न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label website. Show all posts
Showing posts with label website. Show all posts

21.10.26

क्रिकेट का महाकुंभ: 'श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग KCL सीजन-2' का 11 दिसंबर से आगाज़

।। जय श्री खेतेश्वराय नमः ।।

खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग (KCL-2) की तारीखों की घोषणा..

आप सभी समाज बंधुओ को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग KCL सीजन - 2 सूरत (बालोतरा बाड़मेर) दिनांक 11, 12, 13 दिसंबर 2026 को (डे - नाइट) टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है।

 जिसमें भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को ऑक्शन प्रक्रिया के द्वारा चुना जायेगा । ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करना होगा  

नोट :- रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट तारीख 25/10/2026 है

ऑक्शन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक

https://forms.gle/8SmhWNYqFtQ8xwSa7

कमेंटी द्वारा कुछ नियम बनाए गये है जिनका पालन सभी खिलाड़ियों को करना होगा ।

1 फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी खिलाड़ी बालोतरा 
बाड़मेर क्षेत्र के ही होने चाहिए और सूरत लोकल खिलाड़ी कम से कम 6 महीने से सूरत में रहने वाला होना चाहिए।

2 इस टूर्नामेंट में सुरत के अलावा सुरत से बाहर रहने वाले खिलाड़ी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं टोटल 12 टीम है जिसमें प्रत्येक टीम में 2 खिलाड़ी बाहर के खरीदे जाएंगे।  

3 अगर किसी खिलाड़ी ने पिछले साल KCL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹500/- जमा करके हिस्सा लिया था वो इस साल ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन बिना शुल्क करवा सकते है । 

4 अगर कोई खिलाडी पहली बार KCL में हिस्सा लेने के लिए ऑक्शन रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो उसे रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹ 500/- जमा करना होगा ।
अगर किसी न्यू खिलाड़ी के द्वारा बिना शुल्क जमा किए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने पर उस खिलाड़ी को ऑक्शन से बाहर कर दिया जाएगा ।

5 ऑक्शन में प्रत्येक टीम में खिलाडीयों के लिए बोली लगेगी अगर किसी खिलाड़ी के लिए कोई भी टीम बोली नहीं लगाती हैं तो उसे Unsold माना जायेगा । उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस Refund नहीं मिलेगी । अगले साल टूर्नामेंट में दुबारा भाग ले सकता है। 

6 यदि कोई खिलाड़ी ऑक्शन में आवेदन करने के बाद भी अगर टूर्नामेंट मे खेलना नहीं चाहता हो तो वह खिलाड़ी ऑक्शन के 2 दिन पहले तक अपना नाम वापस ले सकता है क्योंकि अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में चयन होने के बाद उस टीम का हिस्सा नहीं बनता है तो उसे कमेटी द्वारा 5 वर्ष के लिए निष्काषित किया जायेगा ।

7 ऑक्शन प्रक्रिया में चयन हुए सभी खिलाड़ियों को पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेलें जाने वाले 3 दिन ग्राउंड पर हाजिर रहना अनिवार्य है ।

अगर रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो इस नंबर पर संपर्क करे मोबाइल नंबर 9724070183

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA खबर के लिए सम्पर्क करें

2.12.24

Shri Kheteshwar Pratiyogi Pariksha online aavedan

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान के तत्वाधान में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के अंतर्गत संचालित श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र बड़ली में विभिन्न परिक्षाओं की तैयारी के लिए सत्र 2024-25 हेतु अतिरिक्त सृजित नवीन 40 सीटों के लिए प्रवेश हेतु समाज के योग्य विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है।

आवेदन करने की अंतिम दिनांक - 8 दिसंबर 2024
प्रवेश परीक्षा दिनांक - 15 दिसंबर 2024

आवेदन लिंक - 
https://brahmdhamtirth.org/श्री-खेतेश्वर-प्रतियोगी-2/

29.7.23

स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया

मंड्या : रोटरी क्लब बन्नूर की और से शुक्रवार शाम को रोटरी स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बन्नूर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष व पर्यावरण जाग्रति वैदिके अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित रहें। उन्होंने पौधें में जल पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

इस अवसर पर समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि पकृति हमारे पर परोपकार करती है। मनुष्य को जल व जंगल का संरक्षण करना चाहिए। हमें प्रकृति का संरक्षण करने के साथ बारिश के दिनों में ज्यादा पौधों रोपण करना होगा।
 घर के आस-पास पौधे लगाने के लिए राजपुरोहित ने स्कूल विधार्थियों व बन्नूर ग्रामीणों को पौधो का वितरण किया। प्रकृति संरक्षण दिवस पर स्कूल मैदान में पौधारोपण किया गया । इस कार्यक्रम में योगेन्द्रा, माणक, माणकचंद काग, राम चंदु, राजेश सिंह राजपुरोहित, मुरली गोपाल, केम्पेगौड़ा, किशने गौडा, प्रसन्ना, मंजु, वेंकटेश, राजु, वडगलीगौडा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद था।


Yoga, Acupressure, Sujok & naturopathic course ke liye visit Karen ya contact Karen Dr. M.P Singh Rajpurohit
Contact number 9219666141

2.10.22

आगरा रिलायंस ट्रेंड्स में फैशन शो का आयोजन

आगरा स्थित ट्रेंड्स स्टोर में रिलायंस रिटेल लिमिटेड की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया । इस फैशन शो में कंपनी कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें भारतीय परिधानों के साथ वेस्टर्न, एक्टिव ईयर प्रोडक्ट की थीम पर कलेक्शन को रैम्प पर कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर इस फैशन शो में भाग लिया  कैटवॉक कर कलेक्शन पेश किया।
 स्टोर मैनेजर श्रीं आशीष शर्मा के निर्देशन में पूरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी ने दिवाली फेस्टिवल कलेक्शन को प्रमोट करने के उद्देश्य से फैशन शो का आयोजन किया।

फैशन शो में भाग लेते रिलायंस ट्रेंड्स कर्मचारी

मॉडल के रूप में सवाई सिंह राजपुरोहित, पूजा कुशवाहा, निधि भारद्वाज, रेशमा अग्रवाल, रोहित कुमार, नितिन कुमार, मोहित सक्सेना, नितिन शर्मा, सचिन शर्मा, रईसुद्दीन, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, सहित कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया इस फैशन शो में। आगरा में कंपनी के 5 स्टोर हैं सभी में फैशन शो का आयोजन किया गया। 

चलते चलते इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ और फोटोग्राफ्स
 हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।















13.6.22

राजपुरोहित बाहुल्य निंबाड़ा गांव में 550 साल में पहली बार ऐसा निर्णय लिया

 राजपुरोहित समाज की बहुत ही सराहनीय पहल 

सामाजिक जीवन में इस तरह की अगर खबर कहीं से निकलकर के आती है तो सामाजिक समरसता जाति प्रथा और भेदभाव को खत्म करने के लिए यह सुखद तस्वीर है।

राजपुरोहित बाहुल्य निंबाड़ा गांव में 550 साल में पहली बार ऐसा निर्णय लिया है घोड़े पर चढ़ाया दलित दूल्हा बंदोली में साथ चले साथ ही दिया नेग ।

निंबाड़ा राजपुरोहित समाज की नई पहल 
 दलित समाज के दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर बंदोली निकाली इस प्रकार का काम सभी गांवों में जरूर होना चाहिए इसे बहरी वामपंथी लोग आकर स्थानीय लोगों में जहर घोलने का काम नहीं करेंगे और सामाजिक समरसता बनी रहेगी जाति व्यवस्था जाति व्यवस्थाओं की जगह पर है लेकिन सामाजिक परंपराओं में किसी के साथ भेदभाव करना उचित नहीं है सब को जीने का हक है।

19.5.21

ब्रह्मधाम आसोतरा की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ पूज्य श्री तुलसाराम जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया

श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की ऑफिशियल वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस का शुभारंभ परम पूज्य सदगुरुदेव 1008 संत श्री तुलसाराम जी महाराज, संत श्री निर्मल दास जी महाराज अपने कर कमलों द्वारा किया।
 इस मौके पर पूज्य गुरुदेव श्री ध्यानाराम जी महाराज व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित समाज बंधु मौजूद रहे। 


इस वेबसाइट को आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं
https://brahmdhamtirth.org

इस वेबसाइट पर आपको समाज के महान संतो के बारे में जानने को मिलेगा साथ ही समाज में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के अपडेट आपको मिलेंगे। करोना महामारी हेल्पलाइन से जुड़े कांटेक्ट नंबर आपको मिलेगे साथ में बहुत सारी जानकारी है जो कि इस वेबसाइट के थ्रू समाज के लोगों को मिलेगी।  

22.3.21

जालौर में राजपुरोहित ने दिया ईमानदारी का परिचय, दो लाख रुपए से भरा थैला लौटाया

जालोर। आधुनिक युग में अब ईमानदारी की बात सिर्फ किताबी बातें रह गई है  लेकिन जालोर जिला मुख्यालय पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के  अभिकर्ता  सुमेरसिंह राजपुरोहित द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए शाखा के द्वार के पास लावारिस हालत में थैले में पड़े दो लाख रूपये  नकद शाखा प्रबंधक महोदय को सौप कर ईमानदारी का परिचय दिया। 
जानकारी के अनुसार शाखा में पूछताछ करने पर यह धनराशि आहोर स्थित अभिकर्ता एक एलआईसी अभीकर्ता  लालाराम देवासी की थी।
 राजपुरोहित द्वारा इस ईमानदारी का परिचय देने पर संपूर्ण शाखा परिवार की ओर से शाखा प्रबंधक मदनलाल लुहार, ए डी ओ  मोहन लाल कच्छवाह , सहायक शाखा एवं प्रबंधक दिनेश चौहान ने सुमेर सिंह राजपुरोहित को गुलदस्ता व चांदी का सिक्का भेंट कर सम्मनित किया और उनकी ईमानदारी की सभी ने तहदिल से प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया 2 लाख से भरा थैला मिलने पर राजपुरोहित से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो राजपुरोहित ने बताया जो चीज हमारी नहीं है उस पर अधिकार नहीं करना चाहिए बेईमानी के छप्पन भोग से बेहतर इमानदारी की एक रोटी है आज मुझे आनंद की अनुभूति पैसा लौटाने में हो रही है यह ही पैसा मे अगर रखता तो कुछ समय में खत्म हो जाते हैं  मगर जो ईमानदारी दिखाकर आज जो मान समान हासिल वो आने वाली पीढ़ी की याद करेगी  और मैं हर व्यक्ति से अपील करता हूं हर व्यक्ति को ईमानदारी दिखानी चाहिए  ।

News By #भवानीसिंह जे राजपुरोहित मोदरान

3.4.20

राजपुरोहित के नेतृत्व में पाली जरूरतमन्दों को खाद्य सामग्री के किट वितरित किये

पाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई के नेतृत्व में पाली शहर एवम रोहट तहसील में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरतमन्दों को 2000 (दो हजार) खाद्य सामग्री के किट वितरित किये जा रहे है। 

इसको लेकर शहर में "टीम महावीरसिंह सुकरलाई" की अगुवाई में समाजसेवी और कार्यकर्ता खाद्य सामग्री के किट तैयार कर रहे है ।
इसी के तहत गुरुवार को  वार्ड नम्बर 9 में पार्षद प्रकाश चौहान, वार्ड नम्बर 17 में पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह राजपुरोहित, और वार्ड नम्बर 18 में हाजी बाबू भाई गौरी, वार्ड नम्बर 59 में पार्षद प्रतिनिधि अर्जुनसिंह भाटी को 50-50 किट सौंपे गये जो प्रशासन के माध्यम से जनप्रतिनिधि जरूरतमन्दों को वितरित करेंगे। 

इस दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मोहन हटेला, जिला उपाध्यक्ष जोगाराम सोलंकी,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सांखला, जिला कांग्रेस महासचिव जीवराज बोराणा, प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल सदस्य आमीन अली रंगरेज साथ रहे।
News by Yogendra Singh Rajpurohit 

31.3.20

माधो सिंह ने पौष्टिक आहार और योगा के सहारे कोरोना को दी मात

  समाज के लिए राहत भरी खबर
 पौष्टिक आहार और योगा के सहारे कोरोना  को दी मात
माधो सिंह जिनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आई है माधो सिंह ने बताया कि कोरोना से नहीं घबराना बस डर था परिवार में किसी और को ना हो जाए इसलिए सबसे दूर रहा तो नहीं फैला। उन्होंने जोधपुर के डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया।




 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ..
 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है
 9286464911 
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

27.3.20

कोरोना वायरस को लेकर भरत राजपुरोहित ने बनाया यह एप्लीकेशन

अच्छाई की मार्केटिंग 
BY 
 आपका सवाई सिंह राजपुरोहित
हम इस पोस्ट के माध्यम से उन लोगों को मोटिवेट और उनकी अच्छाई की बात करते हैं जो समाज के लिए कुछ बेहतरीन करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी मैं लेकर आया हूं जयपुर में रहने वाले हमारे मित्र श्री भरत राजपुरोहित व उनकी टीम के द्वारा बनाया गया यह एप्लीकेशन क्या है इस एप्लीकेशन में यह पूरी जानकारी मेरे इस विशेष रिपोर्ट में....

कोरोनावायरस रोग (COVID-19) एक नया वायरस के कारण होने वाला एक संक्रामक रोग है। जिसके कारण आज भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व इस समस्या से जूझ रहा है आप इस बीमारी के बारे में अधिक जान पाएंगे इसके लक्षण क्या-क्या है वह संपूर्ण जानकारी इस एप्लीकेशन में है।

इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके इसमें अपनी हेल्थ के बारे में रेगुलर (10 दिन) अपडेट करें अगर आपमें कोरोना वायरस के लक्षण है तो इससे आपके बारे में लोकल प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट को इंफॉर्मेशन मिल जाएगी ।

भरत राजपुरोहित ने बताया कि मै व टीम ने यह ऐप तैयार किया है मैं निजी तौर पर इसकी पुष्टि करता हूं और कोई भी समस्या आने पर आप मुझे से संपर्क कर सकते हैं ।

अब एप्लीकेशन को इंस्टॉल कैसे करना है 
उसके लिए मैं दे रहा हूं यह यूआरएल लिंक https://drive.google.com/file/d/1t5_GTB9jYEH_P7ZBsQZ5BQ9oHnM0JN5J/view?usp=sharing

इस पर आपको क्लिक करना है आपसे आपकी ईमेल आईडी पूछी जाएगी उसे सबमिट करने के बाद या एप्लीकेशन डाउनलोड होगा डाउनलोड होने के बाद आपको फर्स्ट में अपना मोबाइल नंबर एंटर करना है जिसके बाद एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर सेंड किया जाएगा उसे सबमिट करने के बाद आपको कुछ जानकारी अपडेट करनी होगी जोकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है और उसके बाद आपके सामने इस प्रकार का इंटरफ़ेस आएगा ।

आइए जान लेते हैं क्या-क्या है इस एप्लीकेशन में उसके कुछ स्क्रीनशॉट में आपको अपनी इस पोस्ट में दे रहा हूं जिसे आप और भी बेहतरीन तरीके से समझ सकते हैं



  आपको रोज यह जानकारी फिल (भरनी) करके भेजना होगी । 10 दिन तक..
उम्मीद करता हूं आपको यह जानकारी समझ में आई होगी और आप इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करेंगे।
इस जानकारी को लाभ उठाएंगे

आइए जानते हैं भरत राजपुरोहित के बारे में संक्षिप्त परिचय
पूर्ण नाम  भरत राजपुरोहित (entrepreneur, writer, artist)
वर्तमान पता :- 101 नेमी नगर वैशालीनगर जयपुर जयपुर
पूर्ण शिक्षा:- स्नातकोत्तर (वाणिज्य) कंप्यूटर लैंग्वेज (C ++, Php, HTML , python, WordPress, and plugins)
कार्यक्षेत्र :- Founder Of 
Sale plus digital marketing Pvt Ltd 
भारत राजपुरोहित का उनका कांटेक्ट नंबर
7014552355

आप उनका पूरा परिचय हमारे दूसरे ब्लॉग Best Youth Face Of Rajpurohit पर पढ़ सकते हैं साथ ही आप समाज के अन्य बंधुओं के जीवन परिचय पढ़ सकते हैं और आप भी मुझे अपना जीवन परिचय भी भेज सकते हैं तब तक के लिए मुझे दीजिए इजाजत मिलता हूं फिर किसी नई न्यूज़ और जानकारी के साथ 

 स्पॉन्सर By Dr Rajpurohit Enterprise

 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ.
 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911
अपका सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

18.12.19

नारायण पुरोहित को तीसरी बार सिरोही भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

जयपुर। राजस्थान भाजपा की ओर से प्रदेश के 25 नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। नारायण पुरोहित को तीसरी बार सिरोही भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पुरोहित के नेतृत्व में सिरोही जिले के सभी चुनावों में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। मृदु भाषी स्वभाव के धनी पुरोहित पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद लोकप्रिय हैं और पार्टी पर अपनी मजबूत पकड़ भी रखते हैं।


  पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा ने चुनावों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अपने पहले कार्यकाल में पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा की सभी तीनों सीटों पर विजय हासिल की और चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला परिषद के चुनाव में भी भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा था। दूसरे कार्यकाल में पुरोहित विधानसभा चुनाव के बाद ग्यारह माह पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद लोकसभा चुनाव में सिरोही जिले से भाजपा ने शानदार बढ़त हासिल की।

       अब एक बार फिर पुरोहित को पार्टी जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा करने का मौका मिला है। पार्टी कार्यक्रमों और अभियानों में सदैव जिले में पार्टी का कुशल नेतृत्व पुरोहित की पहचान है। धीर-गंभीर स्वभाव के धनी पुरोहित बेहद संजीदगी से राजनीतिक जीवन में सक्रिय हैं। पुरोहित के तीसरी बार पुन: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह है।

22.11.19

भाजपा की सुशीला कंवर राजपुरोहित ने महापौर के किया नामांकन दाखिल,

       राजपुरोहित समाज के लिए बड़ी खबर बीकानेर :

        भाजपा से सुशीला कंवर राजपुरोहित होंगी प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की मौजूदगी में नाम तय, हरियाणा के सिरसा में रखे गए है सभी भाजपा पार्षद, भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित की पुत्रवधु हैं सुशीला राजपुरोहित

         निकाय चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद अब सबकी निगाहें 26 नवंबर को होने वाले निकाय प्रमुख के चुनाव पर टिकी है। कांग्रेस और भाजपा की ओर से स्पष्ट बहुमत वाले निकायों में बोर्ड बनाने के साथ ही कुछ निकायों में निर्दलीयों को साथ लेकर अपने बोर्ड बनाने की कोशिशें की जा रही है। बीकानेर नगर निगम के प्रमुख के लिए भाजपा ने सुशीला कंवर राजपुरोहित को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

       बीकानेर से कांग्रेस ने अंजना खत्री को अपना उम्मीदवार बनाया है। 80 वार्ड वाले बीकानेर नगर निगम में भाजपा ने 38 वार्डों में जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस ने 30 वार्डों, बीएसपी ने 1 और अन्य ने 11 वार्डों में जीत हासिल की है। भाजपा कुछ निर्दलीयों को साथ लेकर बोर्ड बनाने का दावा कर रही है।

       भाजपा ने भरतपुर नगर निगम के लिए शिवानी दायमा को मेयर उम्मीदवार बनाया है। दायमा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने अभिजीत जाटव ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 65 वार्ड वाले भरतपुर निगम में भाजपा ने 22 वार्डों में जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस ने 18, बीएसपी ने 3 और अन्य ने 22 वार्डों में जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस निर्दलीयों को साथ में लेकर बोर्ड बनाने का दावा कर रही है।

     भाजपा का ब्यावर, पुष्कर, बालोतरा, सुमेरपुर, खाटूश्यामजी और पिंडवाड़ा में बोर्ड बनना तय है, वहीं कांग्रेस का बांसवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, रावतभाटा, चूरू, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, बिसाऊ, झुंझुनूं, फलौदी, कैथून, सांगोद, डीडवाना, मकराना, आमेट, नाथद्वारा, सीकर, माउंटआबू, सिरोही में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है, जबकि अन्य जगहों पर दोनों ही दल निर्दलीयों को साथ लेकर बोर्ड बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।

29.8.19

बागङ कालेज निर्दलीय प्रत्याक्षी गौपाल राजपुरोहित ने फहराया परचम

पाली.... बागियों ने तोड़ दी एनएसयूआइ-एबीवीपी की कमर



पाली . बांगड़ महाविद्यालय में बागियों ने एनएसयूआइ और एबीवीपी का सूपड़ा साफ करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। 2010 से 2018 तक (2016) को छोडकऱ दबदबा कायम रखने वाली एनएसयूआई का भी सफाया हो गया। एबीवीपी भी अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाई थी। ऐसे में बागियों ने मैदान बाजी मार ली। चुनाव से पूर्व एबीवीपी से गोपालसिंह राजपुरोहित आउवा व एनएसयूआइ से विष्णु सिसोदिया टिकट की दावेदारी कर रहे थे। टिकट नहीं मिला तो गोपाल बागी हो गए। ओर एबीवीपी ने एससीएसटी वोट बैंक कार्ड खेलते हुए नेहा बामणिया को मैदान में उतारा। एनएसयूआइ ने भी लक्ष्मणसिंह को मैदान में उतार दिया। इससे विष्णु असंतुष्ट हो गए। विष्णु ने भी गोपाल का साथ दिया। इससे एनएसयूआई और एबीवीपी के वोटों में बंटवारा हो गया।

निर्दलीय पेनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

निर्दलीयों के खमे में जुड़े कई धुरंधर कार्यकर्ता
एनएसयूआई के बैनर तले पिछला चुनाव जीतने वाले राजेन्द्रसिंह पिलोवनी भी इस बार अपने संगठन से बागी हो गए।

 उन्होंने निर्दलीय गोपाल राजपुरोहित का साथ दिया। इसी तरह, एबीवीपी से चुनाव हारने वाले धर्मेन्द्र राठौड़ भी गोपाल के खेमे में जुट गए। एबीवीपी के ही कार्तिकसिंह राजपुरोहित रावलावास , दीपक सोनी भी एबीवीपी से असंतुष्ट होकर गोपाल से जिताने में कमर किसने मे लगे।

एबीवीपी से मानसी राजपुरोहित निष्कासित

एबीवीपी के जिला संयोजक मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रांत कार्यकारिणी की सदस्य मानसी राजपुरोहित को एबीवीपी से बर्खास्त किया गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान बांगड़ कॉलेज से निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने पर उन्हें संगठन से निकाला गया।

कड़ी सुरक्षा में मतगणना

कड़ी सुरक्षा में सुबह 11 बजे बांगड़, लॉ व गल्र्स कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले लॉ कॉलेज का परिणाम जारी हुआ। उसके बाद गल्र्स कॉलेज तथा अंत में बांगड़ कॉलेज का परिणाम जारी हुआ। बांगड़ कॉलेज से निर्दलीय गोपालसिंह सहित उनके पूरे पैनल के जीतने की खबर मिलते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ मिनटों में ही डीजे पहुंच गया। विजय प्रत्याशियों को कंधों पर उठा समर्थक नाचते-गाते, नारेबाजी करते हुए बांगड़ कॉलेज के मुख्य गेट से रवाना हुए। जो नहर पुलिया होते हुए लोढ़ा स्कूल के स्थित राजपुरोहित समाज भवन पहुंचने पर जोरदार प्रत्याशीयो का स्वागत हुआ

8.1.19

राजपुरोहित समाज का पहला मातृशक्ति महिला शक्तिकरण सम्मेलन संपन्न हुआ


सम्मेलन में राजपुरोहित समाज की हजारों महिला रही मौजूद

सुरत महानगर के परवत पाटिया क्षेत्र में डॉ. श्यामाप्रसाद
मुखर्जी हॉल राजपुरोहित समाज की मातृशक्ति की हुंकार से तब गूंज उठा, जब देशभर में पहली बार रविवार को यहां मातृशक्ति सशक्तिकरण व बालिका प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। समाज की मां-बेटियों से खचाखच भरे हॉल में चार घंटे तक चले सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने भी उनमें जोश भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
श्रोता महिला, संचालक महिला व वक्ता भी महिला ऐसे सम्मेलन का आयोजन रविवार दोपहर श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ व राजपुरोहित युवा फाउंडेशन की ओर से किया गया। सम्मेलन में बाहर से आमंत्रित समाज की बहन बेटीयो एव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रकांता राजपुरोहित, टीवी न्यूज संवाददाता पिंकी राजपुरोहित, बैंकर निकिता राजपुरोहित समेत अन्य वक्ता ने मैं और मेरा समाज विषय पर कई पहलुओं को सबके सामने रखा। 

सम्मेलन में इन सभी ने बताया कि परिवार की सहमति से ही वे आज आप सबके सामने खड़ी है तो आप भी अपनी बहन-बेटियों को उनकी प्रतिभा को निखारने में कोई अवसर छोड़े नहीं एव अपने समाज एव संस्कृति मे समाज का परचम उंचा रख सकते है। इस सम्मेलन के दौरान समाज की महिलाओं व युवतियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। सम्मेलन का संचालन किंजल राजपुरोहित व प्रिया राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम के अनूठे भाग में राजपुरोहित समाज के युवक व अन्य लोग पूरे समय हॉल के नीचे व गार्डन में लगी टीवी स्क्रीन के माध्यम से सम्मेलन में जारी गतिविधियों को देखते रहे और मातृशक्ति सशक्तिकरण व बालिका प्रोत्साहन सम्मेलन की सराहना करते रहे।


श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ व राजपुरोहित युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित मातृशक्ति सशक्तिकरण व बालिका प्रोत्साहन सम्मेलन की शुरुआत से पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच चंद्रकांता राजपुरोहित, टीवी न्यूज संवाददाता पिंकी राजपुरोहित व बैंकर निकिता राजपुरोहित ने पत्रिका टीवी के साथ परवत पाटिया क्षेत्र में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल में बातचीत भी की। इसमें समाज की तीनों बेटियों ने खुलकर अपनी बात रखी।


टीवी न्यूज संवाददाता पिंकी ने अपने अंदाज में बताया कि राजपुरोहित समाज भी अन्य समाज के समान आगे बढ़ रहा है और समाज की बहन-बेटियां कई नए मानक स्थापित कर रही है। जरूरत इस दिशा में और आगे बढऩे की है जो सूरत में आयोजित मातृशक्ति सशक्तिकरण व बालिका प्रोत्साहन सम्मेलन के माध्यम से शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम को वे देश के चैन्नई, बेंगलुरू, कोयम्बतूर समेत अन्य शहरों में बसे राजपुरोहित समाज के बीच लेकर जाएगी ताकि वहां भी बेटियों को अपनी सक्षमता साबित करने का मंच मिल सकें। इस लाइव प्रसारण शोसल साइट्स एव फेसबुक अकाउंट देश भर समाज घर बैठे मोजिक लोगो देखा ओर इस कार्यक्रम कि सराहना की गई।

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच चंद्रकांता राजपुरोहित ने कहा कि जरूरत है आज बेटियों के आगे बढऩे की और वो बढ़ भी रही है। उनके परिजनों ने इस बात को समझा और उन्हें आगे पढऩे-बढऩे जोर दिया तभी वे आज सबके सामने मंच से अपनी बात रखने के लिए सक्षम बन सकी है। समाज में इस दौर को तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता है और वे सम्मेलन में यहीं बात सबको खुलकर कहेगी। घर की दहलीज से आगे निकलकर बेटियां समाज व राष्ट्र के समक्ष अपने परिवार व समाज का गौरव बढ़ाने के काबिल बनेगी ओर नाम रोशन करेंगी
बैंकर निकिता राजपुरोहित ने कहा कि रुढि़वादी मानसिकता से इंटरनेट युग में लोग, परिवार, समाज काफी बाहर निकल रहे है और इसी का परिणाम है कि बेटियां अब बोझ नहीं बल्कि कर्तव्यशील समझी जाने लगी है। फिलहाल इस समझ से सबको वाकिफ होने में अभी और कई गुंजाइशें बाकी है और सूरत में श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ व राजपुरोहित युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित मातृशक्ति सशक्तिकरण व बालिका प्रोत्साहन सम्मेलन जैसे आयोजन उसी दिशा में सकारात्मक तरीके से आगे बढऩे के संकेत तोर जोर दे रहा है।
भारतीय पेसेफिक बॉलीबाल टीम कप्तान व मलेशियाई खेलो में स्वर्ण पदक विजेता रही चन्द्रकांताजी राजपुरोहित हम जागीरदार ब्राह्मण है हमे आरक्षण की भीख की जरूरत नही खुद के दम पर जीते है


 यह बात एक गुजरात सुरत मे चल रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम कही आज आरक्षण नाम देश मातृ भूमी भारत देश को खोखला कर रहे है। जो हर जगह आरक्षण नाम पर दंगे प्रसाद सदियों चले आ रहे है। ओर जातीवाद का समाज सभी वर्गो मे जहर गौल रहे है। एक आपकी काबलियत है जो उसी की देश को जरूरत है ना कि आरक्षण रूपी भीख कि। ओर वह आपकि प्रतिभा जो आरक्षण रूपी सांप को घुटनों बल रख सकतें है। जो देश की प्रतिभा को दिनों दिन नष्ट कर रहे है देश को जरूरत काबिलियत हुनर कि ना कि आरक्षण की ओर आरक्षण की आवश्यकता है तो आर्थिक आधार लागू करे ताकि हर तबके गरीब से गरीब को लाभ मील सके जो गरीबी किसी घर जात या समाज पुछ के नही आती यह भाव चन्द्र कान्ता जी राजपुरोहित के रहे।

समाज का पहला बहुत ही अच्छा आयोजन महिलाओं के लिए विशेषकर इस प्रकार का आयोजन करना बहुत कठिन होता है पर आपने यह सब करके यह साबित कर दिया कि हम ऐसा भी कर सकते हैं इस सफल आयोजन के लिए आप की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद सुगना फाउंडेशन परिवार की तरफ से साथ ही आप से आशा करते हैं कि निकट भविष्य में भी आप इस प्रकार के आयोजन आगे भी करते रहेंगे.... 

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

4.1.19

राजपुरोहित चार पट्टी सामाजिक सम्मेलन संपन्न हुआ

          जय गुरू महाराज री सा
 समाज की एकता से देश शक्तिशाली
 सामाजिक सम्मेलन में सामाजिक मुद्दों पर बात की गई जिसमें समाज के महानुभावों ने अपने-अपने विचार रखें मेरा मानना है इस प्रकार के आयोजन सभी गांव और शहरों में आयोजित होने चाहिए जिसमें समाज की एकता को दर्शाया जा सकता है आपसी विचारधारा से लोगों में नई प्रेरणा और ऊर्जा जागृत होती है और समाज एकता के लिए यह बहुत ही जरूरी है आयोजन समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद इस प्रकार का आयोजन आगे भी करते रहे
 हमारे समाज के कुछ लोग न्यात या म्रुत्यू भोज कि जो पैरवी करते हैं और ऐसे आयोजन करवाते हैं या करते हैं  उनको इनसे सिख लेनी चाहिए और समाज का मिलन केसे होना चाहिए और उससे समाज को फायदा क्या होगा वो भी थोड़ा सिख लेना चाहिए केवल न्यात का आयोजन करके ही  मिलन और अपना नाम समाज में उच्चा नहीं होगा समाज के सामने कुछ अच्छे समाज सम्मेलन करवाकर भी अपना नाम समाज में रोशन कर सकते हैं

24.11.18

गौरी शंकर कमलेश राजस्थानी भाषा पुरस्कार बीकानेर के रवि पुरोहित को

     कोटा प्रति वर्ष ज्ञान भारती संस्था कोटा अपने संस्थापक गौरीशंकर कमलेश की स्मृति में राजस्थानी भाषा का प्रतिष्ठित पुरस्कार देती है। इस वर्ष का गौरीशंकर कमलेश स्मृति राजस्थानी भाषा पुरस्कार बीकानेर के रवि पुरोहित को उनकी काव्य कृति"उतरुं उंडे कालजै" के लिए दिया जायेगा।


दि 25नवम्बर 2018 को यह सम्मान ज्ञान भारती स्कूल नयी बिल्डिंग इन्द्रा मार्केट कोटा में १ बजे दोपहर दिया जाएगा।

 इसके अंतर्गत कृतिकार का समादरण ११०००/रु नकद शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें संस्था की ओर से सम्मान पत्र भी भेंट किया जाएगा।
          कृतियों के मूल्यांकन होने के पश्चात यह घोषणा ज्ञान भारती संस्था की निदेशक कमला कमलेश, सचिव सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, पुरस्कार सचिव जितेंद्र निर्मोही द्वारा की गई है। कार्यक्रम समन्वयक रामकरण प्रभाती ने अवगत कराया कि यह ज्ञान भारती संस्था का रजत जयंती वर्ष है । अतः कार्यक्रम दो चरणों में होगा पहले चरण में दि 24 की सांय को ज्ञान भारती स्कूल नयी बिल्डिंग में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है।दूसरे दिन प्रातः ११ बजे प्रथम सत्र में संस्था निदेशक कमला कमलेश की दो कृतियों राजस्थानी भाषा के कहानी संग्रह"जगन और रुपाहेडो"तथा काव्य संग्रह"भांत भांत का रंग" का लोकार्पण किया जाएगा। दूसरे सत्र में गौरीशंकर कमलेश स्मृति राजस्थानी भाषा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह होगा। जिसमें रवि पुरोहित बीकानेर के अलावा मदन मदिर बूंदी, डॉ वीणा अग्रवाल, बृजेन्द्र कौशिक कोटा को सम्मानित किया जाएगा।

18.9.18

पाली की बहू चंद्रकांता राजपुरोहित ने मलेशिया में दिलाया टीम को स्वर्ण पदक

       बाली तहसील के बारवा गाँव की बहू चंद्रकांता राजपुरोहित ने कप्तानी कर निभाई अहम जिम्मेदारी_

         मलेशिया में हुए 12 से 15 सितंबर तक हुए एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड पर कब्जा किया है। शनिवार को भारत की भिड़ंत मेजबान मलेशिया से थी। टीम ने कड़े मुकाबले में मलेशिया को शिकस्त दी। टीम में पाली जिले के बाली तहसील के गांव बारवा की बहू चन्द्रकान्ता अरविंदसिंह राजपुरोहित कप्तान की भूमिका में है ,उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई व शानदार प्रदर्शन किया।



टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की भिड़ंत मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया व रूस की टीमो से हुई। सभी मुक़ाबलों ने भारतीय टीम ने जीत दर्ज की । बहु के शानदार प्रदर्शन से परिवार व गाव में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि चन्द्रकान्ता राजपुरोहित बाली के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता  स्व- जेठूसिंह जी राजपुरोहित की पुत्र वधु है व दिल्ली महिला वॉलीबाल टीम की मुख्य कोच भी है


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (40) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (181) Gajendra Singh (5) Garima Singh (9) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (23) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (46) MLA Rajpurohit (31) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (213) PM Narendra Modi (23) Pahal (68) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (620) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1174) Rajpurohit Samaj (278) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (10) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (29) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (135) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (65) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (103) Yogendra Singh (7) YouTube (70) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (84) pathmeda (11) sawai singh (131) video (16) virus post (17) website (37) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (62) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (45) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (52) जीवन परिचय (24) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (56) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (261) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (99) शेयर/बँटना (307) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (13) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (199) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (100) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (28) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (370) सूचना (315) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (49) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना