राजस्थान ब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए श्रीमती गरिमा राजपुरोहित को महासभा के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्रीमती राजपुरोहित गुड़ा नाल सिवाना की निवासी को महासभा के अध्यक्ष श्री केशरी चंद शर्मा द्वारा किया गया। यह घोषणा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के मुख्यालय, जयपुर शहर से की गई।
यह नियुक्ति संगठन में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
श्री केशरी चंद शर्मा, अध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने श्रीमती गरिमा राजपुरोहित को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ समाज सेवा और संगठन के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।








