न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label बगसिँह बागरा. Show all posts
Showing posts with label बगसिँह बागरा. Show all posts

12.6.23

बागरा में विधार्थियों को स्कूली बैग वितरण किए बैग पाकर खिलें विधार्थियों के चेहरे

बागरा में रविवार को स्कुली बैग वितरण के सहयोगी एवं भामाशाह स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन तथा विप्र फाउंडेशन अमेरिका महाद्वीप के अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ.दिनेशकुमार लसाजी राजपुरोहित बडावास बागरा हाल अमेरिका द्वारा विधार्थियों नि: शुल्क स्कुली बैग,बुक्स वगेरा का वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बागरा के ठाकुरजी मंदिर में राजपुरोहित समाज बडावास बागरा के बड़े बुजुर्गो ने कक्षा प्रथम से कॉलेज तक के विधार्थियों को स्कुली बैग एवं बुक्स वितरण किए बैग पाकर विधार्थियों के चेहरे खिल उठे उनके चेहरों पर मुस्कान आई । कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा सारथी आत्मानंदजी महाराज एवं दाता खेतेश्वर महाराज कि तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा के सदस्यों समाज के बड़े बुजुर्गो के द्वारा कक्षा प्रथम से कॉलेज तक के विधार्थियों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया । इस दौरान उपस्थित समाज के बड़े बुजुर्गो ने विधार्थियों को कडी मेहनत के साथ पढाई करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि शिक्षा से ही समाज एवं देश विकास संभव है ।
भामाशाह डॉ.दिनेशकुमार राजपुरोहित बडावास बागरा ने बताया कि आगे समाज के इन विधार्थियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा सारथी आत्मानंदजी महाराज एवं दाता खेतेश्वर महाराज के जयकारे लगाए एवं वातावरण भक्तिमय बना दिया । कार्यक्रम को लेकर विधार्थियों में काफी उत्साह एवं उमंग का महोल देखा गया।  
इस दौरान श्री राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा के कोषाध्यक्ष करणसिंह‌ राजपुरोहित, सचिव बगसिंह राजपुरोहित, जेतसिंह, धर्मसिंह, भंवरसिंह, जोरसिंह, हरिसिंह, जबरसिंह,शान्तिलाल, हरसनसिंह, लक्ष्मणसिंह, नरपतसिंह, जगदीशसिंह, गिरधारीलाल, केसरसिंह, अरविंद कुमार,मनिषकुमार, मुकेश कुमार तलसुरसिंह आदि मौजूद थे।

राजपुरोहित युवा सिक्षा सारथी संस्था और योजना की नींव भोमजी वा के आशीर्वाद से। डॉ दिनेश पुरोहित बागरा हाल: ह्यूस्टन अमेरिका एवं तरुणसिंह शंकरजी राजपुरोहित बागरा हाल: बेंगलूर कर्नाटका रखी।
न्यूज़ By श्री बगसिंह राजपुरोहित बागरा  

29.9.21

बागरा में भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण कार्यक्रम कि तहत मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

 बागरा में सोमवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा और समर्पण अभियान कि तहत भाजपा ग्रामीण मंडल बागरा के मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बागरा-डुडसी मार्ग पर स्थित ढीबडा बेरा पर आए जुँझारजी मंदिर परिसर मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई कि कंटिली घास फुस, झाडिया एवम प्लास्टिक हटाकर व चबुतरे कि सफाई कि तथा पक्षियो को दाना डाला ।

 इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल बागरा के मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित बागरा, किसान नेता जोरसिंह , अर्जुनसिंह , शंकरलाल, जालमसिह , आकाशसिंह , अंबरसिह राजपुरोहित आदि मौजुद थे ।

News By श्री बगसिंह राजपुरोहित बागरा।
आप राजपुरोहित समाज इंडिया की खबरों को पढ़ने के साथ-साथ आप यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख भी सकते हैं देखें। खबर को देखने के लिए इस https://youtu.be/WoO1FSs1I_Y
लिंक पर क्लिक करें ओर यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि हमारे वीडियो के न्यू अपडेट आपको सबसे पहले मिल सके। 

18.9.21

बागरा में देवझुलनी एकादशी पर ठाकुरजी महाराज कि निकाली रेवाडी

बागरा में शुक्रवार को देवझुलनी एकादशी पर हर्षोउल्लास के साथ ठाकुरजी महाराज कि गाजे- बाजे के साथ रेवाडी (शोभायात्रा ) निकाली गई । 

इस दौरान कोरोना गाइडलाइन कि पालना करते हुए ठाकुरजी महाराज कि विधि विधान से पुजा -अर्चना कर ठाकुरजी मंदिर से रेवाडी (शोभायात्रा) रवाना होकर राजपुरोहितो के बडावास होती हुई आम चौहटे पर परिक्रमा लगाकर कोरोना गाइडलाइन व सरकारी आदेश कि पालना करते हुए पुनः ठाकुरजी मंदिर पहुँची इस दौरान श्रद्धालु ढोल कि मधुर थाप पर नृत्य करते हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल कि के जयकारें लगाते गुलाल उडाते हुए चल रहे थे रेवाडी(शोभायात्रा ) के ठाकुरजी मंदिर पहुँचने पर भगवान को पवित्र जल से स्नान कराकर पुजा-अर्चना कर आरती हुई एवम रात्री में भक्ति जागरण का आयोजन हुआ।


 जिसमें स्थानिय भजन कलाकार रमेशदास वैष्णव एण्ड पार्टी तथा हडमतसिह राजपुरोहित द्वारा एक से बढकर एक शानदार भजनो कि प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया सुबह प्रसादी वितरण कि गई । 

रिपोर्टर बगसिंह राजपुरोहित बागरा ।

16.9.21

बागरा में बाबा रामदेव के जयकारों के साथ चढाया नेजा

बागरा (बगसिंह राजपुरोहित) बागरा के बस स्टैण्ड स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रामदेव महोत्सव कि तहत बुधवार को शुभ मुहु्र्त मे बाबा रामदेव के जयकारों के बीच बाबा का पंचरंगी नेजा (ध्वजा) चढाया गया। इस दौरान कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए पुजा -अर्चना कर बाबा के समक्ष नारीयल कि ज्योत कर ढोल -ढमाको के बीच बाबा रामदेव के जयकारें लगाकर बाबा का नेजा चढाया गया इस पर सम्पू्र्ण वातावरण भक्तिमय हो गया ।
 इस अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संघवी अशोककुमार भबुतमल जैन , ट्रस्टी भुरसिंह राजपुरोहित , वीसाराम सुथार, जोरसिंह राजपुरोहित, बगसिह राजपुरोहित, रणछोड सुथार , हंजारीमल घाँची,माँगीलाल सुथार, रामलाल राजपुरोहित,छोगाराम प्रजापत , मंदिर के पुजारी छोगाभारती गोस्वामी, शिवलाल , राजु देवासी आदि मौजुद थे।

2.9.21

जयकारों के बीच राजपुरोहित परिवार द्वारा जागनाथजी मंदिर के शिखर पर लहराई अमर ध्वजा

बागरा के उगमणावास स्थित जागनाथजी महादेव पर शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर अलसुबह शुभ मुहुर्त में जागनाथजी मंदिर पर गगनभेदी जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर लहराई अमर ध्वजा । 

महोत्सव में इस साल भी कोरोना संक्रमण कि तीसरी लहर कि संभावना को ध्यान में रखते हुए कोई विशेष कार्यक्रमो का का आयोजन नही हुआ तथा  कोरोना गाइडलाईन कि पालना करते हुए  पं. कमलेश ठाकुर एवम रमेशचन्द्र व्यास ने पुजा-अर्चना एवम मंत्रोत्चारण के बीच विभिन्न धार्मिक आयोजन समपन्न करवाये । 
तत्पश्चात जागनाथजी  मंदिर कि ध्वजा के लाभार्थी राजपुरोहित भुरसिंहजी गलबाजी जागरवाल कोनोणी परिवार बागरा द्वारा जागनाथजी महादेव मंदिर के शिखर पर गाजे-बाजे एवम ढोल -नगाडों तथा जागनाथ महादेव  के गगनभेदी जयकारों के बीच अमर ध्वजा लहराई गई । महोत्सव में अवसर पर श्रद्धालुओ नें जागनाथ महादेव  के दर्शन व पुजा-अर्चना कर प्रसादी का भोग लगाकर क्षेत्र में खुशहाली तथा परिवार में सुखसमृद्धि व कोरोना जैसी महामारी से देश में शीघ्र समाप्ति कि कामना की। इस दौरान मंदिर प्रांगण जागनाथ महादेव  के जयकारों से गूँजायमान हो गया तत्पश्चात आरती के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ । इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप में आहोर विधायक छगनसिहजी राजपुरोहित शामिल हुए विधायक छगनसिंहजी राजपुरोहित का ध्वजारोहण के लाभार्थी भुरसिंहजी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर भुरसिंहजी राजपुरोहित , वेलसिंहजी ,राजपुरोहित, जेतसिंहजी ,राजपुरोहित ,सोनसिंहजी राजपुरोहित, भवसिंहजी राजपुरोहित ,जोरसिंहजी ,राजपुरोहित, बगसिंह राजपुरोहित , भंवरसिंहजी, ओटसिंहजी ,जबरसिंहजी राजपुरोहित , वागसिहजी राजपुरोहित , मगराजजी , केसरसिंह, नारायणसिंह , रविन्द्रसिंह,हरिसिह राजपुरोहित आदि मौजुद थे।

न्युज By श्री बगसिंह राजपुरोहित  बागरा ।

28.2.21

फिजा में गूँजे खेतेश्वर के जयकारे,वार्षिकोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी


चेन्नई ( बगसिंह बागरा) चेन्नई महानगर के साहुकारपेट क्षेत्र के समुद्र मुदली स्ट्रीट स्थित खेतेश्वर मंदिर के 22वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पर शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी मे श्रद्धालुओ द्वारा आस्था का ज्वार उमड पडा । प्रभात फेरी शनिवार सुबह -6-30 बजे खेतेश्वर भवन से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः खेतेश्वर भवन पहुंची । 


प्रभात फेरी मे खेतेश्वर महाराज कि झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई प्रभात फेरी कि एक झलक पाने को लेकर श्रद्धालु सडक के दोनो किनारो एवम घरो कि छतो पर खडे होकर पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे । प्रभात फेरी मे श्री राजपुरोहित ट्रस्ट   के पदाधिकारी, सदस्य एवम श्रद्धालु खेतेश्वर महाराज के जयकारें लगाते हुए एवम महिलाऐ मंगलगीत गीत गाती हुई चल रही थी उस समय सम्पूर्ण वातावरण खेतेश्वरमय नजर आ रहां था इस साल कोरोना महामारी एवम सरकारी गाईड लाईन का पालन करते हुए कोई बडा कार्यक्रम भव्य शोभायात्रा नही निकली एवम महाप्रसादी का आयोजन भी नही किया । प्रभात के खेतेश्वर मंदिर पहुँचने पर महाआरती हुई 


इस के पश्चात अभिषेक पुजा एवम महिला मंडल द्वारा भजन तथा दोपहर को श्री राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर चल रहे निधी संग्रहण अभियान कि तहत श्री राजपुरोहित ट्रस्ट कि और से श्री राम मंदिर निर्माण संग्रह निधी के रूप मे 1 लाख 1हजार 111रुपए का चेक ट्रस्टीयो द्वारा श्री राम भक्तों को प्रदान किया रात्री को अखण्ड जागरण हुआ जिसमे चेन्नई के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार शान्तिनाथ गोस्वामी एण्ड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनो कि मधुरम्य प्रस्तुती देकर श्रोताओ भाव विभोर किया मध्य रात्री को आरती हुई एवम सुबह प्रसादी वितरण कि गई 



चढावो के लाभार्थीयो का तिलक एवम माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया महोत्सव को लेकर पुरी समुद्र मुदली स्ट्रीट एवम मंदिर परिसर को रंग बिरंगी विशेष लाईटो एवम फुलो से दुल्हन कि तरह सजाया गया था तथा खेतेश्वर महाराज कि प्रतिमा को विशेष रंग बिरंगे फुलो का श्रृंगार किया गया वर्षगांठ को लेकर मंदिर चल पहल देखी गई श्रद्धालुओ का अलसुबह से ही दर्शन करने को लेकर मंदिर मे ताता लगा रहां श्रद्धालुओ ने दाता खेतेश्वर महाराज को फल फुल अर्पित कर प्रसादी का भोग लगाकर क्षेत्र व परिवार मे सुख समृद्धि को लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम को लेकर महिलाओ एवम बच्चो मे विशेष जोश उमंग और उत्साह का माहौल देखा गया ।

बगसिंह राजपुरोहित बागरा ।

14.2.21

पुलवामा शहीद दिवस पर जगदीश पुरोहित देंगे शहीदो को श्रद्धांजली

सुरत ( बगसिंह बागरा ) राजस्थान के जालोर जिले के बागरा निवासी और सुरत और सम्पूर्ण गुजरात राज्य मे प्रभावशाली रूप मे अपनी अलग ही पहचान और प्रतिष्ठा रखने वाले सुरत कि जानी मानी सोशलाईट एवम मशहूर शख्सियत जगदीश पुरोहित 14 फरवरी को पुलवामा शहीद दिवस पर ग्रीन रेलवे स्टेशन ऊधना ( सुरत) पर बने शहीद स्मारक पर जाकर देश के अमर शहीद जवानो को याद करके श्रद्धांजली देंगे । सम्पूर्ण भारत मे पहले नंबर पर ग्रीन रेलवे स्टेशन का खिताब ऊधना के नाम पर है वहां पर एक शहीद स्मारक बनाया गया है एवम पुलवामा हमले मे शहीद हुए 40 जवानो के नाम कि तख्ती नही बल्कि उनके नामो पर पेड लगाए गए है ।  


पुरोहित अपनी भारतीय संस्कृति एवम विरासत को देश विदेश मे जाकर यहां कला एवम संस्कृति का प्रदर्शन करते है ।


27.12.20

सुखीदेवी राजपुरोहित बासडाधनजी के विजय होने पर जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन


बासडाधनजी ( बगसिंह राजपुरोहित बागरा ) बागरा के निकटवर्ती बासडाधनजी मे जसवंतपुरा पंचायत समिति के जिला परिषद सदस्य वार्ड सं -25 से क्षेत्र के बासडाधनजी से विजय प्रत्याक्षी सुखीदेवी धर्मपत्नि शिवनाथसिंह राजपुरोहित द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन ।
गांव के वोवेश्वरी माताजी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस अभिनंदन एवम आभार समारोह मे जिला प्रमुख राजेश राणा ,पूर्व जिला प्रमुख वनेसिह गोयल ,पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी,धन्नाराम पुरोहित,आहोर विधायक छगनसिह राजपुरोहित, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी,रानीवाडा विधायक नारायणसिह देवल,सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत,जालोर प्रधान नारायणसिह राजपुरोहित ,जसवंतपुरा प्रधान विमला चौहान,भीनमाल नगरपालिका चैयरमेन सांवलाराम देवासी, आर  एल पी जिलाध्यक्ष एवम बासडाधनजी सरपंच ईश्वरसिंह बालावत,मोदरान पूर्व सरपंच गिरधारीसिह राजपुरोहित , अविवक्ता सत्यवानसिह राजपुरोहित ,राजपुरोहित बाल संस्कार शाला चेन्नई के सदस्य बगसिह राजपुरोहित बागरा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ के अलावा राजपुरोहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

    इस अवसर पर समारोह मे शामिल सभी भाजपा का नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो ,पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ एवम अतिथियो का साफे ,शाल ,स्मृतिचिह्न  एवम माल्यार्पण कर भव्य स्वागत तथा स्वरुचि भोजन का आयोजन रखा । समारोह मे सम्बोधित करते हुए आहोर विधायक छगनसिह राजपुरोहित ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भाजपा जनहित के कार्यो को प्राथमिकता देते हुएl


  जसवंतपुरा पंचायत समिति के प्रत्येक गांव एवम नागरिक को प्राथमिकता देगी । समारोह मे नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुखीदेवी राजपुरोहित बासडाधनजी ने आमजन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पार्टी आमजन के हितो के लिए सदैव तत्पर रहेंगी ।

News by बगसिंह राजपुरोहित बागरा ।

26.12.20

मनीषादेवी राजपुरोहित जोडवाडा के विजय होने पर जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन

 

भीनमाल ( बगसिंह राजपुरोहित बागरा )भीनमाल के निकटवर्ती जोडवाडा मे जसवंतपुरा पंचायत समिति के जिला परिषद सदस्य वार्ड सं -10 से क्षेत्र के जोडवाडा से विजय प्रत्याक्षी मनीषादेवी धर्मपत्नि कैलाशकुमार राजपुरोहित द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन ।


गांव के खेतेश्वर काॅलोनी में आयोजित इस अभिनंदन एवम आभार समारोह मे जालोर सिरोही सांसद देवजीभाई पटेल, प्रमुख राजेश राणा  ,पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी, धन्नाराम पुरोहित, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी,रानीवाडा विधायक नारायणसिह देवल, ,जसवंतपुरा प्रधान विमला चौहान,भीनमाल नगरपालिका चैयरमेन सांवलाराम देवासी,भाजपा नेता महेंद्र पुरोहित तवाव, आर  एल पी जिलाध्यक्ष एवम बासडाधनजी सरपंच ईश्वरसिंह बालावत,मोदरान पूर्व सरपंच गिरधारीसिह राजपुरोहित ,भाजपा ग्रामीण मंडल बागरा अध्यक्ष जवानमल सुथार ,जालोर उप प्रधान प्रतिनिधि हनवंतसिह देवडा,भाजपा ग्रामीण मंडल बागरा उपाध्यक्ष नैनसिह राजपुरोहित ,एस सी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष आदाराम लुकडा , राजपुरोहित बाल संस्कार शाला चेन्नई के सदस्य बगसिह राजपुरोहित बागरा,जालोर के पूर्व उप प्रधान उम्मेदसिह राजपुरोहित नून, सायला के पूर्व प्रधान हडमतसिह सोढा,भेरुदान चारण,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हुकमसिह दहिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ के अलावा राजपुरोहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । 


  इस अवसर पर समारोह मे शामिल सभी भाजपा का नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो ,पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ एवम अतिथियो का साफे ,शाल ,स्मृतिचिह्न  एवम  माल्यार्पण कर भव्य स्वागत तथा स्वरुचि भोजन का आयोजन रखा । समारोह मे सम्बोधित करते हुए भीनमाल  विधायक पूराराम चौधरी एवम रानीवाडा विधायक नारायणसिह देवल ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भाजपा जनहित के कार्यो को प्राथमिकता देते हुए जसवंतपुरा पंचायत समिति के प्रत्येक गांव एवम नागरिक को प्राथमिकता देगी । समारोह मे नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मनीषादेवी राजपुरोहित जोडवाडा ने आमजन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पार्टी आमजन के हितो के लिए सदैव तत्पर रहेंगी ।

News by बगसिंह राजपुरोहित बागरा ।

10.2.20

चेन्नई में खेतेश्वर मंदिर की 21 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में निकाली गई भव्य रैली


   इस भव्य रैली में गूंजे खेतेश्वर के जयकारे ....

 शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब चेन्नई महानगर क्षेत्र में स्थित श्री खेतेश्वर मंदिर के 21 वें वार्षिक समारोह के तहत रविवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा.... इस भव्य शोभा यात्रा के कुछ लिया आपके साथ शेयर कर रहे हैं









10.10.19

एक शाम श्री ज्वालादेवी के नाम विशाल भक्ति जागरण का पोस्टर का विमोचन


चेन्नई मे राजपुरोहित समाज के वशिष्ठ गौत्रीय जागरवालो कि कुलदेवी श्री ज्वाला माता के 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एक शाम श्री ज्वालादेवी के नाम दसवे वार्षिक विशाल भक्ति जागरण को लेकर बुधवार को साहुकारपेट क्षेत्र के समुद्र मुदली स्ट्रीट स्थित खेतेश्वर भवन मे श्री ज्वालादेवी नवयुवक मंडल चेन्नई द्वारा बहुरंगी पोस्टर का विमोचन किया गया इस को लेकर पोस्टर कि प्रथम प्रति दाता खेतेश्वर महाराज के समक्ष रखकर उन्हे प्रथम निमंत्रण दिया तथा खेतेश्वर महाराज  , ज्वाला माता एवम सिदर्थ खेतलाजी के जयकारे लगाकर विमोचन किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिशकुमार खरल , सचिव बगसिह बागरा , सहसचिव शंकरलाल रायपुरिया , कोषाध्यक्ष थानसिह धाणसा पूर्व कोषाध्यक्ष हिम्मतसिह जसनगर सहप्रसार मंत्री किशोरसिह बडी सवाई सलाहकार समिति सदस्य अर्जुनसिह रेवतडा विनोदकुमार बासडाधनजी एवम सुरेशकुमार खरल मौजूद थे ।

12 अक्टूबर को चेन्नई के ऐकाम्बरेश्वर अग्राहरम स्ट्रीट स्थित महेश्वरी भवन मे आयोजित होने वाले इस विशाल भक्ति जागरण मे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार नरसिंह राजपुरोहित अजित एण्ड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनो कि मधुरम्य प्रस्तुति दी जाएगी कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध मंच संचालक चंदनसिंह राजपुरोहित धांगडवास करेंगे एवम इन्डिया गोट टेलेंट शो के कल्पित चौधरी एवम ताराचंद द्वारा हेंरतगेज नृत्य पेश किया जाएगा इसको लेकर विभिन्न कार्यो हेतु कमेटियो का गठन कर जिम्मेवारी सौपी गई जिसको लेकर कार्य परवान पर है जागरण के सुबह 108 कन्याओ का कन्या पूजन कर भोजन करवाकर उन्हे श्रृंगार कि वस्तुए भेट कि जाएगी कार्यक्रम को लेकर विशेष रंग विरंगे फुलो एवम लाईट डेकोरेशन द्वारा मां ज्वाला विशाल दरबार सजाया जाएगा तथा ज्योत प्रज्वलित कि जाएगी कार्यक्रम के दौरान आगामी वार्षिक भक्ति जागरण के चढावो कि बोलिया लगाई जाएगी लाभार्थियो का मंडल द्वारा साफे स्मृतिचिह्न तिलक एवम माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओ मे उत्साह का माहौल है 

    चेन्नई से बगसिह बागरा कि रिपोर्ट


एक सुचना आप सभी के लिए आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ...... अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

14.5.19

एक शाम श्री जुजारधणी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन

बागरा


     राजपुरोहित जागरवाल भावाणी परिवार बडावास बागरा के तत्वावधान सोमवार को बागरा - डुडसी मार्ग पर ढिबडा वेरा स्थित श्री केरिंगजी जुजारजी का चतुर्थ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर एक शाम श्री जुजारधणी के नाम विशाल भक्ति जागरण का आयोजन हुआ ।जिसमे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार उदयसिह राजपुरोहित एण्ड पार्टी जोधपुर तथा गुलाबसिह राजपुरोहित वालेरा ने एक बढ़कर एक शानदार भजनो कि प्रस्तुती दी भजनो का आगाज उदयसिह राजपुरोहित ने गणेश वंदना से किया फिर गुरु वंदना इस के पश्चात आवो जुजारधणी पावणा आज थाने घणी करा मनुहार    आवणो पडेला जुजारधणी आवणो पडेला सहित एक से बढ़कर एक शानदार भजनो कि प्रस्तुती देकर उपस्थित श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया महोत्सव को लेकर सुबह 10 -00 बजे राजपुरोहितो के बडावास बागरा से मंदिर परिसर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा मे युवा राजस्थान परम्परागत वेशभुषा पंचरंगी साफे मे हाथ मे धर्म धवजा लिए नाचते गाते जुजारजी के जयकारे लगाते हुए एवम महिलाऐ मंगलगीत गाती हुई चल रही थी महोत्सव को लेकर शहर मे जगह जगह तोरणद्वार लगाये गये थे इस अवसर पर हवन यज्ञ सहित कई धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ





         News by बगसिह राजपुरोहित बागरा

.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

18.4.19

ज्वाला माता के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन


बागरा के निकट रेवतगांव मे स्थित श्री ज्वाला माताजी के मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम दिः,12-05-2019 रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर गुरूवार दि 18-04-2019 को मंदिर परिसर मे श्री ज्वालादेवी सेवा संस्थान रेवत कि बैठक आयोजित हुई ।

जिसमे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विषयो पर विशार विमर्श किया तथा वार्षिकोत्सव के सम्पूर्ण कार्यक्रम का लाभ जवानसिहजी प्रभुजी जागरवाल डुडसी को मिला तथा आगामी वर्षगांठ एवम प्रत्येक मास कि चौदस के भोजन प्रसादी अखण्ड ज्योत सहित चढावो कि बोलिया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दरम्यान बोली जाएगी कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कमेटिया गठित कर जिम्मेदारी सोपी गई कार्यक्रम को लेकर तैयारिया जोरो पर चल रही है बैठक मे महाप्रसादी सहित सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी राजपुरोहित जवानसिहजी प्रभुजी जागरवाल डुडसी का श्री ज्वालादेवी सेवा संस्थान रेवत द्वारा साफे एवम माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।


 इस अवसर पर श्री ज्वालादेवी सेवा संस्थान रेवत के अध्यक्ष हडमतसिह डुडसी महासचिव हरिसिंह भागलीसिन्धलान कोषाध्यक्ष गिरधारीसिह मोदरान जेतसिह बागरा ,वेलसिह बागरा मानसिंह डुडसी ,बगसिह बागरा , जवानसिह डुडसी , भवरसिह बागरा ,जबरसिह बागरा सहित कई जागरवाल समाज बन्धु मौजूद थे।

बागरा से बगसिह राजपुरोहित कि रिपोर्ट

NEWS को Whatsapp फ़ेसबुकट्विटरInstagram 
                              पर शेयर करे। 
                ●●●●●●●●●●●●●●
आप सभी के लिए एक विशेष जानकारी और सूचना

राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति  09286464911

अब राजपुरोहित समाज इण्डिया को फॉलो करें
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म  फ़ेसबुक,  ट्विटर,  Instagram , YouTube पर सभी के  लिंक   क्लिक करके फॉलो करें और जुड़ जाइए समाज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ
https://www.facebook.com/rajpurohitpage

विजित करे

24.3.19

चेन्नई मे श्री सनातन धर्म विधालय द्वारा प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह का आयोजन

           प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह का आयोजन


चेन्नई मे शनिवार को श्री सनातन धर्म विधालय द्वारा प्रतिभावान विधार्थी 2017 -18 का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ चेन्नई महानगर के साहुकारपेट क्षेत्र स्थित मिन्ट स्ट्रीट के श्री सनातन धर्म विधालय प्रांगण मे शनिवार को प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला इकाई कि सदस्या बिन्दु शर्मा अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिशचन्द्र राजपुरोहित निम्बलाना उपाध्यक्ष शिवसिह राजपुरोहित बडीसवाई एवम पत्रकार बगसिह राजपुरोहित बागरा शामिल हुए।


    स्कुल प्राचार्य श्री मति एस लता के हाथो कक्षा 10 11 12 मे अव्वल रहे विधार्थीओ का मेडल एवम प्रस्सति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया कक्षा 12 मे प्रथम स्थान पर पुजा के राजपुरोहित द्वितीय स्थान पर हीना एन देवडा तृतीय स्थान पर रितु परमार कक्षा 11 प्रथम स्थान पर निकिता आर द्वितीय स्थान पर खुश्बू एम तृतीय स्थान पर रविना टी कक्षा 10 मे प्रथम स्थान पर कसीना ए द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी कुमारी तृतीय स्थान पर जीनल कुमारी को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य एस लता सहित सहित सभी स्कुल अध्यापिकाए मौजूद थी



 चेन्नई से श्री बगसिह बागरा की रिपोर्ट

21.11.18

चेन्नई मे श्री खेतेश्वर महिला मंडल द्वारा तुलसी -शालिग्राम विवाह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

     चेन्नई मे सोमवार को चेन्नई के साहुकारपेट क्षेत्र स्थित समुन्द्र मुदली स्ट्रीट के खेतेश्वर भवन मे श्री खेतेश्वर महिला मंडल चेन्नई के तत्वावधान मे तुलसी -शालिग्राम विवाह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ इस को लेकर रविवार को श्री खेतेश्वर महिला मंडल कि महिलाओ द्वारा भजन संध्या पाठ बिठाई मायरा भराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

       सोमवार को शाम -6-00 बजे ढोल -नगाडो के साथ भगवान शालिग्राम कि बारात आई जिनका सोमैया कर बारात स्वागत किया तत्पश्चात यजमान मंजुदेवी-हीरालाल केसरिया कि अनुवाई मे पं:आचार्य भानुप्रसाद भट्ट ने मंत्रोच्चारण कर विधि विधान के साथ तुलसी -शालिग्राम को हाथ मे लेकर पवित्र अग्नि के फेरे सम्पन्न करवाये इस अवसर पर श्री खेतेश्वर महिला मंडल कि समस्याओ के द्वारा मंगलगीतो से सम्पूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया इस अवसर पर लोगो ने कन्यादान के रुप मे विभिन्न सामग्री व नकदी भेट कि तथा श्री खेतेश्वर महिला मंडल कि महिलाऐ ढोल कि मधुर थाप पर जमकर नृत्य किया इस अवसर पर भोजन के लाभार्थी गीतादेवी -बाबूलाल विराणा का भी सहयोग रहां मान्यताओ के अनुसार देवता जब जागते है तो भगवान श्री हरी विष्णु सबसे पहले तुलसी कि प्रार्थना ही सुनते है इसीलिए उसे देवउठनी ऐकादशी प्रबोधनी ऐकादशी को तुलसी शालिग्राम विवाह के रुप मे मनाया जाता है श्री खेतेश्वर महिला मंडल चेन्नई द्वारा यह चौथा वार्षिक तुलसी विवाह है


         चेन्नई से बगसिह बागरा कि रिपोर्ट



यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

18.10.18

चेन्नई मे खेतेश्वर भवन का आठवा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

       चेन्नई मे खेतेश्वर भवन अम्मन कोइल का आठवा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न चेन्नई के कोण्डितोप क्षेत्र के अम्मन कोइल स्ट्रीट स्थित खेतेश्वर भवन का आठवा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


         वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर मंगलवार एक शाम खेतेश्वर दाता के नाम विशाल भक्ति जागरण का आयोजन हुआ जिसमे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट उदयसिह राजपुरोहित एण्ड पार्टी जोधपुर द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनो कि प्रस्तुति दी ।

इस उपलक्ष में धर्म ध्वजा का चढ़ावा सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित सवाई बड़ी परिवार को मिला दाता की कृपा आप पर बनी रहे
तथा गत वर्ष के चढावो कि बोलियो के लाभार्थियो का श्री राजपुरोहित समाज ट्रस्ट चेन्नई कि और से साफे एव माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा आगामी वर्षगांठ के चढावो कि बोलिया बोली गई जिसमे समाज बन्धूओ ने बढचढ कर भाग लेकर स्वय आगे आकर बोलियो का लाभ लिया चढावो का संचालन हंसराज कैलाशनगर ने किया अगले दिन सुबह बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त मे विष्णु महायज्ञ का आयोजन हुआ उस के बाद ध्वजारोहण तथा दोपहर को महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मे चेन्नई महानगर के अलावा आसपास के क्षेत्रो से समाज बन्धूओ ने भाग लिया|


 चेन्नई से बगसिह राजपुरोहित बागरा कि रिपोर्ट

17.9.18

चेन्नई मे राजपुरोहित बाल संस्कार शाला द्वारा बाबा रामदेव महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा

चेन्नई मे बाबा रामदेव महोत्सव को लेकर राजपुरोहित बाल संस्कार शाला कि भव्य शोभायात्रा निकाल कर बाबा के दर्शन उन्हे 56 छप्पन भोग का भोग लगाकर बाबा के चरणो मे धोक लगाकर खुशहाली  व अमन चैन कि कामना कि रविवार को चेन्नई के साहुकारपेट क्षेत्र स्थित समुन्द्र मुदलीस्ट्रीट खेतेश्वर भवन से राजपुरोहित बाल संस्कार शाला के विधार्थीओ द्वारा हाथ मे बाबा रामदेव कि पताका लिए तथा बाबा के परचो के चित्रो कि तक्तिया लिए बाबा के जयकारे लगाते ढोल कि मधुर थाप एवम बैण्ड बाजे कि मधुर धुन पर नाचते गाते बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे विशाल शोभायात्रा समुन्द्र मुदलीस्ट्रीट खेतेश्वरभवन से मिन्ट स्ट्रीट ,रासाप्पा चेट्टी ,नैनियाप्पा नायकन , एन एस सी बोस रोड ,हनुमंत रायन कोइल स्ट्रीट होती हुई रामदेव मंदिर पहुंची जहां बाबा रामदेवजी के दर्शन कर उनके चरणो मे धोक लगाकर 56 छप्पन मिष्ठानो  का भोग लगाकर बाबा से खुशहाली व अमन चैन कि कामना कि इस अवसर पर पं आचार्य रामचंद्रजी दवे ने बच्चो को आशीर्वचन दिया।




साथी आपको जानकारी देते हैं राजपुरोहित बाल संस्कार शाला द्वारा समय-समय पर बच्चों की शिक्षा और ज्ञान और संस्कार संबंधित पाठशाला का आयोजन किया जाता है हर रविवार को जो कि समाज में अपने आप में एक बहुत ही शानदार पहल है मैं इस टीम के सभी मेंबर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद करता हूं ..... सवाई सिंह राजपुरोहित

चेन्नई से श्री बगसिह राजपुरोहित बागरा की रिपोर्ट

यदि हमारा प्रयस आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (589) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1152) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (43) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना