न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Brahma Temple. Show all posts
Showing posts with label Brahma Temple. Show all posts

1.7.26

श्री तुलछारामजी महाराज के आगामी पावन चातुर्मास

विशेष सूचना 
​46वाँ पावन चातुर्मास - प्रस्थान संदेश
​राजपुरोहित समाज के सभी गुरुभक्तों को सादर प्रणाम।


​परम पूज्य अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि श्री तुलछारामजी महाराज श्री जी के आगामी पावन चातुर्मास के लिए प्रस्थान की तिथि निश्चित हो चुकी है।
​प्रस्थान दिनांक: 23 जुलाई 2026
​समय: प्रातः ०6:3० बजे
​गंतव्य स्थान: श्री धाम वृंदावन, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
​पावन अवसर: 46 वाँ चातुर्मास

​"गुरुदेव के पावन सानिध्य और आशीर्वाद से हमारे जीवन का कल्याण हो।"

आप सभी गुरुभक्तों से निवेदन है कि इस पावन सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि समाज के सभी बंधुओं तक यह मंगल संदेश पहुँच सके। राजपुरोहित समाज इण्डिया
                            ​जय गुरुदेव! जय दाता री! 🙏

11.12.24

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में पूर्णिमा पर्व पर आने वाले भक्तो के लिए सूचना

जय गुरुमहाराज जी री सा

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में पूर्णिमा पर्व पर पधारने वाले बंधु/भगिनी अपनी जानकारी इस पूर्णिमा फॉर्म में अवश्य भरे, जिससे आपको आगामी पूर्णिमा की जानकारी पूर्व में मिल सके एवं व्यवस्थाएँ आपके लिए अनुकूल बनायी जा सके।

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा

आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर कर कुछ सामान्य जानकारी जैसे आपका नाम, पिताजी का नाम, गांव का नाम, तहसील, जिला, व्यवसाय आदि जानकारी को भरते हुए फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
https://abrsvs.com/purnima-member

अधिक जानकारी के लिए ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की वेबसाइट पर विजिट करें धन्यवाद टीम राजपुरोहित समाज इन्डिया
 
पूरी खबर पढें सिर्फ ब्लू लाइन पर क्लिक करें।
आज ही ज्वाइन करें व्हाट्सएप चैनल चाहे इमेज पर क्लिक करें या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ज्वाइन हो जाइए और रहिए अपडेट समाज की खबरों से
Follow the Rajpurohit Samaj India Channel on WhatsApp: 


सूचना को समाज के प्रत्येक ग्रुप में शेयर करें
🙏🏻🙏🏻जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की

15.11.24

ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा ब्रह्मसरोवर पर पंच दिवसीय गायत्री महायज्ञ

ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा ब्रह्मसरोवर पर पंच दिवसीय गायत्री महायज्ञ चल रहा है कार्तिक माह चतुर्दशी गुरुवार दिनांक 14-11-2024 को रात्रि में भजन संध्या जागरण का कार्यक्रम है और कार्तिक मास पूर्णिमा को 12 बजे तक गायत्री यज्ञ में पूर्णाहुतियां दी जायेगी व पूर्णिमा पर अन्नकूट प्रसादी की व्यवस्था रखी गयी है।
Dekhen Ratri Bhajan Sandhya program

Dekhen Brahma ji mandir Main Aarti Aur mahaprasadi Ke Darshan


2.11.24

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा मे 4 नवंबर से श्री खड़ी सप्ताह एवं महायज्ञ

आगामी कार्यक्रम श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा 4 नवंबर से 15 नवंबर 24 तक श्री खड़ी सप्ताह एवं महायज्ञ. 

आप सभी सादर आमंत्रित हैं सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें
 और ज्वाइन करें व्हाट्सएप चैनल लिंक 
Follow the Rajpurohit Samaj India Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va9jqmn8vd1ICfjaaX28

 जय श्री खेतेश्वर महाराज जी 

17.10.24

पुज्य सद्गुरुदेव श्री तुलछारामजी महाराज जी का ब्रह्मधाम पर 17 को भव्य स्वागत किया जायेगा।

श्री ब्रह्माजी मन्दिर संस्थापक श्री कुलगुरु श्री खेताराम जी महाराज के शिष्य ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्माचार्य श्रीं श्रीं 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज का 44 वां चातुर्मास व्रत अमरकंटक मध्यप्रदेश समापन के बाद सम्पूर्ण भारत वर्ष में सभी प्रमुख देवतीर्थ दर्शन सम्पन्न कर दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पधार रहे हैं।  



पुज्य सद्गुरुदेव जी का भव्य स्वागत किया जायेगा। 
आप सभी पधार कर गुरु महाराज श्री का आशीर्वाद व दर्शन लाभ प्राप्त करें.. ।
ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा 
संत श्री 1008 श्री खेताराम जी महाराज 
श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा 
श्री खेतेश्वेर पालणा धाम सराणा

12.10.24

स्वामी श्री देवानंदजी सरस्वती के सानिध्य में ज्योतिपुंज ग्रंथ विमोचन

दंडी स्वामी श्री देवानंदजी सरस्वती महाराज के 67 वे जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर महाराज श्री के कर कमलों से ज्योतिपुञ्ज ऐतिहासिक ग्रंथ जो पूर्व में श्री आत्मानंदजी सरस्वती महाराज द्वारा प्रकाशित कराई थी उसका शुद्धिकरण संस्करण का विमोचन बुधवार 16 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे राणेश्वर मंदिर आश्रम श्री ब्रह्मा विष्णु महेश तीर्थ धाम कालंद्री, जिला सिरोही में होने जा रहा है।
   लेखक एवं संकलनकर्ता जुगल किशोर पुनाङिया ने बताया इस ग्रंथ में श्री आत्मानंदजी सरस्वती महाराज, संत श्री खेतारामजी महाराज सहित समाज के सभी संतो का जीवन परिचय, 16 संस्कारों का विस्तृत विवरण, राजपुरोहित शब्द की उत्पत्ति विभिन्न जातियां उनके गोत्र, ऋषि, कुलदेवी प्रवर सूत्र इत्यादि विवरण, राजपुरोहितों के गांव व उनमें स्थित जातिवार घरों की संख्या, राजपुरोहित समाज के छात्रावास एवं भवन इत्यादि तथा समाज में किसी भी गांव में सतीमाता या झुंजार है तो उनका भी विवरण इस ग्रंथ में दर्शाने का प्रयास किया गया है , साथ ही राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में रहने वाले राजपुरोहितो के गांवों का विवरण है। बुक के बारे में ज्यादा जानकारी आप इस नंबर पर ले सकते हैं 9829841633 
☆☆☆☆☆☆ 

 न्यूज़ स्पॉन्सर By राजपुरोहित हेल्थ केयर सिस्टम

आप भी बन सकते हैं न्यूज़ स्पॉन्सर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9286464911



23.1.24

गुरुदेव श्री तुलसारामजी महाराज के साथ UP के मुखमंत्री श्री योगी जी

गुरुदेव श्री तुलछारामजी महाराज व यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथजी की श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा आयोजन के दोरान स्नेह भेट्


विकल्प बहुत मिलेंगे मार्ग भटकाने के लिए 
संकल्प एक ही काफी है 
सदगुरु रास्ते जाने के लिए 
~ संत श्री तुलसा रामजी महाराज
Link:

27.10.23

ब्रह्मा मंदिर आसोतरा की ओर से विशेष सूचना चंद्र ग्रहण से लेकर

श्री ब्रह्मा जी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्याय श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की ओर से सभी भक्तों को विशेष सूचना


28 अक्टूबर, 2023 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार शनिवार 28 अक्टूबर को मध्य रात्रि 01:05 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 02:24 मिनट पर खत्म होगा।
सूतक काल दोपहर 4:05 मिनट से शुरू हो जाएगा. आप सभी लोग अपना और अपने पूरे परिवार का ध्यान रखना।

25.9.23

उपराष्ट्रपति धनखड़ बुधवार को ब्रह्मधाम के करेंगे दर्शन

बालोतरा- महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड का बालोतरा दौरा, 27 सितंबर को ब्रह्मधाम आसोतरा में करेंगे दर्शन पूजन, इससे पूर्व 2.15 बजे गुड़ामालानी में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के राष्ट्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र का करेंगे शिलान्यास,

ब्रह्म धाम में दर्शन कर उपराष्ट्रपति धनखड़ जोधपुर के लिए करेंगे प्रस्थान, बाड़मेर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने दी जानकारी,

22.9.23

कैसे श्री खेतारामजी का मानस ब्रह्माजी मन्दिर बनाने का हुआ

आइए जानते हैं कैसे आया पूज्य गुरुदेव संत श्री खेतेश्वर महाराज को ब्रह्मधाम आसोतरा बनाने का विचार. शौर्य प्रताप (सवाई)सिंह 

श्री खेतारामजी सराणा अपने प्रेतक गाव से भक्ति की मार्ग पर चल पड़े थे। श्री गणेशानंद जी महाराज से गुरुदीक्षा ली। और भक्ति पथ पर चल पड़े। उन्होंने रामदेवजी, महादेवजी ओर अन्य देवी देवताओं के भिन्न भिन्न स्थान पर मन्दिर बनवाये।

श्री खेतारामजी ने एक बार विचार किया मुझे पीपाजी महाराज का भी एक मंदिर बनाना चाहिए तो वे एक गाव में गए और समस्त गाव वालो को साथ बिठाया एक जाजम पर ओर मन्दिर हेतु चढ़ावे की बात कही।
किसी ने 10 किसी ने 11 किसी नें 25 रुपये बोले उसमे से एक दर्जी भाई ने श्री खेतारामजी को उस जाजम पर बेबाक बोल दिया की बावजी आप पीपाजी रे मन्दिर सारू कियू पिसा भेला करो हो मोरो समाज तो सबसु छोटो है।
आपरो राजपुरोहित समाज काफ़ी बड़ो है आप उनो रा पिसा भेला करो। मोरो समाज पाड़े कई कोनी है।
जाजम पर बैठे अन्य गाव वालो ने उन दर्जी को तलाड़ कर बैठा दिया के दिकीजै कोनी आगे कुन है कोई सन्त है।
तब श्री खेताराम जी माहाराज को मन मे हुआ कि दर्जी एक दम सही बोल रहा है। मुझे मेरे समाज को एक जाजम पर लाना होगा और उसके लिए कुछ करना होगा।
ब्रह्माजी भगवान और सावित्री माता का मंदिर बनवाना ही अब मेरा एकमात्र उद्देश्य है। तबसे गुरु महाराज जी का एक ही उद्देश्य को लेकर और हम सबको दिया ब्रह्मधाम आसोतरा विश्व का दूसरा ब्रह्मा मंदिर

जय हो गुरुमाहराज री

9.9.23

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा में पहुंची ब्रह्मधाम

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा में पहुंची ब्रह्मधाम आसोतरा जिसमें मुख्य रूप से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री,जोधपुर के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री,बाड़मेर जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी,  डा. जोगेंद्र सिंहजी सिलोर, गोविंद सिंह राजपुरोहित सहित कई नेता गण ने ब्रह्मधाम आसोतरा में परमपिता श्री ब्रह्मा जी के दर्शन, श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन खेताराम जी महाराज की समाधि के दर्शन कर ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति पूजनीय श्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस कार्यक्रम से जुड़े वीडियो आप राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।  

17.7.23

डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित सिया ब्रह्म धाम आसोतरा में सम्मानित

डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने परम पूज्य ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज से आशीर्वाद लिया एवं ब्रह्म धाम , बैकुंठ धाम के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। 
 इस अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा में परम पूज्य ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर संत तुलसाराम जी महाराज के 43 वे दिव्य चातुर्मास में डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित कल्लपा हिंगोला हॉल रामासनी बाला बन्नूर मैसूर को वेदांत आचार्य डॉक्टर श्री धनाराम जी महाराज ने प्रशस्ति पत्र शॉल एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 

 पर्यावरण जागृती संगठन मैसूर के अध्यक्षडॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित रामासनी बाला समाज सेवा गौ सेवा एवं मानव सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित शिक्षा निधि में विशेष योगदान हेतु डॉ वेदांतआचार्य डॉक्टर ध्यानाराम जी महाराज ने ब्रह्म धाम में आपको सम्मानित किया ।

डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित रामासनी बाला के साथ रामलाल जी बालोतरा गिरधारी लाल जी सिया बालोतरा शैतान सिंह जी खेरवा गोविंद सिंह कालूडी ओम सिंह हिंगोला श्रवण सिंह हिंगोला देवी सिंह हिंगोला राजू सिंह हिंगोला रावल सिंह कनोडिया पुरोहितान ब्रह्म सरिता रमेश जैतपुर हनुमान जयपुर सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे। ब्रह्मधाम में सेवारत सेवा धारियों का में हो रहे अच्छे कार्य के लिए महेंद्र सिंह राजपुरोहित और सबका हौसला बढ़ाया।

एक विशेष सूचना

जल्दी शुरू हो रही है राजपुरोहित समाज इण्डिया यूट्यूब पर सुगना फाउंडेशन द्वारा ज्ञान गंगा प्रतियोगिता जिसमें प्रतिभागियों को मिलेगा नगद इनाम अधिक जानकारी व्हाट्सएप नंबर 92864 64911 पर संपर्क करें।

17.12.22

ब्रह्मधाम आसोतरा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं प्रेम सभा आयोजन

आप सभी समाज जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की जय श्री रघुनाथ जी री आप सभी समाज बंधुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि ब्रह्मधाम आसोतरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है नेत्र चिकित्सा शिविर दिनांक 18 19 और 20 को आयोजित होगा और 20 दिसंबर 2022 को श्री गुरुदेव परम पूज्य 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज जी के पावन सानिध्य में प्रेम सभा का आयोजन किया जा रहा है। 
आप सभी सादर आमंत्रित हैं कार्यक्रम में पधार कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और परम पूज्य गुरुदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।


14.12.22

श्री खेतेश्वर विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की
 गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज को मेरा सादर प्रणाम
ब्रह्मधाम आसोतरा से आप सभी के लिए एक अच्छी खबर 18 दिसंबर 2022 को श्री खेतेश्वर विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। और 20 तारीख को प्रेम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें परम पूज्य गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेने सभी समाज बंधु जरूर पधारें..
 ब्रह्मधाम आसोतरा ऑपरेशन हेतु पहुंचना है 18 तारीख को आंखों की जांच होगी तथा रजिस्ट्रेशन के बाद ठहरने की उत्तम व्यवस्था है और बालोतरा के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ विकास पालीवाल जो कई वर्षों से लगातार ब्रह्मधाम आसोतरा के में आंखों के ऑपरेशन करते हैं और बालोतरा में इनका आंखों का अस्पताल है 20 तारीख को प्रेम सभा के दिन ऑपरेशन किया जाएगा । 


इसमें राजपुरोहित समाज के अलावा सभी 36 कोम के अपने आडोशी पड़ोसी यदि कोई है तो उनको भी आप प्रेरित करते हुए 18 तारीख को ब्रह्मधाम आसोतरा आंखों के ऑपरेशन हेतु भेजना सुनिश्चित करावे.
🙏🙏 जय गुरु महाराज जय खेतेश्वर दाता🙏🙏

7.4.22

ब्रह्मधाम आसोतरा यदि कमेटी के नए सिरे से चुनाव होते हैं तो..

राजपुरोहित समाज के सभी आदरणीय समाज बंधुओं को जय श्री रघुनाथ जी को ..... जय गुरुदेव
राजपुरोहित समाज का आस्था का केंद्र है ब्रह्मधाम आसोतरा
इस बार यदि कमेटी के नए सिरे से चुनाव होते हैं तो।।
मेरी एक निजी राय है इसमें इस कमेटी में।।
जो भी महानुभाव रिटायर्ड है। और अपना अमूल्य समय समाज के लिए दे सकते हैं उन मेंबरों को कमेटी में लिया जाए।।
रिटायर्ड में अध्यापक ,आर एस आईपीएस अफसर, डॉक्टर ,और जिन्होंने अपने सरकारी क्षेत्र में पद पर जिन्होंने अपनी सेवा दी है।।
क्योंकि वर्तमान समय और परिस्थिति के हिसाब से समाज में कुछ नया बदलाव ला सके और अपने सुझाव समाज के सामने रख सकते हैं।
जिनका कार्यकाल पूरा हो गया हो वह बंधू माला पहनकर समाज का स्वागत  करके विदाई ले लेनी चाहिए और दूसरे किसी भाई को मौका देना चाहिए।।
समाज आपसे सुझावों के साथ समय का भोग, सकारात्मक सोच सक्रिय सहयोग की इच्छा रखता है!!
सोच बदलो ....समाज बदलेगा
✍️राजगुरु राजेंद्र सिंह खेरवा

3.4.22

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान प्रधान कार्यालय का उद्घाटन आज

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में अखिल भारतीय राजपुरोहित विकास संस्थान के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन पूज्य सद्गुरुदेव श्री श्री तुल महाराज के कर कमलों द्वारा 3 अप्रेल , रविवार को प्रातः 8.00 बजे होगा। 

वेदांताचार्य डॉ . ध्यानारामजी महाराज ने बताया कि समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना को प्रत्येक समाज बन्धु तक पहुंचाने के लिए इस कार्यालय का निर्माण किया गया है । कार्यालय में शिक्षा , सेवा , संस्कार और संगठन के कार्यों का संचालन किया जायेगा । साथ ही संस्थान द्वारा चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का संचालन भी यही से होगा । डॉ . लालसिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में अखिल भारत से राजपुरोहित समाज बंधु मौजुद रहेंगे ।

23.2.22

ब्रह्म ऋषि श्री खेतेश्वर भगवान के मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिला ।

    मरुधरा के बाड़मेर जिले की पावन धरा आसोतरा (बालोतरा) में स्थित विश्व के द्वितीय प्राण प्रतिष्टित ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा जाकर जगत पिता ब्रह्मा जी और परम् पूज्य ब्रह्म अवतार , ब्रह्म ऋषि श्री खेतेश्वर भगवान के मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिला ।


  मरुधरा में स्थित अद्धभुत और मन को शांति प्रदान करने वाला यह धर्म स्थल और या का शुद्ध वारावरण साथ ही या की सु: व्यवस्थित व्यवस्थाएं किसी भी प्रकार का कोई आडम्बर नही ,वाकई अद्धभुत है ब्रह्म धाम तीर्थ आसोतरा ।।

      ।। जय ब्रह्मा जी - जय श्री खेतेश्वर ।।

मधु माया सिह , दिल्ली
        निदेशक
यूथ वर्ल्ड सोशल मंच

26.8.21

श्री ब्रम्हाजी मन्दिर कालन्द्री में नवपरगना राजपुरोहित समाज ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

।।श्री ब्रम्हाजी नमः।।
 आज श्री ब्रम्हाजी मन्दिर कालन्द्री में नवपरगना राजपुरोहित समाज ट्रस्ट का, पधारे समस्त कार्य कारीणी के सदस्यो की सहमती से ब्रह्मधाम अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल कपुरजी सेपाऊ द्वारा ट्रस्ट पदाधिकारीयो की घोषणा की गई : जो कि इस प्रकार है। 

(1) अध्यक्ष :- श्री कन्हैया लालजी कपुरजी सेपाऊ (छोटा-मगरा)
(2) उपाध्यक्ष :- श्री हिरालालजी प्रकाजी उदेश (मोटा-मगरा)
(3) उपाध्यक्ष :- श्री जबराजी प्रभुजी राजगुरू (लुका परगना)
(4) उपाध्यक्ष :- श्री प्रतापजी चतराजी नन्दुआणा (रोणक परगना
(5) उपाध्यक्ष :- श्री रणछोडजी ओटाजी फोदर (सोडा परगना)
(6) उपाध्यक्ष :- जोगसिंहजी झालम सिंहजी जोई (बोरा परगना)
(7) महामंत्री :- श्री अशोकजी (टाईगर ) विनाजी रायगर (झोरा परगना)
(8) कोषाध्यक्ष :- श्री गुलाबजी जीवाजी राजगुरु (आबुगोड़ परगना)
(9) सह कोषाध्यक्ष :- श्री सवाजी पुनमाजी फोदर (झोरा परगना) (10) सहमंत्री :- श्री कोनाजी मुकाजी रायगर (मोटा मगरा)
(11) सहमंत्री :- श्री देवारामजी चेलाजी बाकलीया (महादेवजी परगना)

Ab Samaj ki khabron ka Anand Lijiye Rajpurohit Samaj India ke YouTube channel per
👇👇



1.6.21

संत खेतेश्वर महाराज जी के जीवन पर आधारित प्रश्न और उत्तर

संत श्री खेतेश्वर भगवान की प्रश्नमाला पूज्य गुरु महाराज संत खेतेश्वर महाराज जी के जीवन पर आधारित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर जो कि हम सभी समाज बंधुओं को मालूम होना चाहिए ।

1 सवाल –  संत खेतेश्वर का जन्म कब और कहा हुआ था?
उत्तर –  22 अप्रैल 1912, गांव खेङा, सांचौर, जिला जालौर


2. सवाल –  संत खेतेश्वर के माता- पिता का नाम क्या था?

उत्तर –  माताजी -सणगारी देवी, पिताजी-  शेरसिंह जी (शेरिंगजी) उदेश

3. सवाल –  संत खेतेश्वर का मूल गांव कौनसा था? उनके माता-पिता खेङा क्यों गए थे?
 
 उत्तर –  मूल गांव सराणा जिला बाङमेर, माता-पिता पशु चराने और खेती करने खेङा गए थे

4. सवाल –  संत खेतेश्वर को टीटी द्वारा रेल से उतारने और संत द्वारा परचे से रेल का इंजन बंद करने की घटना कहां हुई थी?

उत्तर –  समदङी रेलवे स्टेशन के पास

5. सवाल –  संत खेतेश्वर की शादी का रिश्ता जिस युवती से तय हुआ था उनका नाम क्या था और गांव कौनसा था?

उत्तर –  बादली देवी, गांव- सियों का गोलिया ( सिवाणा) बाङमेर

6.सवाल –  संत खेतेश्वर के गुरु का नाम क्या था? वे कहां के थे?
उत्तर –  संत श्री  गुणेशानंद जी , कोलायतजी

7. सवाल –  संत खेतेश्वर का मिर्गी रोग किसके आशिर्वाद से ठीक हुआ? कहां हुआ और कैसे हुआ?

उत्तर –  सांई की बेरी के संत मलंग सांई जी के आशिर्वाद से।
गांव सराणा में ठीक हुआ। संत ने एक ग्लास पानी पिलाकर किया।
 
8. सवाल –  संत खेतेश्वर को बचपन में कौनसी बीमारी थी, जिसके कारण वे एक बार कुएं में गिर गए थे?

 उत्तर –  मिर्गी रोग

9. सवाल –  संत खेतेश्वर ने किन किन स्थानों पर तपस्या की थी?

 उत्तर –  1. पीपलिया नाडा 2. सिवाणा   3. पाती 4. समदङी 5. असाङा  6. पादरङी खेङा डावियाल 7. मूठली तालाब 8. असोतरा ब्रह्मधाम स्थल

10. सवाल –  संत खेतेश्वर बचपन में क्या करते थे?

उत्तर –  गायों के बछङे चराते थे

11.सवाल –  संत खेतेश्वर के प्रसिद्ध घोङे का नाम क्या था? किससे खरीदा था?

उत्तर –  मुकुंद घोङा, समदङी के तत्कालीन ठाकुर से खरीदा था

12.सवाल –  संत खेतेश्वर द्वारा बकरे की पशु बलि रोकने का भीलों से आग्रह कहां की घटना है?  बलि क्यों दी जा रही थी?

उत्तर –  मूठली तालाब, गांव मूठली बाङमेर। दशहरे के उपलक्ष में बलि दी जा रही थी।


13. सवाल –  संत खेतेश्वर को समाधि दी गई या दाह संस्कार किया गया?

 उत्तर –  दाह संस्कार किया गया

14. सवाल –  संत खेतेश्वर का जिन बादळी बाई से रिश्ता तय हुआ था उनको बहन बनाने बाद वचन निभाते हुए माहेरा किस गांव में भरा था?

 उत्तर –  गांव गुङानाल बाङमेर

15. सवाल –  संत खेतेश्वर की शादी तय होने पर उन्होंने क्या किया?

उत्तर –  वे सियों के गोळिये गए और बादळी बाई को चुंदङी ओढाकर धर्म बहन बोल दिया

16. सवाल –  ऐसी कौनसी महत्वपूर्ण तिथि है जो संत खेतेश्वर के जीवन में बार बार आई?

उत्तर –  पंचमी
जन्म पंचमी को
मंदिर की नींव  पंचमी को
मंदिर की प्रतिष्ठा पंचमी को

17. सवाल –  ब्रह्माजी मंदिर की नींव के बाद बनकर प्रतिष्ठा तक कितना समय लगा?

 उत्तर –  22 वर्ष 11 माह 16 दिन

18. सवाल –  संत खेतेश्वर ने शिष्य तुलसाराम जी को गुप्त रहस्योपदेश किस जगह दिए?

उत्तर –  अज्ञात जंगलों में

19. सवाल –  ऐसी कौनसी जगह है जहां संत खेतेश्वर और उनके शिष्य संत तुलसाराम जी दोनों ने तपस्या की थी?

उत्तर –  पीपलिया नाडा

20.सवाल –  संत खेतेश्वर ने विश्व विख्यात कौनसा मंदिर बनवाया?

उत्तर –  ब्रह्माजी मंदिर आसोतरा

21. सवाल –  संत खेतेश्वर ने राजपुरोहित समाज में किस पशु का पालन बंद करवाया?

उत्तर –  बकरी और भेङ

22. सवाल –  संत खेतेश्वर ने ब्रह्मा जी मंदिर की नींव कब रखी?

 उत्तर –  20 मई 1961, विक्रम सम्वत 2018 वैशाख शुक्ला पंचमी
 
23. सवाल –  संत खेतेश्वर ने ब्रह्मा जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कब की?
 
उत्तर –  6 मई 1984 विक्रम सम्वत 2041 वैशाख शुक्ला पंचमी

24. सवाल –  अंतर ध्यान से भूगर्भ में कौनसी नदी का प्रवाह बताकर संत खेतेश्वर ने उसके ऊपर ही ब्रह्माजी का मंदिर बनवाया? जो बाद में नींव खुदाई में पानी निकला भी

 उत्तर –  सरस्वती नदी

25. सवाल –  ब्रह्माजी मंदिर की नींव खुदाई में 52 फीट नीचे जिंदा कौनसा प्राणि मिला था?

उत्तर –  कछुआ

26. सवाल –  ब्रह्माजी मंदिर की ऊचाई  और गहराई कितनी-कितनी है?

उत्तर –  52 फीट ही गुंबद की ऊचाई, 52 फीट ही गहरी नींव

27. सवाल –  ब्रह्मा जी मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद कब संत खेतेश्वर ब्रह्मलीन हुए?

उत्तर –  प्राण प्रतिष्ठा पूरी होते ही पहला भोग लगने के साथ वहीं पाट पर बैठे ब्रह्मलीन हो गए 6 मई 1984 को

29. सवाल –  संत खेतेश्वर का अंतिम संस्कार रात में किया या दिन में?

उत्तर –  न रात न दिन। जब सूर्य क्षितिज में आधा डूबा था, उस संध्या काल में किया गया

30.सवाल –  ब्रह्माजी मंदिर के शिल्पकार कौन थे और इसमें कितने खंभे हैं?

उत्तर –  शिल्पकार खुद संत खेतेश्वर और 44 खंभे हैं

31. सवाल –  संत खेतेश्वर ने समाज में तेजी से दौरे कर मंदिर सहयोग लेने के लिए कौनसी गाङी खरीदी थी और कहां से खरीदी?

 उत्तर –  एंबेसडर कार, रायथल जालौर से खरीदी

बोलो खेतेश्वर भगवान् की जय हो

32. सवाल –  संत खेतेश्वर का अंतिम संस्कार कहां किया? उनके समाधी स्थल का नाम क्या है?

उत्तर –  ब्रह्मधाम के ठीक सामने है।

समाधि स्थल का नाम बैकुंठ धाम

33. सवाल –  संत खेतेश्वर के मुकुंद घोङे को किस संत ने एक तालाब की पाल से गुजरते लंगङा बोला तो वह वचन सिद्ध होने के कारण लंगङा हो गया था?

उत्तर –  संत रूपजी बापजी

34. सवाल –  राजपुरोहित संत रूपजी बापजी को किस संत ने अंधा बोला तो वचन सिद्धि से उसके बाद वे जीवन भर नेत्रहीन ही रहे?

उत्तर –  संत खेतेश्वर

35. सवाल –  संत खेतेश्वर की सची घटनाओं पर आधारित पहली प्रामाणिक पुस्तक श्री खेतेश्वर जीवनी ( सत्य घटनाओं का संग्रह) के लेखक कौन है?

 उत्तर –  जोरावरसिंह राजपुरोहित अर्थनडी

36. सवाल –  संत खेतेश्वर का ननिहाल कहां था?

 उत्तर –  मनणावास जसोल

37. सवाल –  ऐसी कौनसी यात्रा है जिसके लिए संत खेतेश्वर को 23 साल इंतजार करना पङा? उनके पहले आग्रह को ठुकरा दिया था। फिर मंदिर प्रतिष्ठा और ब्रह्मलीन होने से ठीक एक दिन पहले दाता को वह यात्रा करवाई गई?

 उत्तर –  कुटुम्ब यात्रा ( जो पूर्ण संत बनने के लिए उनके जन्मभूमि के परिवार कुटुम्ब जन दान दक्षिणा देकर निकालते हैं)

38. सवाल –  संत खेतेश्वर ने ब्रह्मा जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कब की?

 उत्तर –  6 मई 1984 विक्रम सम्वत 2041 वैशाख शुक्ला पंचमी
39. सवाल- खेतेश्वर भगवान ने जहां मौन रखकर 12 वर्ष तक तपस्या की उस स्थान का नाम?
उत्तर - समदड़ी स्टेशन से ठीक 1 किलो मीटर पर खेजड़ियो ।

40. सवाल - आसोतरा धाम ब्रह्माजी मंदिर के द्वार पर दो विशाल हाथी के उपर कोन- कोन से देवता विराजमान है ?
उतर:- इंद्रदेव और कुबेर भगवान


41. सवाल- श्री खेताराम जी ने पाली जिले के कोनसे गांव में अम्बे मां का मन्दिर बनाया था, उस स्थान पर वर्तमान में श्री श्री 1008 संत श्री खेताराम जी महाराज जी का मन्दिर स्थित है ?
उतर- पाती गांव

42. सवाल- गुरुमहराज श्री खेताराम जी महाराज जी ने कोनसे गांव को अपना स्टेट बैंक बताया था ?
उतर - ओडवाडा

आशा करता हूं आप सभी को यह जानकारी बहुत ही अच्छी लगी होगी यह जानकारी हमें भेजी है मनोज राजपुरोहित हाल बीकानेर द्वारा व्हाट्सएप पर हम उन का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

अगर आप भी हमें कुछ जानकारी भेजना चाहते हैं तो जरूर भेजिए हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864-64911 
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन & आरोग्यश्री समिति

26.5.21

श्रीखेतेश्वर भगवान् की आरती व दर्शन के लाइव दर्शन कर पाएंगे

श्री खेतेश्वर भगवान के अनुयाई और समाज बंधुओं के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी ब्रह्मधाम आसोतरा से 

मुझे आप सभी को बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है की दिनांक 26 मई, 2021 वार-बुधवार पूर्णिमा से श्रीखेतेश्वर भगवान् की आरती व दर्शन के लाइव दर्शन कर पाएंगे इसके लिए आप समाज के इस brahmdhamtirth.org ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें या फिर फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से भी आप लाइव दर्शन कर पाएंगे।

जैसा कि आप सभी को मालूम नहीं है इस साइट का पूज्य गुरु महाराज जी के पुण्यतिथि के दिन पूजा गुरु महाराज संत श्री गादीपति संत श्री तुलसाराम जी महाराज व पूज्य गुरुदेव श्री निर्मल दास जी महाराज के साथ अन्य समाज बंधुओं की मौजूदगी में इसका लोकार्पण किया गया था। इस साइट पर जाकर आप पूज्य गुरुदेव संत श्री खेतेश्वर महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज निर्मल दास जी महाराज के जीवन परिचय को पढ़ सकते हैं ब्रह्मसरोवर, गौशाला 
वैकुंठ धाम, ब्रह्म धाम मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (590) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1153) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना