न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Hams Institute. Show all posts
Showing posts with label Hams Institute. Show all posts

20.12.24

सुगना फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन हु

सुगना फाउंडेशन द्वारा आगरा के कबीर आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आज समापन हुआ। इस शिविर में सैकड़ो लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों के निदान और उपचार किए। इनमें कमर दर्द ,घुटनों में दर्द, गर्दन और पीठ दर्द सहित जोड़ों के दर्द, आंखों के रोग, दांतों के रोग आदि शामिल थे। शिविर में आए लोगों को विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

सुगना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री एसपी सिंह राजपुरोहित ने कहा कि, "हमारा उद्देश्य दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह शिविर इसी दिशा में एक कदम है। यहां पर प्राकृतिक चिकित्सा और योग के माध्यम से घर बैठे कैसे स्वस्थ रह सकते हैं मरीज को बताया गया।

कबीर आश्रम के अध्यक्ष श्री राम जी साहेब ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, "यह शिविर हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है।"
शिविर में आए लोगों ने फाउंडेशन और आश्रम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से गरीब और वंचित लोगों को बहुत लाभ होता है।

श्री कबीर मठ के अध्यक्ष श्री राम जी साहेब और उपाध्यक्ष श्री प्रशील साहेब द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्राकृतिक चिकित्सा और फिजियोथैरेपी डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित, डॉ भगवती प्रसाद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल सक्सेना, नेत्र विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार सक्सेना एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक श्री लोकेंद्र शर्मा और श्री सवाई (शौर्य प्रताप) सिंह राजपुरोहित को माला पहनकर और शोल उड़ा कर सम्मानित किया गया।
शिविर के कुछ फोटोग्राफ आपके साथ साझा किया जा रहे हैं






11.12.24

श्री गुरुदेव प्रेम सभा व विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की संशोधित सूचना

ॐ अग्निमीले पुरोहितम

पूज्य सद्गुरुदेव जी के आदेश से - संशोधित सूचना श्री गुरुदेव प्रेम सभा 03 जनवरी 2025 श्री खेतेश्वर विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर दिनांक :-  01 से 03 जनवरी 2025 तक

आँखो की जाँच • आँखो का ऑपरेशन
आयोजक:-
श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधामतीर्थ, आसोतरा (बालोतरा)


□■□■□■□■●●○○□■□■□■□■

विज्ञापन की दुनिया:- 
अगर किसी को अपने कार्य के साथ-साथ योग, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर, सुजोक, कलर चिकित्सा रेकी प्राणीग़हीलिंग और प्राकृतिक चिकित्सकों के अन्य विधाओं के साथ-साथ अपने ज्ञान बढ़ाए। 
भारत में कोर्स डिप्लोमा सर्टिफिकेट या डिग्री करनी हो तो आप हमें इस नंबर 9219666141 पर संपर्क कर सकते हैं
 या 
हमारी वेबसाइट पर विजिट सकते हैं। hamsinstitute.com

29.7.23

स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया

मंड्या : रोटरी क्लब बन्नूर की और से शुक्रवार शाम को रोटरी स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बन्नूर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष व पर्यावरण जाग्रति वैदिके अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित रहें। उन्होंने पौधें में जल पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

इस अवसर पर समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि पकृति हमारे पर परोपकार करती है। मनुष्य को जल व जंगल का संरक्षण करना चाहिए। हमें प्रकृति का संरक्षण करने के साथ बारिश के दिनों में ज्यादा पौधों रोपण करना होगा।
 घर के आस-पास पौधे लगाने के लिए राजपुरोहित ने स्कूल विधार्थियों व बन्नूर ग्रामीणों को पौधो का वितरण किया। प्रकृति संरक्षण दिवस पर स्कूल मैदान में पौधारोपण किया गया । इस कार्यक्रम में योगेन्द्रा, माणक, माणकचंद काग, राम चंदु, राजेश सिंह राजपुरोहित, मुरली गोपाल, केम्पेगौड़ा, किशने गौडा, प्रसन्ना, मंजु, वेंकटेश, राजु, वडगलीगौडा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद था।


Yoga, Acupressure, Sujok & naturopathic course ke liye visit Karen ya contact Karen Dr. M.P Singh Rajpurohit
Contact number 9219666141

12.5.23

बाड़मेर के युवा शिक्षक सवाईसिंह राजपुरोहित योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे.

महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टेशन रोड़ ,बाड़मेर के युवा शिक्षक सवाईसिंह राजपुरोहित योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे है ।।


आप द्वारा लगातार आमजन एवं स्टूडेंट्स को यौगिक क्रियाओं के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे है ।।

आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।।

News sponsored By  
डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित 
प्राकृतिक चिकित्सक , राष्ट्रीय महासचिव सुगना फाउंडेशन इंडिया
(महिला, बाल विकास, वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक चिकित्सा क्षेत्र समर्पित गैर सरकारी संगठन 9219666141, 

यूट्यूब चैनल पर देखें योग से जुड़े वीडियो 



10.5.23

महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने चलने फिलने असमर्थ मतदाताओं को पहुंचाया बूथ तक

 मैसूरु जिले के टी.नरसीपुर विधान सभा क्षेत्र के बनूर कस्बा में राजस्थानी व्यापारियों ने परिवार सहित कर्नाटक राज्य में सरकार बनाने हेतु आज मतदान चल रहे है लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं जो मतदाता मतदान करने में असमर्थ हैं उनको मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है । 
लोकतंत्र की ताकत नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे
 उम्र बेशक ढल चुकी है, चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है, उसके बावजूद बुजुर्ग जज्बे के साथ मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे। इनका जोश युवा मतदाताओं से कम नहीं था। मतदान केंद्रों पर इनका जोश देखते ही बन रहा था हम सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि एक अच्छी सरकार बन सके। 

पर्यावरण जागृति वैदिके बनूर के अध्यक्ष समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि जो मतदाता चलने-फ़िरने में असमर्थ हैं,उन्हें मतदान बूथ तक पहुंचाया जा रहा हैं । साथ ही साथ अन्य मतदाताओं को मतदान की महत्वता बताते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया । उनका कहना था कि मताधिकार का प्रयोग हर नागरिक को करना चाहिए। इस मौके पर श्रीमती गवरी देवी, राजेश सिंह, रोशन सिंह मौजूद रहे।

News sponsored By  
डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित
राष्ट्रीय महासचिव सुगना फाउंडेशन इंडिया
(महिला, बाल विकास, वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक चिकित्सा क्षेत्र समर्पित गैर सरकारी संगठन 9219666141, 



19.12.22

आगरा के कबीर आश्रम में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुभारंभ

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राज्य में टीम सुगना फाउंडेशन इंडिया द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविरों किया जाता है इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति आयोजित होने वाला चिकित्सा शिविर आगरा के श्री कबीर मठ गोरखी बगीची, नगला गंगाराम, लोहामण्डी में तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कबीर आश्रम के महंत और अध्यक्ष श्री राम जी साहेब, श्री बनवारी दास साहेब, श्री प्रशील साहेब, श्री शिरोमणि साहेब, व सुगना फाउंडेशन के संस्थापक ठा श्री बीरम सिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया। 
महंत श्री राम जी साहेब ने बताया संत श्री विवेक साहेब जी की पावन स्मृति में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदगुरुदेव श्री कबीर साहिब जी के मानवतावादी विचारों के उद्घोषक व 37वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं तीन दिवसीय नि:शुल्क विशाल प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया है जिसमें संतों द्वारा कबीर दास जी के बताए मार्गों पर चलने की प्रेरणा, प्रवचन दिए जाएंगे। चिकित्सा शिविर में सुगना फाउण्डेशन व डा.राजपुरोहितस चिकित्सा आगरा विशेष सहयोग है कार्यक्रम का समापन 20 दिसंबर को संतो और डॉक्टरो के सम्मान के साथ किया जाएगा। 
श्री कबीर मठ गोरखी बगीची मे चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से सेवाएं दे रहे हैं आयुर्वेद मेडिसिन डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित, आयुर्वेद व एक्युप्रेशर डॉक्टर भगवती प्रसाद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग अजय सिंह यादव, चुम्बक चिकित्सा डाॅ बाबूलाल जैन आदि 

दवा रहित चिकित्सा के अलावा एक्यूप्रेशर, सुजोक, योगा, मेग्नेट चिकित्सा पद्धति सीखने के इच्छुक लोगो जो ट्रेनिंग एवं चिकित्सा पंजीकरण के लिए सम्पर्क करें डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित
09837569924, 09219666141 

21.6.22

आगरा मे वर्ल्ड योगा डे पर योग शिविर का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगरा में अलग-अलग जगहों पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसका नेतृत्व सुगना फाउंडेशन के संयोजक डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं
योग शिविर अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं जो कि इस प्रकार है
स्थान सेक्टर 4 सेंट्रल पार्क आवास विकास कॉलोनी आगरा,   रुद्राक्ष पार्क समिति सेक्टर 4B आवास विकास कॉलोनी ओर M D जैन Inter कॉलेज हरी पर्वत चौराहा आगरा। 
 ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और RAJPUROHIT SAMAJ INDIA से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇 


कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट आप राजपुरोहित समाज इंडिया के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। 
अब आप मुझे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर फॉलो कर सकते हैं। जहां पर हर रोज मिलेगा आपको कुछ नया ...



फिर मिलता हूं। किसी ने नई पोस्ट के साथ तब तक के लिए इजाजत दीजिए ....आपका सवाई सिंह राजपुरोहित


24.5.22

राजपुरोहित को लंदन में एशियन यूके द्वारा राइजिंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड से सम्मानित.  

श्री आनंद राजपुरोहित को यूनाइटेड किंगडम हाउस ऑफ कॉमन्स (संसद हाउस) लंदन में एशियन यूके द्वारा राइजिंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बहुत-बहुत बधाई आनंद सिंह राजपुरोहित को आपने समाज और परिवार का नाम रोशन किया है आगे भी आप ऐसे ही परिवार और समाज का नाम रोशन करते रहे ऐसी मंगल कामना है टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

न्यूज़ स्पॉन्सर ऐम्स एजुकेशन बोर्ड राजस्थान

डॉक्टर महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने छात्रा को पुरस्कृत देकर किया सम्मानित 

एंकर -मैसूरु सोमवार को बनूर स्थित बाल गंगाधरनाथ स्वामी स्कूल में आदिचुनचुनगिरी मठ प्रमुख सोमेश्वरनाथ स्वामी की निश्रा में एक स्वागत समारोह में अंग्रेजी माध्यम की छात्रा दिशा का राज्य दसवीं बोर्ड परीक्षा में 625 में से 625 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर समाजसेवी डॉ.महेन्द्र सिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में सम्मान किया गया । छात्रा दिशा का शैक्षणिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से सहयोग करने पर समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित (कालप्पा) का स्वामी व स्कूल शिक्षक समूह द्वारा सम्मान किया गया । महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में बताया कि किसान परिवार की छात्रा दिशा शैक्षणिक क्षेत्र में शुरुआती दौर से ही मेधावी छात्रा रही है l परिवार की आर्थिक स्थिति निम्न स्तर होने के बावजूद छात्रा ने पढ़ाई के प्रति हौसला कमजोर नहीं होने दिया । छात्रा ने कड़ी मेहनत कर आगे की पढ़ाई जारी रखी । जिसकी बदौलत आज छात्रा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर खुद को सिद्ध किया । छात्रा के पिता बी.एम.महेश व माता लक्ष्मी ने बताया कि समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने हमेशा से ही दिशा का आर्थिक सहयोग कर पढ़ने हेतु प्रेरित करते आये हैं । 
मठ प्रमुख सोमेश्वरनाथ स्वामी ने समाजहित में सेवा कार्य करने पर पुरोहित की सराहना की ओर पुरोहित ने भविष्य में भी छात्रा का आर्थिक सहयोग जारी रखने की बात कही। 
 इस अवसर पर शिक्षिका पल्लवी,स्कूल व्यवस्थापक आनंद गौड़ा, अश्वस्थ, नरसे गौड़ा,कुमार गौड़ा आदि उपस्थित रहे ।

न्यूज़ स्पॉन्सर हेम्स एजुकेशन बोर्ड राजस्थान www.hamsinstitute.com 

3.4.22

आगरा शहीद स्मारक मे दोसा में डॉ अर्चना का सुसाइड करने पर विरोध प्रदर्शन

पुलिस हो या नेता अब इनकी नहीं चलेगी गुंडागर्दी।
दोसा राजस्थान में डॉ अर्चना का सुसाइड करने पर विरोध प्रदर्शन  31 मार्च को पूरे आगरा में सभी चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों ने हड़ताल में अपना समर्थन दिया तथा शामिल हुए डॉक्टर टीम के साथ शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकालकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चिकित्सकों ने 1 दिन अपने किलनिक को बंद रखकर किया विरोध दर्ज.

 डॉक्टर एम पी सिंह राजपुरोहित चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक भारतीय जनता पार्टी आगरा ने कहा किसी भी चिकित्सक पर हत्या यानी 302 की एफ आई आर लिखी जा सकती है सुप्रीम कोर्ट ने जैकब और मैथ्यू की रिट में एक दशक से पहिले स्पष्ट निर्देश दिया था। कुछ वर्ष पहले एक कोर्ट ने यह भी निर्देशित किया था किसी चिकित्सक की लापरवाही होने पर भी उसके ऊपर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज नहीं हो सकता। दोनों आदेश चिकित्सकों को अनावश्यक मानसिक प्रताड़ना से बचाने और चिकित्सा की मूल भावना को बचाने के लिए दिए गए थे। इसके बावजूद भी रोज कहीं ना कहीं पूरे देश में चिकित्सकों के खिलाफ एफ आई आर कर दी जाती है। सीधे-सीधे कोर्ट के आदेश की अवहेलना! डॉ अर्चना शर्मा की हत्या में जो पुलिस वाले लिप्त थे क्या उन पर contemt of court लगेगा? धारा 156/ 3 के अंतर्गत भी लोअर कोर्ट  चिकित्सकों के खिलाफ एफ आई आर की संसुति कर देते हैं! बड़े कोर्ट स्वतः संज्ञान में कब लेंगे? 1 वर्ष में चार चार बार दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देशव्यापी हड़ताल कर सरकार को चुनौती देने वाली डॉ टीम कब मीनिंग फुल /सार्थक काम करेगी?


25.8.21

सेंट्रल जेल आगरा में मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ।

आगरा सेन्ट्रल जेल मे आज मेडिकल कैम्प किया गया । जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस श्री वीके सिंह डीआईजी आगरा के नेतृत्व मे यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

 मेडिकल कैंप में सुगना फाउंडेशन संयोजक डा.मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित मेघलासिया, श्रीमती राजकुमार सिंह, डा.अरविन्द कुमार, डा.विशाल सक्सैना और साथ मे डॉ अबरार अल हसन टीम डॉ राजपुरोहित नेचर अस्पताल और हैम्स रिसर्च इंस्टीट्यूट आगरा ने अपनी सेवाएं दी।

निशुल्क हेल्थ चेक अप कैंप के दौरान टीम के सदस्यों ने कैदियों को स्वस्थ रहने के उपाय पर चर्चा की साथ ही उनका हेल्थ स्वास्थ्य परीक्षण किया। चलते चलते इस कार्यक्रम के कुछ फोटोग्राफ हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।





21.6.21

7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर रुद्राक्ष पार्क योग शिविर का हुआ आयोजन

प्राचीन भारतीय विधा योग को विश्व स्तर पर लोकप्रियता दिलाने के लिए मोदी सरकार ने अथक प्रयास किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप  योग को एक नई पहचान मिली है। आज दुनिया भर में लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। 

आज 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर रुद्राक्ष पार्क समिति आगरा के सहयोग से एक दिवसीय योग शिविर सेक्टर 4B पार्क, आवास विकास कालोनी आगरा मे आयोजन किया गया।
योगासन करते विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल
 
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के लोकप्रिय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,  लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ पार्थसारथी शर्मा, डॉ सीमा सिंह उपस्थित रहे।
डॉ पार्थसारथी शर्मा योगाभ्यास करते हैं

योगाचार्य डा.मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व सभी ने योग आसन बहुत ही सहजता से किया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी एवं भाग-दौड़ भरी जिंदगी के इस दौर में स्वस्थ और लंबी उम्र का आधार बन चुका योग, पूरे विश्व के लिए एक संजीवनी का काम कर रहा है। योगः कर्मसु कौशलम" अर्थात योग से कर्मों में कुशलता आती है।योग व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के लिये भी आवश्यक है।

 दीनदयाल मण्डल महामंत्री मनीष अग्रवाल के संयोजन में हुआ कार्यक्रम के अंत में उन्होंने योग गुरु व प्राकृतिक चिकित्सक डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित का अभिवादन और धन्यवाद ज्ञापन किया। 

इस मौके पर दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष मनोज बघेल, सुगना फाउंडेशन उपाध्यक्ष एस पी सिंह राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी सवाई सिंह, कुलभूषण गुप्ता,वार्ड नं 89 के पार्षद श्यामवीर सिंह, टी एन सिंह चौहान,रामस्वरूप लोधी, सनी, डॉ शिवालिका शर्मा, दक्ष प्रताप सिंह के अलावा दीनदयाल मण्डल की पूरी टीम उपस्थित रही।
 

सुगना फाउंडेशन मीडिया प्रभारी सवाई सिंह ने बताया योग शिविर का सीधा प्रसारण राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल, फेसबुक व गूगल मीट पर किया गया था ताकि लोग घर बैठे बैठे योग अभ्यास कर सकें। आपको बताते चलें कि सुगना फाउंडेशन द्वारा 14 जून से 21 जून तक विशेष योग लाइव सेशन का आयोजन किया गया था।




डॉ राजपुरोहित प्राकृतिक चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान परिसर आगरा 9219666141, 9837005816

31.5.21

हेमंत राजपुरोहित नया सवेरा संस्थान के बैनर तले रक्तदान शिविरों का आयोजन करते है।

अच्छाई की मार्केटिंग
रक्तवीर और समाज बंधु जनप्रतिनिधि हेमंत राजपुरोहित की कहानी 

बाड़मेर के हेमंत राजपुरोहित नया सवेरा संस्थान के बैनर तले रक्तदान शिविरों का आयोजन करते है। बीते 4 वर्षों में 24794 यूनिट ब्लड डोनेशन करवा चुके है। सोशल मीडिया के जरिये उनकी एक अपील पर 600 से ज्यादा सक्रिय ब्लड डॉनर हर समय तैयार रहते हैं।

स्थानीय विधायक ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा हेमंत राजपुरोहित के बारे में 

डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित मेघलासिया ने कहा हिम्मत सिंह जी राजपुरोहित समाज के अनमोल रत्न है आपके बारे में हम लोगों ने बहुत सुना है हमें आप पर गर्व है आप सतीश कोम के हीरो हैं आपका काम बहुत ही अच्छा है बहुत ही सराहनीय है आपके काम के वजह से आपकी मेहनत के वजह से लोगों की जान बसती हैं हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आप हमेशा खुश रहें ।






यही सच्ची समाज सेवा है यही सच्ची प्रभु भक्ति है आपको सलूट धन्यवाद आपने समाज का नाम ऊंचा किया है जिस पर हमें गर्व है टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इण्डिया

26.5.21

सुगना फाउंडेशन की अनूठी पहल कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे।

कोरोना वायरस से बचाव में हम सभी की अहम भागीदारी है। सरकार व प्रशासन जहां कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है वहीं सामाजिक संगठन अपनी ओर से भरपूर प्रयास कर रहा है लोगों को जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य के प्रति... 

कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे सामाजिक संगठन 

सामाजिक संगठन सुगना फाउंडेशन मेघलासियाॅ की अनूठी पहल लोगों को कर रही है कोरोना के प्रति जागरूक लिए जूम मीटिंग, फेसबुक और यूट्यूब केेे माध्यम से रोज कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमित रूप से मास्क का उपयोग, हाथ धोने, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी का पालन करने लिए लोगों से अपील के साथ ही ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से लोगों की परेशानी को सुन कर उनको चिकित्सक के परामर्श भी दे रही है इसके लिए सुगना फाउंडेशन संयोजक डॉक्टर मदन प्रताप सिंह और उनके चिकित्सक टीम से जुड़े अन्य डॉक्टर लाइव आकर लोगों को जानकारियों से अवगत करवा रहे हैं साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया जा रहा है अस्वस्थ होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की जानकारी दी ।

घरों में रहकर ही हम जीतेंगे कोरोना वायरस से जंग


19.5.21

ब्रह्मधाम आसोतरा की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ पूज्य श्री तुलसाराम जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया

श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की ऑफिशियल वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस का शुभारंभ परम पूज्य सदगुरुदेव 1008 संत श्री तुलसाराम जी महाराज, संत श्री निर्मल दास जी महाराज अपने कर कमलों द्वारा किया।
 इस मौके पर पूज्य गुरुदेव श्री ध्यानाराम जी महाराज व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित समाज बंधु मौजूद रहे। 


इस वेबसाइट को आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं
https://brahmdhamtirth.org

इस वेबसाइट पर आपको समाज के महान संतो के बारे में जानने को मिलेगा साथ ही समाज में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के अपडेट आपको मिलेंगे। करोना महामारी हेल्पलाइन से जुड़े कांटेक्ट नंबर आपको मिलेगे साथ में बहुत सारी जानकारी है जो कि इस वेबसाइट के थ्रू समाज के लोगों को मिलेगी।  

15.3.21

श्री खेतेश्वर महाराज जी के मन्दिर का अठारवा प्रतिष्ठा दिवस समारोह

श्री श्री खेतेश्वर महाराज जी के मन्दिर का अठारवा प्रतिष्ठा दिवस समारोह
 बीकानेर शहर की पुण्य धरा पर स्थित श्री खेतेश्वर नगर गंगाशहर में श्री खेतेश्वर महाराज जी का मंदिर का 19वां प्रतिष्ठान समारोह 19 और 20 मार्च 2021 को रखा गया आप सभी सनातन धर्म प्रेमियों और भक्त को समाज बंधुओं को सादर आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है । कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए पोस्टर में....


Rajpurohit News


न्यूज़ भेजने वाले     
 विक्रम सिंह राजपुरोहित बीकानेर

आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
हमारा व्हाट्सएप नंबर 9286464911
  हमारा E Mail पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा { मीडिया प्रभारी}
सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया जोधपुर

न्यूज़ स्पॉन्सर द बोर्ड ऑफ Hams ओसिया एजुकेशन बोर्ड

प्राचीन व प्रसिद्ध व पांडवकालीन कुमा पातालेश्वर महादेव पवित्र तीथॅ धाम कुमा

भगवान शिव का अत्यंत प्राचीन मंदिरों में से एक जहां के दर्शन के लिए आते हैं हजारों श्रद्धालु... सुरेश सिंह राजपुरोहित जुगनू की एक रिपोर्ट

            जिले का सबसे प्राचीन व प्रसिद्ध व पांडवकालीन कुमा पातालेश्वर महादेव पवित्र तीथॅ धाम कुमा।  प्रकृति की गोद में बसा हुआ चारों ओर बड़े बड़े पहाड़ तथा मंदिर के सामने नदी और बड़े बड़े खजूर के पेड़ तथा हरीयाली से सुसज्जित कुमा पातालेश्वर महादेव पवित्र तीथॅ जहा दूर दूर से भक्त दर्शनार्थ आते हैं। ऐसी मान्यता है कि कुमा दर्शन काशी दर्शन के बराबर माने जाते हैं।
Om
 संस्कृत के महान पंडित व प्रसिद्ध ज्योतिष  धनश्याम जोशी  जी ने बताया की   यहा शिवलिंग स्वयम्भू है तथा हजारों साल प्राचीन हैं साथ ही यहा शिवलिंग पर रखा बाण पांडव कालीन हैं। इस शिवलिंग की पुजा अर्चना भले कब कब से हुईं हो लेकिन यह स्वयंभू  पातालेश्वर महादेव कुमा जिले के सबसे प्राचीन शिवालयों में से एक हैं साथ ही यहा प्राचीन गुजरकालीन सभ्यता के भी अवशेष के रूप में आज भी मिट्टी और पत्थर के बने परकोटे विधमान है। गांव गांव मंदिर तक ग्रेवल सड़क हैं तथा कालन्द्री से करीब 10किलोमीटर व वलदरा गांव से पांच किलोमीटर ग्रेवल सड़क है।  




न्यूज़ भेजने वाले     
 सुरेश सिंह राजपुरोहित जुगनू

आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
हमारा व्हाट्सएप नंबर 9286464911
  हमारा E Mail पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा { मीडिया प्रभारी}
सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया जोधपुर

न्यूज़ स्पॉन्सर द बोर्ड ऑफ Hams ओसिया एजुकेशन बोर्ड

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (59) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (36) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (102) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (210) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (586) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1150) Rajpurohit Samaj (265) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (130) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (130) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (42) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (50) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (50) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (133) श्री तुलछारामजी महाराज (196) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (313) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना