखने किडनी समेत कई अंग प्रभावित हैं। डायलिसिस हुई। ज़िला अस्पताल में। निःशुल्क। इनके इकलौते पुत्र और मेरे मित्र श्याम सिंह दिन रात अस्पताल में ही रहते हैं, माँ की सेवा में। ये सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हेड मास्टर हैं। 

अस्पताल में मरीज़ों की बाढ़ आई हुई है। हर वार्ड की गैलरी में नीचे ही मरीज लेटे पड़े है ग्लूकोज चढ़ रहा है स्ट्रेचर पर दो दो लिटा लिटा कर इलाज हो रहा है। मरीज़ों की तादाद देख कर लगता है जैसे पूरा बीकानेर ज़िला बीमार हो रहा हो। स्वास्थ्य विभाग कहाँ है पता नही मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हो चुके ज़िला अस्पताल का विस्तार भी मरीज़ों की वेटिंग लिस्ट ख़त्म नहीं कर पा रहा है। हर वार्ड में डेंगू के केस आरहे है । सरकारी कागजो में 45 है तो आप जान सकते हो कि असल मे कितने होंगे ,,बच्चे जवान बूढ़े लड़की महिला सब के सब बीमार। हर एक के हाथ मे फाइल प्लास्टिक थैला दवाई लेकर टहल रहे यहाँ से वहाँ कोई सुध नही ले रहा इनकी मरीज जाएं तो कहां जाएं ,, सरकार में गरिबो के लिए दवाई इलाज फ्री है । ओर होस्पिटल में इलाज के लिये डॉक्टर ही नही है जगह भी नही है गरीब कहाँ जाये । 

आज दो लोगों ने मुझे फ़ोन कर पैसे कमाने के कुछ नये तरीक़े के बारे में समझाया। मैंने उन्हें देर तक सुनने के बाद समझाया कि मित्र मेरे दुख किसी पैसे से नहीं हरे जा सकते। मेरा दुख निजी नहीं, सामाजिक है। कोई बीमार दुखी परेशान दिखता है तो मैं परेशान हो जाता हूँ। इसीलिए मैं अक्सर ख़ुद की एक कृत्रिम खुशहाल दुनिया में रहता हूँ जहां दुःख दर्द के कातर स्वर न पहुँच जाए। 

मैंने मित्र को समझाया कि जब मरने के बाद और जन्मने से पहले की दुनिया के बारे में अपन को पता ही नहीं है तो पैसे कमा कर करेंगे क्या। दो टाइम भोजन और सुंदर नींद के लिए पैसों की ज़रूरत नहीं पड़ती। इतना प्रकृति / भगवान ने सबको दे रखा है। गाँव में तो जो गरीब कहे जाते हैं उन्हें अस्सी साल की उम्र में खेतों में काम करते देखा और पचास साल के बाबू साहब को बीपी सुगर से जूझते हाय हाय करते पाया। इसलिए प्रसन्नता और उम्र का अमीरी से कोई सीधा रिश्ता नहीं है। 

आज फ़ोन पर मैप देख रहा था, ज़ूम इन और ज़ूम आउट कर कर के। बीकानेर में इन दिनों हुई घटनाओं के बारे में स्थान देख रहा था ,, इस शहर के हर मोहल्ले में चेन स्केचिंग की घटनाओं और नशा बिक्री हर तरफ है और तो और बीकानर के ह्र्दय स्थल जूनागढ़ के पास भी दिन में भी अकेले जाना डर लगता है पता नही झपटमार कब कोई झपट्टा मारे और पता चले कि समान गया सो गया किसी धार वाले चीज से मार के भी गया है ,, अब तो नशे में तैरता बीकानेर हो रहा है नशे के लिए पैसा चाइये और पैसा ऐसे लूट रहे है पुलिस कहाँ बीजी है पता नही , हाँ शायद कल कुछ खाना पूर्ति के लिए आमजनता के साथ हर चोराये पर शक्ति कर सकती है , एक दिन अखबार में पढ़ा था कि बीकानेर से सीसीटीव कैमरे हर चोराये पर लगायें जायंगे बजट भी पास हुवा बजट का बिल बनकर भुगतान भी हो गया , 90% कमीसन में चला गया तो फिर ,,डेमो कैमरे ही लगेंगे ,,और उनको पता है कि कुछ समय बाद फिर इन्हें ठीक करवाने के लिए नये सिरे से कैमरों के लिए टेंडर करेंगे ,,अब तो बीकानेर में कैमरे लगाने सूरसागर की तरह दुधारू गाय हो गये है जब चाहो ,,,लूटों ,,,हर जगह नशे वाले आदमी दिखते है सबको अपना अपना नशा है । 
अब जाकर ऐसा फील हुआ, वर्ल्ड टूर निपटा कर लौटा हूँ और सबसे सही वही जगह है जहां आप एकांत में सुकून से रह पाते हों। 

अब मेरा मानना है कि संसार की काया एक माया है और कहीं कुछ रखा नहीं है। एक उम्र है जो काटनी है रो के हंस के!

वैसे भी आजकल जिस तरह नौजवान लोग हार्ट अटैक से मर रहे हैं उसे देख कर लगता है किसी का कभी भी नंबर आ सकता है इसलिए अपनी यात्रा के विस्तार को समेटना शुरू करो। न जाने कब आ जाए धरती के क़ैद से निकलने का परवाना!

सादर :- रामदयाल सिंह राजपुरोहित 

26.9.24

श्री राजपुरोहित समाज छात्रावास रानीवाड़ा की स्थिति अत्यंत ही खराब है

समस्त राजपुरोहित समाज से भाव भरा निवेदन 
समस्त राजपुरोहित समाज से निवेदन है कि श्री राजपुरोहित समाज छात्रावास रानीवाड़ा की स्थिति अत्यंत ही खराब है आप सभी से यह निवेदन है कि समस्त राजपुरोहित समाज छात्रावास में एकत्रित होकर छात्रावास की स्थिति को लेकर विचार विमर्श करें तथा समाज मिलकर यह निश्चित करें कि छात्रावास की सुविधा और रखरखाव को कैसे सही करें ।

असुविधाजनक मुख्य बिंदु :- 
(1) छात्रावास के मैदान की साफ सफाई करवाना क्योंकि छात्रावास के मैदान में अत्यधिक झाड़ियां होने के कारण सांप और बिच्छू की आशंका ज्यादा बढ़ गई है इससे बच्चों को खतरा है और मैदान की साफ सफाई करवानी । 
(2) छात्रावास का वीनिर्माण करवाना । 
(3) रसोईघर का निर्माण करवाना तथा रसोईए की सुविधा करना । 
(4) हॉस्टल में वार्डन की सुविधा करना ।
(5) छात्रावास में बरसात के कारण सभी कमरों में बारिश के कारण पानी आ रहा है तथा ऊपर से कलर उखड़ कर गिर रहा है। 
(6) छात्रावास का मेन गेट टूटने के कारण आवारा पशुओं का आवागमन अत्यधिक हो गया है छात्रावास में कमरों के दरवाजे टूट गए हैं तथा कमरों के अंदर फर्श से दीमक (उदेई) निकल रही है।

समस्त राजपुरोहित समाज के छात्रावास के बच्चों के द्वारा समस्त राजपुरोहित समाज से निवेदन है कि सभी राजपुरोहित समाज के सदस्य इस बात पर अवश्य गौर करेंगे तथा छत्रावास का निर्माण एवं सुविधाओं को लेकर जल्द ही कुछ ना कुछ एक्शन लेंगे ।
यदि समाज इस पर कुछ नहीं करती है तो यह समाज के लिए अत्यंत निंदनीय होगा।

यदि राजपुरोहित समाज का कोई महानुभाव अकेला इस कार्य को करना चाहता है तो समाज के लोग इस पर रुकावट न बनकर उनके साथ दें ।


स्व. सुमन राजपुरोहित की 12वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर में रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर का आयोजन 
स्व. श्री सुमन कंवर राजपुरोहित धर्मपत्नी श्री हरिकिशन राजपुरोहित, जोरावरपुरा की 12 वीं पुण्यतिथि पर मारवाड़ आप सभी से आग्रह है कि  29 सितंबर 2024 को सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक माखनभोग, पूगल रोड़, बीकानेर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पधारकर रक्तदान जरूर करें।
रक्तदान - महादान भगवान का दिया अल्प नहीं होता, रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता।


सम्यर्क सूत्र
रामनिवास राजपुरोहित मोबाइल No 7732874902

राजपुरोहित विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता

राजपुरोहित सेवा न्यास, मुंबई द्वारा विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है संपूर्ण जानकारी नीचे दिए गए पोस्ट में..
1. राजपुरोहित समाज के जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2024 की कक्षा 10 से स्नातकोत्तर पूर्वार्ध (पी जी प्रिवीयस) परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी अंक (60 प्रतिशत या अधिक) प्राप्त किए हों और जिन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो उनसे अनुरोध है कि वे न्यास के निम्न ई मेल पते पर अपनी अंकतालिका की फोटो प्रति अपने पूरे नाम पते सहित और आवदेन पत्र दिनांक 02.10.2024 तक अवश्य भेज दें।
rajpurohitsevanyas@gmail.com

2. चयनित विद्यार्थियों को आगे अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

3. आवेदन पर विद्यार्थी के माताजी या पिताजी या किसी अभिभावक के हस्ताक्षर होने आवश्यक है।

4. अपना या परिवार के किसी सदस्य का मोबाईल नंबर अवश्य भेजें।

5. आर्थिक सहायता के विषय में न्यास का निर्णय अंतिम होगा और इस विषय में किसी प्रकार का पत्राचार नहीं किया जाएगा।

इस संदेश को अग्रेषित कर विद्यार्थियों की सहायता के हमारे प्रयासों में मददगार बनें. हम आपके आभारी रहेंगें.
रा.से.न्यास 
मोबाईल नंबर- 91373 64510

16.9.24

बिच्छू बेल जहरीले जीवों सर्प, बिच्छू आदि को घर से दूर रखने में सहायक है।

 दोस्तों आज आपके साथ एक अच्छी जानकारी शेयर करते हैं राजस्थान में अधिकतर जगह बिच्छू की समस्याओं का हमें सामना करना पड़ता है आज की पोस्ट में हम एक पौधे के बारे में बता रहे हैं जिस पौधे को लगाने मात्र से बिच्छू और जहरीले जीव दूर रहते हैं।

पोर्टुलाका पौधा जिसे "बिच्छू बेल,नाइन ऑ क्लाक,नोबची,मोस रोज,टेबल रोज,गंगा दूब" आदि नामों से भी पुकारा जाता है।
बिच्छू बेल जहरीले जीवों सर्प,बिच्छू आदि को घर से दूर रखने में सहायक है। इस बेल के थोड़ी सी बडी होने पर प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 बजे दो-चार सफेद या गुलाबी फूल खिल जाते हैं,जो अगले दिन तक झड़ जाते हैं।
हमारी लाडली बेटी "मोबण अर्थात सबसे बड़ी" मृदुला राजपुरोहित को पौधों के मिनी गार्डनिंग में गहरी रुची है। मृदुला बिटिया के कारण निवास की बालकानियां,गैलरीज,अन्दर बाहर सीढियां और छतों पर चहुंओर छोटे-छोटे औषधीय,फुलदार तथा सुगंधित पौधों की नयनाभिराम दृश्यानुभूति आलौकित रहती है।

यह जानकारी और पोस्ट हमने फेसबुक वाल से लिया है
श्रीमान पूनम सिंह जी राजपुरोहित मानवधर्मी 
 श्री कामधेनु गो-अधिकार हाऊस
(श्री उदय संकल्प भैरव कृपा गो-गोपी कुटीर)

14.9.24

पूज्य श्री तुलसामजी महाराज का 44वां चातुर्मास व्रत समापन के पशचात् का कार्यक्रम

सभी धर्मप्रेमी सज्जनों महानुभावों से निवेदन करते हुए हर्ष हो रहा है कि ब्रह्मर्षि प्रातः ॐ स्मणीय श्री खेताराम जी महाराज के शिष्य अन्नत श्री विभुषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचार्य ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर पूज्य श्री तुलछारामजी महाराज ब्रह्मधाम तीर्थं आसोतरा का 44 वॉ दिव्य चातुर्मास तपः साधना माँ नर्मदा तट पर (अमरकंटक) संपन्न कर दर्शन करने का कार्यक्रम आप सभी भक्त भाविक पधारकर दर्शन लाभ प्राप्त करें।
परम पूज्य श्री तुलसामजी बावसी के 44वां चातुर्मास व्रत समापन के पशचात् का कार्यक्रम इस प्रकार है फोटो पर क्लिक करके आप संपूर्ण वितरण जान सकते हैं।


 गुरु महाराज जी 17 अक्टूबर 2024 को श्री गुरुप्याऊ से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे श्री खेतेश्वर ब्रहाधाम तीर्थं (आसोतरा) पधारेंगे जहाँ पर भक्त भाविको व ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु महाराजजी का भव्य और दिव्य स्वागत समारोह होगा।

आयोजक एवं निवेदन : श्री ब्रह्माजी का मन्दिर एवम् राजपुरोहित समाज विकास न्यास।

गुरु महाराज जी के कार्यक्रम की लाइव अपडेट एवं राजपुरोहित समाज की हर पल की न्यूज़ फोटो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल आज ही जुड़े
  Join official Facebook page 

 YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें !



11.9.24

राजपुरोहित सेवा न्यास, जोधपुर प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में आवेदन करें

सूचना/आमंत्रण

      देवतुल्य समाज बन्धुओं ! सादर जय श्री रघुनाथ जी री सा।
 प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजपुरोहित सेवा न्यास,जोधपुर द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह-2024 हेतु निम्नानुसार योग्यताएँ निर्धारित की गईं हैं।
● कक्षा 10 वीं व 12 वीं के छात्र- छात्राएँ जिन्होंने वर्ष-2024 की बोर्ड परीक्षा में 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
  ● स्नातक परीक्षाओं में वे छात्र-छात्राएँ जिन्होंने 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
● स्नातकोत्तर परीक्षाओं में वे छात्र-छात्राएँ जिन्होंने 70% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
 ● NCC में "C " ग्रेड(सर्टिफिकेट)प्राप्त करने वाले विद्यार्थी । 
● स्काउट्स में राष्ट्रपति-पुरस्कार प्राप्तकर्ता ।
● CA व CS में चयनित विद्यार्थी।
● NDA / CDS में चयनित विद्यार्थी ।
 ● IIT तथा NLU में चयनित व राजकीय मेडिकल कॉलेज से MBBS में चयन होने वाले विद्यार्थी।                                        
●आप अपनी योग्यता से सम्बंधित स्व सत्यापित प्रमाण पत्र/दस्तावेज 
दिनांक :-30 नवम्बर -2024 तक अपना नाम-गांव का नाम एंव मोबाइल नम्बर सहित निम्न पते स्वहस्ताक्षरित अंकतालिका (स्थान) व निम्न गुगल फॉर्म में मूल(ओरिजनल) दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

नोट-सभी विद्यार्थियों से निवेदन है कि अनिवार्य रूप से अपनी मूल अंकतालिका कार्यक्रम में साथ में लेकर पधारें।

नोट:-अंतिम दिनांक के पश्चात किसी भी प्रार्थना पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
◆ पता:- होटल विले पारले,डीपीएस चौराहा पाल रोड,जोधपुर(राज.) पिन-342001       
    सम्पर्क नम्बर:- 9887236621

""""""""""""""""


विज्ञापन की दुनिया 
Free Vigyapan ke liye Sampark Karen condition apply*


7.9.24

संत श्री आत्मानंद जी महाराज के 100वां जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं टीम सुगना फाऊंडेशन

 पूज्य गुरुदेव संत श्री 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव पर विशेष    
   किसी भी समाज का विकास, उन्नति और प्रगति बिना शिक्षा के संभव नहीं होती हैं एक बहुत बड़ी तप, तपस्या और चुनौती हैं ऐसी विकट चुनौती को स्वीकारना आम व्यक्ति के प्रयास से कभी संभव नहीं होता ऐसी परिस्थितियों को स्वीकारने वाले बिरले संत अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि, शालाका पुरुष, धर्म ध्वजा के प्रणेता, संत शिरोमणि, शिक्षा क्रांति के विलक्षण सारथी प्रातः स्मरणीय स्वामी श्री 1008 श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का आज प्राकट्य दिवस हैं श्री गुरुदेव का आज जन्मोत्सव की आप सभी सज्जनों अनंत बधाई शुभकामनाए... 

          शिक्षा क्षेत्र के ज्योति पुंज श्रद्धेय श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज ने अपने जीवन को समाज में शिक्षा की महत्ता पर समर्पित कर दिया जिनके इस पुरुषार्थ और तपस्या की कहानी अनेकों स्थान उनके द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं कह रही हैं एक उन्नत समाज की आधारशिला शिक्षा पर आश्रित होती हैं आपने समाज के सर्वांगीण विकाश के लिए शिक्षा के महायज्ञ प्रज्वलित किया हैं जिसकी आभा, चमक और प्रकाश की अलौकिक शक्ति से सम्पूर्ण समाज रोशन हैं। गांव बारवा आपकी जन्म स्थली पावन हैं जहा गुरुदेव का विशाल गुरु मंदिर सामाजिक एकता का प्रतीक हैं।

 राजपुरोहित समाज की गौरव गाथा हैं आज ये मंदिर आस्था, तपस्या और साधना की इतिहासिक तपोस्थली बन चुका है जो सामाजिक वैभवता, विशालता और पावनता की कहानी कह रहा हैं उनकी अलौकिक योग साधना और शिक्षा की सिद्ध पीठ जन्म स्थली धर्म नगरी बारवा बन चुका हैं। आपने अपने सम्पूर्ण जीवन काल को समाज के नाम समर्पित करके अनंत प्रेरणा देकर समाज का नाम रोशन किया हैं उनकी इस महानता और विशालता और समर्पणता, अगाध भक्ति और निष्ठा की व्याख्या करने के लिए संभव नहीं है आइए हम सब मिलकर उनके बताए पथ पर चलकर अपने जीवन को सार्थक और उन्नत करे। आज विघ्नहर्ता, प्रथमेश गोरी पुत्र श्री गणेश चतुर्थी हैं ये अदभुद और विशाल संयोग हैं कि अनंत विभूषित योगी संत शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 100 वर्ष जन्म शताब्दी समारोह दिवस हैं इस समारोह को विशालता और वैभवता प्रदान करते हुए अंतर्मन से एक बार फिर आप सभी को बहुत बहुत बधाई, शुभकामनाए।
हरे कृष्ण, जय गौमाता
सवाई सिंह राजपुरोहित योगाचार्य 
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आगरा 
& 
टीम सुगना फाऊंडेशन 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (23) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (30) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (600) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1159) Rajpurohit Samaj (272) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (29) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (132) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (55) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (16) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (45) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (259) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (307) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (13) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (199) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (99) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (370) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना