न्यूज़ हेडलाइंस Post
Home
Followers
यह ब्लॉग समर्पित है!
मेरे साथ फेसबुक से जुडिए
30.8.21
ब्रह्मधाम आसोतरा में एक दिवसीय सेवा देगे राजपुरोहित समाज अकलेंश्वर के युवा
3.4.19
गोविंद सिंह राजपुरोहित ने जैकेट पर नरेंद्र मोदी की 88 तस्वीरें सजी..
लोगों की जैकेट पर नरेंद्र मोदी की 88 तस्वीरें सजी हैं। इस खास तरह की जैकेट को लेकर राजस्थान के बाड़मेर से शुरू हुई होड़ अब राजस्थान के अन्य जिलों के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में फैल चुकी है।
न्यूज़ को Whatsapp, फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram पर शेयर करे।
●●●●●●●●●●●●●●
राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग
अब राजपुरोहित समाज इण्डिया को फॉलो करें
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram , YouTube पर सभी के लिंक क्लिक करके फॉलो करें और जुड़ जाइए समाज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ
http://www.facebook.com/maasugana
27.3.19
गोविन्दसिह कालूड़ी बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बाड़मेर जिला प्रभारी
बालोतरा- भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धि नवभारत निर्माण महाअभियान अभियान के प्रदेश संयोजक लोकेश चतुर्वेदी के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कालूडी निवासी गोविन्दसिह राजपुरोहित कालूड़ी बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बाड़मेर जिला प्रभारी मनोनीत किया।
इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा संकल्प से सिद्धि नव भारत निर्माण महा अभियान का लअलग-अलग युवाओं की टीम बनाना तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जन जागृति अभियान चलाए जाएंगे ।
गोविन्दसिह राजपुरोहित को मनोनीत करने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का आभार जताया ।
न्यूज़By एस पी सिंह जी राजपुरोहित
क्या आपको यह न्यूज़ / जानकारी पसंद आया? अगर हां, तो इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...
संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता..
राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति 09286464911
राजपुरोहित पेज का लिंक
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
1.10.18
मुंबई मे अखिल राजपुरोहित युवा समृद्धि महासम्मेलन संपन्न हुआ।
( एकता में शक्ति है )
👉🏻 दिनांक/30/09/2018(रविवार)👈🏻
![]() |
जिसमे महाराष्ट्र केबिनेट मंत्री श्रीमान राज के पुरोहित जी
आहोर विधायक शकरसिह जी राजपुरोहित, सिवाना पूर्व प्रधान बहन गरिमा जी राजपुरोहित, आईएएस श्री गंगा सिंह राजपुरोहित डंडाली, श्री नारायण सिंह जी राजपुरोहित अगवरी (BDO SAHAB ), श्री शिशुपाल सिंह जी निंबाड़ा
श्री जोगेंद्र सिंह जी सिलोर, पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री चुन्नीलाल जी चाडवास श्री गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी
भीनमाल विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता श्री रमेश जी राज पुरोहित तवाव , श्रीमती लीला राजपुरोहित, श्रीमती चंद्रकांता जी राजपुरोहित और रमेश जी राज पुरोहित मेडा एवं बहुत से समाज की गणमान्य बंधुओं ने भाग लिया और सभी बंधुओं ने अपनी अपनी मंच के माध्यम से बात रखी की अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए साहे राजनीति क्षेत्र हो या शिक्षा के क्षेत्र में हो और राजपुरोहित समेलन को सफल बनाया ।
![]() |
| कार्यक्रम आयोजक टीम |
इस महासम्मेलन में पन्द्रह हजार (15,000) लोग उपस्थित हुए। इस सम्मेलन का आयोजन (श्री खेतेश्वर आश्रम, काशीमीरा मुंबई में हुआ। तथा उस सम्मेलन में समस्त राजपुरोहित समाज के लोगो को एकजुट होने का सन्देश भी दिया।
![]() |
श्री पूनम सिंह राजपुरोहित अखेराजोत खीचन ने कहा शिशुपाल सिंह जी आपका जोशीला भाषण सुनकर मैं अपने आप को गर्वान्वित समझता हूँ। कनिष्ठ भ्राता चुन्नीलाल जी व आप बेशक कोंग्रेस पार्टी से है लेकिन हमारे राजपुरोहित भाई है। मैं तो समस्त राजपुरोहित समाज से निवेदन करता हूँ कि आप अपना अमूल्य वोट प्रथम तया केवल व केवल राजपुरोहित व ब्राह्मण को ही देने की कृपा करें चाहे वो किसी भी पार्टी से सम्बन्ध रखते हों। सभी लोग अपनी अपनी जाति के लोगों को चाहते है तो क्यों नहीं हम भी अपने समाज को वोट देकर उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने का प्रयत्न करें।
![]() |
![]() |
इस पूरे महाकुम्भ में सैकड़ों वक्ताओं ने अपने शब्द रखे जिनमे कुछ वक्ताओं की बातों बहुत असर कर गयी दिल मे , जिनमे मुख्यत जोगेंद्र सिंह जी सिलोर, बहिन शुष्मिता, राज.के पुरोहित साहब, गरिमा जी राजपुरोहित, गंगासिंह(ias), शिशुपाल सिंह जी, हिम्मतसिंह जी, लीला कुंवर आदि
यदि समाज बन्धु उनकी कही गयी बातो पर गौर कर ले तो 100% सफल होने से ,समाज को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता।
![]() |
श्री अशोक सिंह राजपुरोहित ने कहा कि" काशीमीरा से सामाजिक एकता का शंखनाद करके समाज के युवाओ ने एक बहुत अच्छी शुरुआत की है निश्चित ही ऐसे कार्यक्रम समाज के युवाओ को सामाजिक हितो के प्रति जागृत करने मे कामयाब होंगे मैं कार्यक्रम के आयोजको एवं उसमें भाग लेने वाले समस्त युवाओ को इस सफल कार्यक्रम के लिए तहेदिल से बधाई देता हूँ"
28.9.18
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने बाड़मेर जिला अध्यक्ष के रूप में गोविंद सिंह कालूडी को मनोनीत किया ।
7.9.18
कालूडी गांव में एससी एसटी एक्ट मामला हाई कोर्ट ने मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक
बालोतरा(बाड़मेर) बाडमेर के कालूडी गांव में एससी एसटी एक्ट मामला
राजपुरोहित समाज के कई लोगो पर था मुकदमा
राजस्थान हाईकोर्ट से मिली याचिकाकर्ताओं को राहत
हाई कोर्ट ने मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक
जस्टिस पीएस भाटी की अदालत में
हुई सुनवाई।
केवल समाज के कुछ बन्धु रैली में पधारे। उस का परिणाम।
सोचो अगर पूरे समाज के लोग आए होते या हर घर से एक बन्धु आया होता और हमारे समाज के माननीय नेता आए होते तो बात कुछ और ही होती।
कालूड़ी प्रकरण न्यायलय में आज हमारी पहली जीत हुई गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक (स्टे ) श्री गोविंद सिंह राजपुरोहित
20.8.18
बालोतरा कालूडी प्रकरण को लेकर सर्व समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपा
उसके खिलाफ ज्ञापन सौंपा जिसमें राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना माली समाज के लोग चौधरी समाज के लोग चारण समाज के लोग तथा कई समाज के मौजूद लोग राजपुरोहित समाज द्रोणा सेना विप्र फाउंडेशन तथा समाज के कई गणमान्य नागरिक झूठे प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया निष्पक्ष न्याय की मांग की गई निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित
18.6.18
जालोर में राजपुरोहित समाज की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई,
दिनांक 17 जून, रविवार को जालोर में राजपुरोहित समाज की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में 29 जुलाई 2018 को सुमेरपुर में होने वाले ऑल इंडिया राजपुरोहित समाज के राजनैतिक सम्मेलन "महापंचायत" को लेकर विचार विमर्श किया गया, बैठक में पाली, जालोर, सिरोही,बाड़मेर और जोधपुर से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया व सर्वसम्मति से श्री मान तार सिंह जी पूर्व सरपंच समाज हितार्थी रेवतड़ा को इस आयोजन के मुख्य संयोजक बना कर उनके दिशा निर्देश में सम्पूर्ण आयोजन करवाने का संकल्प लिया.......!!
बैठक में नैन सिंह जी सांथू, नैन सिंह जी सांकरणा, समाज सेवी गोविन्द सिंह जी कालूड़ी शिशुपाल सिंह जी निम्बाडा,चुन्नीलाल जी चाड़वास,नैन सिंह जी शंखवाली,महिपाल सिंह जी सांकरणा,जगदीश जी राजपुरोहित सुमेरपुर,श्रवण सिंह जी नेतरा,सुमेर सिंह जी सिलारी,चन्द्र चैन सिंह जसोल (gas) हीर सिंह सोढा इंद्राणा पाल सिंह जी पुनायता सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित थे!
7.5.18
ब्राह्मण महा सम्मेलन में हजारों लोगो ने की शिरकत
बालोतरा - राजस्थान ब्राह्मण महासभा बालोतरा शहर एवं ग्रामीण द्वारा पुष्पांजलि ग्राउंड पचपदरा रोड पर आयोजित
विशाल ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि समाज में संगठित रहना जरूरी है। हम संगठित होंगे तभी समाज का विकास हो सकता है। कि आज ब्राह्मण समाज को सरकारी नौकरियों में आरक्षण नहीं मिल रहा है। समाज की प्रतिभाओं से आग्रह है कि वे इतनी मेहनत करें कि समाज का विकास तभी संभव है जब समाज नशा मुक्त होगा। आज समाज उपवर्ग में बंटा हुआ है। हमें चाहिए कि हम बोलें कि हम ब्राह्मण हैं ।ब्राह्मण समाज नीति, नियम और निष्ठा का प्रतीक है. ब्राह्मण समाज के लोगों में एकता नहीं रहेगी तो समाज आगे नहीं बढ़ सकता।
समारोह के अध्यक्ष सरदार शहर विधायक एवं आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन एवं राजस्थान ब्राह्मण सभा अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ब्राह्मण समाज ने उत्तरोत्तर प्रगति की है फिर भी हमें और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता हैं. ब्रह्मधाम आसोतरा में खेताराम महाराज का का जिक्र करते हुए ब्राह्मण समाज को एक होने और आगे आने की बात कही गई।ब्राह्मण होना हमारे लिए गर्व की बात है। ब्राह्मण समाज बहु सख्यक होते हुए भी राजनैतिक क्षेत्र में मौजूदगी संतोषप्रद नहीं है। समाज के विकास में युवाओं का विशेष योगदान के साथ समाज के प्रत्येक विकास कार्य में अपनी भागीदारी निभाने और समाज को एक करने की बात कही । उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों में हमारे नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समारोह के विशिष्ठ अतिथि ब्राह्मण मोर्चा महिला प्रदेशाध्यक्षा श्री मति सरस्वती गौड ने कहा कि हमे अपनी ताकत प्रदर्शित करने का अभी भी वक्त है | हमारे नेताओं की टिकट कट जाए तो हमारे लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है | इसके लिए एकजुट होना होगा | भले ही संख्या बल कम हो लेकिन सबके दिलों में एकता की महत्ती आवश्यकता हैं । हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है हम जागने के समय तो जागते नही और बाद में हम कहते है हम शोषित है, पीडि़त है। उन्होंने कहा चुनावी दौर चल रहा है, हमे अपने वोटो की गिनती करानी होगी। समारोह के विशिष्ठ अतिथि ब्राह्मण महासभा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास दुलानी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी युवाओं को निभानी होगी | उन्होंने युवाओं को आगे आने का आह्वान किया | भारतीय साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष निर्मलदास महाराज ने कहा कि हमें एक दूसरे से ईर्ष्या करने की बजाये सहन करना सीखना होगा क्योंकि जब हम सहन करना सीख जाते है तो इज्जत करना सीख जाते है और जब इज्जत करना सीख जाते है तो फिर प्रेम करना भी सीख जाते है। उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए एकता मे ताकत है की भावना का सन्देश देते हुये समाज के विकास के लिए संकल्पबद्ध होने को प्रेरित किया।
समारोह को रामकृष्ण पंचवटी आश्रम के गादीपति कृष्णानन्द महाराज , विनोद भारती महाराज , परशुराम गिरी महाराज कनाना, रवि धाम गुजराज के सत्यानन्द महाराज व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष मांगीलाल राणेजा ने भी सम्बोधित किया । स्वागत भाषण ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष भवानी शंकर गौड ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम संयोजक बजरंग ने कहा कि सम्मेलन को लेकर ब्राह्मण समाज के सभी घटको को एक मंच पर लाना था । सम्मेलन का आयोजन ब्राह्मण समाज की जो उपेक्षा हो रही हैं उसको लेकर चिंतन व मनन करने की लिए किया गया । सहसंयोजक गोविंद सिंह कालूडी ने बताया कि समाज का जंहा प्रभुत्व हैं जो समाज का विकास पर अपनी बात करने का हक मांगता हैं ।
आज दिन तक सभी राजनैतिक पार्टियों ने ब्राह्मण समाज की केवल अनदेखी ही की हैं जिसको लेकर समस्त ब्राह्मण बंधू रोष प्रकट कर रहे हैं । जो ब्राह्मण हित की बात करेगा समाज उसके साथ रहेगा। अब हुँकार उठ चुकी हैं ब्राह्मण समाज जाग्रत हो चूका हैं । ब्राह्मण महासम्मेलन में ब्रह्मधाम गादीपति श्री तुलसाराम महाराज , परशुनन्द महाराज असाड़ा , गोपाराम पालीवाल , बाबूसिंह राजपुरोहित , अनूप शर्मा , रमेश त्रिवेदी , शियाराम शर्मा , गिरधारी सिंह राजपुरोहित , घेवरचंद पालीवाल , हनुमान पालीवाल , संजय शर्मा , भागीरथ पंचारिया , कांतिलाल राजपुरोहित , पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित , भंवरसिंह राजपुरोहित सहित ब्राह्मण समाज के हजारों की संख्या में लोग उपस्तिथ थे ।
News By Balotra live
http://www.balotralive.com/2018/05/blog-post.html
4.5.18
विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन को लेकर जन जन से सम्पर्क
बालोतरा 6 मई को आयोजित होने वाले विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन को लेकर आज सिवाना में ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसिंह गुड़ानाल एव ब्रहपुत्र सेना मुख्यालय के सभी कार्यकर्ताओं ने जन जन से सम्पर्क करने हेतु एवम प्रचार प्रसार की सामग्री वितरण के लिए 3 प्रचार रथ के जरिये सिवाना क्षेत्र में जन सम्पर्क करके पीले चावल बांटे एवं समस्त विप्र बन्धुओ को कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आव्हान किया दौरे में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समस्त ब्राह्मण समाज को एक मन्स पर लाकर समाज मे राजनीतिक विभाग से लेकर हर स्तर पर नई जाग्रती लाकर समाज एकिकरण करना है इस दौरान दीपसिंह इंद्राणा , किशोरसिंह असाडा , बहादुरसिंह सिवाना ,मदनसिंह गुड़ानाल, जितेन्द्रसिंह सिवाना, मुकेशसिंह लंगेरा, जोगसिंह पादरू अर्जुनसिह लुडराडा, नारायणसिंह मवड़ी, रणजीतसिंह सिवाना,नरपतसिंह इटवाया आदि मौजूद थे
24.4.18
विशाल ब्राह्मण महासभा सम्मेलन बालोतरा 6 मई
विशाल ब्राह्मण महासभा सम्मेलन बालोतरा 6 मई 2018 रविवार को लेकर आज इस सम्मेलन के संयोजक श्री बजरंग जी पालीवाल, सहसंयोजक गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी' ग्रामीण अध्यक्ष गोपाराम जी पालीवाल' तिलवाड़ा हनुमान जी पालीवाल भंवर लाल जी पालीवाल इन सब ने आज विभिन्न गांवों का दौरा किया पटाऊ अराबा शीतली नेवरी सरवड़ी कुड़ी भांडियावास सभी विप्र बंधुओं ने ब्राह्मण बंधुओं ने 6 मई की विशाल ब्राह्मण महासभा पुण्य कार्य में अपने समय की आहुति देकर 6 मई को बालोतरा आ कर इस आयोजन को सफल बनाने का आश्वासन दिया ब्राह्मण बंधुओं का दिल की भावनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि राजस्थान में ऐसा ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा इस ब्राह्मण सम्मेलन से लेकर पूरे राजस्थान में ब्राह्मणों की एकता का एक आगाज होगा यही आशा के साथ हम सभी को खुशी का माहौल दिख रहा है समाज को एक नई दिशा व दशा का प्रधान होगा सभी ब्राह्मण बंधुओं का बहुत-बहुत आभार ऐसे ही ब्राह्मण एकता के लिए सुचारू रूप से आयोजन करने चाहिए कई प्रबुद्ध जनों ने ऐसा सजेशन दिया बहुत-बहुत आभार
12.1.18
श्री राणा हमीर सिंह पाकिस्तान सरकार के मंत्री आसोतरा पधारे
श्री राणा हमीर सिंह जी पाकिस्तान सरकार के मंत्री शेर ए हिन्द आसोतरा पधारे और साथ में जालम सिंह जी(जिला अध्यक्ष) और भाजपा के युवा नेता श्री गोविन्द सिंह राजपुरोहित कालूड़ी ।
7.12.17
भाजपा युवा नेता गोविंद सिंह राजपुरोहित को राष्ट्र रत्न अवार्ड सम्मानित किया गया है
।। जय श्री खेतेश्वराय नमो:।।
राजपुरोहित समाज के लिए गर्व की बात
भाजपा युवा नेता गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूड़ी का हरियाणा करनाल में आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम में राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
राष्ट्र रत्न अवार्ड मिलने पर पुरा राजपुरोहित समाज गौरव शाली महसूस कर रहा है ऐसे ही अपने समाज के बन्धु आगे बढ़ते रहे राजनितिक क्षेत्र मे समाज उच्चाई तक तब पहुंचेगी।
हम सब ऐसे ही प्रेम भाव बना रहे समाज ही उनती होती रहे हम समाज हर व्यक्ति पर अपनापन भाव रखेंगे और ऐसे लग्न से समाज के हिषेत्व है उनका साथ देगे तो मे निषित तौर पर करना हूू हम सब कल्याण होगा ।
"भरा नही भावो से जिसमे बहती रस धार नही हृदय नही वो पत्थर है जो राजपुरोहित होते हुए नही समाज से प्यार!"
गोविन्द सिंह जी राजपुरोहित कालुङी को राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ.... एस पी सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष सुगना फाउंडेशन मेघलासिया
News by बलवंत सिंह राजपुरोहित सिणेर
5.12.17
गोविंद राजपुरोहित का भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्वागत किया गया
भाजपा युवा नेता गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूड़ी का हरियाणा करनाल में आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज रवाना होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्वागत किया गया ! आप को बता दे गोविंद सिंह को राष्ट्ररत्न से सम्मानित किया जाएगा ।
इस अवसर पर पूर्व सभापति महेश बी चौहान जिला महामंत्री कांतिलाल राजपुरोहित ग्रामीण अध्यक्ष हितेश पटेल जिला प्रवक्ता दिनेश कालूडी नगर महामंत्री राजेश पूरी नगर मंत्री बुधाराम बिशनोई महेंद्र चंदेल रुपाराम प्रजापत जगदीश जाखड़ भरत कुमार पवार आदि भाजपा पदधिकारी मौजूद थे !
Labels
Search This Blog
आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
Contact Form
ट्विटर पर फ़ॉलो करें!
एक सुचना

































