न्यूज़ हेडलाइंस Post
Home
Followers
यह ब्लॉग समर्पित है!
मेरे साथ फेसबुक से जुडिए
25.11.25
RLP नेता थान सिंह डोली का विवाह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक खूबसूरत संदेश
10.5.23
कामयाब होना रमेश राजपुरोहित से सीखे....
22.11.22
सुगना फाउंडेशन ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धा हत्याकांड पर जताया विरोध
30.3.22
54 दिनों से गायब दोनों लड़कियां जयपुर पुलिस को लखनऊ में मिली।
23.3.22
राजपुरोहित पुत्रियो के लापता के संबंध मे सीबीआई जांच को लेकर सौपा ज्ञापन
24.8.21
मनोहर अपहरण मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले
15.3.21
17 मार्च को सुमेरपुर एक दिन उस माॅ के नाम
मनोहर नेतरा अपहरण प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर कालंद्री ब्रह्मधाम में बैठक आयोजित
सामाजिक आंदोलनों की सच्चाई ...रुपेश राजपुरोहित
14.3.21
चलो सुमेरपुर मनोहर अपहरण केस को लेकर 17 मार्च मुख्यमंत्री राजस्थान को ज्ञापन देने हेतु
चलो सुमेरपुर चलो सुमेरपुर
Justise for manohar
————————
सम्माननीय साथियों
जय श्री रघुनाथ जी री सा
जैसा कि आप सभी महानुभावों को मालूम है कि हमारे समाज का लाड़ला मनोहर राजपुरोहित निवासी नेतरा पिछले चार वर्षों से अधिक समय से लापता है,
जिसके बारे में पुलिस थाना फ़ालना में रिपोर्ट दर्ज है,
लेकिन उसके बावजूद पुलिस के हाथ आज तक ख़ाली है।
मनोहर के परिवार को न्याय मिले और मनोहर का शीघ्र से शीघ्र पता चले यही हम सभी का मक़सद है।
इसी को लेकर आगामी 17 मार्च को 10:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार के नाम मनोहर प्रकरण की जाँच CBI को सुपुर्द करने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा।
राजपुरोहित समाज को एकता दिखते हुए, मनोहर को न्याय दिलाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सुमेरपुर पधारना है।
अभी नहीं तो कभी नहीं मेरा समाज मेरा अभिमान
जय राजपुरोहित समाज
चले चलो बढ़े चलो
चलते-चलते यह कुछ वीडियो जो कि मनोहर अपहरण केस से जुड़े हुए हैं आप हमारे युटुब चैनल पर जाकर देख सकते हैं
विशेष नोट
17 मार्च प्रातः10:00 बजे
स्थान-नीलकंठ महादेव मंदिर सुमेरपुर
———————————
निवेदक:-
अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज संघर्ष समिति
राजपुरोहित समाज इंडिया टीम
26.4.20
ब्रह्मधाम मंदिर प्रतिष्ठान और श्री खेतेश्वर दाता की बरसी के पर गुरु महाराज जी का आदेश
23.3.20
जनता कर्फ्यू के दौरान शाम को देखने को मिला अद्भुत नजारा ..
9286464911
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन
16.5.19
आइए जानते हैं इस फोटो का पूरा सच (एक गलत पोस्ट से कितना नुकसान होता है)
आप सभी का स्वागत है आप ही के अपने ग्रुप राजपुरोहित समाज इंडिया पर जैसा कि आप सभी को मालूम है पिछले 2 दिन से एक फोटो वायरल हो रही है जिस पर एक मैसेज लिखा आ रहा है कि इस बच्चे को गुरु महाराज श्री ध्यानाराम जी ने अपना शिष्य घोषित किया है हालांकि यह पूरी खबर एकदम गलत है क्या है इस फोटो का सच आइए जानते हैं हमारी इस विशेष पोस्ट में हमारा उद्देश्य समाज बंधुओं तक सही जानकारी पहुंचाना है आप सभी से भी निवेदन है इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करके लोगों तक सच पहुंचाने में हमारी मदद करें शुरू करते है आज यह पोस्ट.......
आइए जानते हैं सच क्या है जैसा कि आप सभी को मालूम है परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में गुरु महाराज श्री ध्याना राम जी के मार्गदर्शन में श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल की स्थापना की गई है जिसमें विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा को प्राथमिकता के साथ पढ़ाया जाता है। इस बच्चे में भी संस्कृत के प्रति बहुत लगाव था इसी लगाव को देखते हुए पूज्य गुरु महाराज ने इस विद्यार्थी को गुरुकुल ले जाने का फैसला लिया है जिसको समाज के कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया साइटों पर यह कहते हुए डाल दिया कि इसको गुरु महाराज ने अपना शिष्य घोषित किया है जबकि सच बिल्कुल अलग है
आइए जानते हैं इस बच्चे का क्या नाम है और यह कहां का रहने वाला है
यह बालक विनोद सिंह सुपुत्र श्री मदनसिंह जी किसनासर रहने वाला है जोकि गुरु जी के साथ गुरुकुल मैं पढ़ने के लिए गया है और समाज के चार सौ बालक बड़ली खेड़ा मवड़ी प्याऊ गुरुकुल मैं संस्कार युक्त शिक्षा प्राप्त कर रहे है बच्चे की संस्कृत में रुचि देखते हुए उसे अध्ययन हेतु गुरुकुल ले जाया गया है।।
आप भी एक गलत पोस्ट से कितना नुकसान होता है आप सब भली भांति जानते हैं इसलिए आप सबसे हाथ जोड़कर यही विनती करना चाहते हैं की सदुपयोग करें सोशल मीडिया का दुरुपयोग ना करें सोच समझ कर फोटो हो या ऑडियो उनको वायरल करें बिना जानकारी कोई भी न्यूज़ को सार्वजनिक करना उचित नहीं है !
इसलिए आप सभी से इतना ही निवेदन करना चाहते हैं गुरुकुल के अंदर संस्कार शिक्षा एवं समाज के प्रति अपनापन का भाव और समाज की संस्कृति को कैसे बनाए रखना है और अपना समाज कैसे भाई सारे से आगे बढ़े ऐसी कई हम सब के लिए सौभाग्य की बातें गुरुकुल से बच्चों के अंदर संस्कार और समाज के प्रति एक समप्रीत भावना है उन सब युवाओं से इतना ही निवेदन है खूब तरक्की और उन्नति के साथ में आगे बढ़े और सोशल साइट का बिल्कुल दुरुपयोग ना करें सदुपयोग करते हुए हर चीज को सोच समझकर पढ़कर जानकारी बिल्कुल अवगत करने के बाद में ही प्रसारित करें.
आओ मिलकर हम संकल्प ले
बिना सोचे समझे पोस्ट को आगे ना फैलाएं
अखिल राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ
शिक्षक:- बी एस सिणेर
आप सभी के लिए एक विशेष जानकारी और सूचना
आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं करें अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......
राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
अब राजपुरोहित समाज इण्डिया को फॉलो करें सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram , YouTube पर सभी के लिंक क्लिक करके फॉलो करें और जुड़ जाइए समाज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ
हेम्स एजुकेशन बोर्ड राजस्थान & सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां
23.3.19
विश्व कि अनोखी होली नेचुरल होली एवं होली मिलन समारोह आगरा में आयोजित किया गया।
होली के प्राकृतिक रंगों के साथ आंतरिक एवं बाह्य मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य एवं शाश्वत आनंद प्राप्ति के लिए प्राकृतिक चिकित्सा की शरण एवं होली मिलन समारोह होली आनंद रंगों के साथ उमंग का त्यौहार है इसका संपूर्ण स्वास्थ्य पर आंतरिक और बाह्य चिकित्सकीय लाभ मिलता होता हैं।
इसी कड़ी में आरोग्यश्री मेला समिति, द बोर्ड ऑफ हेमस ओशियन इंस्टीट्यूट जोधपुर, सुगना फाउंडेशन मेघलासिया द्वारा विशेष प्राकृतिक होली का प्रोग्राम रखा गया ।
समिति ने होली पर प्राकृतिक चिकित्सालय में मिट्टी के द्वारा होली के पर्व में शामिल सभी आगंतुकों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वच्छ निर्मल मां भारती की मिट्टी के स्नान जो कि हर्बल औषधियों के साथ गुलाब, गेंदा, पुदीना, ईत्र आदि का मिश्रण के सहित स्नान कर इस होली को और भी पवित्र और आनंदित बनाया जिससे स्वस्थ और आनंद की प्राप्ति कि गई।
ये कार्यक्रम 21 मार्च 2019 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सफल आयोजन किया गया। स्थान डॉ राजपुरोहित प्राकृतिक चिकित्सालय एवं आरबी मेगा स्टोर, 710 सेक्टर 7, शिवालिक स्कूल के पास, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, आगरा । जिसका आगरा शहर वासियों ने भरपूर आनंद लिया।
श्री मनोज सिंघल( वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा ऐसे आयोजन हर बार होने चाहिए। आज रंगो के कितने दुष्परिणाम है लेकिन जो होली मिलन समारोह यहां पर आयोजित किया गया था उसमें किसी प्रकार की कोई रंगों का प्रयोग ही नहीं था जो वाकई अपने आप में काबिले तारीफ है इनके प्रयास कि हम तारीफ करते हैं
इनकी रही गरिमा पूर्ण उपस्थिति श्रीमान बीरम सिंह राजपुरोहित (संरक्षक सुगना फाउंडेशन जोधपुर) डा आरबी शर्मा, श्रीमती डा सुषमा शर्मा ( प्रभारी) डॉ एमपी सिंह राजपुरोहित (मुख्य चिकित्सा निर्देशन) एस पी सिंह राजपुरोहित (संयोजक), रविन्द्र कुमार जैन हेमा भाई (सहसंयोजक) श्रीमान सतीश गुप्ता जी पूर्व आबकारी कमिश्नर देहरादून, श्रीरामदेव जी शर्मा पूर्व मुख्य अभियंता महाराष्ट्र मुंबई मुंसिपल कारपोरेशन हाल आगरा (आमंत्रित सदस्य), विपिन जैन, सचिन जैन, मनोज सिंघल, योगेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, श्रीमती सविता खंडेलवाल, श्रीमती डा रेखाकवर, एडवोकेट प्रताप सिंह सिसोदिया (सदस्य) सवाई सिंह राजपुरोहित (मीडिया प्रभारी) (संयुक्त आयोजन समिति आरोग्यश्री मेला 2019,ओसियां द बोर्ड ऑफ हेमस ओशियन इंस्टीट्यूट जोधपुर, सुगना फाउंडेशन मेघलासिया, आरबी मेगा स्टोर आगरा, डॉ राजपुरोहित प्राकृतिक चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान आगरा, डॉ राजपुरोहित इंटरप्राइजेज, हरीपर्वत आगरा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित (मुख्य होली चिकित्सा निदेशक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष) ने बताया कि हमारे चिकित्सा केंद्र द्वारा विशेष प्राकृतिक होली का प्रोग्राम रखा गया जो कि एक प्रकार से प्राकृतिक साधना जैसा है। साधक संपूर्ण स्वास्थ्य एवं शाश्वत आनंद प्राप्त करना चाहता है तो उसे मनोरोग अर्थात् आधि तथा शारीरिक रोग अर्थात् व्याधि से मुक्त होना होगा। सभी रोगों का मूल मनोरोग है अर्थात् मन की अस्वस्थ अवस्था है।
ऋणात्मक विचार 😰, घृणा😖, क्रोध😫, चिन्ता😞, विषाद😒 आदि शारीरिक रोगों के लिए जिम्मेदार हैं। ये ही मन को क्षीण करते हैं और शरीर में रोग उत्पन्न करके कष्ट देते हैं।
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य की पूरक है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से शरीर स्वस्थ रहता है और मन स्थिर रहता है। शरीर रोग रहित रहता है और जीवन सार्थक लगने लगता है। जब व्यक्ति जीवन में नियमों को नियमित ढंग से पालन करता है तब वह सुख-शान्ति व सफलता पाता है और उसक अपना जीवन संसार सागर पार करने के लिए एक माध्यम लगने लगता है। सारे सुख दिलाता है। अतः स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का अनुसरण करें।
15.9.18
पत्रकार दुर्ग सिंह राजपुरोहित पर फ़र्ज़ी मुक़दमे में बिहार पुलिस के अफ़सर की भूमिका संदेह के घेरे में
सूत्रों के मुताबिक बाड़मेर के पत्रकार दुर्ग सिंह राजपुरोहित की गिरफ़्तारी के मामले पर बिहार सरकार द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में एक एएसपी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफ़ारिश की गई है.
उक्त अफसर का जिक्र उस जांच रिपोर्ट में आया, जिसे बिहार पुलिस मुख्यालय में पिछले दिनों जमा की गई. मामला उजागर होने और फिर मामले के पीड़ित द्वारा इस तरह का कोई मुकदमा दर्ज कराने से इनकार किए जाने के बाद बिहार सरकार ने आईजी (पटना जोन) नैयर हसनैन खान को पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया था.
नैयर हसनैन खान ने पिछले दिनों मामले की तफ्सील से जांच कर रिपोर्ट जमा कर दी. बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में एक एएसपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उक्त एएसपी मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया के दरम्यान राजभवन में तैनात थे और मामले के गवाह संजय सिंह ने उनसे कई दफे मुलाकात की थी.
जांच में यह भी पता चला है कि उसी एएसपी ने वाट्सऐप के जरिये बाड़मेर के एसपी को कोर्ट से निर्गत गिरफ्तारी वारंट भेजा था, जिसके बिना पर दुर्ग सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अफसर उक्त एएसपी का नाम जाहिर करने से बच रहे हैं.
वारंट वाट्सऐप करने वाले पुलिस अधिकारी के बारे जानकारी के लिए बाड़मेर के एसपी मनीष अग्रवाल को कई बार फोन किया गया, लेकिन हर बार उन्होंने फोन काट दिया. उन्हें मैसेज भी किया गया, लेकिन उन्होंने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत लिखित या मौखिक तौर पर चेतावनी दी जा सकती है अथवा कुछ दिनों के लिए निलंबित भी किया जा सकता है.’ गौरतलब है कि इस साल मार्च महीने में कथित तौर पर फ्री में सब्जियां नहीं देने पर एक नाबालिग को फर्जी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद जांच कमेटी का गठन किया गया था. कमेटी की जांच में थाने के सभी पुलिस कर्मचारी दोषी पाए गए थे जिसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए थाने के सभी 9 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था.
नैयर हसनैन खान की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए एएसपी के खिलाफ अगर अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है, तो फर्जी मुकदमे में पिछले चार महीने में पुलिस के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई होगी.
यह भी बता दें कि दुर्ग सिंह जी को 19 अगस्त को राजस्थान के बाड़मेर की पुलिस ने पटना के एससी-एसटी कोर्ट की ओर से निर्गत गिरफ्तारी के परवाने का हवाला देकर गिरफ्तार किया था.
21 अगस्त को उन्हें एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश हुआ था.
23 अगस्त को दुर्ग सिंह राजपुरोहित के वकील ने जमानत याचिका दायर की थी जिस पर 24 अगस्त को सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें 5-5 हजार रुपये के दो मुचलके पर जमानत दे दी थी.
नालंदा जिले के राकेश पासवान नामक युवक ने दुर्ग सिंह राजपुरोहित के खिलाफ 31 मई को पटना के एससी-एसटी कोर्ट में परिवाद (261/18) दायर किया था.
परिवाद में एससी एंड एसटी (प्रोटेक्शन अगेंस्ट एट्रोसिटी) एक्ट की धारा 3 (1), (एच), (आर), (एस) व भारतीय दंड संहिता की धारा 406 लगाई गई है.
राकेश ने 2 जून को कोर्ट में बयान दर्ज कराकर दुर्ग सिंह पर मारपीट व जातिसूचक गाली का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था.
पूरे मामले में नाटकीय मोड़ तब आया, जब दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने पत्थर का कोई कारोबार होने से इनकार करते हुए कहा कि वह कभी पटना नहीं आए और न ही किसी राकेश पासवान को जानते हैं.
यही नहीं, खुद राकेश पासवान ने मीडिया में बयान दिया था वह पत्थर तोड़ने के लिए कभी बाड़मेर नहीं गया और न ही किसी दुर्ग सिंह को वह जानता है.
अलबत्ता, उसने यह जरूर कहा कि वह दीघा में रह कर संजय सिंह नाम के व्यक्ति का अर्थमूवर चलाया करता था, जिसने किंचित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला अगर फर्जी पाया जाता है कि संजय सिंह पर भी कार्रवाई हो सकती है.
News copy by
http://thewirehindi.com/57330/media-rajasthan-journalist-bihar-police-sc-st-act
12.9.18
छात्रासंघ अध्यक्ष सीमा राजपुरोहित पर कायरना हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ़्तार करने की माँग को लेकर ज्ञापन
ज्ञापन !!
यह फूल नही चिंगारी हे भारत की नारी हे !!
महाराजा गंगासिंह विश्वविधालय के छात्रासंघ अध्यक्ष सीमा राजपुरोहित व उसके समर्थकों पर कायरना हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ़्तार करने की माँग को लेकर 13 सितम्बर गुरुवार को सुबह 12:30 बजे ज़िला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें आप सभी पधार कर बहिन सीमा राजपुरोहित को मज़बूती प्रदान करें !!
एमजीएसयू छात्रासंघ अध्यक्ष सीमा राजपुरोहित दो दिन से पीबीएम अस्पताल में एडमिट भर्ती हे पुलिस प्रशासन राजनीति के दबाव के चलते हमलावरों को गिरफ़्तार नही किया जा रहा हे इस विकट परिस्थिति में बीकानेर की छात्र - छात्रा का दायित्व बनता हे की अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ !!
दिनांक 13 सितम्बर गुरुवार को प्रात: 12 : 00 बजे गंगाथिएटर के आगे पहुँचे !!
1.7.18
इस फोटो शेयर कर इसे श्री खेतेश्वर दाता बताकर महिमा मंडित कर रहे है viral news

आप सभी भी जानना चाहते हैं आखिर वह शख्स कौन हैं यह बाबा गुरूमहाराज खेतारामजी नही वरन यह चेराई गांव का सूलेमान नाम का मुसलमान था और फर्जी बाबा बनकर गांवो.मे फिरता था., ये उस दौर मे खुद को साईंजी का शिष्य बताता था....
1987- 88 के लगभग लोगो को शक होने पर इसको पकडकर साईंजी की बेरी लेकर.गयै,वहा सांकरणा के नारायणसिंहजी पत्रकार ,तेजराज सोनी और साईजी महाराज ने इसको नंगा करके धुनाई की थी...
आज बडा दुख हुआ जब समाज के कुछ युवा इस बाबा का फोटो शेयर कर इसे श्री खेतेश्वर दाता बताकर महिमा मंडित कर रहे है।
ऐसै लोगो पर शक उत्पन्न होता है कि ये छोरे असल .राजपुरोहित समाज के हो ही .नही सकते.
Kuch log sirf page par like aur publicity ke liye kuch bhi kar sakte hai but Rajpurohit Samaj India Aisa kabhi nahi karega aap Sabhi Ke Sath
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित
Labels
Search This Blog
आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
Contact Form
ट्विटर पर फ़ॉलो करें!
एक सुचना













































